Archive | Latest news

समाजवादी सरकार द्वारा संचालित योजनाएं एवं कार्यक्रम शिक्षा को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रहे हैं

Posted on 16 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाज की प्रगति और खुशहाली के लिए शिक्षा का अच्छा माहौल होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की उत्तम व्यवस्था करके भविष्य के लिए अच्छे नागरिकों का निर्माण किया जा सकता है।
press6 मुख्यमंत्री आज यहां जागरण पब्लिक स्कूल के भवन का लोकार्पण करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ऐसी योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है, जो शिक्षा को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गरीब वर्ग के बच्चों को भी शिक्षा का लाभ मिले। इसके दृष्टिगत कन्या विद्याधन जैसी योजना संचालित की जा रही है, जो गरीब परिवारों की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रही हंै। इसके साथ ही, मुस्लिम समुदाय की 10वीं पास बालिकाओं को आर्थिक मदद देने की योजना पर भी कार्रवाई की जा रही है।
श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने 10वीं पास बच्चों को टैबलेट कम्प्यूटर तथा 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटाप देने का फैसला किया है। इसकी शुरूआत सरकारी विद्यालयों से की जाएगी और बाद में इस योजना के माध्यम से निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी लाभान्वित किया जाएगा। योजना के दायरे में सभी बोर्डों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही टैबलेट तथा लैपटाप का वितरण प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी गम्भीरता से कार्य कर रही है। इसके तहत नई अवस्थापना एवं औद्योगिक निवेश नीति लागू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की असीम संभावनाएं हैं और राज्य सरकार जनता की उम्मीदों से वाकिफ है। सरकार सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रों पर पूरा ध्यान दे रही है। इस मौके पर उन्होंने श्री पूर्ण चन्द्र गुप्ता स्मारक ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जागरण पब्लिक स्कूल जहां  भी संचालित हो रहे हैं, इन विद्यालयों ने वहां अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जागरण समूह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन इसी प्रकार निष्ठापूर्वक करता रहेगा।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री आनंद सिंह, प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, विधान परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत श्री महेन्द्र मोहन गुप्त ने किया तथा श्री योगेन्द्र मोहन गुप्त द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सकारात्मक सुझावों पर गम्भीरता से गौर करेंगे: मुख्यमंत्री

Posted on 14 October 2012 by admin

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज यहां कहा कि विकास सर्वसमावेशी होना चाहिए और विकास के रास्ते में आने वाली बाधाएं चाहें वे कानूनी हों अथवा प्रशासनिक हों, उन्हें दूर करने के लिए सबको मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के विकास के लिए बाधाओं को दूर किया ही जाना चाहिए ताकि गरीबों को इसका लाभ मिल सके।
राष्ट्रपति ने यह बात आज यहां होटल ताज विवांता में दैनिक जागरण ग्रुप द्वारा आयोजित छठवें जागरण फोरम में ‘चलो आज कल बनाते हैं’ शीर्षक से आयोजित लोकतंत्र और विकास पर केन्द्रित चर्चा का शुभारम्भ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस चर्चा के लिए निश्चित की गई विषय-वस्तु देश और काल के संदर्भ में प्रासंगिक है। हमारे देश का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा फलता-फूलता लोकतंत्र है, जिसमें 70 करोड़ मतदाता 543 प्रतिनिधियों को प्रत्येक पांच वर्ष में अथवा कम समय में भी चुनने के लिए मतदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें मात्र इसी तथ्य के मद्देनजर आत्म-संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि निरन्तर इसकी कमियों पर नजर डालते हुए इसमें सुधार के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारे लोकतंत्र का चैमुखी, प्रभावी और सर्वसमावेशी सतत विकास अत्यन्त आवश्यक है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में यह आवश्यक है कि विकास के लाभ समाज के निचले स्तर तक पहुंचें और इसका लाभ गरीबों, महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों को अवश्य मिले। उन्होंने कहा कि आजादी के उपरान्त भारत में वयस्क मताधिकार के रास्ते को अपनाया गया, जिसका लाभ आज हम सभी को मिल रहा है। हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक विकास का सबसे बड़ा अधिकारपत्र है।
राष्ट्रपति ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम बजट का आकार मात्र 293 करोड़ रुपये का था परन्तु लोकसभा में चर्चा हेतु उपलब्ध समय के 60 प्रतिशत का प्रयोग धन और वित्त की व्यवस्था के लिए प्रतिनिधियों द्वारा किया गया, इसी परिप्रेक्ष्य में आवश्यक है कि अब जब बजट का स्वरूप लाखों-करोड़ों रुपये का हो गया है तब धन और वित्त की व्यवस्था के लिए लोकसभा में प्रतिनिधियों द्वारा और अधिक समय दिए जाने की आवश्यकता है।
इससे पूर्व प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र और विकास पर चर्चा का आयोजन कर जागरण ने राज्य के विकास में सकारात्मक सहयोग का प्रयास किया है और इस परिचर्चा से प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के नए मार्ग खुलेंगे।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा सदस्य के रूप में लोकसभा में वित्तमंत्री के रूप में श्री प्रणब मुखर्जी को कार्य करते देखा है और उनकी कार्यप्रणाली से बहुत कुछ ग्रहण किया है कि कैसे सदन में मुद्दों को संभाला जाता है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति अपने संबोधन में सरकार चलाने के संबंध में जो इंगित करेंगे, हम उससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस चर्चा में आज हमारी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं जिससे चर्चा का लाभ सरकार को मिलेगा और नीतियां बनाने में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क, शिक्षा, अस्पताल, दवाएं और अवस्थापना विकास इन सभी क्षेत्रों में हमें सकारात्मक सुझाव की आवश्यकता है। लोगों को ये सभी चीजें चाहिए और चूंकि जनसंख्या की दृष्टि से हमारा राज्य विश्व के पांचवें बड़े राष्ट्र के बराबर है इसलिए एक बड़ी आबादी को विकास के लाभ की दरकार है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति द्वारा दिए गए सुझावों पर गम्भीरता से गौर करेंगे।
चर्चा का शुभारम्भ राष्ट्रपति, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
उपस्थित गणमान्य वक्ताओं और अतिथियों में केन्द्रीय मंत्री श्री जयराम रमेश, नेता विपक्ष राज्य सभा श्री अरूण जेटली, राज्य के प्रोटोकाॅल राज्य मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री लाल जी टण्डन, मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव सूचना एवं मण्डलायुक्त श्री संजीव मित्तल, पूर्व मुख्य सचिव श्री योगेन्द्र नारायण तथा अन्य महानुभाव शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का गर्मजोशी से स्वागत

