Archive | सुलतानपुर

व्यापारी उत्पीडन के विरोध में होगा जनान्दोलन

Posted on 23 March 2010 by admin

व्यापार क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर विधायक ने की घोणा

सुल्तानपुर - जनपद में आये दिन व्यापारियों पर  बढ रही अपराधिक धटनाओं व शोण के विरोध में सुल्तानपुर विधायक अनूप संण्डा के नेतृत्व में व्यापारी संगठन 31 मार्च को चौक में धरना देगा।

सदर क्षेत्र के सपा विधायक अनूप संण्डा ने व्यापारी उत्पीडन के मुद्दे पर व्यापार क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में व्यापारियों के साथ लूट और हत्या की धटनायें आम हो गई है। सुल्तानपुर में पिछले कुछ दिनों में कई व्यापारियों के साथ लूट और हत्या की धटनाओं को अपराधियों ने सरलता से अंजाम दिया । जिसके प्रति पुलिस का ढुलमुल रवैया अपराधियों को बढावा दे रहा है। इससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है।सभी व्यापारी संगठनों ने आज उनके साथ बैठक करके यह निर्णय लिया है कि व्यापारी उत्पीडन के विरूद्व जनान्दोंलन चलाया जाय। जिसके क्रम में 31 मार्च को शहर के चौक में एक द्विवसीय सांकेतिक धरना दिया जायेगा। इस मौके अखिल भारतीय वैश्य एकता परिद के राष्ट्रीय महामन्त्री श्रीराम आर्य ने कहा कि सुल्तानपुर के व्यापारियों के उत्पीडन का मामला होने वाले 18 अप्रैल को प्रदेशीय अधिवेशन में उठाया जायेगा। जिसके बाद व्यापारी उत्पीडन के विरूद्ध आन्दोलन तेज किया जायेगा।

विधायक के साथ होने वाले बैठक में व्यापार मण्डल के जिला महामन्त्री चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, संरक्षक गोवर्धन कनोडिया, नगर इकाई महामन्त्री संजय लोहिया, सर्राफा व्यापार मण्डल के गुलाब चन्द्र बरनवाल, बिन्नू बरनवाल, रेडीमेड व्यापार मण्डल के सुन्दर लाल टन्डन, किराना व्यापार मण्डल के राम सागर कसौधन, वैश्य समाज के जिला महामन्त्री राधेश्याम अग्रहरि, कसौधन समाज के उमाशंकर कसौधन नन्हे दास, रामू कसौधन, फूल चन्द्र अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसान विकास पत्र बनवाने के लिये भटक रहा उपभोक्ता

Posted on 23 March 2010 by admin

सुल्तानपुर  -  लगभग साल भर बीतने को है झूठा आश्वासन व समय  न रहने की बात करते हुए आज तक द्वितीय किसान विकास पत्र जारी नही हो सका है। डाक विभाग की शहर ही नही बल्कि छोटे छोटे बाजारों मे इनकी शाखाये खुली है। किसान विकास पत्र हो या इंदिरा विकास पत्र इसके खो जाने पर सूचना प्रार्थी डाक विभाग को दे । लेकिन आज वहा के चपरासी कुछ सुविधा शुल्क लेने में कोई भय व संकोच नही रखते। पूछने पर उनके पास समयाभाव होना बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डाक विभाग द्वारा जारी के बी पी जिसकी पत्रांक संख्या 5938, वा जारी तिथि 1-10-1999 को भगौती प्रसाद श्रीवास्तव सुत कृष्ण कुमार श्रीवास्तव निवासी विवके नगर मं0 नं0 2479 ने कई  वर्ष पहले एक दस हजार का किसान विकास पत्र

