Archive | राज्य

श्री रिपुदमन सिंह वालिया के निधन पर गहरा शोक

Posted on 18 February 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने “दैनिक आज´´ समाचार पत्र के लखनऊ संस्करण के प्रबन्धक एवं स्थानीय सम्पादक श्री रिपुदमन सिंह वालिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक शोक सन्देश में मुख्यमन्त्री ने कहा कि श्री वालिया लगभग दो दशक से दैनिक आज से जुड़े रहे। उन्होंने हमेशा पत्रकारिता के स्वस्थ्य मानदण्डों को प्रोत्साहित किया। उनकेे निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है तथा उनके तमाम शुभचिन्तकों एवं प्रशंसकों को गहरा आघात लगा है। उल्लेखनीय है कि स्व0 वालिया लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और आज उनका राजधानी के एक अस्पताल में निधन हो गया।

मुख्यमन्त्री ने शोक सन्तप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूमि एवं संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि स्व0 वालिया ने लोकतान्त्रिक मूल्यों और आदशोZं के अनुरूप पत्रकारिता जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान किया है। श्री वालिया के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, मीडिया सचिव श्री विजय सक्सेना, श्रीमती सुषमा सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जहरीली शराब और मिलावटी दवाओं का धंधा तेजी से पनप रहा है

Posted on 18 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में लूट वसूली की सरकार के चलते जहरीली शराब और मिलावटी दवाओं का धंधा तेजी से पनप रहा है। जबसे यह सरकार बनी है, प्रदेश में सैकड़ों जाने चली गई है। वाराणसी में जहरीली शराब से (17.02.2010 तक) 17 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। दो दर्जन लोग इस शराब को पीने से बीमार पड़े हैं। नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने वाराणसी जाकर मृतक आश्रितों से भेंट कर सान्त्वना दी और मृतकेां के परिवारीजनों को 10-10 लाख रूपया तथा अन्य बीमारों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने के साथ आबकारी अधिकारियों को दण्डित किए जाने की मॉग की । श्री यादव ने कहा कि आबकारी मन्त्री चूंकि अपने विभाग के कामकाज पर निगाह नहीं रख पा रहे है और जहरीली शराब का धंधा उनकी पार्टी बसपा के नेताओं के ही संरक्षण में चलता है, इसलिए उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए अन्यथा राज्यपाल को उन्हें बखाZस्त कर देना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने जहरीली शराब काण्ड की जॉच के लिए प्रदेश महासचिव एवं विधायक श्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मन्त्री श्री शतरूद्र प्रकाश, सांसद श्री रामकिशुन यादव तथा श्री सुरेन्द्र पटेल एवं अब्दुल समद (दोनों विधायक) की समिति गठित की है। कमेटी 19 फरवरी, 2010 को मौके पर जाकर जॉच कर अपनी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को देगी।

यह सरकार मिलावटखोरों पर कोई नियन्त्रण नहीं कर रही है। पेय एवं खाद्य पदार्थो में मिलावट की तमाम शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। लोग बेमौत मर रहे हैं। सरकार को सिर्फ ज्यादा से ज्यादा कमीशन कमाने की चिन्ता है। उसे नागरिकों के स्वास्थ्य अथवा उनकी जिन्दगी की जरा भी चिन्ता नहीं है। मुख्यमन्त्री, जीवित लोगों की सुरक्षा से ज्यादा पत्थरों-पाकोZ पर धन खर्च करना पसन्द करती हैंं। ऐसी सरकार से जनकल्याण की आशा करना व्यर्थ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की संगठन की समीक्षा तथा ब्लाकवार यात्राओं के कार्यक्रम

