Archive | राज्य

धोखाधडी से फाइनेंस करायी गर्इ सिवफ्ट डिजायर कार बरामद

Posted on 21 March 2014 by admin

फर्जी दस्तावेज के सहारे धोखाघड़ी करके फार्इनेन्स कम्पनी से  गाड़ी मुहैया कराने वाले के पास से पुलिस ने कार बरामदी कर ली है। ज्ञात हो कि धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय शाखा प्रबन्धक श्रीराम फाइनेन्स सुलतानपुर ने  12 जुलार्इ 2013  को थाना कोतवाली  नगर मे तहरीर देकर बताया कि मो0आरिफ पुत्र मो0असलम निवासी राठ हवेली जनपद फैजाबाद समेत कुल 13 व्यकितयेां ने फर्जी दस्तावेज लगाकर टोयटा, इनोवा, सिवफ्ट डिजायर व महेन्द्रा बुलेरो सहित कुल 6 गाडि़यो को फाइनेंस कराया। इन सभी ने एक राय होकर कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर धोखाधड़ी की नियत से वित्तीय सहायता लेकर उपरोक्त वित्त पोषित वाहनो को दुर्विनियोजित करके कम्पनी उपरोक्त को वित्तीय हानि पहुंचायी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर मे उपरोक्त अभियुक्तो के विरूद्ध धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त अभियोग में समिमलित सिवफ्ट डिजायर कार को दिनांक 19.03.2014 को क्राइम ब्रान्च के विवेचक प्रताप नरायण सक्सेना, उ0नि0 धर्मराज उपाध्याय, का0 धर्मेन्द्र सिंह, के सहयोग से फैजाबाद मे निरंकार मिश्रा निवासी शिवनगर कालोनी फैजाबाद के घर से बरामद किया गया। बरामद शुदा कार को थाना को0 नगर में दाखिल किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आज भी साढे सत्तार्इस प्रतिशत महिलायें घरेलू हिंसा का शिकार

Posted on 21 March 2014 by admin

अल्लामा इक़बाल वैलफेयर एण्ड एजूकेशनल सोसायटी बेहट सहारनपुर द्वारा भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा स्वीकृत नर्इ रौशनी योजना के अन्तर्गत हबीबगढ सहारनपुर में चल रहे छ: दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लीडरशिप ट्रेनिंग फार माइनारिटी वूमेन के अवसर पर महिलाओं को अपने ऊपर सदियों से हो रहे अत्याचारों से बचाने हेतु प्रशिक्षिकाओं ने जागरूक करने हेतु प्रशिक्षार्थियों के समक्ष अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रशिक्षिका श्रीमति नसरीन ने कहा कि बडे खेद का विषय है कि इस आधुनिक भारत में आज भी साढे सत्तार्इस प्रतिशत महिलायें घरेलू हिंसा का शिकार हैं। श्रीमति नसरीन ने कहा कि आज भी दहेज प्रथा, बाल विवाह, यौन शोषण, सूनी गोद, कन्या भ्रूण हत्या तथा विधवा शोषण आदि जैसी कुप्रथाएं हमारे समाज को जकडे हुए हैं। श्रीमति नसरीन ने कहा कि आज भी समाज में विधवाओं को उचित सम्मान प्राप्त नही है, उसे पति की यादों के सहारे जीवन गुजारने पर मजबूर किया जाता है। परिवार के लोग सर्वप्रथम तो विधवा को अपने साथ रखना ही नही चाहते यदि वें साथ रहती भी हैं तो उसे घर के शुभ कार्यों से दूर रखा जाता है तथा उसे इस बात के लिये सख्त निर्देश दिये जाते हैं कि वें किसी शुभ काम में हाथ न डाले, किसी से हंसकर बात न करें तथा दूसरे विवाह