Categorized | लखनऊ

समाजवादी पार्टी की संगठन की समीक्षा तथा ब्लाकवार यात्राओं के कार्यक्रम

Posted on 18 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा केन्द्र और प्रदेश शासन की जन विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, मंहगाई तथा बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने के लिये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने विधान सभा स्तर पर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित करने के पूर्व जन जागरण साइकिल यात्राएं शुरू करने का निर्देश दिया है। साइकिल यात्राएं ब्लाक वार 8 मार्च से 15 मार्च,2010 तक चलेगी। जिले के सभी विकासखण्डों की साइकिल यात्राओं में शामिल यात्रियों का  16 मार्च,2010 को जिला मुख्यालय पर समापन कार्यक्रम आयोजित किया जायगा जिसमें साइकिल यात्री जत्थो में पहुंच कर सम्मिलित होगें।  महानगर क्षेत्रों से साइकिल यात्राएं 8 से 15 मार्च,2010 तक वार्डवार पूरी कर 16 मार्च को जिला मुख्यालय की सभा में सभी यात्री भागीदारी करेगेंं।

प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की सभी 91 जिला तथा महानगर इकाईयों के संगठन की समीक्षा तथा ब्लाकवार यात्राओं के कार्यक्रम तैयार कराकर उनकी समीक्षा करते रहेने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जो 16 मार्च,2010 को जिला मुख्यालयों के आयोजनों का नेतृत्व भी करेगें। प्रमुख पर्यवेक्षको की सूची इस प्रकार है:-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव (जालौन), राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता श्री मोहन सिंह (गोरखपुर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बृजभूषण तिवारी (लखनऊ), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रशीद मसूद (मुजफ्फरनगर), राष्ट्रीय महासचिव श्री रविप्रकाश वर्मा (शाहजहॉपुर), राष्ट्रीय महासचिव श्री राम आसरे कुशवाहा (उन्नाव), राष्ट्रीय महासचिव श्री विशम्भर प्रसाद निषाद (बरेली जिला), राष्ट्रीय महासचिव डा0 अशोक बाजपेयी (नगर बरेली), नेता विरोधी दल विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव (मैनपुरी), प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव (एटा), नेता विरोधी विधान परिषद श्री अहमद हसन (फैजाबाद), प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह (सन्तकबीरनगर), विधायक डा0 वकार अहमद शाह (गोण्डा), पूर्व अध्यक्ष विधान सभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय (रायबरेली), सॉसद कुंवर रेवती रमण सिंह (प्रतापगढ़), पूर्व मन्त्री श्री बलराम यादव (अम्बेडकरनगर) तथा पूर्व सभापति विधान परिषद चौ0 सुखराम सिंह (झॉसी) ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in