Posted on 18 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा केन्द्र और प्रदेश शासन की जन विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, मंहगाई तथा बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने के लिये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने विधान सभा स्तर पर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित करने के पूर्व जन जागरण साइकिल यात्राएं शुरू करने का निर्देश दिया है। साइकिल यात्राएं ब्लाक वार 8 मार्च से 15 मार्च,2010 तक चलेगी। जिले के सभी विकासखण्डों की साइकिल यात्राओं में शामिल यात्रियों का  16 मार्च,2010 को जिला मुख्यालय पर समापन कार्यक्रम आयोजित किया जायगा जिसमें साइकिल यात्री जत्थो में पहुंच कर सम्मिलित होगें।  महानगर क्षेत्रों से साइकिल यात्राएं 8 से 15 मार्च,2010 तक वार्डवार पूरी कर 16 मार्च को जिला मुख्यालय की सभा में सभी यात्री भागीदारी करेगेंं।

प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की सभी 91 जिला तथा महानगर इकाईयों के संगठन की समीक्षा तथा ब्लाकवार यात्राओं के कार्यक्रम तैयार कराकर उनकी समीक्षा करते रहेने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जो 16 मार्च,2010 को जिला मुख्यालयों के आयोजनों का नेतृत्व भी करेगें। प्रमुख पर्यवेक्षको की सूची इस प्रकार है:-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव (जालौन), राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता श्री मोहन सिंह (गोरखपुर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बृजभूषण तिवारी (लखनऊ), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रशीद मसूद (मुजफ्फरनगर), राष्ट्रीय महासचिव श्री रविप्रकाश वर्मा (शाहजहॉपुर), राष्ट्रीय महासचिव श्री राम आसरे कुशवाहा (उन्नाव), राष्ट्रीय महासचिव श्री विशम्भर प्रसाद निषाद (बरेली जिला), राष्ट्रीय महासचिव डा0 अशोक बाजपेयी (नगर बरेली), नेता विरोधी दल विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव (मैनपुरी), प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव (एटा), नेता विरोधी विधान परिषद श्री अहमद हसन (फैजाबाद), प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह (सन्तकबीरनगर), विधायक डा0 वकार अहमद शाह (गोण्डा), पूर्व अध्यक्ष विधान सभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय (रायबरेली), सॉसद कुंवर रेवती रमण सिंह (प्रतापगढ़), पूर्व मन्त्री श्री बलराम यादव (अम्बेडकरनगर) तथा पूर्व सभापति विधान परिषद चौ0 सुखराम सिंह (झॉसी) ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस सरकार की जनता की समस्याओं से ध्यान हटाने की साजिश

Posted on 18 February 2010 by admin

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने महिला उत्पीड़न को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन को महज राजनीतिक ड्रामेबाजी और केन्द्र की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण उपजी गम्भीर समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद, मंहगाई, बेरोजगारी एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न मन्त्रालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार से बुरी तरह से त्रस्त है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा राज्य सरकार के विरूद्ध की जा रही यह नौटंकी जनता को निराश करने वाली है।

श्री मौर्य ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर प्रदेश कांग्रेस के लोग जनता के सच्चे हितैशी बनना चाहते हैं, तो उन्हें देश में लगातार बढ़ रहे आतंकवाद तथा मंहगाई के साथ-साथ केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के हितों की निरन्तर की जा रही उपेक्षा पर अपनी आवाज बुलन्द करते हुए इनके विरूद्ध आन्दोलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह से समझती है कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां और विचारधारा हमेशा से गरीब, असहाय, दलित, पिछड़ों एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों को धोखा देने वाली रही हैं।

बी0एस0पी0 के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के 62 सालों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में सबसे ज्यादा लगभग 38 वर्ष तक शासन किया। केन्द्र में भी अधिकांश समय कांग्रेस पार्टी ही सत्ता में रही और वर्तमान में भी उसकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार केन्द्र की सत्ता पर काबिज है। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी की सरकारें कभी भी जनता के हितों को लेकर गम्भीर नहीं रही। उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस नेतृत्व वाली यू0पी0ए0 सरकार की गलत एवं विध्वंसकारी नीतियों के कारण ही आज देश का हर नागरिक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के ढीले और लचर रवैये के कारण ही आतंकवादी पूरे देश में कहीं भी और कभी भी, आतंकी घटनाओं को अंजाम देकर जान-माल को भारी क्षति पहुंचा रहे हैं। इसके बावजूद केन्द्र सरकार ने आतंकवादी घटनाओं को काबू में लाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये हैं। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े इतने महत्वपूर्ण मसले से कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का कोई लेना-देना नहीं है।