के विषय में कदापि न सोचें। श्रीमति नसरीन ने कहा कि विधवाओं पर उक्त प्रतिबन्ध अमानवीय है जब भारत सरकार ने सभी महिलाओं को बराबर का सम्मान और बराबर के अधिकार दिये हैं, तब आज के युग में इस प्रकार की कुप्रथा के क्या मायने हैं। श्रीमति नसरीन ने कहा कि हमारी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पडेगा तथा संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों को पहचान कर हमारी महिलाओं को इन समस्याओं से ऊपर उठना होगा तथा इन कुप्रथाओं को दूर करने एवं कराने हेतु कानून का भी सहारा लेना पडेगा। श्रीमति नसरीन ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सैंकडों महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति तथा संविधान मेंं प्राप्त अधिकारों के प्रति उन्हे सचेत करते हुए कहा कि हम सबको अपने भविष्य के लिये मिलजुलकर हिम्मत जुटानी पडेगी तथा इन कुप्रथाओं का समापन करना हम सबका कर्तव्य होगा। इधर गत 6 दिन से हयात कालोनी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की बीआरसी श्रीमति बाला देवी ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होना पडेगा। श्रीमति बाला देवी ने कहा कि अनपढ महिलाएं अपने परिवार के लिये अंधकार की मानिन्द हैं। जबकि पढी लिखी महिलाएं अपने परिवार को प्रकाश उपलब्ध कराती हैं। तथा आसपास के क्षेत्र को पढी लिखी महिलाएं अपनी योग्यता एवं गुणों से प्रकाशमय बना देती हैं। श्रीमति बाला देवी ने कहा कि अगर घर की महिला शिक्षित है तो वह अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करेगी तथा शिक्षा के कारण ही उसका परिवार सही मार्ग पर चलेगा और शिक्षित महिला का परिवार ही विकास की ओर कामजन रहते हुए अन्य महिलाओं को भी शिक्षित करने का अहम काम अन्जाम देगा। श्रीमति बाला देवी ने लाभार्थियों को सरकार द्वारा महिला शिक्षा हेतु चलार्इ जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी दी तथा साक्षर भारत मिशन एवं सर्वशिक्षा अभियान के विषय में भी उन्होने सभी महिलाओं को विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रशिक्षिका श्रीमति उज़मा फरहत, कुमारी तबस्सुम, कु. नज़राना, कु. नेहा सैनी, श्रीमति सुशीला देवी तथा श्रीमति रेखा काशियान ने उक्त विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपसिथत महिलाओं को कुप्रथाओं की बुरे प्रभाव से अवगत कराते हुए आज के समय में महिलाओं को जागरूक किया तथा उन्हे विकास हेतु सही दिशा पर चलने का आहवान किया।
इस शानदार कार्यक्रम का संचालन श्रीमति रिहाना हुसैन द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि गत छ: दिवस से जनपद के बहुत से स्थानों पर जारी इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षिकाओं ने अभी तक हजारों महिलाओं को विकास, सुधार, तथा शिक्षा के बाबत जागरूक करने के टिप्स प्रदान किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एचडीएफसी एर्गो ने बिजनौर, यूपी में वाटर एटीएम लान्च किया

