Archive | राज्य

भाजपा कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न • पंचायत चुनाव के मद्दे नज़र दिया गुरू मन्त्र

Posted on 19 September 2010 by admin

पंचायत चुनाव  की सरगर्मियॉ तेज होने पर जिले के भाजपाइयों ने कोर कमेटी की बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनावी बयार अपने पक्ष में करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये।

त्रिस्तरीय  पंचायती चुनाव में भाजपा भी अपने खोये हुए हुए जनाधार को प्राप्त करने के लिए रणनीत बनानी शुरू कर दिया है। जहॉ तक राजनैतिक स्तर पर प्रभावहीन हो चुकी भाजपा पुन: वापसी के लिए गॉवों की अरोर रूख कर पुराने कार्यकर्ताओं को जागृत करने का प्रयास प्रारम्भ करन दिया है। पंचायत चुनाव में जिले के सभी वाडोZ में अपनी जीत सुनििश्चत करने के लिए मतदाताओं के बीच जाकर दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है। आज हुई कोर कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामन्त्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उपस्थित कार्यकर्ताताओं को अपने- अपने वाडोZं से भाजपा प्रत्यािशयों की जीत हो सके उसके लिए गुरू मन्त्र दिया।प्रत्यािशयों को जिताने के लिए प्रत्येक मण्डल में प्रभारी भी बनाया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष गोविन्द नारायण शुक्ल,महामन्त्री सन्तबक्श सिंह (चुन्नू), पूर्व राज्य मन्त्री ओम प्रकाश पाण्डेय,सूर्यभान सिंह, अर्जुन सिंह, काशी नाथ, विजय त्रिपाठी, दया शंकर यादव, एवं कोर कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सक ठेके पर कर रहा मरीजों का

Posted on 19 September 2010 by admin

इलाज

•    मामला खरसोमा बाजार का
•    पथरी के इलाज का ठेका लेता है एक हजार में

राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सक मरीजों का इलाज ठेके पर कर रहा है। यह सुनने में अटपटा अवश्य लग रहा होगा परन्तु यह सत्य है। मरीज जब सरकार द्वारा नियुक्त चिकित्सक के पास इस आशय के साथ इलाज कराने जाय कि मेरा इलाज मुफ्त मे होगा और जब उसे ठेके पर इलाज करने की बात स्वयं चिकित्सक के द्वारा की जाय तो अचरज तो होगा ही। ऐसा ही एक मामला खरसोमा बाजार ब्लाक कूरेभार के डा0 विजय पाठक द्वारा किए गये कारनामें से क्षेत्र में चर्चा का विशय बना हुआ है। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय खरसोमा बाजार में नियुक्त चिकित्सक डा0 विजय पाठक एक हजार रूप्ये महीने पर ठेका लेकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसी ही एक सनसनी खोज मामला सामने में आया है।  मेराजुद्दीन  पुत्र मोइनुद्दीन निवासी ग्राम कीरी तहसील जयसिंहपुर  अपने इलाज के लिए चिकित्सक को 14 सितम्बर को दिखाने गयाऔर पर्ची कटाया । पर्चे का पंजीयन संख्या 4219 दिनांक 14 सितम्बर 2010 लिखा हुआ है। चिकित्सक डा0 विजय पाठक ने मरीज मेराजुद्दीन के किडनी में पथरी होने की बात कही। गारण्टीड इलाज करने की बात करते हुए डा0 पाठक ने कहा कि इसे हम खत्म कर देंगें परन्तु इस इलाज पर प्रति माह एक हजार रूप्ये का खर्च आयेगा। दो महीने बीत जाने पर मेराजुद्दीन जब अल्ट्रासाउण्ड कराया तो पथरी का आकार और बड़ा पाया गया। इस इलाज को करवाने में मेराजुद्दीन को दो हजार सा हाथ धोना पड़ा। पथरी घटने के बजाय और बढ़ गई। इस प्रकार की लूट- खसोट जब सरकारी चिकित्सकों द्वारा जारी है तो लोगों का विश्वास सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर कितना होगाI

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सदर विधायक - समरीन प्रकरण मेरे पति के खिलाफ विरोधियों का कुचक्र- अमिता सेठ