श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों एवं उसके मन्त्रियों के गैर-जिम्मेदाराना बयानों के कारण आज मंहगाई अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि गरीब की तो बात ही क्या, मध्यम वर्ग के लोगों को भी दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए अथक प्रयास करने पड़ रहे हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को केन्द्र सरकार की यह खामिया नज़र नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में उचित तो यह होता कि प्रदेश के कांग्रेसी नेता केन्द्र की अपनी सरकार पर खाद्यान्नों की कीमतों को तत्काल घटाने के लिए दबाव बनाते। जनहित में मंहगाई के विरूद्ध ठोस कार्यवाही करने के बजाय प्रदेश कांग्रेस के नेता उन घटनाओं को लेकर अनावश्यक रूप से आन्दोलन चलाने का ड्रामा कर रहे हैं, जिसका आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की जनता अच्छी तरह जानती है कि मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने वर्तमान कार्यकाल में सत्ता में आते ही अपराधियों के विरूद्ध जोरदार अभियान चलाया। बी0एस0पी0 की प्रदेश सरकार देश की इकलौती सरकार है, जिसने कानून तोड़ने वाले अपने मन्त्रियों, विधायकों तथा सांसदों के विरूद्ध बेहिचक कार्यवाही करके उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून द्वारा कानून का राज कायम है। गुण्डे, माफिया और खूंखार अपराधी या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गये हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि कांंग्रेस पार्टी का चरित्र दोहरा है और उसके नेताओं की कथनी और करनी में भारी अन्तर है। यह बात इसी से उजागर हो जाती है कि जब प्रदेश में सपा की सरकार कांग्रेस पार्टी के खुले समर्थन से सत्ता में थी तब पूरे राज्य में अराजकता का माहौल था। महिलाओं, बच्चों, दलितों सहित समाज के गरीब और कमजोर लोगों के विरूद्ध शोषण का माहौल बना हुआ था। सरकारी संरक्षण में असामाजिक तत्व व गुण्डे प्रदेश की कानून व्यवस्था को धता बताकर मनमानी कर रहे थे। प्रदेश में चारों तरफ राजनैतिक हत्याओं का सिलसिला चल रहा था। उन्होंने कहा कि जनता आज भी सपा सरकार के समय के जघन्य निठारी हत्याकाण्ड, इलाहाबाद में करेली का मदरसा काण्ड, पुलिस भर्ती घोटाला, खाद्यान्न घोटाला आदि को नहीं भूल पायी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता को सपा सरकार के कार्यकाल का निठारी काण्ड आज भी अच्छी तरह याद है। वह यह भी नहीं भूली है कि अत्यन्त संवेदनहीनता का परिचय देते हुए तत्कालीन सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मन्त्री, जो वर्तमान में विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष हैं, ने निठारी काण्ड को छोटी-मोटी घटना बताते हुए कहा था कि ऐसी घटनाएं तो होती ही रहती हैं। इसी तरह इलाहाबाद में करेली मदरसा काण्ड में भी तत्कालीन सपा सरकार ने लीपा-पोती का प्रयास करके महिलाओं की इज्जत का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता उस समय कहां थी, जब उनके समर्थन वाली सपा सरकार के शासन में लोमहर्षक वारदातें हो रही थीं। इतना ही नहीं, सपा सरकार के समय में ही इलाहाबाद में बी0एस0पी0 के विधायक श्री राजूपाल की हत्या हुई थी, जिसमें सपा के लोग ही शामिल थे। तत्कालीन सपा सरकार कानून के मुताबिक कार्यवाही करने के बजाय अपराधियों को बचाने में जुट गई। उन्होंने सवालिये लहजे में कहा कि कांग्रेस पार्टी को उस समय प्रदेश की कानून व्यवस्था का ध्यान नहीं आया और न ही उन्होंने कोई आन्दोलन चलाया, जबकि चारों तरफ जंगलराज कायम था।