डाक खाना श्याम नगर राहुल चौराहा से खरीदा था। डाक खाने के पोस्ट मास्टर मिश्रा से लगभग वर्षो से आश्वासन देने के बाद भी आज तक नया किसान विकास पत्र जारी नही किया जा सका। कार्यवाही न होते देख प्रार्थी जब उब गया तो चपरासी से मिलकर काम करवाने की ठान ली और जा कर प्रवन्धक से न मिलने के बजाय एक चपरासी को 250 देने के बजाय 240 का सुविघा शुल्क देकर आज भी कार्यवाही आगे नही बढवा सके । बार बार यही स्थिती रही कि समय नही है फिर कभी आइयेगा। लगता है सबसे बडा संकट है इन अधिकारियों के पास समया आभाव लेकिन मिश्रा जी, पाण्डे जी आदि लोगो को यदि सुविधा शुल्क बढा दी जाय तो दुबारा किसान विकास पत्र जारी जारी हो पाये गा इन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधायक निधि का पैसा जनता का है - सण्डा

Posted on 22 March 2010 by admin

विधायक निधि से स्थापित छ : केवीए ट्रांसफार्मर का हुआ लोकार्पण

सुलतानपुर -  ग्रामीण एवं विधायक निधि से बघराजपुरके लम्बरदार के पुरवां में स्थापित छ : केवीए का ट्रांस्फार्मर का लोकार्पण क्षेत्रीय निवासी कांग्रेस नेता श्रीनाथ वर्मा एवं सदर विधायक अनूप सण्डा ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर विधायक श्री सण्डा ने कहा कि विधायक निधि से धनराशि देकर हमने जनता पर कोई एहसान नहीं किया हैए यह जनता ही धन है जो उनके कार्यो पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी सोच यह है कि  इस निधि का उपयोग उस कार्य में हो जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सके। व्यक्ति विशेष को लाभ देने से दूर रहता हूँ । जिसके कारण ही तमाम लोग मुझसे नाराज भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाली करीब पौने दो  करोड़ की निधि अपेक्षित विकास के अनुरूप कम हैं। इतनी कम निधि से सभी को सन्तुष्ट नहीं किया जा सकता है। महंगाई बढ़ने के कारण कार्यो की लागत बढ़ गई है किन्तु धनराशि वही है।

इससे पूर्व लोकापर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीनाथ वर्मा ने कहा कि विधायक अनूप सण्डा के कार्यकाल में गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो रहे हैं। जिनके कथनी और करनी में अन्तर दिख रहा है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता प्रभात कुमार मोगा ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने इस सहयोग को अपने प्रयास से पाया है। इस तरह की जन जागरूकता मैंने कहीं नहीं देखी। लोग किसी कार्य के लिए सरकारी विभागों पर आश्रित रहते हैं मगर इस क्षेत्र की जनता अतिरिक्त खर्च को चन्दें से वहन किया।

अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला, सुदामा शरण मिश्र, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विजय प्रकाश मिश्र, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी खेमराज, रज्जन सिंह, पांचू राम,  श्याम लाल बौद्ध, हरिशंकर मिश्र, हरिचन्द्र शुक्ल एडवोकेट आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मादीन मिश्र व संचालन नन्दलाल गौतम ने किया। कार्यक्रम के बाद विधायक ने नई बस्ती का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस मौके पर उनके प्रतिनिधि रोहित अग्रवाल भी मौजूद रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिशु पालन केन्द्र पर स्कूल जाने योग्य तैयार किये जा रहे हैं बच्चे

Posted on 22 March 2010 by admin

ग्राम प्रधान ने किया औचक निरीक्षण

सुलतानपुर -  कामकाजी महिलाओं के पांच वर्ष से कम के बच्चों में स्वच्छता की आदत डालने एवं उन्हें स्कूल जाने से पहले स्कूली गतिविधियों से परिचित कराने के लिए राजीव गांधी नेशनल क्रेश योजना अन्तर्गत गोराबारिक में शिशु पालन केन्द्र संचालित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने केन्द्र का औचक निरीक्षण कर बच्चों के विकास को देखा।