Posted on 19 September 2010 by admin

•  श्रीमती सण्डा ने पुलिस अधीक्षक से िशकायत कर किया निश्पक्ष जॉच करने की मांग ,
सपा विधायक सदर अनूप सण्डा और उनकी कथित प्रेमिका समरीन का प्रकरण इस समय जनपद में चर्चा का विशय बना हुआ है। एक ओर जहॉ समरीन सदर विधायक पर दुराचार करने का  आरोप  लगाया है वहीं सदर विधायक की पत्नी अमिता इसे राजनैतिक विरोधियों द्वारा  किए जा रहे कुचक्रेां का पर्दाफास करने की शासन से मांग की है।

उक्त प्रकरण उस समय गरमाने लगा जब 17 मई 2010 को अपना हक जताने समरीन विधायक श्री सण्डा के घर घुस कर तोड़-फोड़ की जिसकी सूचना सदर विधायक की पत्नी की तहरीर पर नगर की पुलिस पकड़कर समरीन को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नगर कोतवाली में समरीन ने सदर विधायक को क्लीन चिट देते हुए अपने पिता का घनिश्ठ मित्र बताया था और इस मामले को तूल देने का आरोप सपा नेता हैदर हुसैन पर लगाया  था। सदर विधायक के घर पर समरीन द्वारा तोड़-फोड़ करने व विधायक को बदनाम करने से बचाने के लिए पॉच लाख रूपये की मांग विधायक की पत्नी से किये जाने पर श्रीमती अमिता सेठ ने समरीन के विरूद्ध कोतवाली नगर में दर्ज करायी थी जिससे समरीन कोे 14 दिन की  जेल की हवा खानी पड़ी थी। समरीन जेल से जमानत पर रिहा हुई, तो दो महीने तक किसी तरह का बयान समरीन का विधायक के खिलाफ नहीं आया, परन्तु एकाएक सात सितम्बर एवं नौ सितम्बर को पुन: समरीन मीडिया के सामने आकर नगर के एक वैवाहिक स्थल पर सरेआम सदर विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उक्त मामले में जब चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ तो मौके की नजाकत देखकर मुस्लिम लीग भी  समरीन के पक्ष में  उतर पड़ी और प्रशासन को ज्ञापन देकर समरीन को न्याय दिलाने की मांग की है।

जब कोतवाली में समरीन की दी गई तहरीर पर नगर कोतवाली में श्री सण्डा के खिलाफ धारा 324 अ, 420, एवं 504 का मुकदमा दर्ज हो गया तो श्रीमती सण्डा ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र इस आशय का दिया हैकि मेरे पति को बदनाम करने के लिए विरोधियों का किया धरा बता कर निश्पक्ष जॉच कराने की मांग की है। बाद दिए गये प्रेस नोट में श्रीमती सण्डा ने अपने पति के विरोधियों द्वारा कुचक्र करार देते हुए निश्पक्ष जॉच की मांग काल डिटेल निकलवाकर करने की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव: अधिकारियों को गहन प्रिशक्षण

