Categorized | लखनऊ

श्री रिपुदमन सिंह वालिया के निधन पर गहरा शोक

Posted on 18 February 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने “दैनिक आज´´ समाचार पत्र के लखनऊ संस्करण के प्रबन्धक एवं स्थानीय सम्पादक श्री रिपुदमन सिंह वालिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक शोक सन्देश में मुख्यमन्त्री ने कहा कि श्री वालिया लगभग दो दशक से दैनिक आज से जुड़े रहे। उन्होंने हमेशा पत्रकारिता के स्वस्थ्य मानदण्डों को प्रोत्साहित किया। उनकेे निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है तथा उनके तमाम शुभचिन्तकों एवं प्रशंसकों को गहरा आघात लगा है। उल्लेखनीय है कि स्व0 वालिया लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और आज उनका राजधानी के एक अस्पताल में निधन हो गया।

मुख्यमन्त्री ने शोक सन्तप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूमि एवं संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि स्व0 वालिया ने लोकतान्त्रिक मूल्यों और आदशोZं के अनुरूप पत्रकारिता जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान किया है। श्री वालिया के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, मीडिया सचिव श्री विजय सक्सेना, श्रीमती सुषमा सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in