Posted on 21 March 2014 by admin

सिंघा (बिजनौर), 20 मार्च 2014 : सभी के लिए स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराना देश की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने की अत्यंत मौलिक एवं तात्कालिक जरूरत है। मौजूदा समय में भारत में स्वास्थ्य सेवा की लागत का बोझ प्रतिवर्ष बढ़ता ही जा रहा है और अब यह वहन करने योग्य नहीं रह गया है। इसकी चपेट में कमजोर आय वर्ग के लोग तेजी से आने लगे हैं। ऐसे में, यह बेहद महत्वपूर्ण हो गया है कि लोगों को स्वस्थ रखने और बीमार पड़ने से रोकने के लिए आगे बढ़कर रोकथामपरक सामाजिक उपाय अपनाये जायें। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक ऐसा ही समाधान है। एचडीएफसी एर्गो ने सर्वजल के सहयोग से भारत के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है। प्रथम पायलट प्रोजेक्ट को राजस्थान के डुंगरपुर जिले के पीथ गांव में अक्टूबर 2013 को लान्च किया गया था। ठीक इसी आधार पर अब एचडीएफसी एर्गो ने इस जल समाधान को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के सिंघा गांव में उपलब्ध कराया है।
सिंघा गांव में जल का प्रमुख स्रोत निजी रूप से लगाये गये सबमर्सिबल पंप्स अथवा सरकार द्वारा लगाये गये हैंड पंप्स हैं। यहां पर कम्यूनिटी टैंक के माध्यम से घरों में पाइप के माध्यम से पानी पहुंचाने की कोर्इ व्यवस्था नहीं है। इस सुविधा के माध्यम से गांव के लोगों को 30 पैसे प्रति लीटर की कीमत में अच्छी क्वालिटी का पानी उपलब्ध होगा। सम्पूर्ण परियोजना एचडीएफसी एर्गो द्वारा वित्त पोषित एवं प्रबंधित है और सर्वजल निरंतर आपूर्ति एवं शोधन संबंधी रख-रखाव की जिम्मेदारी उठायेगा।
श्री धर्मपाल जी सिंह, सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक, सरकारी विधालय, सरकथल, जिला बिजनौर ने कहा, ”हमारे गांव में लोग निजी रूप से लगाये गये सबमर्सिबल पंप्स या सरकार द्वारा लगाये गये हैंड पंप्स पर निर्भर करते थे, जो मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं थे। अब इस वाटर एटीएम के स्थापन से गांव के लोग बहुत खुश हैं, क्योंकि अब गांव में सभी को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेय जल उपलब्ध होगा। हम गांव में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की इस पहल को संचालित करने के लिए एचडीएफसी एर्गो एवं सर्वजल को धन्यवाद देते हैं।”
श्री मुकेश कुमार, कार्यकारी प्रबंधन के सदस्य, प्रमुख-विपणन और रणनीति प्लानिंग-एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस ने कहा, ”समूचे विश्व में एक अरब से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं है। पानी से होने वाली बीमारियां 80 प्रतिशत स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों और मौत का कारण बनती हैं। लाखों ऐसे लोग हैं, जिनके पास शुद्ध पेयजल एवं मूलभूत सफार्इ की व्यवस्था का प्रबंध नहीं है। हमारा विश्वास है कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुरक्षात्मक स्वास्थ्यसेवा के सबसे प्रभावशाली तरीकों में से एक है। हमारा मानना है कि इन प्रयासों के माध्यम से गांवों के समुदायों को स्थायित्वपूर्ण तरीके से किफायती एवं शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सकेगा। हम समाज के कल्याण के लिए भविष्य में इस तरह की और पहल एवं गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रयासरत हैं। सभी के लिए मूलभूत स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।”
श्री अनुज त्यागी, कार्यकारी प्रबंधन के सदस्य, प्रमुख-कार्पोरेट ग्रामीण एवं कृषि व्यवसाय, एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस ने कहा, ”हम इन ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा उत्पादों के माध्यम से वित्तीय अंतर्वेशन उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत हैं। यह रोजाना के कारोबारी लेनदेन के अतिरिक्त हमारी एक जिम्मेदारपूर्ण पहल है। हमारा मानना है कि इन ग्रामीण बाजारों में उनकी बेहतरी एवं उत्थान के लिए संलग्न होना हमारी जिम्मेदारी है। हम जल्द ही देश के विभिन्न हिस्सों में कर्इ ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के और ‘वाटर एटीएम’ तथा अन्य गतिविधियां लान्च करेंगे।”
एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विषय में :
एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड देश की अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस संस्थान एचडीएफसी लिमिटेड तथा म्युनिक रे ग्रुप की अग्रणी बीमा कंपनी इर्गो इंटरनेशनशल एजी के बीच का संयुक्त उपक्रम है। इसमें दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी क्रमश: 74 प्रतिशत तथा 26 प्रतिशत है। एचडीएफसी एर्गो मोटर, हेल्थ, ट्रैवल से लेकर खुदरा क्षेत्र में होम एवं पर्सनल एक्सीडेंट के आम बीमा उत्पादों से लेकर कार्पोरेट क्षेत्र में प्रापर्टी, मरीन, लाएबिलिटी इंश्योरेंस जैसे विशिष्ट रूप से निर्मित उत्पादों की सम्पूर्ण श्रृंखला की पेशकश करती है।

एचडीएफसी एर्गो आर्इआरडीए के अनुसार निजी क्षेत्र की 4थी सबसे बड़ी जनरल इंश्योरेंस कंपनी है। एचडीएफसी एर्गो देशव्यापी स्तर पर अपनी उपसिथति का विस्तार कर रहा है और वर्तमान समय में 89 शहरों में इसके 108 शाखा कार्यालय कार्यरत हैं और इसके कर्मचारियों का आधार 1700 से अधिक है। कंपनी के नेटवर्क का दायरा काफी व्यापक है, जिसमें ब्रोकर्स, रीटेल एवं कारपोरेट एजेंटस, बैंकाएश्योरेंस के साथ-साथ कंपनी का अपना सेल्स फोर्स भी शामिल है।

एचडीएफसी एर्गो को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा द्वारा ‘आर्इएएए’ की रेटिंग प्रदान की गर्इ है, जो इस बात का प्रमाण है कि कंपनी अपनी देनदारियों को चुकाने में सक्षम है। कंपनी को इसके दावा निपटान कार्यक्रमों के लिये आर्इएसओ प्रमाण पत्र भी प्राप्त है।

