Archive | August 11th, 2015

भारतीय जनता पार्टी ने सीतापुर के महमूदाबाद में पुलिस थाने में लड़की द्वारा फांसी लगाने बरेली में शोहदों से परेशान छात्रा के आत्मदाह की घटनाओं पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि

Posted on 11 August 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सीतापुर के महमूदाबाद में पुलिस थाने में लड़की द्वारा फांसी लगाने बरेली में शोहदों से परेशान छात्रा के आत्मदाह की घटनाओं पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के तमाम दावो के बावजूद राज्य में महिलाएं कब सुरक्षित होगी ? प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अखिलेश राज में राज्य के थाने हत्या/आत्महत्या के केन्द्र क्यों बनते जा रहे है। जिन पुलिसकर्मियों पर जनता की रक्षा की जिम्मेदारी है, वे आरोपों की जद में है। शाहजहांपुर का जगेन्द्र काण्ड, बाराबंकी का कोठी काण्ड और अब सीतापुर के महमूदाबाद थाने में लड़की की मौत को हर बार पुलिस आत्महत्या करार देती है और पुलिस का विरोध करने पर नागरिकों पर कहर बरपाया जाता है।
श्री पाठक ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आज ही एक निजी टी.वी. चैनल के कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत उनके आलाधिकारी प्रदेश में नारी सुरक्षा के बेहतर होने के दावे कर रहे थे, दूसरी ओर राजधानी से सटे सीतापुर में नारी सुरक्षा को लेकर लोग सड़क पर थे। राज्य की बेरहम नासमझ पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने की बजाय गोली चलाने में भरोसा रखती है, इस घटना पर संजीदगी का परिचय देने की बजाय पुलिस ने एक बार फिर गोली चला भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर में यही हुआ विवार में घटी घटना पर लोग न्याय की मांग कर रहे थे, पुलिस बजाय संजीदगी और संयम का परिचय देती उनसे गोली चलाना बेहतर समझा पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और आज सीतापुर में यही हुआ। घटना आक्रोशित जनता के नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने गोली चलाना ठीक समझा।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आखिर नारी सुरक्षा के दावे करने में जुटी अखिलेश सरकार महज तकनीकी, विज्ञापनों, नेताओ के वक्त्वयों से महिलाओं की सुरक्षा कैसे करेगी। सीतापुर में भीड़ अनियंत्रित हो रही थी तो परिस्थितियों का पूर्वानुमान कर उसके अनुरूप व्यवस्था क्यों नहीं की गयी।
श्री पाठक ने घटना की तीव्र शब्दों में भत्र्सना करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के प्रतिनिधिमण्डल की भंेट

Posted on 11 August 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज उनके आवास पर राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय महासचिव, इंजी0 मयंक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर हमीरपुर जिलेे में पिछले दिनों हुयी घटना के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने इस घटना को अत्यंत गम्भीरता से लिया है तथा इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई या कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्परता से कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक सहित प्रथम दृष्टया दोषी कर्मियों को निलम्बित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह को निर्देशित किया है कि इस घटना मंे पंजीकृत अभियोग की विवेचना पूरी तरह निष्पक्ष रूप से करायी जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाये तथा किसी निर्दोष व्यक्ति का उत्पीड़न न हो। इस घटना के संबंध में शासन द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही की विस्तृत जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी गयी, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
श्री यादव ने पीडि़त परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराये जाने की मांग पर प्रमुख सचिव गृह को निर्देशित किया कि एक-एक गनर उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिया जाये। साथ ही उन्होंने इस घटना में गम्भीर रूप से घायल दो व्यक्तियों की सहायता राशि को बढ़ाकर दो-दो लाख रुपये दिये जाने के भी निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि इस घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश पूर्व में ही दिये जा चुके है।
प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री विनोद बिहारी वर्मा, प्रदीप कुमार सिन्हा, सुनील सिन्हा, नीरा सिन्हा, सोम निगम, अनुपम श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव व हृदय नारायण श्रीवास्तव आदि सम्मिलित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने जी संगम चैनल के तत्वावधान में आयोजित ‘आधी आबादी-महिला सशक्तिकरण’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया

Posted on 11 August 2015 by admin

press-5x12

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। महिलाओं में शिक्षा का प्रसार करने, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए संचालित योजनाओं के परिणाम अब आने लगे हैं। लेकिन अभी भी इस दिशा में और अधिक काम करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री आज यहां होटल ताज में जी संगम चैनल के तत्वावधान में आयोजित ‘आधी आबादी-महिला सशक्तिकरण’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने घर-परिवार से ही महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनके साथ समानता का व्यवहार करने पर बल देते हुए कहा कि समाज में तथाकथित तमाम बुद्धिमान भी ऐसा नहीं कर पाते।
समाजवादी विचारधारा में महिलाओं के विशिष्ट महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में महिलाओं द्वारा भूमि की रजिस्ट्री कराए जाने पर स्टाम्प शुल्क में छूट देने की व्यवस्था लागू की थी। इसी प्रकार को-आॅपरेटिव बैंक के लोन के ब्याज पर महिलाओं को छूट देने की व्यवस्था की गई। वर्तमान राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं, लेकिन इस दिशा में और अधिक कार्य करने की सम्भावना है। प्रदेश की आबादी को देखते हुए कोई योजना तब तक पूरी तरह सफल नहीं हो सकती, जब तक उसे बड़े पैमाने पर संचालित न किया जाए। इसके लिए पर्याप्त धनराशि एवं संसाधन की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसमें स्वैच्छिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी हो जाने पर इस कार्य को गति मिलेगी।
श्री यादव ने कहा कि परिवार की महिला मुखिया को सम्मान दिलाने के लिए ही समाजवादी पेंशन योजना की धनराशि उसके खाते में ही प्रेषित की जा रही है। गौरतलब है कि इस पेंशन योजना के तहत प्रदेश के लगभग 45 लाख परिवारों को आच्छादित किया गया है। महिलाओं को बेहतर शिक्षा और विकास का पर्याप्त अवसर देने वाला समाज ही तरक्की करता है। महिलाओं को सम्मान देने की परम्परा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक संस्थाओं का भी सहयोग ले रही है।
मुख्यमंत्री ने ‘1090’ विमेन पावर लाइन की चर्चा करते हुए कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को मदद उपलब्ध कराई गई। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसकी क्षमता विस्तार पर विचार किया जाएगा ताकि प्रदेश के किसी भी कोने से फोन करने वाली महिला को इंतजार न करना पड़े। उन्होंने पुलिस महकमे की चर्चा करते हुए कहा कि जैसे हर संस्थान में अच्छे-बुरे लोग होते हैं, उसी प्रकार पुलिस में भी हैं। लेकिन अधिकांश लोग महिलाओं की मदद के लिए त्वरित कार्रवाई करते हैं। डायल-100, ‘1090’ विमेन पावर लाइन तथा आशा ज्योति केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं की अधिकांश समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा प्रत्येक जनपद में महिलाओं की समस्याओं पर गौर करने के लिए वरिष्ठ पुलिस महिला अधिकारी को जिम्मेदार बनाए जाने के लिए भी कहा गया है। राजमार्गों एवं नगरों में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था तथा इसके संचालन की जिम्मेदारी भी महिला को देने पर भी विचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से दूरियां घटी हैं। इसका फायदा भी महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा तथा ‘102’ नेशनल एम्बुलेंस सर्विस के तहत संचालित एम्बुलेंस सेवा को सराहनीय एवं उपयोगी कदम बताते हुए कहा कि इसके फलस्वरूप लाखों को महिलाओं एवं नवजात बच्चियों को समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिली है। डायल-100 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवा की तरह ही इस व्यवस्था को भी प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर 10 से 15 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच सके। इस योजना के तहत लगभग 4,000 वाहनों को खरीदने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क लैपटाॅप वितरण में सर्वाधिक लड़कियों को देखकर उन्हें खुशी एवं संतोष का अनुभव होता है। निश्चित रूप से समाज में बदलाव आया है। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब आधी आबादी को आगे आने से कतई रोका नहीं जा सकता।
इससे पूर्व, मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए जिन योजनाओं को संचालित किया है, उनके परिणाम काफी उत्साहवर्धक हैं। ‘1090’ विमेन पावर लाइन द्वारा अब तक लगभग 5 लाख से अधिक महिलाओं ने लाभ उठाया है। इस व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रभावित महिला से फीडबैक भी लिया जाता है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामले में जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। महिलाओं को आॅनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए एक वेबसाइट की भी व्यवस्था की गई है। महिला सम्मान कोष के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। विभिन्न जनपदों में आशा ज्योति केन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है, जहां एक ही छत के नीचे महिलाओं की समस्याओं के समाधान की व्यवस्था होगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुश्री जरीना उस्मानी, विधायक सुश्री आराधना मिश्रा, लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति सुश्री रूपरेखा वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन चैनल के सम्पादक श्री वासेन्द्र मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments Off

संसद की विपक्षी एकता को तोड़कर श्री मुलायम सिंह यादव केन्द्र सरकार को क्यों फायदा पहुंचाना चाहते हैं?

Posted on 11 August 2015 by admin

संसद की विपक्षी एकता को तोड़कर श्री मुलायम सिंह यादव केन्द्र सरकार को क्यों फायदा पहुंचाना चाहते हैं? इस पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की लड़ाई विपक्षी एकता तोड़ने से भी कमजोर नहीं होगी और कंाग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा की व्यापम घोटाले में लिप्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान व ललित गेट से जुड़ीं राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे तथा ललित मोदी को नियम विरूद्ध मदद करने की आरोपी विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज का त्यागपत्र मांगकर इस देश की जनता के साथ मोदी के चुनावी भाषणों में किये गये वायदों को याद दिला रही है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण प्रश्न पर भी श्री मुलायम सिंह यादव  का यह बयान और कांग्रेस को अलग-थलग करने की साजिश उनके भाजपा प्रेम या भय को प्रदर्शित करता है।
डाॅ0 खत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों का साथ देना जनता के बीच श्री मुलायम सिंह यादव को मंहगा पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2015
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in