बोलैरो सवार बदमाशों ने व्यापारी को मौत के घाट उतारा

Posted on 20 March 2010 by admin

कादीपुर ( सुलतानपुर) - बीडी व्यवसायी मानिक राम कशौधन उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी विवेका नन्द नगर कादीपुर सुलतानपुर शहर से अपना व्यापारी कार्य करके वापस जा रहे थे। रात्रि में बोलैरो सवारों ने मानिक राम कशौधन , अशोक कुमार शर्मा तथा जय शरण मिश्र को अपनी गाड़ी में  कादीपुर चलने की बात कह कर बैठा लिया। बोलैरो गाड़ी में पहले से ही बदमाश बैठे हुए थे। बदमाशों  ने पारस पट्टी पहुंचते ही हमला बोल दिया। हमले में  नेहा इलेक्टानिक के मालिक अशोक कुमार शर्मा  को  गमभीर रूप् से  घायल  कर दिया।

श्री शर्मा के नाक, ऑख, पीठ आदि जगहों पर जम कर प्रहार किया गया। जिससे श्री शर्मा को इलाज के लिये भर्ती कराया गया साथ ही जय सरन मिश्रा को बदमाशों ने बन्धक बना लिया श्री मिश्र का ए टी एम कार्ड नगदी छीनकर फैजाबाद जनपद के दर्शन नगर में गाडी से धकेल दिया। परन्तु बदमाशों ने बीडी व्यवसायी मानिक राम कसौधन को अपनी बोलेरो गाडी पर ही मौत के धाट उतार दिया और पदारथ पुर मोड पर मृत्त व्यापारी मानिक राम की लाश केा फेंक दिया तथा बदमाश फरार हो  गया। मृत्त व्यापारी का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस धटना से कादीपुर ही नही जनपद के व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस अपराधियों के धर पकड की प्रयास कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in