Posted on 13 October 2012 by admin

press5भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज पूर्वाह्न लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पहुंचे। वहां पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी0एल0 जोशी एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय सेना की महार रेजीमेन्ट की ‘सिंगल सर्विस सिंगल यूनिट’ की पहली बटालियन द्वारा राष्ट्रपति को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इसका नेतृत्व मेजर गौरव सेठ ने किया। इस अवसर पर नगर प्रमुख श्री दिनेश शर्मा ने राष्ट्रपति को सम्मान सूचक चाभी प्रदान की। हवाई अड्डे पर प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री  अभिषेक मिश्रा, कार्यवाहक मुख्य सचिव आलोक रंजन, ले0 जनरल ए0के0 मिश्र, पुलिस महानिदेशक ए0सी0 शर्मा, आयुक्त लखनऊ मण्डल एवं प्रमुख सचिव सूचना संजीव मित्तल सहित पुलिस, सेना एवं प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बालिकाओं को दी जाने वाली कन्या विद्याधन योजना अबसे माँ कस्तूरबा गांधी के नाम से जानी जाएगी

Posted on 13 October 2012 by admin

12-10-cउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां लोहिया पार्क में डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की 46वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घोषणा की कि बालिकाओं को दी जाने वाली कन्या विद्याधन योजना अबसे माँ कस्तूरबा गांधी के नाम से जानी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम द्वारा रिक्शा चालकों से ली जाने वाली लाइसेन्स फीस को घटाकर एक रुपया करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लोहिया जी द्वारा किए गए संघर्ष का पूरा एहसास है। उन्होंने समाजवादियों का आह्वान करते हुए कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम डाॅ0 लोहिया के सिद्धान्तों पर चलें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को विशाल समर्थन देकर बहुमत की सरकार बनाने का अवसर दिया। अतः समाजवादी पार्टी की सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह समाजवादी सिद्धान्तों को लागू करे और जनाकांक्षाओं को पूरा करे।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आज देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पूरे देश में महंगाई बढ़ रही है और गरीबों का जीना दूभर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, मजलूमों के साथ है और उनकी मुश्किलों को कम करने के पूरे प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार को अभी बहुत से क्षेत्रों में कार्य करना है, ताकि हालातों को सुधारा जा सके। गरीबों को मुफ्त शिक्षा, इलाज की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, बेरोजगारों को रोजगार के मौके तथा बेरोजगारी भत्ता देकर उन्हें सम्मान से जीवनयापन का अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य से कन्या विद्याधन योजना लागू की गई है, ताकि गरीब परिवारों की बालिकाएँ भी अपनी शिक्षा आगे जारी रख सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से आर्थिक नीति पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को एहसास है कि प्रदेश की खुशहाली के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने होंगे, तभी समाज तरक्की कर सकेगा और उत्तर प्रदेश एक खुशहाल प्रदेश बन सकेगा। प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार का यह प्रयास है कि डाॅ0 लोहिया द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर समाज में सबको आगे बढ़ने का मौका मिले।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे फैसले लेगी, जिनका लाभ समाज के सभी तबकों को मिलेगा। इसी उद्देश्य से बजट में कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ते इत्यादि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार डाॅ0 लोहिया की नीतियों एवं सिद्धान्तों पर चलते हुए पूरे पांच साल ठीक से कार्य करेगी, ताकि जनाकांक्षाओं को पूरा किया जा सके और प्रदेश में चारांे ओर खुशहाली और समृद्धि लाई जा सके। उन्होंने कहा कि डाॅ0 लोहिया के निर्वाण दिवस पर सभी समाजवादी एवं सरकार के लोग यह संकल्प लेते हैं कि डाॅ0 लोहिया के बताए रास्ते पर चलते हुए प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने भी डाॅ0 लोहिया को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार की नीति है कि गरीब-अमीर, महिला-पुरुष इत्यादि में किसी प्रकार कर भेदभाव न हो और समाज से गैरबराबरी समाप्त की जाए। उन्होंने कहा कि पूरा देश एक है, अतः क्षेत्रीय भेदभाव भी समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने का श्रेय नौजवानों को दिया।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करने के सभी प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी की कथनी एवं करनी में कोई अन्तर नहीं है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता दिए जाने के सम्बन्ध में किए गए वायदों को पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अभी और भी जनहितकारी कार्य किए जाएंगे और राज्य सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी। गरीबों को मुफ्त शिक्षा एवं इलाज की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, बेरोजगारों को रोजगार देने के भी प्रयास चल रहे हैं।
इससे पूर्व, लोहिया पार्क पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने डाॅ0 लोहिया के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में दीपक मिश्रा, जगन्नाथ जी, कुलदीप सक्सेना द्वारा लिखी गई पुस्तकों का विमोचन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्रिमण्डल के अनेक सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी सिद्धान्तों और डा0 लोहिया के विचारों को अपनाते हुए समाज में अपना आदर्श आचरण पेश करें

