Archive | राज्य

जिला सतर्कता समिति के अध्यक्ष बने राहुल गांधी

Posted on 21 March 2010 by admin

सुल्तानपुर- कांग्रेस महासचिव और अमेठी के सांसद राहुल गांधी, सुल्तानपुर जिले की जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। गांधी, अपने दौरे पर जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चलाई जा रही केंद्रीय परियोजनाओं का जायजा लेंगे।

जिलाधिकारी शंकरलाल पांडेय ने जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव के बाद पुनर्गठित होने वाली इस समिति मे अमेठी के सांसद राहुल गांधी को अध्यक्ष तथा जिले के दूसरे सांसद डा. संजय सिंह को सह अध्यक्ष बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद समिति की पहली बैठक आगामी 26 मार्च को बुलाई गई है। जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की इस बैठक की अध्यक्षता के लिए राहुल गांधी के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। बैठक में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा होगी। पांडेय ने बताया कि बैठक में भाग लेने वाले विभागों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। बैठक के लिए विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके भी उन्हें शीघ्र प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव और अमेठी के सांसद राहुल गांधी अपने दौरे पर जिले के  विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चलाई जा रही केंद्रीय परियोजनाओं का जायजा भी लेंगे।

Comments (0)

साहित्य सेवा में लगीं 12 विभूतियों को सम्मानित

Posted on 21 March 2010 by admin

लखनऊ -हिन्दी एवं उर्दू साहित्य अवार्ड, कमेटी की ओर से आयोजित 21वें अन्तरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मेलन व सम्मान समारोह का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने किया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने साहित्य सेवा में लगी 12 विभूतियों को स्मृति चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार कन्हैया लाल नन्दन को साहित्य शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को निराला सम्मान मिला। कवियत्री माया गोविन्द को महादेवी वर्मा सम्मान दिया गया। कमल किशोर वर्मा को साहित्य श्री सम्मान से अलंकृत किया गया। उर्दू साहित्य में प्रसिद्ध शायर निदा फाजली, हसन कमाल, बेकल उत्साही, प्रो. नुसरत जमाल व एसएम अशरफ को उर्दू में उनके विशिष्ट योगदान पर सम्मानित किया गया। समारोह में एसएम अशरफ के न आने से यह अवार्ड बसपा नेता सिराज मेंहदी ने लिया।

कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मुशायरे की शुरुआत गीतकार प्रसून जोशी के गीत बाबुल जियरा मोरा घबराये बिन बोले रहा न जाये से हुई। कवि गोपाल दास नीरज ने मुशायरे में वक्त के बदलते हालत को अब तो मजहब कोई ऐसा भी चलाया जाये जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाये से इंसानियत के नारे को बुलंद किया। मुशायरे की शाम को रोशन करते हुए शायर बेकल उत्साही ने जिसकी हर शाख पर राधायें मचलती होंगी, देखना कृष्ण उसी पेड़ के नीचे होंग‘ सुनाया।  देर शाम तक चले मुशायरे में गीतकार निदा फाजली,कवियत्री माया गोविन्द, मंसूर उस्मानी,उस्मान मिनाई, नसीम निकहत, अनीस अंसारी, जौहर कानपुरी, सर्वेश अस्थाना, निर्मल दर्शन समेत कई शायर व कवियों ने अपनी रचनाएं सुनायी।

रवीन्द्रालय में हुए समारोह के  सभी को  कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता जफर अली नकवी ने की। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर उपस्थित थे। समारोह में देर शाम तक लोग शेरों शायरी का आनंद उठाते रहे।

Comments (0)

आग ने कहर बरपाते हुए घरों को किया खाक

Posted on 21 March 2010 by admin

दो अलग थाना क्षेत्रो में आग ने कहर बरपाते हुए 11 घरों को किया खाक
राशनपानी समेत ओढ़ने बिछाने के कपड़े तक जले
दलित परिवार के पीड़ितों को सान्त्वना देने पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री प्रशासन ने भी आर्थिक मदद देने की बात कही

चित्रकूट - जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रो में अचानक लगी आग से 11 घर जल गए। सभी घरों में कच्चे खपरैल होने के कारण आग ने विकरालरूप धारण कर लिया था। जिसके चलते लाखों रुपये के नुकसान की बात पीड़ित परिवारों ने बताई है। घरों में गल्ला राशन से लेकर पहनने ओढ़ने के कपड़े भी नहीं बचे हैं।

