Categorized | लखनऊ

सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर पहुंच गई है

Posted on 18 February 2010 by admin

उ0प्र0 महिला कंाग्रेस द्वारा लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान महिलाओं पर बर्बर लाठीचार्ज एवं अभद्रता किये जाने तथा बरेली में राज्य सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही की उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शेखर बहुगुणा ने कड़ी भत्Zसना की है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष शेखर बहुगुणा ने आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ वर्तमान बहुजन समाज पार्टी की सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर पहुंच गई है। आये दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, दहेज हत्या, उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। सीतापुर में दलित महिला शशिकला को बसपा नेताओं द्वारा फांसी चढ़ाकर हत्या करने के कुित्सत प्रयास किये जाने, कानपुर में बसपा विधायक के रिश्तेदारों द्वारा कु0 नीलम शुक्ला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने आदि तमाम महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रदेश सरकार द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया एवं प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के शासनकाल में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ऐसी सरकार को सत्ता में एक पल भी बने रहने का अधिकार नहीं है।

श्री बहुगुणा ने कहा कि कानून व्यवस्था का आलम यह है कि जनपद सुलतानपुर में थाने के अन्दर महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तार महिला को पीटे जाने एवं उसके साथ बदसलूकी की गई। इलाहाबाद-कौशाम्बी में कोतवाली के अन्दर गिरफ्तार व्यक्ति को मीडिया की मौजूदगी में पीटा गया। कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार का नियन्त्रण नहीं रह गया है। पुलिस प्रशासन स्वच्छन्द होकर बसपा नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहा है।
श्री बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से बरेली में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा में राज्य सरकार द्वारा जानबूझकर की गई लापरवाही एवं उ0प्र0 महिला कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठीचार्ज एवं अभद्रता की न्यायिक जांच कराये जाने एवं दोषी अधिकारियों को सख्त से सख्त दण्ड दिये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in