व्यापारी उत्पीडन के विरोध में होगा जनान्दोलन

Posted on 23 March 2010 by admin

व्यापार क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर विधायक ने की घोषणा

सुल्तानपुर - जनपद में आये दिन व्यापारियों पर  बढ रही अपराधिक धटनाओं व शोषण के विरोध में सुल्तानपुर विधायक अनूप संण्डा के नेतृत्व में व्यापारी संगठन 31 मार्च को चौक में धरना देगा।

सदर क्षेत्र के सपा विधायक अनूप संण्डा ने व्यापारी उत्पीडन के मुद्दे पर व्यापार क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में व्यापारियों के साथ लूट और हत्या की धटनायें आम हो गई है। सुल्तानपुर में पिछले कुछ दिनों में कई व्यापारियों के साथ लूट और हत्या की धटनाओं को अपराधियों ने सरलता से अंजाम दिया । जिसके प्रति पुलिस का ढुलमुल रवैया अपराधियों को बढावा दे रहा है। इससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है।सभी व्यापारी संगठनों ने आज उनके साथ बैठक करके यह निर्णय लिया है कि व्यापारी उत्पीडन के विरूद्व जनान्दोंलन चलाया जाय। जिसके क्रम में 31 मार्च को शहर के चौक में एक द्विवसीय सांकेतिक धरना दिया जायेगा। इस मौके अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महामन्त्री श्रीराम आर्य ने कहा कि सुल्तानपुर के व्यापारियों के उत्पीडन का मामला होने वाले 18 अप्रैल को प्रदेशीय अधिवेशन में उठाया जायेगा। जिसके बाद व्यापारी उत्पीडन के विरूद्ध आन्दोलन तेज किया जायेगा।

विधायक के साथ होने वाले बैठक में व्यापार मण्डल के जिला महामन्त्री चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, संरक्षक गोवर्धन कनोडिया, नगर इकाई महामन्त्री संजय लोहिया, सर्राफा व्यापार मण्डल के गुलाब चन्द्र बरनवाल, बिन्नू बरनवाल, रेडीमेड व्यापार मण्डल के सुन्दर लाल टन्डन, किराना व्यापार मण्डल के राम सागर कसौधन, वैश्य समाज के जिला महामन्त्री राधेश्याम अग्रहरि, कसौधन समाज के उमाशंकर कसौधन नन्हे दास, रामू कसौधन, फूल चन्द्र अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in