रैपुरा थानान्तर्गत बिसौंधा गांव में दलित परिवारों के घरों में लगी आग की खबर सुन ग्राम्य विकास मंत्री भी पहुंच गए और एक सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवारों को महामाया आवास देने के निर्देश प्रशासन को दिए। साथ ही आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई। जबकि  प्रशासन ने भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजापुर थाना क्षेत्रा के बकटाखुर्द गांव के मजरे अमवां में देवराज के घर में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गईं। उस वक्त घर कोई नहीं था। लोग बताते हैं कि आग कुछ ही देर में तेजी से फैलने गई और बगल से लगे अर्जुन, दयाराम, श्यामलाल, हरीराम व सन्तोष के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। आग लगने की खबर खेतों में काम कर रहे गृहस्वामियों को जब लगी वे लोग तुरन्त अपने-अपने घरों की ओर दौड़ पड़े। इस बीच गांव के लोग भी पहुंच गए थे। तब तक इन पांचों के मकान तो पूरी तौर पर जल ही चुके थे साथ ही चिंगारियां नजदीक के अशोक, रामेश्वर, जागेश्वर आदि के घरों की ओर पहुंच गई थी। लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से इन तीनों का कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ। वहीं आगजनी की जानकारी मिलते ही राजापुर एसओ महेश सिंह भी फायर ब्रिगेड के साथ गांव पहुंच गए। लेकिन वहां पर आग से नष्ट हुए घरों व परिवारों का रोना विलखना ही हाथ लगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सान्त्वना देते हुए मामले की सूचना जिले के उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर कानूनगो गुरुचरण व लेखपाल रामअभिलाष पहुंचे। उन्होंने आग से जले घरों का मुआयना कर पीड़ित परिवारों के बयान लिए इस दौरान ग्राम प्रधान पति सन्तोष निषाद ने पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग प्रशासन से की है।

उधर दूसरी ओर रैपुरा थानान्तर्गत विसौंधा में भी रविवार की दोपहर तीन बजे लल्लू के घर में अचानक आग लग गई। उस समय वह अपने अन्य परिवारीजनों के साथ खेतों में काम करने गया था। इधर गांव के बाहर बसे कुछ घरों की इस बस्ती में आग ने कुछ ही क्षणों में अपना ताण्डव दिखाते हुए रमेश, लालमन, बोलती व राममिलन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इधर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन तब तक दलित बिरादरी के इन पांचों परिवारों के घर जल चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम मऊ मोतीलाल सिंह, तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए साढे़ चार-चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। पीड़ित लल्लू ने बताया कि उन सबका राशनपानी से लेकर कपड़े-लत्ते भी पूर्ण रूप से जल गए हैं। इधर दलितों के घर में आगजनी की सूचना पर ग्राम्य विकास मन्त्राी दद्दू प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपनी ओर से पांच-पांच सौ रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए पीड़ित परिवारो को एक सप्ताह के भीतर महामाया आवास देने के निर्देश दिए।

श्री गोपाल
09839075109
bundelkhandlive.com

Comments (0)

उ0प्र0 कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की बैठक सम्पन्न

Posted on 21 March 2010 by admin

लखनऊ - उ0प्र0 कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव हेतु नियुक्त प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी/शहर निर्वाचन अधिकारी एवं जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक आज आई.एम.ए. सभागार,(शहीद स्मारक के निकट, प्रमिला श्रीवास्तव मार्ग) लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन  आस्कर फर्नाण्डीज ने कहा कि संगठन के चुनाव में सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है। चुनाव के माध्यम से संगठन मजबूत होता है। प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री पवन सिंह घटोवार तथा उनके सहयोगी, सहायक चुनाव अधिकारी मिलकर चुनाव में आने वाली बाधाओं को दूर करेंगे, जहां समस्याएं हैं, सुनकर निर्णय लेंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी तथा महासचिव श्री राहुल गांधी पार्टी संगठन में वास्तविक लोकतन्त्र के हिमायती हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सभी लोग उसमें अपना योगदान दें।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस संगठन चुनाव के पीआरओ श्री पवन सिंह घटोवार ने कहा कि जो लोग तीन वर्ष से कम समय से पार्टी में हैं संगठन का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। उन्होने कहा कि यह निर्वाचन, संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है तथा इस चुनाव में महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को समुचित भागीदारी देने की आवश्यकता है।

