Categorized | लखनऊ

शिवपाल सिंह यादव भव्य स्वागत

Posted on 20 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल  शिवपाल सिंह यादव को इटावा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड का निर्विरोध सभापति चुने जाने के बाद आज शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा लखनऊ आने पर भव्य स्वागत किया गया। चारबाग स्टेशन पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचने पर श्री यादव के स्टाफ तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने खुशी में मिठाइयां बांटी।

श्री शिवपाल सिंह यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मायावती सरकार ने सहकारिता आन्दोलन की गरिमा धूल-धूसरित कर दी है। छलकपट से इसके चुनाव कराए जा रहे हैं। बसपा कार्यकर्ताओं को जबर्दस्ती सहकारी संस्थाओं पर थोपा जा रहा है। उन्होने कहा जहॉ समाजवादी सतर्क और संघर्षशील रहें वहां सरकार और बसपा की दाल नहीं गल पाई। यह सरकार झूठ, पाखण्ड और भयादोहन पर टिकी है। समाजवादी पार्टी इस समय साइकिल यात्राओं के जरिए इसके कारनामों को जन-जन तक पहुंचा रही है। शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर इस सरकार को हटाने का आन्दोलन तेज किया जाएगा।

स्वागत करने वालों में प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं में पूर्व मन्त्री श्री बलराम यादव, डा0 अशोक बाजपेई, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी,श्री एस0आर0एस0यादव, मो0 शाहिद, मो0 हनीफ, श्री विजय सिंह यादव,रीबू श्रीवास्तव, गणेश लोधी, श्री नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, धर्मानन्द तिवारी, राशिद अली, प्रदीप शर्मा, श्री जयसिंह जयन्त,श्री कैलाश शंकर शुक्ला, श्री जगन्नाथ यादव, श्री मुकेश शुक्ला,सभासद,मुदि्दस्सर हसन, सागर धानुक, श्री अनिल वर्मा, जालिम सिंह, श्री अलाउद्दीन खिलजी, राम गोपाल तिवारी, श्री विवेक सिंह यादव, श्री अमन खॉ, श्री विशाल पाण्डेय, श्री मनोज यादव, श्री गजेन्द्र सिंह,श्री मनीष यादव, श्री अरविन्द भार्गव, श्री हरिशंकर यादव, मो0 इदरीश आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in