श्री मौर्य ने बरेली में दरगाह आला हजरत की मजार पर चादर चढ़ाने जाते समय दिल्ली की मुख्यमन्त्री श्रीमती शीला दीक्षित एवं उनके साथ अन्य कांग्रेस पार्टी नेताओं की सुरक्षा में हुई चूक को मुद्दा बनाये जाने को राजनैतिक ढकोसला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग इस मामले में गलत बयानी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई तो यह है कि श्रीमती दीक्षित एवं अन्य नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप की गई थी और पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगायी गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रीमती दीक्षित को राज्य अतिथि घोषित करके उनको समुचित सम्मान दिया था। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की नीयत में कोई खोट होता तो श्रीमती दीक्षित को राज्य अतिथि क्यों घोषित करती।

श्री मौर्या ने कहा कि श्रीमती दीक्षित व उनके साथ मौजूद अन्य नेताओं ने बरेली में प्रेस कांफ्रेन्स की थी। उन्होंने कहा कि यदि श्रीमती दीक्षित की सुरक्षा व्यवस्था में राज्य सरकार द्वारा कोताही बरती गई होती, तो वे प्रेस कांफे्रन्स में भी उसका उल्लेख अवश्य करते, परन्तु उक्त पत्रकार वार्ता में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई बात नहीं उठायी गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार की कार्यषैली के बारे में झूठे और बेबुनियाद आरोप - श्री स्वामी प्रसाद मौर्य

Posted on 18 February 2010 by admin

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा नेता श्री षिवपाल सिंह यादव प्रदेष की बी0एस0पी0 सरकार की कार्यषैली के बारे में झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि गुटबाजी और टूटफूट मे उलझी समाजवादी पार्टी के नेता अपनी हताषा को कम करने के लिए राज्य सरकार पर औचित्यहीन टिप्पणियां करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतान्त्रिक व संसदीय मर्यादाओं को ताख पर रखकर जंगलराज कायम कर सरकारी खजाने की लूट में षामिल रहे नेताओं को प्रदेष की लोकप्रिय बी0एस0पी0 सरकार पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
श्री मौर्य ने प्रदेष विधान सभा के बजट सत्र को छोटा किये जाने के सम्बन्ध में सपा नेता की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विधान सभा की कार्यमन्त्रणा समिति ने जितने दिन तक सत्र बुलाने का फैसला लिया, बी0एस0पी0 सरकार ने उतनी अवधि तक सदन की कार्यवाही भी चलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेष की जनता आज तक यह नहीं भूली है कि किस प्रकार पूर्ववर्ती सपा सरकार के पूरे कार्यकाल में विधान सभा सत्र, कागजों पर, दो-दो महीने चला करता था, लेकिन सदन की बैठक मात्र दो-तीन दिन ही संचालित होती थी और चोर दरवाजे से विष्वास-मत तक प्राप्त कर लिया जाता था।
प्रदेष अध्यक्ष ने कहा कि सपा नेता विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और पूर्व सपा सरकार में कैबिनेट मन्त्री भी रहे हैं। इसलिए उनसे इतनी उम्मीद तो की ही जा सकती है कि वे सदन के सत्र की अवधि को तय किये जाने के बारे में राज्य सरकार की भूमिका से अवष्य ही परिचित होंगे। उन्होंने कहा कि सदन की अवधि विधान सभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित कार्यमन्त्रणा समिति द्वारा तय की जाती है, जिसमें सभी राजनैतिक दलों के नेता सदस्य के तौर पर षामिल होते हैं। सदन द्वारा सभी निर्धारित विधायी कार्य निपटा लिये जाने और कोई भी विषेश या महत्वपूर्ण मामला लिम्बत न रहने के साथ-साथ बी0जे0पी0 के इन्दौर में चल रहे राश्ट्रीय अधिवेषन को दृिश्टगत रखते हुए समिति के सदस्यों ने सत्र को छोटा करने का फैसला लिया, जिसमें प्रदेष सरकार का कोई दखल नहीं था।