कांग्रेस संगठन चुनाव के एपीआरओ  जे.डी.शीलम ने कहा कि यदि किसी फार्म में फोटो अथवा पता नहीं लिखा है तो वह फार्म निरस्त कर दिया जायेगा। इसके लिए इस तरह के सदस्यता फार्म जमा करने वाले को बुलाकर पूछा जायेगा कि इस तरह की सदस्यता क्यों न रद्द कर दिया जाय। इसके साथ ही उन्हें 24 से 48 घंटे का समय सुधार करने अर्थात फोटो लगाने व पता भरने हेतु दिया जायेगा। उन्होने कहा कि जिन लोगों ने सदस्यता सूची एवं पैसा जमा किया है लेकिन सदस्यता बहियां नहीं जमा की हैं वह सदस्यता निरस्त कर दी जायेगी। उन्होने कहाकि परिचय पत्र वितरण के समय ही चुनाव का समय, तिथि एवं स्थान की उद्घोषणा भी वालेंटियर द्वारा की जायेगी। यदि कहीं आम सहमति है तो वहां पर निर्विरोध निर्वाचन भी सम्पन्न हो सकता है।

श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पूरे प्राधिकरण को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की तरफ से हर तरह का सहयोग दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला-शहर अध्यक्षों को सूचित कर दिया गया है। परिचय पत्र वितरण के लिए वालेंटियर के लिए जो प्रशिक्षण शिविर होने हैं उसकी सारी व्यवस्था मण्डलवार कर दी गई है। डॉ. जोशी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को निर्देश दिया कि त्रुटिहीन चुनाव कराने में सभी निर्वाचन अधिकारियों का पूरा सहयोग करें।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में सुश्री निर्मला सामन्त, पंजाब के पूर्व मन्त्री  जगमोहन सिंह कांग,  सूरज खत्री, राष्ट्रीय सचिव  जयदेव जेना, सांसद  जगदिम्बका पाल, सांसद  कमल किशोर कमाण्डो, विधायक  प्रदीप माथुर, श्री विनोद चतुर्वेदी,  श्यामकिशोर शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व विधायक  राजेन्द्र शर्मा सहित प्रदेश के जिला-शहर अध्यक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी-शहर निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विजय तिवारी,समाजवादी ब्राह्मण सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित

Posted on 21 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुलायम सिंह यादव ने  विजय तिवारी लखनऊ को समाजवादी ब्राह्मण सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया है।

मुलायम सिंह यादव ने विजय तिवारी,म0न0 7, तिवारीपुरम, कृष्णानगर, कानपुर रोड, लखनऊ को समाजवादी ब्राह्मण सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया है। सिंह ने आशा व्यक्त की है कि  विजय तिवारी के इस मनोनयन से समाजवादी पार्टी और अधिक गतिशील होगी।

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश यादव द्वारा  माणिक चन्द यादव जिलाध्यक्ष मैनपुरी को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य तथा उनके स्थान पर  खुमान सिंह वर्मा, ग्राम विक्रमपुर पो0 आलीपुर खेड़ा जनपद मैनपुरी को समाजवादी पार्टी जनपद मैनपुरी का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आर.टी.आई ,लाल फीताशाही की गिरफ्त में, शीघ्र दूर करने की जरूरत

Posted on 21 March 2010 by admin

लखनऊ - नेशनल आर.टी.आई फोरम द्वारा आयोजित सूचना का अधिकार अधिनियम और विधायकों का दृष्टिकोण विषयक संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए मलिहाबाद के विधायक सिद्धार्थ शंकर ने  कहा कि सूचना का अधिकार कानून लाल फीताशाही की गिरफ्त में है जिसे शीघ्र दूर करने की जरूरत है।

विधायक सिद्धार्थ शंकर, भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ (आई.आई.एम.एल) में नेशनल आरटीआई फोरम  द्वारा आयोजित सूचना का अधिकार अधिनियम और विधायकों का दृष्टिकोण विषयक संगोष्ठी में विचार व्यक्त कर रहे थे। सुल्तानपुर के विधायक अनूप संडा ने बतौर सामाजिक कार्यकर्ता अपने अनुभव बताये। संडा ने कहा कि आर.टी.आई कार्यकर्ताओं को अब भी काफी देर से सूचनाएं हासिल होती हैं। संडा ने सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही करने की वकालत की।