मानव संसाधन कल्याण मन्त्रालय की ओर से राजीव गांधी नेशनल क्रेश योजनान्तर्गत महिला जागृति समिति द्वारा संचालित शिशु पालन केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत पांच वर्ष से कम उम्र के उन बच्चों को यहां प्लेगु्रप की तर्ज पर स्कूल की प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता से रहन सहन भी सिखलाया जाता है।

गोराबारिक की ग्राम प्रधान श्रीमती मुनव्वर जहां व पूर्व प्रधान बाकर रजा ने केन्द्र का औचक निरीक्षण कर बच्चों के विकास स्तर को देखा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाकर रजा ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए चलाया जा रहा यह केन्द्र उन कामकाजी महिलाओं के लिए वरदान हैए जो महिलाएं अपने घरेलू कार्यो में व्यस्त होने के कारण अपने बच्चों को साफ-सफाई और शिक्षा की प्राथमिक सीढ़ी से परिचित नहीं करा पाती हैं। उन्होंने बच्चों से हिन्दी व अंग्रेजी की वर्णमाला लिखवा कर उनके ज्ञान का परीक्षण किया तथा उनकी साफ सफाई भी देखी। इस मौके पर केन्द्र को संचालित करने वाली शिक्षिकाओं कु. रंजना साहू व रोशनी मौर्या से योजना के उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला सतर्कता समिति के अध्यक्ष बने राहुल गांधी

Posted on 21 March 2010 by admin

सुल्तानपुर- कांग्रेस महासचिव और अमेठी के सांसद राहुल गांधी, सुल्तानपुर जिले की जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। गांधी, अपने दौरे पर जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चलाई जा रही केंद्रीय परियोजनाओं का जायजा लेंगे।

जिलाधिकारी शंकरलाल पांडेय ने जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव के बाद पुनर्गठित होने वाली इस समिति मे अमेठी के सांसद राहुल गांधी को अध्यक्ष तथा जिले के दूसरे सांसद डा. संजय सिंह को सह अध्यक्ष बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद समिति की पहली बैठक आगामी 26 मार्च को बुलाई गई है। जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की इस बैठक की अध्यक्षता के लिए राहुल गांधी के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। बैठक में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा होगी। पांडेय ने बताया कि बैठक में भाग लेने वाले विभागों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। बैठक के लिए विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके भी उन्हें शीघ्र प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव और अमेठी के सांसद राहुल गांधी अपने दौरे पर जिले के  विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चलाई जा रही केंद्रीय परियोजनाओं का जायजा भी लेंगे।

Comments (0)

बोलैरो सवार बदमाशों ने व्यापारी को मौत के घाट उतारा

Posted on 20 March 2010 by admin

कादीपुर ( सुलतानपुर) - बीडी व्यवसायी मानिक राम कशौधन उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी विवेका नन्द नगर कादीपुर सुलतानपुर शहर से अपना व्यापारी कार्य करके वापस जा रहे थे। रात्रि में बोलैरो सवारों ने मानिक राम कशौधन , अशोक कुमार शर्मा तथा जय शरण मिश्र को अपनी गाड़ी में  कादीपुर चलने की बात कह कर बैठा लिया। बोलैरो गाड़ी में पहले से ही बदमाश बैठे हुए थे। बदमाशों  ने पारस पट्टी पहुंचते ही हमला बोल दिया। हमले में  नेहा इलेक्टानिक के मालिक अशोक कुमार शर्मा  को  गमभीर रूप् से  घायल  कर दिया।

श्री शर्मा के नाक, ऑख, पीठ आदि जगहों पर जम कर प्रहार किया गया। जिससे श्री शर्मा को इलाज के लिये भर्ती कराया गया साथ ही जय सरन मिश्रा को बदमाशों ने बन्धक बना लिया श्री मिश्र का ए टी एम कार्ड नगदी छीनकर फैजाबाद जनपद के दर्शन नगर में गाडी से धकेल दिया। परन्तु बदमाशों ने बीडी व्यवसायी मानिक राम कसौधन को अपनी बोलेरो गाडी पर ही मौत के धाट उतार दिया और पदारथ पुर मोड पर मृत्त व्यापारी मानिक राम की लाश केा फेंक दिया तथा बदमाश फरार हो  गया। मृत्त व्यापारी का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस धटना से कादीपुर ही नही जनपद के व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस अपराधियों के धर पकड की प्रयास कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