पीरामल वाटर प्राइवेट लिमिटेड (पीडब्लूपीएल) के विषय में :
पीरामल वाटर प्राइवेट लिमिटेड (पीडब्लूपीएल) ब्रांड सर्वजल के अंतर्गत विकेन्द्रीकृत तरीके से सामुदायिक-स्तर के पेयजल समाधान एवं वितरण तकनीकें क्रियानिवत करती है, ताकि किफायती दरों में शुद्ध पेयजल तक पहुंच बनायी जा सके। सर्वजल का सामाजिक सजग माडल स्थानीय उधमियों के बढ़ते नेटवर्क के माध्यम से परिचालित होता है और इसे समूचे भारत में विभिन्न साझीदारों का सहयोग प्राप्त है। गठबंधन विश्वसनीय, स्वच्छ एवं स्थानीय पेयजल लाने के लिये सर्वश्रेष्ठ पीडब्लूपीएल पेयजल तकनीक और संचार सेवाओं का लाभ उठाते हैं। वर्तमान समय में सर्वजल भारत भर में 154 ग्रामीण फ्रेंचाइज के साथ कार्यरत है। रोजाना आधार पर यह 120,000 से अधिक अंतिम उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाता है।

विस्तृत जानकारी के लिये, कृपया संपर्क करें :
बिंदी ठक्कर
वाइस प्रेसिडेंट-विपणन एवं कार्पोरेट कम्यूनिकेशंस
एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
़91 22 66383600

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

12 अप्रैल की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनायें-जिला जज जनपद न्यायाधीश ने की अधिकतम वादों के निस्तारण की अपील

Posted on 21 March 2014 by admin

जनपद न्यायाधीश विजय प्रताप सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अपील की है कि वह आगामी 12 अप्रैल, 2014 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण कर जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य 22 हजार से भी अधिक वादों का निपटारा करायें और लोगों को सस्ता, सुलभ तथा त्वरित न्याय दिलायें ।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि विगत नवम्बर, 2013 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के उपरांत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति सर्वोच्च न्यायालय आर0एन0 लोधा द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों  के अनुसार आगामी 12 अप्रैल को तहसील स्तर से लेकर जनपद न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय के स्तर तक लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
जनपद न्यायाधीश ने आगरा में संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि वह मोटरयान अधिनियम के अधीन किए गये चालानों के अधिकतम प्रकरण इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटायें। इसी प्रकार पुलिस अधिनियम के अंतर्गत किए गये चालान, मनोरंजन कर अधिनियम के अंतर्गत चालान, उ0प्र0 वाणिज्य अधिनियम, चलचित्र अधिनियम तथा नगर निगम द्वारा किए गये चालान भी 12 अप्रैल की राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष अधिकतम संख्या में प्रस्तुत कर उनका निस्तारण कराया जाये। उन्होंने वन अधिनियम तथा विकास प्राधिकरणों द्वारा किए गये चालानों को भी निपटाने के लिए इस अदालत की उपयोगिता पर बल दिया।
जिला जज ने आगरा केन्टूनमेन्ट बोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह डयूज रिकवरी के मामले तथा अन्य चालान भी 12 अप्रैल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कर उनका निपटारा करायें।
उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से भूमि अध्यापित वादों, बैंक वसूली, किरायेदारी, उपभोक्ता फोरम वादों, सेवा निवृतितक परिलाभों संबंधी मामलों सहित ऐसे अन्य मामलों जिनमें पक्षकार सहमत हों के निस्तारण के भी निर्देश दिये। उन्होंने चकबन्दी तथा भू-राजस्व के अधिकांश मामलों को भी इस अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने पर बल दिया।
जनपद न्यायाधीश ने दक्षिणांचल विधुत वितरण निगम तथा टोरन्ट पावर लि0 को भी अपने विभिन्न वादों को इस अदालत के माध्यम से निर्णीत कराने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ता और कंपनी दोनों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि उनका पूर्व का अनुभव यह है कि बैंकों के ऋण वसूली, मोबाइल कंपनियों आदि के अधिकतम मामले लोक अदालत से आसानी से निपटाये जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकाधिक वादों का चिन्हांकन करते हुए उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गये हैं। इसी क्रम में चकबंदी आयुक्त उ0प्र0, अभियोजन निदेशालय उ0प्र0 तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा भी निर्देश व परिपत्र जारी किए गये हं।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारीअपर जिला जज जितेन्द्र कुमार सिंह, आर0के0 श्रीवास्तव अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, राजवीर सिंह सेवा निवृत्त जिला जज,पीठासीन अधिकारी प्री लिटिगेशन,  ए0के0 अग्रवाल अध्यक्ष कन्ज्यूमर फोरम-2, शशिकान्त शर्मा पीठासीन अधिकारी लेबर कोर्ट, एडीएम प्रोटोकाल अरूण कुमार  हेमचन्द्र गौतम, एआरटीओ,, छावनी परिषद तथा वन विभाग, विधुत वितरण लिमिटेड आदि विभागों के अधिकारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार वितरण प्रणाली में पूर्णतया असफल?