बांदा के विधायक विवेक सिंह ने कहा कि इस कानून ने सामान्य नागरिकों को वह अधिकार दिलाया है जो पहले सिर्फ सांसदों और विधायकों तक सीमित था। उन्होंने कहा कि निरंकुश राजतंत्र पर नकेल कसने के लिए यह एक उपयोगी जरिया है। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सूचना अधिकार अधिनियम के प्रावधानों को हुक्मरानों के लिए और बाध्यकारी बनाने पर जोर दिया।

नेशनल आर.टी.आई फोरम के अध्यक्ष व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने संगोष्ठी में शामिल प्रतिभागियों को सूचना के अधिकार अधिनियम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। संगोष्ठी में आर.टी.आई कार्यकर्ता अखिलेश सक्सेना, प्रोजेक्ट विजय के महेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा सिकेरा समेत कई अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। नेशनल आर.टी.आई फोरम की संयोजक डा. नूतन ठाकुर ने संगोष्ठी में आए सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments (0)

महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक आराजकता के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान 26 मार्च से

Posted on 20 March 2010 by admin

लखनऊ  - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र सिंह ने  प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि महंगाई बेलगाम है। गरीबों को दो वक्त की रोटी मुश्किल हुई है। सीमेन्ट, छड़ एवं ईंट की कीमतें बढ़ने से मकान बनाना असम्भव हो गया है। सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार जनविरोधी हैं। बसपा सरकार की लूट-खसोट नीति के कारण भी महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ती हुई महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक आराजकता के विरूद्ध पार्टी 26 मार्च 2010 से हस्ताक्षर अभियान चलायेगी।

डॉ0 सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली ध्वस्त है। केन्द्र ने 48 लाख टन चीनी 12 रूपये की दर से निर्यात की और अब वही चीनी 30 रूपये की दर में आयात हुई है। अपने किसानों को 800 रूपये प्रति कुन्तल दाम ना देने वाली सरकार विदेशी किसानों को 1600 रूपये प्रति कुन्तल दिया। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने गन्ना मिल-मालिको की मिलीभगत कर न्यूनतम गन्ना मूल्य तय किया। सुल्तानपुर में होली मनाने के विवाद में बहुसंख्यक समाज के 16 घट फूंके गये। लखनऊ में मा0 अटल जी के नाम का पत्थर मन्त्री नकुल दुबे ने हटवाया। सारे सवालों को लेकर पार्टी लगातार आन्दोलन कर रही है। पार्टी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन देने का निश्चय किया है। हस्ताक्षर अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

श्री सिंह ने बताया कि निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह 26 मार्च को मेरठ जिला व महानगर, मुजफरनगर में रहेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र 26 मार्च झांसी जालौन, कानपुर तथा 27 औरैया, इटावा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार 26 मार्च को अम्बेडकरनगर, 27 मार्च को फैजाबाद में रहेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी 26 मार्च को जे0पी0 नगर, मुरादाबाद, 27 मार्च को रामपुर में, राष्ट्रीय सचिव सन्तोष गंगवार 26 मार्च को बदांयू, राष्ट्रीय सचिव वरूण गांधी 25 व 26 मार्च को पीलीभीत, राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रधान 26 मार्च को बुलन्दशहर में रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी 26 मार्च को आगरा जिला व महानगर तथा 27 मार्च को फिरोजाबाद जिला व महानगर में हस्ताक्षर अभियान की अगुवाई करेंगे। नेता विधानमण्डल ओम प्रकाश सिंह 26 मार्च को सुलतानपुर तथा 27 को बहराइच में रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दिनांक 26 मार्च को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी इलाहाबाद महानगर, सांसद लालजी टण्डन लखनऊ जिला व महानगर, राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद गाजियाबाद जिला व महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित रायबरेली, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही वाराणसी महानगर व जिला, प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लू सिंह गोण्डा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक बागपत, सांसद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जिला व महानगर, कोषाध्यक्ष अशोक धवन चन्दौली, सत्यदेव सिंह बाराबंकी, रामजी सिंह देवरिया, विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी जौनपुर, विनोद पाण्डेय फैजाबाद, प्रदेश महामन्त्री राजेश अग्रवाल अलीगढ़ महानगर, प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह कानपुर दक्षिण व कानपुर उत्तरी, वे स्वयं सहारनपुर जिला व महानगर, प्रदेश मन्त्री विधायक सुरेश श्रीवास्तव उन्नाव, सरिता भदौरिया औरैया, इन्द्रजीत आर्य अलीगढ़ जिला, अशोक कटारिया नोयडा एवं गौतमबुद्धनगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह सीतापुर, सुभाष त्रिपाठी बलरामपुर, रामनरेश रावत लखीमपुर, हनुमन्त सिंह बहराइच में हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व करेंगे।