मंहगाई को लेकर सपा नेता श्री यादव द्वारा प्रदेष सरकार के विरूद्ध की गई बयानबाजी का जवाब देते हुए श्री मौर्य ने कहा कि बढ़ती हुई मंहगाई के लिए राज्य सरकार नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक व आयात-निर्यात सम्बन्धी नीतियां ही पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। केन्द्र सरकार के वरिश्ठ मन्त्रियों की गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी आग में घी डालने का काम कर रही हैं। परिणामस्वरूप जमाखोरों और मुनाफाखोरों को खाद्य पदार्थों के दामों को बढ़ाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंहगाई के मुद्दे पर राज्य सरकार के विरूद्ध बोलने वाले विपक्षी नेताओं को केन्द्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए और आन्दोलन करना चाहिए। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी और उसकी सरकार पूरा सहयोग करेगी।
प्रदेष अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार खाद्य पदार्थों की कीमतों को काबू में रखने के लिए जमाखोरों और मुनाफाखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। सभी उपजिलाधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक बार आकिस्मक निरीक्षण और मुनाफाखोरों के ठिकानों पर छापे डालने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि जनता को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं। पी0डी0एस0 के माध्यम से पीली मटर की दाल षीघ्र उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गई है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इसके अलावा अधिकारियों को चीनी की थोक खपत पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं ताकि किसी भी कीमत पर आम उपभोक्ता के लिए आवंटित चीनी का प्रयोग व्यवसायिक तौर पर तैयार की जाने वाली सामग्री में न किया जा सके।

श्री मौर्य ने प्रदेष सरकार पर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों व घोटालों को पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 की सरकार में भ्रष्टाचार व घोटालों के लिए कोई जगह नहीं है जबकि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा किये गये घोटालों की सूची काफी लम्बी है। उन्होंने कहा कि श्री यादव को इस सम्बन्ध में बयान जारी करने से पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए था। सपा सरकार के कार्यकाल के पुलिस भर्ती घोटाले, खाद्यन्न घोटाले, नोएडा भूमि घोटाले, एल0डी0ए0 घोटालों का उल्लेख करते हुए उन्होेंने कहा कि खाद्यान्न घोटाले में तो गरीबों के मुंह से निवाला तक छीनने का काम सपा की पूर्ववर्ती प्रदेष सरकार ने किया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार

Posted on 18 February 2010 by admin

16फरवरी को उ0प्र0 महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार, दहेज हत्याओं में हो रही वृद्धि के विरूद्ध हुए धरना-प्रदर्शन में पुलिस की ज्यादती, लाठीचार्ज एवं महिलाओं से अभद्र व्यवहार सभी समाचारपत्रों एवं मीडिया चैनलों ने प्रचारित किया। इस घटना में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा ठाकुर सांसद, अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री परवेज हाशमी सांसद, प्रदेश महिला कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आयीं। परन्तु संवेदनहीन मुख्यमन्त्री के नेतृत्व में चल रही सरकार ने चोट खायी हुईं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह सहित 500अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराकर अपनी निकृष्ट मानसिकता एवं तानाशाही रवैये का सुबूत दिया है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कंाग्रेस पार्टी हमेशा लोकतान्त्रिक मूल्यों के लिए लड़ती रही है। एफआईआर जैसी गीदड़भभकी से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में पूरा प्रदर्शन शान्तिपूर्ण था और एकमात्र लक्ष्य था- महिला मुख्यमन्त्री से मिलकर महिलाओं के हो रहे उत्पीड़न, दमन, बलात्कार की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया जाय। परन्तु संवेदनशून्य मुख्यमन्त्री ने महिलाओं के 11सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल से मिलने से इंकार कर दिया।

