Categorized | लखनऊ

महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक आराजकता के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान 26 मार्च से

Posted on 20 March 2010 by admin

लखनऊ  - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र सिंह ने  प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि महंगाई बेलगाम है। गरीबों को दो वक्त की रोटी मुश्किल हुई है। सीमेन्ट, छड़ एवं ईंट की कीमतें बढ़ने से मकान बनाना असम्भव हो गया है। सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार जनविरोधी हैं। बसपा सरकार की लूट-खसोट नीति के कारण भी महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ती हुई महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक आराजकता के विरूद्ध पार्टी 26 मार्च 2010 से हस्ताक्षर अभियान चलायेगी।

डॉ0 सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली ध्वस्त है। केन्द्र ने 48 लाख टन चीनी 12 रूपये की दर से निर्यात की और अब वही चीनी 30 रूपये की दर में आयात हुई है। अपने किसानों को 800 रूपये प्रति कुन्तल दाम ना देने वाली सरकार विदेशी किसानों को 1600 रूपये प्रति कुन्तल दिया। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने गन्ना मिल-मालिको की मिलीभगत कर न्यूनतम गन्ना मूल्य तय किया। सुल्तानपुर में होली मनाने के विवाद में बहुसंख्यक समाज के 16 घट फूंके गये। लखनऊ में मा0 अटल जी के नाम का पत्थर मन्त्री नकुल दुबे ने हटवाया। सारे सवालों को लेकर पार्टी लगातार आन्दोलन कर रही है। पार्टी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन देने का निश्चय किया है। हस्ताक्षर अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

श्री सिंह ने बताया कि निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह 26 मार्च को मेरठ जिला व महानगर, मुजफरनगर में रहेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र 26 मार्च झांसी जालौन, कानपुर तथा 27 औरैया, इटावा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार 26 मार्च को अम्बेडकरनगर, 27 मार्च को फैजाबाद में रहेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी 26 मार्च को जे0पी0 नगर, मुरादाबाद, 27 मार्च को रामपुर में, राष्ट्रीय सचिव सन्तोष गंगवार 26 मार्च को बदांयू, राष्ट्रीय सचिव वरूण गांधी 25 व 26 मार्च को पीलीभीत, राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रधान 26 मार्च को बुलन्दशहर में रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी 26 मार्च को आगरा जिला व महानगर तथा 27 मार्च को फिरोजाबाद जिला व महानगर में हस्ताक्षर अभियान की अगुवाई करेंगे। नेता विधानमण्डल ओम प्रकाश सिंह 26 मार्च को सुलतानपुर तथा 27 को बहराइच में रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दिनांक 26 मार्च को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी इलाहाबाद महानगर, सांसद लालजी टण्डन लखनऊ जिला व महानगर, राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद गाजियाबाद जिला व महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित रायबरेली, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही वाराणसी महानगर व जिला, प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लू सिंह गोण्डा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक बागपत, सांसद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जिला व महानगर, कोषाध्यक्ष अशोक धवन चन्दौली, सत्यदेव सिंह बाराबंकी, रामजी सिंह देवरिया, विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी जौनपुर, विनोद पाण्डेय फैजाबाद, प्रदेश महामन्त्री राजेश अग्रवाल अलीगढ़ महानगर, प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह कानपुर दक्षिण व कानपुर उत्तरी, वे स्वयं सहारनपुर जिला व महानगर, प्रदेश मन्त्री विधायक सुरेश श्रीवास्तव उन्नाव, सरिता भदौरिया औरैया, इन्द्रजीत आर्य अलीगढ़ जिला, अशोक कटारिया नोयडा एवं गौतमबुद्धनगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह सीतापुर, सुभाष त्रिपाठी बलरामपुर, रामनरेश रावत लखीमपुर, हनुमन्त सिंह बहराइच में हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व करेंगे।

26 मार्च को ही पूर्णिमा वर्मा श्रावस्ती, गोमती यादव हरदोई, तनवीर हैदर उस्मानी व हनुमान मिश्रा कानपुर ग्रामीण, साध्वी निरंजन ज्योति बांदा , लल्लन प्रसाद त्रिपाठी सिद्धार्थनगर, दिनेश राय फतेहपुर, सरला सिंह कन्नौज, राजेन्द्र सिंह चौहान चित्रकूट, विधायम प्रेमलता कटियार फ़ारूकखाबद, बालचन्द्र मिश्रा हमीरपुर, सत्यपाल जी इटावा, मानवेन्द्र सिंह ललितपुर, रवीन्द्र शुक्ल महोबा, धर्मपाल सिंह कांशीराम नगर, रामप्रताप सिंह कोएटा, यशपाल सिंह चौहान मैनपुरी, हरद्वार दुबे बरेली महानगर, विधायक सुरेश खन्ना बरेली जिला, रामकुमार वर्मा शाहजहांपुर, बेबीरानी मौर्य फिरोजाबाद महानगर, रामनरेश अग्निहोत्री फिरोजाबाद जिला, आशुतोष वाष्णेय हाथरस, केशो मेहरा मथुरा, प्रकाश पाल बिजनौर, गोपाल अंजान रामपुर, डॉ0 महेन्द्र पाण्डेय भदोही, रामसकल सोनभद्र, विभूतिनारायण सिंह इलाहाबाद जिला, लक्ष्मण आचार्य मीरजापुर, मनोज सिन्हा गाजीपुर, डॉ0 एम0पी0 सिंह प्रतापगढ़, देवेन्द्र सिंह कौशाम्बी, नरेन्द्र सिंह महाराजगंज, सन्तराज यादव बस्ती, श्रीराम चौहान कुशीनगर, अष्टभुजा शुक्ला मऊ, उपेन्द्र शुक्ला सन्तकबीर नगर, शिवप्रताप शुक्ला आजमगढ़ तथा रामाशीष राय बलिया में आन्दोलन की अगुवाई करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in