26 मार्च को ही पूर्णिमा वर्मा श्रावस्ती, गोमती यादव हरदोई, तनवीर हैदर उस्मानी व हनुमान मिश्रा कानपुर ग्रामीण, साध्वी निरंजन ज्योति बांदा , लल्लन प्रसाद त्रिपाठी सिद्धार्थनगर, दिनेश राय फतेहपुर, सरला सिंह कन्नौज, राजेन्द्र सिंह चौहान चित्रकूट, विधायम प्रेमलता कटियार फ़ारूकखाबद, बालचन्द्र मिश्रा हमीरपुर, सत्यपाल जी इटावा, मानवेन्द्र सिंह ललितपुर, रवीन्द्र शुक्ल महोबा, धर्मपाल सिंह कांशीराम नगर, रामप्रताप सिंह कोएटा, यशपाल सिंह चौहान मैनपुरी, हरद्वार दुबे बरेली महानगर, विधायक सुरेश खन्ना बरेली जिला, रामकुमार वर्मा शाहजहांपुर, बेबीरानी मौर्य फिरोजाबाद महानगर, रामनरेश अग्निहोत्री फिरोजाबाद जिला, आशुतोष वाष्णेय हाथरस, केशो मेहरा मथुरा, प्रकाश पाल बिजनौर, गोपाल अंजान रामपुर, डॉ0 महेन्द्र पाण्डेय भदोही, रामसकल सोनभद्र, विभूतिनारायण सिंह इलाहाबाद जिला, लक्ष्मण आचार्य मीरजापुर, मनोज सिन्हा गाजीपुर, डॉ0 एम0पी0 सिंह प्रतापगढ़, देवेन्द्र सिंह कौशाम्बी, नरेन्द्र सिंह महाराजगंज, सन्तराज यादव बस्ती, श्रीराम चौहान कुशीनगर, अष्टभुजा शुक्ला मऊ, उपेन्द्र शुक्ला सन्तकबीर नगर, शिवप्रताप शुक्ला आजमगढ़ तथा रामाशीष राय बलिया में आन्दोलन की अगुवाई करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बारात घर निर्माण आरम्भ न कराए जाने पर कार्यदायी संस्था व्याज सहित वापस करे पैसा -डी.एम

Posted on 20 March 2010 by admin

विधायक ने बुन्देलखण्ड विकास निधि से भेजे थे कार्यों के प्रस्ताव                                                                      डी.एम ने ग्रामीण अभियन्त्रा सेवा को लिखा पत्र                                                                                                     जिले के विभिन्न स्थानों पर बनने थे 11 बारातघर

चित्रकूट - बुन्देलखण्ड विकास निधि से बनने वाले एक दर्जन बारात घरों के निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियन्त्राण सेवा को दी गई थी। इसके लिए धनराशि उपलब्ध करा दिए जाने के एक साल बाद भी काम शुरू करवाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को व्याज सहित धन वापस करने के लिए पत्र लिखा है।

गौर तलब है कि बुन्देलखण्ड विकास निधि से सदर विधायक दिनेश मिश्रा ने जिले के लमियारी, इटौरा, खरसेड़ा, डुडौली, बाबूपुर, अर्की, चिल्लीराकस, रामपुर माफी, कसहाई व कर्वी नगर के पुरानी मिस्जद के निकट बारातघर निर्माण के लिए लगभग 18 लाख रुपये के प्रस्ताव भेजे थे। जिसमें कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा को 13 लाख रुपये की पहली किश्त पिछले वर्ष जनवरी माह में उपलब्ध करा दिए गए थे। साथ ही द्वितीय किश्त के चार लाख 54 हजार रुपये सितम्बर 09 में उपलब्ध करा दिए गए थे। लेकिन विभाग द्वारा कोई काम न शुरू करवाने पर जिलाधिकारी विशाल राय ने वित्तीय वर्ष 2007-08 के अन्तर्गत अनारंभ कार्यों का पैसा तत्काल राजकोष में ब्याज समेत जमा कराने के निर्देश ग्रामीण अभियन्त्राण सेवा के अधिशासी अभियन्ता बांदा प्रखण्ड को दिए हैं। जबकि विधायक दिनेश मिश्रा का कहना है कि कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्राण सेवा द्वारा बारात घरों का निर्माण समय से न पूरा कराए जाने के चलते विकास कार्य के लिए आया पैसा उपयोग नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा कि शासन जहां बुन्देलखण्ड के विकास के लिए पैसा उपलब्ध करा रहा है वहीं ऐसी कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही के चलते लोगों का इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं इस विषय में जब ग्रामीण अभियन्त्राण सेवा के अधिशासी अभियन्ता विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बजट कम होने के कारण काम नहीं शुरू करवाए थे। जिसके विषय में उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र लिख बजट बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन उस पर कोई अमल न होने से काम आरम्भ नहीं हो सका।