मुख्य प्रवक्ता ने कहाकि जिस तरह से डा0 रीता बहुगुणा जोशी एवं अन्य नेताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गई है उससे मुख्यमन्त्री के लोकतान्त्रिक आवाज केा दबाने के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। प्रदेश कंाग्रेस कमेटी मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के इशारे पर किये गये इस ओछे कृत्य की कड़ी निन्दा करते हुए मांग करती है कि मुख्यमन्त्री के लोकतन्त्र विरोधी एवं संविधान विरोधी कुकृत्यों को देखते हुए सरकार को तत्काल बखाZस्त किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर पहुंच गई है

Posted on 18 February 2010 by admin

उ0प्र0 महिला कंाग्रेस द्वारा लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान महिलाओं पर बर्बर लाठीचार्ज एवं अभद्रता किये जाने तथा बरेली में राज्य सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही की उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शेखर बहुगुणा ने कड़ी भत्Zसना की है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष शेखर बहुगुणा ने आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ वर्तमान बहुजन समाज पार्टी की सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर पहुंच गई है। आये दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, दहेज हत्या, उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। सीतापुर में दलित महिला शशिकला को बसपा नेताओं द्वारा फांसी चढ़ाकर हत्या करने के कुित्सत प्रयास किये जाने, कानपुर में बसपा विधायक के रिश्तेदारों द्वारा कु0 नीलम शुक्ला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने आदि तमाम महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रदेश सरकार द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया एवं प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के शासनकाल में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ऐसी सरकार को सत्ता में एक पल भी बने रहने का अधिकार नहीं है।

श्री बहुगुणा ने कहा कि कानून व्यवस्था का आलम यह है कि जनपद सुलतानपुर में थाने के अन्दर महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तार महिला को पीटे जाने एवं उसके साथ बदसलूकी की गई। इलाहाबाद-कौशाम्बी में कोतवाली के अन्दर गिरफ्तार व्यक्ति को मीडिया की मौजूदगी में पीटा गया। कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार का नियन्त्रण नहीं रह गया है। पुलिस प्रशासन स्वच्छन्द होकर बसपा नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहा है।
श्री बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से बरेली में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा में राज्य सरकार द्वारा जानबूझकर की गई लापरवाही एवं उ0प्र0 महिला कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठीचार्ज एवं अभद्रता की न्यायिक जांच कराये जाने एवं दोषी अधिकारियों को सख्त से सख्त दण्ड दिये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बुन्देलखण्ड एवं विन्ध्य क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए विशेष योजना तैयार की जाय-मुख्य सचिव

Posted on 18 February 2010 by admin

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने आज वर्ष 2010-11 में प्रदेश में वृक्षारोपण हेतु विभागवार लक्ष्य निर्धारण करते हुए गुणवत्तायुक्त वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। वर्ष 2010-11 में प्रमुख विभागों द्वारा लगभग 55 हजार 500 हेक्टेअर क्षेत्र में 03 करोड़ 57 लाख 50 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होंने बुन्देलखण्ड व विन्ध्य क्षेत्र के लिए अलग से विशेष योजना बनाकर जन सहयोग से प्रभावी वृक्षारोपण करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में वन विभाग द्वारा प्रस्तुत लक्ष्यों का परीक्षण करते हुए बताया कि वर्ष 2010-11 में वन विभाग द्वारा 40 हजार 300 हे0 क्षेत्र में 02 करोड़ 61 लाख 95 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। योजना के तहत ग्राम्य विभाग विभाग द्वारा 10 हजार हे0 क्षेत्र में 65 लाख पौधों का, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा 11 सौ हे0 क्षेत्र में 07 लाख 15 हजार पौधों का, सिंचाई विभाग द्वारा 01 हजार हे0 क्षेत्र में 06 लाख 50 हजार, औद्योगिक विकास विभाग द्वारा 01 हजार हे0 क्षेत्र में 06 लाख 50 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 750 हे0 क्षेत्र में, ऊर्जा विभाग द्वारा 250 हे0 क्षेत्र में, भूमि एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 01 हजार हे0 क्षेत्र में तथा सहकारिता विभाग द्वारा 01 सौ हे0 क्षेत्र में निर्धारित संख्या के अनुरूप वृक्षारोपण किया जायेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव वन श्री चंचल कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास श्री वी0एन0गर्ग, प्रमुख वन संरक्षक श्री डी0एन0एस0 सुमन, सचिव वन श्री पवन कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस ने 22 फरवरी को प्रदेशव्यापी विरोध दिवस मनाने की घोषणा