Posted on 13 October 2012 by admin

12-10-dसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज यहां समाजवादी आंदोलन के महानायक डा0 राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नौजवानों का आव्हान किया कि वे समाजवादी सिद्धान्तों और डा0 लोहिया के विचारों को अपनाते हुए समाज में अपना आदर्श आचरण पेश करें। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता सादगी और संयम के साथ शिष्टाचार बरतें और समाजवादी सरकार में मंत्री ऐसा व्यवहार करें जिससे पिछली और समाजवादी सरकार का फर्क लोगों को महसूस हो सके। डा0 लोहिया के समता और सम्पन्नता के अधूरे सपने को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्री यादव लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में डा0 लोहिया की 46वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित कर रहे थे। सभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, पूर्व साॅसद भगवती सिंह ने भी सम्बोधन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने किया। लोहिया पार्क में हजारों की उपस्थिति में श्री यादव ने कहा कि हमें आज यहां से यह संकल्प लेकर जाना है कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनी है उसी तरह सन् 2014 के लोकसभा चुनावो में हमें उत्तर प्रदेश से 80 में 60 सीटें जिताना है। तभी केन्द्र में समाजवादी पार्टी का दबदबा बनेगा।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव, जयप्रकाश नारायण और डा0 लोहिया ने समाजवादी आंदोलन को नई दिशा दी थी। डा0 लोहिया की सप्तक्रांति में नर-नारी, गोरे-काले, अमीर-गरीब के भेद को समाप्त करने की शिक्षा है। क्षेत्रीयता की भावना से बचना है। विषमता की खाई मिटाना है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के दुःखदर्द में शरीक होकर उनकी जिन्दगी में खुशहाली लाना हैं यही समाजवाद है।
श्री यादव ने नौजवानो पर भरोसा जताते हुए कहा कि पिछले पांच साल में इनके संघर्ष के परिणाम में ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है। समाजवादी पार्टी को नौजवानों की पार्टी है। नौजवानों को याद रखना है कि कथनी-करनी में भेद नहीं होना है और डा0 लोहिया की विचारधारा तथा समाजवादी पार्टी के सिद्धान्तों पर चलना ही उनके अधूरे सपने को पूरा करना है। उन्होने समाजवादी पार्टी की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेकारी भत्ता, कन्याधन योजना की चर्चा होने लगी है। हम रोजगार भी देगें। दवा-पढ़ाई मुफ्ती का नारा भी हम अमल में लाए हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार है। बिना जाति-धर्म के भेद के हमें ऐतिहासिक समर्थन मिला है। डा0 लोहिया के सिद्धांतों और विचारों को अमल में कैसे लाया जाए, यह हमारे सामने चुनौती हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी कुछ किया है फिर भी अभी बहुत काम करना है। रोजगार के अवसर पैदा करने है। छह महीनों में काफी काम हुआ है। आर्थिक और उद्योग नीति पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश में खुशहाली हो यह हमारी चिन्ता है। उन्होने कहा कि सरकार समाजवादी नीतियों पर चलेगी और वे फैसले लेगी जो आम जनता के हित में होगें। यह सरकार डा0 लोहिया के रास्ते पर चलेगी, यह हमारा संकल्प है। किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक और जो पीछे छूट गए हैं उनको यह सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कन्या विद्याधन योजना का नाम कस्तूरबा गांधी के नाम पर रखने और नगर निगम में रिक्शा चालकों के लाइसेंस की फीस एक रूपया रखने की भी घोषणा की।
वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नई पीढ़ी को डा0 लोहिया को पढ़ना चाहिए। देश को आगे ले जाना है तो लोहिया जी के सिद्धंातों पर चलना होगा। स्वास्थ्यमंत्री श्री अहमद हसन ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र के वायदे निभाए जा रहे है। पूर्वमंत्री भगवती सिंह, विधान सभाध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्वमंत्री अनंतराम जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव डा0 अशोक बाजपेयी, वरिष्ठ  पत्रकार के0 विक्रम राव, समाजशास्त्री प्रो0 सत्यमित्र दुबे, मंत्रीगण श्री अवधेश प्रसाद एवं ओमप्रकाश सिंह, डा0 मधु गुप्ता, एमएलसी, श्रीमती लीलावती कुशवाहा सहित युवा संगठनो के पदाधिकारी आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, डा0राजपाल कश्यप, डा0 निर्भय सिंह पटेल, नफीस अहमद, नईमुल हसन तथा दीपक मिश्रा ने भी सभा को सम्बोधित किया।
मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव ने लोहिया पार्क में स्थित डा0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व लोहिया ट्रस्ट में डा0 साहब की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव, ओमप्रकाश सिंह, अवधेश प्रसाद, अभिषेक मिश्र ने माल्यार्पण किया। पूर्व साॅसद श्री भगवती सिंह ने चैक स्थित लोहिया पार्क एवं लोहिया अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने डा0 लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव ने दीपक मिश्र द्वारा सम्पादित, चन्द्रवंशी द्वारा लिखित पुस्तको एवं कुलदीप सक्सेना द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन भी किया।
डा0लोहिया को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक, साॅसद तथा मंत्री मौजूद थे। मंत्रीगण अम्बिका चैधरी, रामगोविन्द चैधरी, रियाज अहमद सहित सर्वश्री राज किशोर मिश्र, मित्रसेन यादव, जयशंकर पाण्डेय, रामशंकर यादव, अमित त्रिपाठी, विजय यादव, मुजीबुर्रहमान बबलू, उदयराज यादव, रामसागर यादव, डा0 अल्पना बाजपेयी, आशा किशोर कन्नौजिया, धर्मानन्द तिवारी, राहुल सेन सक्सेना, कुसुम शर्मा, जितेन्द्र यादव, प्रताप जंगलिया, रवीन्द्र यादव, सज्जन सिंह यादव, राजा चतुर्वेदी, मनीषा चैहान, विमलेश यादव, मीना गुप्ता, प्रेमचन्द्र गुप्ता, रमेश प्रजापति, रेनू वाष्र्णेय, राज लक्ष्मी आगा, सिद्धगोपाल साहू, मो0 शमीम खाॅ आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सकारात्मक नीतियों के कारण प्रदेश में विकास की नई लहर चल पड़ी है