Posted on 18 March 2014 by admin

केन्द्र सरकार ने राज्यों पर जो सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के अन्तर्गत गरीब व्यकितयों को कम से कम दर पर राशन उपलब्ध कराने की जो जिम्मेदारी सौंप रखी है, राज्य सरकारें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार उस वितरण प्रणाली में पूर्णतया असफल साबित हो रही है। सरकार चाहे भाजपा की हो, कांग्रेस की हो, बसपा की हो या फिर वर्तमान समाजवादी पार्टी की सरकार हो, हर सत्तापक्ष के साथ अनाज के माफियाओं का गहरा सम्बन्ध है। जितनी भी सरकारी स्तर से पूरे राज्य में राशन की दुकानें अलाट की गयी हैं, उन सभी में सरकार की ओर से महीने में दो बार ग्राहकोंराशन कार्ड धारकों को देने के लिये जो सामग्री डिपों में आती है, वह गोदामों से डिपो तक पहुंचते-पहुंचते मात्र 60 प्रतिशत ही रह जाती है, 40 प्रतिशत खाधान सामग्री गोदाम से उठने के बाद माफियाओं के कब्जे में चली जाती है। अनाज माफिया 4 रूप्या किलो और 7 रूपया किलों वाला चावल और अनाज 14 रूपये के हिसाब से चक्की वालों तथा बडे व्यापारियों को हाथों हाथ बेच देते हैं। स्थानीय स्तर पर इस गोरख धन्धे को जिलाधिकारी से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारी और सत्ता पक्ष के नेता भली भांति जानते हैं। सबको यह भी मालूम है कि इस गोरख धन्धे का मुखिया स्थानीय स्तर पर जिला पूर्ति अधिकारी होता है। यदि आप किसी डिपो होल्डर की शिकायतें लेकर जिला पूर्ति अधिकारी के पास जाते हैं तो वह सीधे मुंह बात करने को ही तैयार नही होते हैं। यदि आप जिला पूर्ति अधिकारी को अपने प्रभाव में ले लेते हैं, या उन के व्यकितत्व पर आपका दबाव पड जाता है, तो वें सत्ता पक्ष के नेताओं को लाकर आपकी ज़बान खामोश करा देते हैं। कुल मिलाकर स्थानीय स्तर पर खाधान सामग्री को डिपो से उठाकर बाजार में स्वतंत्र रूप से गैर कानूनी ढंग से बेचने वाले खाधान्न माफियाओं का दबदबा है। आम आदमी की शिकायत सुनने के लिये कोर्इ भी तैयार नही है। इससे भी बडी बात तो यह है कि हर डिपो होल्डर के पास 30 प्रतिशत जाली राशन कार्ड बने हुए हैं जिनका राशन वें स्वयं हज़म कर लेता है। सरकार कितनी भी सख्ती क्यों न करे मगर जबतक सत्ता पक्ष के नेता और खाधान्न माफियाओं की इसी प्रकार सांठ गांठ रहेगी, तबतक केन्द्र से चलकर प्रदेश तथा प्रदेश से चलकर गांव-गांव पहुंचने वाली सरकारी खाधान्न वितरण प्रणाली र्इमानदारी के साथ संचालित नही हो पायेगी?
राशन की कालाबाज़ारी अब आम बात हो चली है और इस घोटालेबाजी से कोर्इ भी अछूता नही है जिसका कारण प्रत्येक नागरिक का राशन कार्ड होना और उसके साथ राशन के नाम पर छल किया जाना अब प्रत्येक माह का मामला है। इस विषय में आम आदमी बेहद परेशान नज़र आता है। सवाल यह नही है कि ऐसा क्यों हो रहा है तथा कब से हो रहा है। सवाल यह है कि इस परेशानी और हकतलफी पर रोक कौन और कब लगा पायेगा।
तहसील सदर सहारनपुर के गांव पटनी निवासी अब्दुल राजि़क ने बताया कि हमारे यहां कर्मवीर और विकास नामक दो व्यकित राशन डिपो का संचालन करते हैं जो तीन महीने में एक बार राशन का पूर्ण वितरण करते हैं, उनका स्पष्ट कहना है कि हम तो अधिकारियों तक हिस्सा पहुंचाते हैं, हमारा कोर्इ कुछ नही बिगाड़ सकता। स्थानीय पक्का बाग निवासी तमसील ने बताया कि कभी भी राशन डिपो पर राशन पूरा नही मिलता और जितना चाहे उतना माल डिपो होल्डर स्वयं रखकर ब्लैक में बेचता है, और विरोध करने पर दबंगर्इ पर उतारू हो जाता है। उधर सदर तहसील के ही गांव लखनौती कलां एवं हीराहेडी निवासी समरेज आलम ने भी यही बताया कि पहली बात तो यह कि हमारे गांव हीराहेडी से लखनौती कलां लगभग 5 किलोमीटर दूर पडता है जहां डिपो होल्डर सुभाष समय पर वितरण की सूचना भी नही देता है तथा अधिकतर माल को ब्लैक करता है।
समाजसेवी एवं पत्रकार नफीसुर्रहमान का कहना है कि उपरोक्त प्रकरणों में जब भी मैं स्वयं शिकायतें लेकर जिला पूर्ति कार्यालय पंहुचा तो जिला पूर्ति अधिकारी ने मेरी शिकायतों को अनदेखा करते हुए स्पष्ट रूप से बताया कि हमारे डिपो होल्डर जिस तरह का कार्य अन्जाम दे रहे हैं, वह सन्तोषजनक है। उनका कहना था कि हम पर भी लखनऊ वालो का दबाव रहता है, इसलिये हम स्थानीय स्तर पर डिपो होल्डरों पर सख्ती नही कर सकते। हमारे स्टाफ और निरीक्षकों को ऊपर पैसा भेजना पडता है तथा बहुत से खर्चे भी हम पर शासन की ओर से लगे हुए हैं।
इस विषय में जब जिलाधिकारी श्रीमति संध्या तिवारी से बात की गयी तो उन्होने कहा कि अच्छा हुआ आपने मेरे संज्ञान में मामला डाल दिया है, अब मैं सख्ती से इस विषय में पूछताछ करूंगी और किसी भी प्रकार से इस प्रकार के मामलों पर रोक लगार्इ जायेगी तथा ऐसा करने वालों के विरूद्व सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लार्इ जायेगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारियो के विरुद्व कठोर कार्यवाही?…….. संध्या तिवारी