Posted on 17 February 2010 by admin

pic-51लखनऊ- राजधानी में मंगलवार को महिला कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने 22 फरवरी को प्रदेशव्यापी विरोध दिवस मनाने की घोषणा के साथ मायावती सरकार की बर्खास्तगी की मांग की है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भर में पार्टी की जिला एवं नगर इकाईयां 22 फरवरी को विरोध दिवस मनायेंगी और संबद्ध अधिकारियों को राज्यपाल बीएल जोशी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मायावती सरकार की बर्खास्तगी की मांग करेंगी, जो विरोध की आवाज को बलपूर्वक दबा देने पर आमादा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभा ठाकुर और उनके सहित महिला कांग्रेसियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां चलाई हैं यह इस बात का प्रमाण है कि बसपा सरकार विरोध के जनतान्त्रिक अधिकार का गला घोंट देना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई थी और पुलिस ने महिलाओं पर राइफलों की बट से भी प्रहार किया। यह आरोप लगाते हुए कि पुलिस अधिकारियों ने जिस आका के निर्देश पर महिला कांग्रेसियों की पिटाई की है, वह कभी बसपा संस्थापक कांशीराम के शुरुआती संगठन बीएस 4 से जुड़ा हुआ था। डॉ. जोशी ने कहा कि कांग्रेस उन अधिकारियों को चििन्हत करने में लगी है जो बसपा कार्यकर्ताओं के रूप में काम कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने बसपा राज में शासन सत्ता के हर तबके में घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री बिना लेन-देन के कोई काम नहीं करती हैं। एक राज्य कर्मचारी को सरेआम थप्पड़ मारने वाले लखनऊ के जिलाधिकारी अमित कुमार घोष को कानपुर का मण्डलायुक्त नियुक्त किए जाने का उल्लेख करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि मायावती फासीवादी सरकार चला रही हैं और उन्हें उसी तरीके से काम करने वाले अधिकारी अच्छे लगते हैं। उन्होंने पिछले वर्ष उनके आवास पर हुए हमले और आगजनी का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उसमें जो पुलिस अधिकारी शामिल थे उन्हें प्रोन्नति दे दी गई। क्योंकि मुख्यमन्त्री को भ्रष्ट और चापलूस अधिकारी पसन्द हैं।

उच्चतम न्यायालय द्वारा आज दिए गए राज्य सरकार की मंजूरी की बाध्यता के बिना सीबीआई जांच के आदेश सम्बंधी निर्णय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनके आवास पर हुए हमले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग अदालत मान लेगी। इससे पूर्व, पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुईद अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस व्यापक अभियान चलायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दहेज ऐक्ट में आत्म समपर्ण कर चुके समाचार पत्र के मालिक के साथ बेरहमी से पिटाई

Posted on 17 February 2010 by admin

लखनऊ। जनपद मुख्यालय मंझनपुर में दहेज ऐक्ट के एक मामले में न्यायालय में आत्म समपर्ण कर चुके समाचार पत्र के मालिक के साथ क्षेत्राधिकारी द्वारा न्यायालय परिसर के लाकप से निकाल कर बेरहमी से पिटाई की गई।

पत्रकारों की एक जुटता के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद पाण्डे पुत्र रामजी पांण्डे निवासी हाजीपुर पतौना ने दहेज एक्ट के एक मामले में सी.जी.एम. कोर्ट में आत्म समर्पण किया तो न्यायालय ने पुलिस हिरासत में दे दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने आक्रोश में आकर लाकप से विनोद पांण्डे के साथ नैनी से तारीख पर आये सलीम तथा मोनू की बेहरमी से पिटाई कर दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in