Posted on 10 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सकारात्मक नीतियों के कारण प्रदेश में विकास की नई लहर चल पड़ी है। पूर्वांचल के लोग इस विकास को शीघ्र ही महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की समृद्धि के लिए विकास योजनाओं को वृहद स्तर पर लागू किया गया है। किसान और गरीब का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उनकी समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को देखते हुए बजट में किसानों व गावों के विकास के लिए समुचित धनराशि आवंटित की गयी है।
ajamgarh-1मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता एवं कन्या विद्या धन योजना के लाभार्थियों के चेक वितरण समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने जनपद आज़मगढ़ के 12 हजार 222 लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ते की 1 करोड़ 70 लाख 27 हजार की धनराशि के चेक प्रदान किये। लाभार्थियों में 2,781 महिलायें तथा 9,441 पुरुष शामिल थे। इसी प्रकार कन्या विद्या धन योजना के अन्तर्गत 3371 लाभार्थियों में प्रति लाभार्थी 30 हजार रुपये की दर से कुल 10 करोड़ 11 लाख 30 हजार रुपये का चेक प्रदान किये।
श्री यादव ने घोषणा की कि जनपद की विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए विकास खण्ड रानी की सराय के अन्तर्गत ऊॅंची गोदाम, विकास खण्ड पल्हनी के आजमपुर, तहबरपुर के भुर्रा-मड़या के बीज महुला बाजार के बगल में विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में 132 के0वी0, विकास खण्ड मुहम्मदपुर के ग्राम फरीदाबाद, बूढ़नपुर, सगड़ी, निजामाबाद, आजमगढ़, फूलपुर, लालगंज, मेंहनगर में भी 33/11 केवी के उप केन्द्र तथा इन सभी उप केन्द्रों में 33 केवी लाइन के निर्माण का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि जनपद में कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद के एक कैम्पस की स्थापना, हरिऔध कला केन्द्र के नये भवन का निर्माण, लोहिया पार्क की स्थापना, नई दुग्धशाला केन्द्र की स्थापना, एक पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, मुबारकपुर में हथकरघा उद्योग के लिए विपणन केन्द्र की स्थापना की जायेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि इसी प्रकार बनारस से आजमगढ़ मार्ग पर अपूर्ण रेल ओवरब्रिज को पूर्ण कराया जायेगा। टौंस नदी सहित अन्य नदियों के चार स्थानों पर पुल का निर्माण, भंवरनाथ से तहबरपुर, रानी की सराय से निजामाबाद मार्ग का चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण, कराया जायेगा। बूढ़नपुर, फूलपुर में उपमण्डी का निर्माण, माहुल गांव को मानक पूरा होने पर टाउन एरिया बनाया जायेगा। इसके साथ ही कुंवर नदी पर भी नये पुल का निर्माण, कमालपुर बन्धवाॅं बेसोे नदी पर पुल का निर्माण तथा ग्राम सभा कलीचाबाद और चेवार पूरब के में भी पुल का निर्माण होगा। खेता सराय से दीदारगंज होते सरायमीर मार्ग का सुदृ़ढ़ीकरण/उच्चीकरण तथा सोफीपुर मसलमपट्टी बसही मार्ग से शम्भूपुर महजी संपर्क मार्ग के नवीनीकरण/विशेष मरम्मत का कार्य कराया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या विद्या धन योजना लागू होने से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिला है। बड़ी संख्या में पढ़ाई हेतु बालिकायें आगे आई हैं। उन्हांेने कहा कि यह गरीब परिवारों की लड़कियों को सीधे तौर पर मदद करने की योजना है। बालिकाओं की शिक्षा से वे अपने घर के साथ ही ससुराल को भी शिक्षित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में बेरोजगारी भत्ता योजना से निराशा दूर हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में रोजगार के नये अवसर सृजित किये जा रहे हैं। नई उद्योग नीति बनाई गयी है ताकि उद्योगपति यहाॅं आकर उद्योग लगायें और बेरोजगारों को रोजगार मिले। उन्होंने जनपद में बन्द पड़ी चीनी मिल के सम्बन्ध में कहा कि जाॅंच कराकर उसके बकाये का भुगतान किया जायेगा। स्थानीय शिब्ली कालेज के सम्पूर्ण दस्तावेज प्राप्त होते ही इसके सम्बन्ध में अवश्यक मांगों को पूरा किया जायेगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मदुरी स्थित हवाई पट्टी पर उतरने के तुरन्त बाद वहीं आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के मेडिकल कालेज व अस्पताल को शीघ्र चालू कराया जायेगा। साथ ही इसमें पैरा मेडिकल काॅलेज की भी स्थापना की जायेगी क्योंकि अस्पताल को चलाने के लिए टेक्नीशियन, नर्सों आदि की जरूरत होती है। विगत वर्ष जनता पर लगे झूठे मुकदमों में फंसे निर्दोष लोगों को भी बचाया जायेगा।
इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डा. वकार अहमद शाह, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री शाहिद मन्जूर, पंचायती राज मंत्री बलराम यादव, नागरिक सुरक्षा मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बाल एवं पुष्टाहार तथा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री वसीम अहमद, कार्यवाहक मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव श्रम शैलेश कृष्ण ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर होमगार्ड्स, पीआरडी एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, राजस्व अभाव सहायता एवं पुनर्वासन तथा लोक सेवा प्रबन्धन मंत्री अम्बिका चैधरी, भमि विकास, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास मंत्री ओम प्रकाश, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री अहमद हसन, समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद, लघु सिंचाई एवं पशुधन मंत्री पारसनाथ यादव, लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल भी इस मौके पर उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पर्यावरण संरक्षण और नदियों को बचाने की दिशा में कार्य करना सभी की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