होमियोपैथ विभाग में स्टाफ की कमी होने के कारण अब्यवस्थायें -डीएचएमओ

Posted on 20 March 2010 by admin

सुल्तानपुर - होमियोपैथ विभाग में स्टाफ की कमी के चलते कुछ अव्यवस्थायें हो रही है। उक्त बातें डीएचएमओ डा आरके साहू ने कही । डा0 साहू ने बताया इस बार बजट की कमी नही है। पूरे जनपद में होमियोपैथ की दवायें उपलब्ध है दवायें प्रयाप्त मात्रा में है।

एक सवाल के जबाव में डाक्टर साहू ने कहा कि होमियोंपैथ में एक दो दवा से अधिक नही जिखी जाती , लेकिन आज होमियोपैथ के डाक्टर न जाने कौन सी डिग्री ले रख्खी है कि पांच से छ: दवाइयों से कम नही लिखते । डा0 साहू ने कि हमारे डायरेक्टर साहब यदि किसी को दवा लिखते है तो एक ही दवा लिखते है और मरीजों को फायदा होता है। जिला चिकित्सालय मे चतुंर्थ श्रेणी कर्मचारी के द्वारा मरीजो को दवा वितरण करने के सवाल पर डाक्टर साहू ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते ऐसा हो रहा है जबकि यैसा नही होना चाहिए। मरीजो को दवा के लिये शीशियां बाहर से खरीदने सवाल पर डा0 साहू ने कहा कि बजट 40,000 हजार दिया जा चुका है। हम अच्छी व्यवस्था के लिये प्रयास करते रहते है परन्तुं यैसी शिकायते लगातार आ रही है जो ठीक नही है। मरीजो को शीशियां उपलब्ध कराने के लिये होमियोपैथ विभाग ने अच्छा बजट दिया है इसके बाद भी यदि ऐसी समस्या है तो उसका हल निकाला जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बहुजन समाज पार्टी, कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से ही कार्य करती है - डा0 कुरील

Posted on 20 March 2010 by admin

सुल्तानपुर - बहुजन समाज पार्टी की ओर से विरोधी पार्टियों की ओछी हरकतों के विरोध में 25 मार्च को तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरना प्रर्दशन का आयोजन किया है। धरना प्रदर्शन की तैयारी के बावत शनिवार को पूर्व सांसद मो0 ताहिर खां, के आवास पर जिले के सभी कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियो, विधायकों, कार्यकर्ताओं ने जातिवादी दलित विरोधी मानसिकता से जकडे हुए देश के सभी विपच्छी दलो  के उपर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

बैठक के प्रारम्भ में बाबा साहब डा0 अम्बेडकर व मान्यवर कांशी राम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। जिलाध्यक्ष डा0ओम प्रकाश गौतम ने 15 मार्च की विशाल राष्ट्रीय महा रैली की सफलता के लिये जिले भर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी एंव 25 मार्च को तिकोनिया पार्क भीड जुटाने की अपील भी की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जोनल कोआर्डिनेटर उत्तर प्रदेश सेतु निगम के उपाध्यक्ष डा0 राम कुमार कुरील ने कहा कि काग्रेंस बीजेपी सहित अन्य विरोधी दलो की तरह बी.एस.पी पूजीं पतियों और धन्ना सेठों की दौलत के भरोसे राजनीति नही करती, बल्कि पार्टी अपने छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से अपना काम चलाती है ।

