साम्प्रदायिक तूल देने की कोशिश मंजूर नहीं- जिलाधिकारी

Posted on 20 March 2010 by admin

सुलतानपुर  - पुलिस की सक्रियता के कारण ग्राम नरहरपुर में दो सम्प्रदाओं के बीच बड़ी अनहोनी टल गई।

प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि दिनांक 26 फरवरी 2010 को ग्राम नरहरपुर थाना धम्मौर में तालाब के किनारे स्थिति चबूतरे पर मिट्टी को समतल करने को लेकर गॉव के दो पक्षों में हल्की मारपीट हुईथी। चबूतरा गॉव के एक वर्ग द्वारा परम्परागत तरीके से सामूहिक रूप् से धार्मिक प्रयोजन में प्रयोग में लाया जाता था।तत समय मौके पर पुलिस के समझाने बुझाने से मामला शान्त हो गया था। दोनो पक्षों के कुछ असन्तुश्ट लोगों द्वारा जानबूझ कर इस स्थानीय प्रकरण को साम्प्रदायिक तूल देने की कोशिश लगातार की जाती रही। इसी के फलस्वरूप् दिनांक 5 मार्च को एक पक्ष के घर के एक धर जलाए जाने की घटना हुई, जिसमें 12 व्यक्ति नामजद हुए, जिसके सन्दर्भ में मु0अ0सं0 110/10,धारा 435 भादवि थाना धम्मौरमें पंजीकृत हंआ, जिसकी विवूचना की कार्यवाही चल रही है।

पुलिस की लगातार सक्रियता व बढ़ते दबाव के चलते किसी भी पक्ष को मामले को और अधिक बढ़ाने का मौका नहीं मिल पाया। किन्तु दिनांक 17 मार्च को ब्रम्हदीन पाल पुत्र काली दीन पाल द्वारा थानाध्यक्ष ध्म्मौर से इस आसय की शिकायत की गई कि उसके घर के पीछे दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आग लगाने का प्रयास किया है। थानाध्यक्ष द्वारा स्वयं गॉव में जाकर दोनो पक्षों से बात चीत की गई तो कोई गम्भीर बात समझ में नही आई।

पुन: मामले को तूल देने के उद्देश्य से दिनांक 18 मार्च को ब्रम्हदीन पाल द्वारा अपने छप्पर में खुद आग इस उदृदेश्य से लगा दिया कि इससे दूसरे पक्ष पर दबाव बन सके । आग लगाने के बाद गंहार कर ब्रम्हदीन पाल ने गुहार लगा कर लगभग डेढ़ सौ आदमियों को इकट्ठा कर लिया। थानाध्यक्ष धम्मौर ने तत्काल उक्त स्थल पर पहुंच कर जिलाधिकारी, पूलिस अधीक्षक अपर पूलिस अधीक्षक पिश्चमी, क्षेत्राधिकारी अमेठी, मुसाफिरखाना, उपजिलाधिकारी अमेठी द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृश्टया जॉच में ब्रम्हदीन पाल द्वारा दबाव बनाने की नियत से उक्त घटना कारित किया जाना पाया गया जिसकी विस्तृत छानबीन की जा रही है। उक्त घटना के मद्देनज़र दोनों पक्षों के अशान्ति फैलाने वाले तत्वों को चििन्हत कर बाजफ्ता कार्यवाही की गई। दोनो पक्षों को बैठाकर विधि सम्मत तरीके से सहमत पत्र तैयार कराकर विवाद की केन्द्र बिन्दु चबूतरे की समस्या का समाधान कराया गया है। वर्तमान में शान्ति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नरहरपुर गॉव का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी जिसे समय रहते सम्भाल लिया गया नही तो एक बड़ी अनहोनी घटना हो सकती थी। होली के बाद वकील अहमद जो इन्चार्ज कानूनगो है और ब्रम्हदीन पाल ने हिन्दू मुस्लिम एकता के आपसी भाई चारे को बिगाड़ने की जो कोशिश की उसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। दोनों पक्षों के चार-चार आदमियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिलाधिकारी शकर लाल पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि जाति धर्म के नाम पर राजनीति बहुत हो गई, अब ऐसे तत्वों को बक्शा नहीं जायेगा। आगे जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक स्थलों को छेड़छाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा और न तो किसी को उस स्थान पर नया निर्माण ही करने दिया जायेगा ,जो स्थान जिस तरह है वह स्थान उसी तरह से रखा जायेगा।अगर भविश्य में कोई भी इन स्थानों पर प्राव्लम उत्पन्न करेगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेंगी।पत्रकार वार्ता में पूरे शहर भर के पत्रकारों के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रशासन, उपजिलाधिकारी सदर, आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in