Categorized | लखनऊ

मोनस्टर डॉट कॉम और आईटीसी ई-चौपाल की संयुक्त पहल

Posted on 20 March 2010 by admin

लखनऊ -  मोनस्टर इण्डिया, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रबंध निदेशक संजय मोदी ने कहा, यह देखकर अच्छा लगता है कि टेक्नोलॉजी कैसे जीवन बदल सकती है।  रोजगारदुनिया डॉट कॉम (मोनस्टर डॉट कॉम और आईटीसी ई-चौपाल की संयुक्त पहल) रोजगार तलाशने वाली ग्रामीण प्रतिभा को निखारने का फल प्राप्त करने लगा है।

मोदी ने कहा कि शुरूआत के बात 7 महीने के अन्दर इस पोर्टल ने रोजगार तलाशने वाले ग्रामीणों को लक्ष्य करना शुरू किया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 619 आईटीसी ई-चौपाल के 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए पेशकशों की व्यवस्था की। इस तथ्य के मददेनज़र कि शुरूआती चरण में सिर्फ 38 नियोक्ता इससे जुड़े हुए थे, यह अपने आप में एक उपलब्धि है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in