Posted on 19 September 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शान्तिपूर्वक, निश्पक्ष और स्वन्तत्र रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज आयुक्त सभागार में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रिशक्षण आयोजित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) आर.के. श्रीवास्तव ने निर्वाचन की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन में सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अत: निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भलीभान्ति अध्ययन करलें और अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति देखलें साथ ही सेक्टर का नज़री नक्शा भी बनालें कि मतदान केन्द्र तक पहुंचने में कितना समय लगेगा तथा रूट क्या रहेगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से भी अवश्य मिलें ताकि गत चुनाावों के बारे में तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट का दूसरा प्रिशक्षण 28 सितम्बर को सूरसदन में होगा।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की इकाई विकास खण्ड को बनाया गया है। विकास खण्ड मुख्यालयों पर ही नामांकन जमा होंगे और विकास खण्ड मुख्यालय से ही मतदान कार्मिकों को टोलियां प्रस्थान करेगी। मतगणना भी विकास खण्ड स्तर पर ही होगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर  मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर लें। प्रथम तथा तृतीय चरण के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट कमश: 22 तथा 23 सितम्बर और द्वितीय और चतुर्थ चरण के सेक्टर मजिस्ट्रेट क्रमश: 24 तथा 26 सितम्बर को क्षेत्रों का भ्रमण कर लें, अपने सेक्टर मुख्यालय को भी देखलें। उन्होंने कहा कि भ्रमण की रिपोर्ट जोनल मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी तथा निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र पर सुविधाओं का आंकलन करलें जो कि पानी की व्यवस्था, हैण्डपम्प ठीक है या नही, प्रकाश व्यवस्था, बूथ की खिडकी दरवाजें ठीक है और रैम्प बना है, यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर ठीक करायें।
श्री अरूण प्रकाश ने कहा कि आदशZ आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू कराने पर भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय बनाये रखें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट के दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक बार बूथ भ्रमण पर पीठासीन अधिकारी की डायरी में समय अंकित करते हुए हस्ताक्षर अवश्य करें।
अपर जिलाधिकारी(भू0अ0) वी.के.सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति एक पद के लिए अधिकतम चार नामाकंन पत्र भर सकता है परन्तु उसे हर नामाकंन पत्र के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सामान्य वर्ग हेतु नामांकन पत्र का शुल्क 150 रूपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 75 रूपये है। जमानत की रािश समान्य वर्ग के लिए 500 तथा आरक्षित वर्ग के लिए 250 रूपये है। ग्राम पंचायत सदस्य के पद हेतु निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा पॉच हजार रूपये है।
उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र का मूल्य सामान्य के लिए 300 रूपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 150 रूपये और व्यय सीमा 30 हजार रूपये है जिला पंचायत सदस्य हेतु नामाकंन पत्र का शुल्क सामान्य वर्ग उम्मीदवार के लिए 500 तथा आरक्षित वर्ग हेतु 250 रूपये रखा गया है। जिला पंचायत सदस्य पद हेतु निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 75 हजार रूपये है।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश ने नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र मतदान सम्पन्न कराए निर्वाचन अधिकारी-अपरजिलाधिकारी

Posted on 19 September 2010 by admin

आगामी पंचायत चुनाव निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना निर्वाचन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सभी निर्वाचन अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी व निष्ठा से पालन करें और स्वतन्त्र व निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराए।
जिलाधिकारी श्री आर0के0पाण्डेय आज गांधी प्रेक्षागृह में पंचायत चुनाव हेतु तैनात किये गये निर्वाचन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए यह निर्देश दिये। उन्होने कहा कि निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने पर अपने निदिZष्ट स्थान पर समय से पहुंचे और आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया सम्पन्न कराए। श्री पाण्डेय ने बताया कि चुनाव का प्रथम चरणा 23 सितम्बर से शुरू होगा प्रथम चरण में 23 से 25 सितम्बर तक चिनहट बी0के0टी0 विकास खण्ड में नामांकन होगा,, द्वितीय चरण 26 से 28 सितम्बर तक माल व मलिहाबाद ब्लाक में, तृतीय चरण 30 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक काकोरी व सरोजनीनगर विकास खण्ड में तथा चतुर्थ चरण 4 से 6 अक्टूबर तक मोहनलालगंज व गोसाईगंज में नामांकन होगें। नामांकन प्रपत्रों की 3 दिन पूर्व से ही विक्री प्रारम्भ हो जायेगी। प्रत्येक उम्मीदवार अधिकतम् 4 नामांकन पत्र खरीद सकता है। सदस्य ग्राम पंचायत के नाम निर्देशन पत्र का मूल्य अनारक्षित श्रेणी के लिए 150 रूपये तथा आरक्षित श्रेणी के 75 रूपये, ग्राम प्रधान पद के नामांकन पत्र का मूल्य अनारक्षित श्रेणी के लिए 300 रूपये तथा आरक्षित श्रेणी के लिए 150 रूपये, सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्र का मूल्य अनारक्षित श्रेणी के लिए 300 तथा आरक्षित श्रेणी हेतु 150 रूपये, इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य के अनारक्षित श्रेणी के लिए 500 रूपये तथा आरक्षित श्रेणी के लिए 250 रूपये मूल्य निर्धारित है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार पाठक ने बताया कि पंचायत चुनाव लडने वाले उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए तथा उम्मीदवार को अपने से सम्बन्धित ग्राम पंचायत क्षेत्र तथा जिला पंचायत के किसी भी ड्यूज का बकाएदार नही होना चाहिए। सदस्य ग्राम पंचायत के पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार का नाम अपने से सम्बन्धित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची के किसी भी वार्ड में दर्ज होना चाहिए। प्रधान पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार का नाम ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावली के किसी भी वार्ड में दर्ज होना चाहिए। इसी प्रकार से सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद के लिए उम्मीदवार को अपनी क्षेत्र पंचायत के किसी वार्ड का मतदाता होना चाहिए तथा सदस्य जिला पंचायत पद के उम्मीदवार का नाम जिले की कियी भ्ज्ञी ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावली में दर्ज होना चाहिए नामांकन पत्र के साथ आरक्षित श्रेणी हेतु जाति प्रमाण पत्र तथा निर्वाचक नामावली के सम्बन्धित अंश की प्रमाणित प्रतिलिपि संलग्न किया जाना अनिवार्य है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भरत जी पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री एस0एन0सिंह, ने भी प्रशिक्षण को सम्बोधित किया तथा निर्वाचन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उठाए गये प्रश्नों व शंकाओं का समाधान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बेटन रिले टीम रविवार को झाँसी आ रही है