Posted on 18 March 2014 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारीजिलाधिकारी संध्या तिवारी ने विकास भवन में सभी प्रभारी, सह प्रभारी अधिकारियो, पुलिस विभाग के अधिकारियो तथा थानाध्यक्षो को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव सभी अधिकारियोकर्मचारियो की सहभागिता से ही सम्पन्न होता है और प्रत्येक व्यकित का योगदान अत्यंत आवश्यक है। सभी को लोेक सभा निर्वाचन शानितपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघन्ता के साथ सम्पन्न कराना है। सभी को आचार संहिता का पालन करना और कराना है। इसमें लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नही होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियो से कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी सरकारी भूमि, भवन विशेष रुप से पी0डब्लू0डी0, स्कूलो, जल निगम, सरकारी कार्यालयो आदि पर बैनर व पोस्टर आदि नही लगने चाहिये। अगर कही भी बैनर या पोस्टर लगे पाये गये तो सम्बनिधत विभाग के अधिकारियो के विरुद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारीअपर जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने कहा कि प्रत्याशियो के द्वारा जो भी चुनाव प्रचार हेतु सभाएं व प्रचार सामग्री आदि पर व्यय किया जायेगा उनकी वीडियो ग्राफीफोटोग्राफी टीम द्वारा की जायेगी। सभा करने के लिये अनुमति लेनी होगी। जिस अवधि के लिये प्रत्याशियो द्वारा अनुमति ली जायेगी उसी समयांर्तगत ही सभा होनी चाहिये। रात्रि 10 बजे के उपरान्त कोर्इ सभा आयोजित नही करने दी जायेगी। एस0ओ0 व मजिस्ट्रेट इसके लिये उत्तरदायी होंगे।
प्रत्याशियो द्वारा निर्धारित सीमा 40 लाख रु0 तक ही व्यय कर सकेगे। चुनाव के दौरान कोर्इ भी व्यकित निर्धारित धनराशि से अधिक धनराशि लेकर अपने साथ नही चलेगा। अगर कोर्इ अधिक धनराशि लेकर जा रहा है तो उसको साक्ष्य देना होगा, टीम को उसकी तुरन्त वीडियोग्राफी करानी होगी तथा उसकी सूचना आयकर विभाग के अधिकारियो को दी जाये।
दिनेश चन्द्र ने बताया कि किसी भी पार्टी के स्टार प्रचारक का व्यय पार्टी खाते में जायेगा। प्रत्याशी के साथ उतने ही वाहन चलेगे जितनो की उसके द्वारा अनुमति प्राप्त होगी।
पूर्वान्ह में विकास भवन में ट्रेनरो को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 95: ट्रेनर उपसिथत हुए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 धर्मवीर सिंह, ए0डी0एम0एफ0निजामुद्वीन, सी0ओ0 चरण सिंह, एस0डी0एम0 राजेश कुमार सिंह, भानु प्रताप यादव, हवलदार यादव, हीरा लाल सिंह तथा मुख्य कोषाधिकारी अवधेश कुमार सिंह सहित सभी व्यवस्थाओ के प्रभारीसहप्रभारी अधिकारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सैफर्इ (इटावा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बचपन के मित्र व राजनीतिक सहयोगी प्रेम सिंह यादव