श्री गोपाल
09839075109
bundelkhandlive.com


Comments (0)

शिवपाल सिंह यादव भव्य स्वागत

Posted on 20 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल  शिवपाल सिंह यादव को इटावा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड का निर्विरोध सभापति चुने जाने के बाद आज शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा लखनऊ आने पर भव्य स्वागत किया गया। चारबाग स्टेशन पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचने पर श्री यादव के स्टाफ तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने खुशी में मिठाइयां बांटी।

श्री शिवपाल सिंह यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मायावती सरकार ने सहकारिता आन्दोलन की गरिमा धूल-धूसरित कर दी है। छलकपट से इसके चुनाव कराए जा रहे हैं। बसपा कार्यकर्ताओं को जबर्दस्ती सहकारी संस्थाओं पर थोपा जा रहा है। उन्होने कहा जहॉ समाजवादी सतर्क और संघर्षशील रहें वहां सरकार और बसपा की दाल नहीं गल पाई। यह सरकार झूठ, पाखण्ड और भयादोहन पर टिकी है। समाजवादी पार्टी इस समय साइकिल यात्राओं के जरिए इसके कारनामों को जन-जन तक पहुंचा रही है। शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर इस सरकार को हटाने का आन्दोलन तेज किया जाएगा।

स्वागत करने वालों में प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं में पूर्व मन्त्री श्री बलराम यादव, डा0 अशोक बाजपेई, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी,श्री एस0आर0एस0यादव, मो0 शाहिद, मो0 हनीफ, श्री विजय सिंह यादव,रीबू श्रीवास्तव, गणेश लोधी, श्री नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, धर्मानन्द तिवारी, राशिद अली, प्रदीप शर्मा, श्री जयसिंह जयन्त,श्री कैलाश शंकर शुक्ला, श्री जगन्नाथ यादव, श्री मुकेश शुक्ला,सभासद,मुदि्दस्सर हसन, सागर धानुक, श्री अनिल वर्मा, जालिम सिंह, श्री अलाउद्दीन खिलजी, राम गोपाल तिवारी, श्री विवेक सिंह यादव, श्री अमन खॉ, श्री विशाल पाण्डेय, श्री मनोज यादव, श्री गजेन्द्र सिंह,श्री मनीष यादव, श्री अरविन्द भार्गव, श्री हरिशंकर यादव, मो0 इदरीश आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोनस्टर डॉट कॉम और आईटीसी ई-चौपाल की संयुक्त पहल

Posted on 20 March 2010 by admin

लखनऊ -  मोनस्टर इण्डिया, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रबंध निदेशक संजय मोदी ने कहा, यह देखकर अच्छा लगता है कि टेक्नोलॉजी कैसे जीवन बदल सकती है।  रोजगारदुनिया डॉट कॉम (मोनस्टर डॉट कॉम और आईटीसी ई-चौपाल की संयुक्त पहल) रोजगार तलाशने वाली ग्रामीण प्रतिभा को निखारने का फल प्राप्त करने लगा है।

मोदी ने कहा कि शुरूआत के बात 7 महीने के अन्दर इस पोर्टल ने रोजगार तलाशने वाले ग्रामीणों को लक्ष्य करना शुरू किया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 619 आईटीसी ई-चौपाल के 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए पेशकशों की व्यवस्था की। इस तथ्य के मददेनज़र कि शुरूआती चरण में सिर्फ 38 नियोक्ता इससे जुड़े हुए थे, यह अपने आप में एक उपलब्धि है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in