Posted on 08 October 2012 by admin

प्रदेश में गंगा और उसकी सहायक नदियों में डाॅल्फिन की संख्या 671
‘मेरी गंगा, मेरी डाॅल्फिन’ अभियान का समापन

press-1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण और नदियों को बचाने की दिशा में कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नदियों को बचाने के लिए गम्भीरता से प्रयास किये जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित ‘मेरी गंगा, मेरी डाॅल्फिन’ अभियान के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने डाॅल्फिन गणना-2012 की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में गंगा और उसकी सहायक नदियों में डाॅल्फिन की संख्या बढ़कर 671 हो गई है।
ज्ञातव्य है कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इण्डिया ने प्रदेश के वन विभाग के साथ मिलकर, एच0एस0बी0सी0 के सहयोग से गंगा और उसकी सहायक यमुना, सोन, केन, बेतवा, घाघरा और गेरुआ नदियों में डाॅल्फिन की संख्या का सर्वेक्षण करने के लिए 05 अक्टूबर से 07 अक्टूबर, 2012 तक एक अभियान संचालित किया था। गंगा नदी की डाॅल्फिन एक शीर्ष स्तरीय जल जीव है, जो एक तरफ मछली एवं अन्य छोटी प्रजातियों के जीवों की आबादी को नियंत्रित करती है, वहीं दूसरी तरफ नदी की पारिस्थितिकी को संतुलित रखने में भी मददगार साबित होती है। गंगा एवं इसकी सहायक नदियों में डाॅल्फिन की मौजूदगी जहां एक ओर नदी के स्वस्थ होने का संकेत है, वहीं दूसरी ओर डाॅल्फिन की संख्या में कमी एक गम्भीर चिन्ता का विषय है।
अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने इस प्रकार के अभियानों को प्रोत्साहित किये जाने पर बल देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में राज्य सरकार हर तरह का सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने हेतु ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि किसान जैव उर्वरकों को अपनाएं, इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
press4इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री अखिलेश कुमार, श्री चन्द्रभान सिंह तथा श्री बृजेन्द्र सिंह को ‘डाॅल्फिन एम्बेसेडर’ का सम्मान भी प्रदान किया।
प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) श्री रूपक डे ने इस अवसर पर ‘मेरी गंगा, मेरी डाॅल्फिन’ अभियान की पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वन विभाग के 20 प्रभागों केे अधिकारियों व कर्मचारियों एवं 18 स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस तीन दिवसीय अभियान को संचालित करने में सहयोग प्रदान किया।
एच0एस0बी0सी0 की प्रमुख श्रीमती नैना लाल किदवई ने अपने सम्बोधन में जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और गिरते भू-जल स्तर पर चिन्ता व्यक्त की। कार्यक्रम में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इण्डिया के सी0ई0ओ0 श्री रवि सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रमुख वन संरक्षक श्री जे0एस0 अस्थाना ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री जन्तु उद्यान श्री शिव प्रताप यादव, उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग श्री एन0सी0 बाजपेई, सचिव वन श्री आर0के0 सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्राणि उद्यान में पुरानी ट्वाय ट्रेन के स्थान पर नई ट्वाय ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी

Posted on 06 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ प्राणि उद्यान में पुरानी ट्वाय ट्रेन के स्थान पर नई ट्वाय ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे इस कार्य में और अधिक रुचि लें। साथ ही प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा हरियाली विकसित करने के प्रति भी सदैव सचेत रहें।
04मुख्यमंत्री आज वन्य प्राणि सप्ताह के अवसर पर लखनऊ प्राणि उद्यान में पौधा रोपण करने के बाद एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने वन्य प्राणि सप्ताह के आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि वन विभाग बेहद महत्वपूर्ण विभाग है। वन्य जीवों के संरक्षण के अलावा प्रदेश में हरियाली के फैलाव जैसा महत्वपूर्ण कार्य भी इसी विभाग के जिम्मे है। हरियाली से सुन्दरता तो आती ही है, रौनक भी बढ़ जाती है। पर्यावरण के संरक्षण में भी हरियाली की भूमिका नज़र अंदाज़ नहीं की जा सकती।
press3श्री यादव ने कहा कि बच्चों के लिए भी यह विभाग बहुत अहम है, क्योंकि बच्चे भी इससे जुड़े हुए हैं। उनके मनोरंजन के अलावा वन्य जीवों के प्रति शैक्षिक कार्यकलाप भी यही विभाग करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इतने महत्वपूर्ण विभाग के प्रस्तावों पर सरकार अवश्य सकारात्मक निर्णय लेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विभाग को और बेहतर बनाने के लिए समस्त आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने इस विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे और अधिक रुचि लेकर काम करें। इस अवसर पर राज्य मंत्री जन्तु उद्यान श्री शिव प्रताप यादव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी  भी मौजूद थे।
pres1sवन्य प्राणि सप्ताह के अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, गायन तथा अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मुख्यमंत्री ने प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। प्राणि सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी उन्होंने प्रशस्तिपत्र प्रदान किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में अच्छी सड़कों के निर्माण, गुणवत्तायुक्त शिक्षा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाओं के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा: मुख्यमंत्री