विपक्षियों पर चुटकी लेते हुए श्री कुरील ने रैली के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष को पहनायी गई माला का विरोध करने वाले दल बसपा की बढती लोकप्रियता से धबराये हुए है। बहुजन समाज के लोग अन्धविश्वास,आडम्बर, और ढोगी बाबाओं के चक्कर में न फंसकर अपना धन अपने बच्चों की शिक्षा पर लगायें व डा0 अम्बेडकर के मूमेण्ट को सफल बनायें। पर्यटन मन्त्री बिनोद सिंह  ने कहा कि 25 मार्च को तिकोनिया पार्क में भारी भीड जुटाकर कार्यकर्ता विरोधी दलों की साजिशों का पर्दाफाश करने के लिये अभी से जुट जाने को कहा।

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष जियालाल त्यागी ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से धरना प्रदर्शन में जोर सोर से भाग लेने की अपील की। विधायक भगेलू राम कहा कि महा रैली मे उमडे जन समूह से देश के विपक्षी दलों की नीद उड गई है। पूर्व सांसद ताहिर खां ने कहा कि बिरोधी दलों की साजिशों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता जन जागरण अभियान चंलाये। सुश्री मायावती के नेतृत्व में सर्वजन समाज अब दिल्ली की गद्दी पर अधिकार करके ही चैन की सांस लेगां। विधायक ओपी सिंह , लोक सभा कोआर्डिनेटर राम करन बाबू, अमेठी व रायबरेली के प्रभारी अशोक कुमार गौतम ने भी बैठक को संम्बोधित किया। उपस्थितों में जिला महासचिव बीरेन्द्र प्रसाद मौर्य, अध्यक्ष अमेठी लोक सभा राम देव पासी, बामसेफ जिल संयोजक संजीव भारतीय, कार्यालय सचिव राम सुंख, जिला सचिव दिनेश चन्द्रा, राम प्रसाद,अब्दुल रसीद, छोटे लाल निशाद,,श्री राम सरोज, रामचन्द्र मौर्य रमा नाथ,साहब लाल भारती,सबेन्द्र कुमार अम्बेडर, बीबीएफ जिलाध्यक्ष सलामत अली, उदयराज चौहान ,राम अभिलाश अभयराज कल्पनाथ, राजकरन महराजदीन,रामसूरत,पंचम राम सरोज, राम बहादुर,मेवालाल भाश्कर,जीशान हुसैन सहित सैकडों बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम ने कियां ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नि:शुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन 21 मार्च को

Posted on 20 March 2010 by admin

सुलतानपुर - मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि दिनांक 21 मार्च 2010 के विकास खण्ड कूरेभार परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाधारी स्मार्ट कार्ड धारकों के उपचार के लिए एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है जिसमें जनपद के स्मार्ट कार्ड योजना के अन्तर्गत चयनित  जिला / महिला चिकित्सालय तथा चयनित प्राइवेट नर्सिंग होम के चिकित्सकों द्वारा स्मार्ट कार्ड धारकों को परीक्षणोंपरान्त नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया जायेगा।

इस स्वास्थ्य मेले के संबन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जी0 पी0 कुशवाहा ने बताया कि यह स्वास्थ्य मेला जिलाधिकारी शंकर लाल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साम्प्रदायिक तूल देने की कोशिश मंजूर नहीं- जिलाधिकारी

Posted on 20 March 2010 by admin

सुलतानपुर  - पुलिस की सक्रियता के कारण ग्राम नरहरपुर में दो सम्प्रदाओं के बीच बड़ी अनहोनी टल गई।

