Categorized | लखनऊ

बुन्देलखण्ड एवं विन्ध्य क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए विशेष योजना तैयार की जाय-मुख्य सचिव

Posted on 18 February 2010 by admin

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने आज वर्ष 2010-11 में प्रदेश में वृक्षारोपण हेतु विभागवार लक्ष्य निर्धारण करते हुए गुणवत्तायुक्त वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। वर्ष 2010-11 में प्रमुख विभागों द्वारा लगभग 55 हजार 500 हेक्टेअर क्षेत्र में 03 करोड़ 57 लाख 50 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होंने बुन्देलखण्ड व विन्ध्य क्षेत्र के लिए अलग से विशेष योजना बनाकर जन सहयोग से प्रभावी वृक्षारोपण करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में वन विभाग द्वारा प्रस्तुत लक्ष्यों का परीक्षण करते हुए बताया कि वर्ष 2010-11 में वन विभाग द्वारा 40 हजार 300 हे0 क्षेत्र में 02 करोड़ 61 लाख 95 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। योजना के तहत ग्राम्य विभाग विभाग द्वारा 10 हजार हे0 क्षेत्र में 65 लाख पौधों का, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा 11 सौ हे0 क्षेत्र में 07 लाख 15 हजार पौधों का, सिंचाई विभाग द्वारा 01 हजार हे0 क्षेत्र में 06 लाख 50 हजार, औद्योगिक विकास विभाग द्वारा 01 हजार हे0 क्षेत्र में 06 लाख 50 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 750 हे0 क्षेत्र में, ऊर्जा विभाग द्वारा 250 हे0 क्षेत्र में, भूमि एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 01 हजार हे0 क्षेत्र में तथा सहकारिता विभाग द्वारा 01 सौ हे0 क्षेत्र में निर्धारित संख्या के अनुरूप वृक्षारोपण किया जायेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव वन श्री चंचल कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास श्री वी0एन0गर्ग, प्रमुख वन संरक्षक श्री डी0एन0एस0 सुमन, सचिव वन श्री पवन कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in