Posted on 06 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज हाथरस में टी-20 इन्विटेशनल वल्र्डकप 2012 का उद्घाटन करते हुए खेल भावना से खेलने के लिए खिलाडि़यों का आह्वान किया। उन्होेंने आशा व्यक्त की कि इस टूर्नामेन्ट से प्रतिस्पर्धा, आपसी सम्बन्धों और सम्मान को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती है, लेकिन जो खिलाड़ी हारें वे कतई निराश न हों, क्योंकि उनकी प्रतिभा को आगे मौका मिल सकता है।
मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत और अथक प्रयास से बनी है। उत्तर प्रदेश राजनैतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ ही बड़ी जनसंख्या वाला प्रदेश है, इससे सरकार की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में अच्छी सड़कों के निर्माण, गुणवत्तायुक्त शिक्षा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाओं के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। गांव के गरीब और मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बीच की खाई को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हाथरस-अलीगढ़ के इस बाॅर्डर क्षेत्र की तरक्की के लिए जरूरी कदम उठाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत की हालत सुधारने के लिए बिजली के कारखाने लगाने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए सरकार प्रयासरत है।
श्री यादव ने शासन की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांव के बच्चों को कम्पटीशन की चुनौती का सामना करने तथा टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में दक्षता हासिल कराने के मकसद से स्कूली बच्चों को जल्द ही टेबलेट व लैपटाप उपलब्ध करा दिया जायेगा। बेरोजगारी भत्ता तथा कन्या विद्या धन योजना से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि अन्य राजनैतिक दलों ने राज्य के लोगों को निराश किया है। प्रदेशवासियों को समाजवादी पार्टी की सरकार से बड़ी उम्मीदें है, इसलिए बड़ी ईमानदारी से कार्य करने की जरूरत है। समाजवादी सोच से ही देश और प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि राजनीति में पढ़े लिखे और अच्छे लोग आयेंगे तो निश्चित ही अच्छा राजनीतिक माहौल बनेगा, जिससे देश-प्रदेश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने क्रिकेट टूर्नामेन्ट में भाग ले रहे देश-विदेश की टीमों के कप्तानों से परिचय प्राप्त कर उनकी कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ग्रामीण अंचल स्थित डी0पी0एस0 स्कूल में टी-20 वल्र्डकप क्रिकेट टूर्नामेन्ट के आयोजकों श्री पवन जैन व श्री स्वप्निल जैन को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेन्ट की शुरुआत से यहां के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का मौका हासिल होगा। गौरतलब है कि हाथरस के दिल्ली पब्लिक स्कूल में 05 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2012 तक स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाली इस क्रिकेट चैम्पियनशिप में भारत सहित 10 देशों की कुल 32 टीमें भाग ले रहीं हैं। क्रिकेट वल्र्ड कप के इस टूर्नामेन्ट में अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, यू0ए0ई0, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अरेबिया, कुवैत और श्रीलंका आदि देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगलायतन यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं उ0प्र0 भाषा संस्थान के चेयरमैन पद्मभूषण श्री गोपाल दास नीरज ने मुख्यमंत्री के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वे भी इसी तरह दृढ़ संकल्प लेकर और कड़ी मेहनत करके ऊँचा मुकाम हासिल कर सकते हंै।
प्रदेश के प्रोटोकाॅल मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा ने टूर्नामेन्ट की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रयास से विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आयोजन की कामयाबी के लिए आयोजकों सहित डी0पी0एस0 के विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। दैनिक जागरण प्रकाशन लि0 के सी0एम0डी0 श्री महेन्द्र मोहन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उ0प्र0 का निश्चित ही कायाकल्प होगा। उन्हांेने कहा कि उत्तर प्रदेश आगे बढे़गा तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने टूर्नामेन्ट के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इसके पूर्व उद्घाटन समारोह के अवसर पर तीर्थधाम मंगलायतन के संस्थापक श्री पवन जैन, डी0पी0एस0 के प्रो-वाइस चेयरमैन श्री स्वप्निल जैन, प्रधानाचार्य
डा0 शुभा नारायण सहित डी0पी0एस0 तथा मंगलायतन यूनीवर्सिटी के अनेक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया। समारोह में डी0पी0एस0 सीनियर विंग के छात्रों ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाला।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रामजीलाल सुमन, विधायक श्री देवेन्द्र अग्रवाल, श्री विजय मिश्र, श्री वीरेश यादव, श्री राकेश सिंह, श्री जफर आलम,
श्री जमीरउल्ला खाँ, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह चैहान, श्री ख्वाजा हलीम, पूर्व एम0एल0सी0 श्री राकेश सिंह राना आदि जनप्रतिनिधियों सहित आई0जी0 श्री भुवनेश कुमार सिंह, मण्डलायुक्त कुँवर विक्रम सिंह, डी0आई0जी0 श्री प्रकाश डी0, हाथरस की जिलाधिकारी श्रीमती संयुक्ता समद्दर, पुलिस अधीक्षक सुश्री हैप्पी गुप्तन, अलीगढ़ के जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष मोर्डिया सहित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सैफई के विकास के लिए अनेक परियोजनाओं की घोषणा की

Posted on 05 October 2012 by admin

  • इटावा और मैनपुरी के विकास हेतु भी कई परियोजनाएं
  • सैफई मेडिकल काॅलेज में इमरजेन्सी सुविधाओं के विस्तार के साथ ही ट्रामा एवं बर्न सेण्टर स्थापित होगा
  • सैफई में कन्या विद्याधन एवं बेरोजगारी भत्ता वितरित