प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि दिनांक 26 फरवरी 2010 को ग्राम नरहरपुर थाना धम्मौर में तालाब के किनारे स्थिति चबूतरे पर मिट्टी को समतल करने को लेकर गॉव के दो पक्षों में हल्की मारपीट हुईथी। चबूतरा गॉव के एक वर्ग द्वारा परम्परागत तरीके से सामूहिक रूप् से धार्मिक प्रयोजन में प्रयोग में लाया जाता था।तत समय मौके पर पुलिस के समझाने बुझाने से मामला शान्त हो गया था। दोनो पक्षों के कुछ असन्तुश्ट लोगों द्वारा जानबूझ कर इस स्थानीय प्रकरण को साम्प्रदायिक तूल देने की कोशिश लगातार की जाती रही। इसी के फलस्वरूप् दिनांक 5 मार्च को एक पक्ष के घर के एक धर जलाए जाने की घटना हुई, जिसमें 12 व्यक्ति नामजद हुए, जिसके सन्दर्भ में मु0अ0सं0 110/10,धारा 435 भादवि थाना धम्मौरमें पंजीकृत हंआ, जिसकी विवूचना की कार्यवाही चल रही है।

पुलिस की लगातार सक्रियता व बढ़ते दबाव के चलते किसी भी पक्ष को मामले को और अधिक बढ़ाने का मौका नहीं मिल पाया। किन्तु दिनांक 17 मार्च को ब्रम्हदीन पाल पुत्र काली दीन पाल द्वारा थानाध्यक्ष ध्म्मौर से इस आसय की शिकायत की गई कि उसके घर के पीछे दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आग लगाने का प्रयास किया है। थानाध्यक्ष द्वारा स्वयं गॉव में जाकर दोनो पक्षों से बात चीत की गई तो कोई गम्भीर बात समझ में नही आई।

पुन: मामले को तूल देने के उद्देश्य से दिनांक 18 मार्च को ब्रम्हदीन पाल द्वारा अपने छप्पर में खुद आग इस उदृदेश्य से लगा दिया कि इससे दूसरे पक्ष पर दबाव बन सके । आग लगाने के बाद गंहार कर ब्रम्हदीन पाल ने गुहार लगा कर लगभग डेढ़ सौ आदमियों को इकट्ठा कर लिया। थानाध्यक्ष धम्मौर ने तत्काल उक्त स्थल पर पहुंच कर जिलाधिकारी, पूलिस अधीक्षक अपर पूलिस अधीक्षक पिश्चमी, क्षेत्राधिकारी अमेठी, मुसाफिरखाना, उपजिलाधिकारी अमेठी द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृश्टया जॉच में ब्रम्हदीन पाल द्वारा दबाव बनाने की नियत से उक्त घटना कारित किया जाना पाया गया जिसकी विस्तृत छानबीन की जा रही है। उक्त घटना के मद्देनज़र दोनों पक्षों के अशान्ति फैलाने वाले तत्वों को चििन्हत कर बाजफ्ता कार्यवाही की गई। दोनो पक्षों को बैठाकर विधि सम्मत तरीके से सहमत पत्र तैयार कराकर विवाद की केन्द्र बिन्दु चबूतरे की समस्या का समाधान कराया गया है। वर्तमान में शान्ति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नरहरपुर गॉव का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी जिसे समय रहते सम्भाल लिया गया नही तो एक बड़ी अनहोनी घटना हो सकती थी। होली के बाद वकील अहमद जो इन्चार्ज कानूनगो है और ब्रम्हदीन पाल ने हिन्दू मुस्लिम एकता के आपसी भाई चारे को बिगाड़ने की जो कोशिश की उसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। दोनों पक्षों के चार-चार आदमियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिलाधिकारी कर लाल पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि जाति धर्म के नाम पर राजनीति बहुत हो गई, अब ऐसे तत्वों को बक्शा नहीं जायेगा। आगे जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक स्थलों को छेड़छाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा और न तो किसी को उस स्थान पर नया निर्माण ही करने दिया जायेगा ,जो स्थान जिस तरह है वह स्थान उसी तरह से रखा जायेगा।अगर भविश्य में कोई भी इन स्थानों पर प्राव्लम उत्पन्न करेगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेंगी।पत्रकार वार्ता में पूरे हर भर के पत्रकारों के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रशासन, उपजिलाधिकारी सदर, आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in