Posted on 18 March 2014 by admin

सैफर्इ (इटावा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बचपन के मित्र व राजनीतिक सहयोगी प्रेम सिंह यादव बहादुरपुर हैवरा कोठी के निधन से समूचे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 सांसद रामगोपाल यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बेहद करीवी माने जाने वाले प्रेम सिंह यादव ने सपा प्रमुख के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चुनाव प्रचार किया। और पार्टी के लिये सहयोग भी करते थे यही कारण रहा कि उनके निधन की खवर सुनते ही सपा मुखिया समेत सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 सांसद रामगोपाल यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, राजपाल यादव, हैवरा की और दौड़ पडा़। सपा प्रमुख मुलायम सिह यादव के साथ रेशम मंत्री शिवकुमार बेरिया भी साथ थे। सपा प्रमुख ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनकी आखे नम हो गयी। उन्होने अपने मित्र के साथ बिताये पलो के मृतक साथी के पुत्र प्रवक्ता आनन्द यादव, इ0 मनोज यादव, आर0 टी0 ओ0 सत्यप्रकाश यादव, हरिओम यादव, ओमप्रकाश यादव, से चर्चा की। इस मौके पर विधायक सोवरन सिह यादव, नितुल प्रताप यादव वीडीसी, अंकित यादव, प्रदीप यादव, अनुज प्रताप यादव शाखा प्रबन्धक,

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इस खवर के साथ सांसद धर्मेन्द्र यादव का फोटो न0 3 अवश्य दे।

Posted on 18 March 2014 by admin

सैफर्इ (इटावा) सैफर्इ मे होली मनाने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 सांसद रामगोपाल यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, देर शाम सैफर्इ पहुच चुके है। सभी नेता आज होली के त्योहार पर फूलो की होली खेलेगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल शाम 3 बजे सैफर्इ आवास पर पहुचे और दूर दराज से आये फरियादियो से मिले और उनकी समस्या सुनी तथा उन्हे होली की बधार्इ दी। लगभग 3 बजकर 35 मिनट पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी सैफर्इ सिथति आवास पर सांसद धर्मेन्द्र यादव के साथ पहुचे और जनसमस्या सुनी तथा पाण्डाल मे सभी को मिलकर होली की बधार्इ दी।
ज्ञात है कि सैफर्इ मे प्रतिवर्ष विशाल होली समारोह आयोजित होता है जिसमे हजारो की संख्या मे पूरे प्रदेश से पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आते है। इस दिन सैफर्इ मे सपा मुखिया फूलो की होली खेलते है। और सभी को मिलकर होली की बधार्इ देते है।
इस अवसर पर कर्मचारी कल्याण निगम के अध्यक्ष रविन्द्र श्री वास्तव गुडडू, विधायक प्रदीप यादव, प्राचार्य डा0 रमाशंकर यादव, चन्दगीराम यादव, तेजप्रताप यादव ब्लाक प्रमुख सैफर्इ, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार, पुष्पेन्द्र यादव रिंकू, गजेन्द्र यादव, मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कानपुर में राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली

Posted on 12 March 2014 by admin

भारतीय सेनाओं के सर्वोच्च कमाण्डर एवं भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज वायुसेना स्टेशन कानपुर में परेड समारोह के दौरान 112 हेलीकाप्टर र्इकार्इ को समर्पित सेवाओं के लिए प्रतिष्ठापूर्ण राष्ट्रपति मानक तथा 4 बेस मरम्मत डिपो (बी0आर0डी0) को राष्ट्रपति ध्वज सम्मान प्रदान किया।
परेड समारोह में राष्ट्रपति ने अपने उदबोधन में कहा कि जैसे हमारा देश लगातार आर्थिक विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, वैसे ही शानित बनाये रखना भी आवश्यक है। इसके लिए सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी निराकरण की जरूरत है। हम देश में शानित, स्थायित्व व समृद्धि के लिए वचनबद्ध हैं, लेकिन आकसिमकताएं घटित होने पर मुझे विश्वास है कि हमारा सैन्य बल सुरक्षा की चुनौतियों का दृढ़ता व बहादुरी से मुकाबला करेगा।
श्री प्रणब मुखर्जी ने भारतीय वायु सेना के सभी योद्धाओं की अपने कर्तव्यों के प्रति लगन, निष्ठा तथा नि:स्वार्थ सेवा-भावना की प्रशंसा की तथा परेड समारोह में वायु योद्धाओं द्वारा प्रस्तुत किये गये अदभुत डि्रल के लिए धन्यवाद दिया। 112 हेलीकाप्टर यूनिट तथा 4 बेस मरम्मत डिपो के इतिहास व उल्लेखनीय सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति ने बताया कि भारतीय वायुसेना की हेलीकाप्टर र्इकार्इ ने र्इस्टर्न सेक्टर में अद्वितीय सेवाएं प्रदान की हैं। वर्ष 1971 के युद्ध में थल सेना को असाधारण सहयोग ही नहीं दिया, बलिक बहादुर वायु योद्धाओं ने ऊंची पहाडि़यों पर बचाव व राहत कार्य तथा र्इस्टर्न हिमालय सेक्टर में एयर मेन्टीनेंस मिशन भी पूरा किया है।
इसी तरह 4 बेस रिपेयर डिपो ने भारतीय वायु सेना की तमाम आपरेशनल फ्लीट को गुणवत्तायुक्त एयरोइंजन के अनुरक्षण का सहयोग देकर महत्वपूर्ण कार्य किया है। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि ये दोनों र्इकाइयाँ अपने व्यावसायिक उत्साह व जोश के साथ अपने कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगी तथा आने वाले समय में राष्ट्र की नि:स्वार्थ भावना से सेवा करेंगी।
इस मौके पर राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निशान टोली को नेशनल सैल्यूट दिया गया। राष्ट्रपति ने आर्मी पोस्टल सर्विस द्वारा जारी 4 बेस मरम्मत डिपो व 112 हेलीकाप्टर यूनिट का ब्रोशर व स्पेशल कवर का विमोचन किया। 112 हेलीकाप्टर यूनिट के कमान अधिकारी विंग कमाण्डर मनीष शर्मा ने राष्ट्रपति मानक तथा 4 बी0आर0डी0 के कमान अधिकारी ग्रुप कैप्टन एस0 श्रीनिवास ने राष्ट्रपति ध्वज प्राप्त किया।
परेड में वायु योद्धाओं द्वारा रायफल डि्रल का रोमांचक प्रदर्शन किया गया। सारंग नामक चार हेलीकाप्टरों द्वारा आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए गये।
इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी, प्रदेश के कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल श्री अनूप राहा, कमाणिडंग इन चीफ अनुरक्षण कमान एयर मार्शल पी0 कनकराज, प्रशिक्षण कमान एयर मार्शल पी0एस0 गिल, प्रभारी प्रशासन एच0बी0 राजाराम, रक्षा व शासन-प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मीडिया नगर निगम के अच्छे कार्यों को भी दिखाये : राजीव शुक्ला

Posted on 12 March 2014 by admin

नगर निगम बहुत से अच्छे कार्यों को समय-समय पर करता रहता है। ये कार्य मीडिया की सुर्खी नहीं बन पाते हैं। इस कारण हमारी छवि समाज में गलत बनती हैं। यह बात हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेन्सी के प्रतिनिधिमण्डल से नगर निगम के जन सम्पर्क अधिकारी राजीव शुक्ला ने कहीं। यह प्रतिनिधि मण्डल समाचार एजेन्सी के संभाग अध्यक्ष धर्म प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में गया था।
जन सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि नगर निगम के प्रयासों से शहर की दीवारों को नया रंग दे पाना सम्भव हुआ। हमने एलिगन मिल, नानाराव पार्क, लाल इमली, मिक्की हाउस के नजदीक दीवारों सहित शहर की एक दर्जन से अधिक दीवारों पर वाल पेटिंग करवार्इ। इन चित्रों को जिसने भी देखा, वहीं इनकी सराहना करते थक नहीं रहा था। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद हमारा लक्ष्य है कि महानगर की लगभग 100 दीवारों पर इस तरह का चित्रण किया जाएगा। इसके अलावा एक रुपता लाने के लिए हमने मेडिकल कालेज के पास की दवा दुकानों पर लगे बोर्डों को काला व उनपर लिखे नाम को सफेद से करवाया है। हर्ष नगर बाजार में भी इस प्रकार का प्रयोग प्रारम्भ किया गया है, इसे वहां के व्यापारियों का भी सहयोग मिला है। हम चाहते हैं कि मीडिया इस तरह के प्रयासों को भी प्रमुखता से दिखाये। राजीव शुक्ला को कानपुर के पौराणिक इतिहास पर आधारित स्मारिका ‘कानपुर-एक सिंहावलोकन भी भेंट की गइ। इसे उन्होंने बहुत ही सराहनीय कार्य बताते हुए, ऐसे और अधिक प्रयास करने पर बल दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in