safai1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज सैफई, इटावा के विकास के लिए अनेक परियोजनाओं की घोषणाओं की। उन्होंने कहा कि 700 बेड वाले सैफई अस्पताल की क्षमता को बढ़ाकर 1200 बेड किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ट्रामा एवं बर्न सेण्टर के निर्माण सहित सैफई मेडिकल काॅलेज में इमरजेन्सी सुविधाओं का विस्तार कराए जाने का ऐलान भी किया।
मुख्यमंत्री आज सैफई के महोत्सव पण्डाल में बेरोजगारी भत्ता एवं कन्या विद्या धन वितरण के अवसर पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सैफई में बालिका इण्टर काॅलेज की स्थापना, सैफई बाईपास का निर्माण, इटावा में लायन सफारी की स्थापना, सैफई में पुरुष स्पोटर््स काॅलेज की स्थापना और लखनऊ मण्डी परिषद की तर्ज पर सैफई में ‘अपना बाजार’ की स्थापना कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मदर डेयरी को शीघ्र संचालित कराया जाएगा और जल्द ही सैफई प्राधिकरण भी बनवाया जाएगा।
श्री यादव ने इटावा नुमाइश पण्डाल के विस्तारीकरण, इटावा क्लब में बहुउद्देशीय हाल, बाइस ख्वाजा की बाउंड्रीवाल, पुलिस लाइन इटावा व सैफई में पुलिस बल के ठहरने के लिए अत्याधुनिक बैरिकों तथा इटावा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर सड़कों के निर्माण कार्य को तत्काल प्रारम्भ कराने की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने तीन सौ से अधिक आबादी वाले मजरों का विद्युतीकरण कराने की बात कही। उन्होंने तीन सौ पचास निजी नलकूपों का संयोजन कराने, आई0आई0टी0 सैफई के भवन का निर्माण एवं नई ट्रेडों का सृजन, भरथना में रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण तथा सैफई आधुनिक अग्निशमन केन्द्र की स्थापना की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने महोत्सव पण्डाल में आयोजित कन्या विद्याधन वितरण कार्यक्रम के दौरान जनपद इटावा की दो हजार छात्राओं को तीस हजार रुपए की दर से कुल छः करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की। इसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की 854, अल्पसंख्यक वर्ग की 118 तथा अन्य वर्ग की 1028 छात्राएं सम्मिलित हैं। इसी प्रकार बेरोजगारी भत्ता योजना-2012 के अन्र्तगत 7767 लाभार्थियों को कुल एक करोड़ तीन लाख चैदह हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। इनमें माह जून के 734 लाभार्थीं को तीन-तीन हजार रुपए, माह जुलाई के 1079 लाभार्थियों को दो-दो हजार रुपए तथा माह अगस्त के 5954 लाथार्थियों को एक-एक हजार रुपए की चेकें वितरित की गईं।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही कन्या विद्याधन योजना का शुभारम्भ किया था और वह भी ऐसे समय में जब उसके साधन सीमित थे और उस समय सरकार भी पूर्ण बहुमत में नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस बार भी सरकार बनते ही इस योजना को संचालित कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप प्रदेश की महिला शिक्षा में आशातीत वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि हम घोषणा पत्र में किए गए वायदे के अनुरूप बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने में सफल हुए हैं। उन्हांेने कहा कि अब प्रदेश की वर्तमान सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जनकल्याण की बहुत सी योजनाएं लागू कर गरीबों, किसानों, बेसहारों और निर्बलों को सीधा लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को नहर अथवा नलकूपों का पानी मुफ्त में उपलब्ध कराने के निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं। किसानों को फसल का सही मूल्य दिलाने के लिए शासन स्तर पर मूल्य निर्धारण नीति बनाई गई है, जिसके तहत अब वे अपने उत्पाद को निर्धारित दर पर बेचकर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मैनपुरी जनपद के विकास के लिए भी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा की। इन योजनाओं के अन्तर्गत टिकसुरी में ईसन नदी का पुल, कुसमरा में 132 के0वी0ए0 सब स्टेशन की स्थापना, किशनी तहसील की स्थापना, जमीन की उपलब्धता होने पर घिरोर व करहल की मण्डियों का विस्तार, मैनपुरी में मण्डी परिषद द्वारा ‘अपना बाजार’ की स्थापना, कुरावली में महिला महाविद्यालय की स्थापना तथा प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर के ग्रामीण मार्गाें का नवनिर्माण शामिल है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव ने भी समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए सपा की सरकार ने जो कार्य किए हैं, वे अन्य सरकारों में नहीं हुए। कन्या विद्या धन देकर महिला शिक्षा में अपेक्षित सुधार हुआ है, जिसके कारण आज इस धनराशि की मदद मिलने से किसी भी बालिका को अपनी शिक्षा धनाभाव के कारण बीच में नहीं रोकनी पड़ रही है और छात्राएं लगातार अगली कक्षाओं में प्रवेश लें रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की करनी और कथनी में कोई भेद नहीं है, जो कहा जाता है, उसको कर दिखाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आशीष वचन देते हुए कहा कि वे लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश को ऊंचाईयों तक पहुंचाएं।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कन्या विद्या धन व बेरोजगारी भत्ता मिलने से अब इन लाभार्थियों का कोई काम रुकने नहीं पाएगा और ये आगे बढ़ने में सफल होंगी। उन्होंने क्षेत्र में खारे पानी की समस्या को शीघ्र दूर कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से कार्य योजना बना ली गई है और किसानों को तीन साल के अन्दर पानी की समस्या से निजात दिला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डाॅ0 वकार अहमद शाह, राज्यमंत्री श्रम श्री शाहिद मंजूर, राज्यमंत्री समाज कल्याण श्री नरेन्द्र वर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रम श्री शैलेश कृष्ण, मण्डलायुक्त कानपुर श्रीमती शालिनी प्रसाद, सांसद श्री प्रेमदास कठेरिया, श्री दर्शन सिंह यादव, विधायक श्री रघुराज सिंह शाक्य सहित जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी श्री पी0 गुरु प्रसाद, आई0जी0 कानपुर, डी0आई0जी0 व एस0एस0पी0 श्री राजेश मोदक सहित वरिष्ठ अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in