Posted on 19 September 2010 by admin

कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बेटन रिले टीम रविवार को झाँसी आ रही हैक्वींस बेटन के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। स्टेडियम की सफाई के लिए जहाँ कर्मचारियों की टीम लगाई गई है, तो यातायात में बाधा पहुँचाने वाले आवारा जानवरों को पकड़ कर गौशाला छोड़े  दिए गए है।

जिला अधिकारी  ने प्रशासन के साथ  क्वींस बेटन रिले टीम के आगमन को लेकर पिछले दिनो क्षेत्र का भ्रमण किया था। टीम का जहाँ-जहाँ स्वागत होना है तथा जिन स्थानों से गुजरना है, वहाँ की व्यवस्थाओं को देखा तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। नगर में क्वींस बेटन रिले के स्वागत के लिए जगह-जगह गेट बनाये गए है. क्वींस बेटन रिले का  स्वागत में स्क्कूली बच्चे नगरवासी क्वींस के लिए उत्साहित है

2– कॉमनवेल्थ गेम्स की बेटन रिले और भारतीय रेलवे की ओर से चलायी गयी कॉमनवेल्थ एक्सप्रेस रविवार  को झाँसी  पहुचेगी  . इस ट्रेन में कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध है. झाँसी में इस ट्रेन को देखने के लिए  लोगों बड़े उत्साहित है
युवाओं पर केंद्रित
11 डिब्बों वाली इस ट्रेन में पांच बोगियों में कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी जानकारी दी गयी है, जबकि छह डिब्बे में सूचना तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुई प्रगति को प्रदर्शित किया गया है. कॉमनवेल्थ गेम्स वाले डिब्बे के पहले कोच में कॉमनवेल्थ खेल का इतिहास, मसकट व प्रतीक चि: से संबंधित जानकारी दी गयी है.दूसरे कोच में दिल्ली में मेटो रेलवे का हवाई अड्डों से संपर्क, विभिन्न स्टेडियमों व दिल्ली के विभिन्न स्थानों को विस्तार से दरसाया गया है.
रेलवे के खिलाड़ियों का भी है ब्योरातीसरे कोच में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में होने वाले खेलों की जानकारी दी गयी है. इसमें बताया गया है कि कौन सा खेल किस स्टेडियम में होगा. चौथा कोच भारतीय खिलाड़ियों को समर्पित किया गया है. जिन खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन किया है
, उनकी पूरी विवरणी चौथे कोच में है. पांचवें कोच में भारतीय खेलों को बढ़ावा देने संबंधी जानकारी दी गयी है. रेलवे के प्रयास की सराहनाशेष छह डिब्बों में सूचना प्रौद्योगिकी संबंधित प्रदर्शनी लगायी गयी है.
इस विभाग के योगदान
, आइटी से हुए बदलाव, राष्टीय इ-गवर्नेस योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया है. १९-२०-२१ तक झाँसी स्टेशनों पर रुकेगी. झाँसी जंकशन की प्लेटफॉर्म संख्या ६  पर यह टेन लगेगी . इसे सुबह के दस से रात के आठ बजे तक निशुल्क देखा जा सकता है.

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

रेड रिबन एक्सप्रेस लोगों को देगी एड्स बचाव की जानकारी - डाक्टर जोशी संवाददाता

Posted on 16 September 2010 by admin

5प्रताप सेवा समिति के बैनर तले स्थानीय प्रेस क्लब मे आयोजित एक प्रेसवार्ता में एड्स सम्बन्धित मामलों पर विस्तृत रुप से जानकारी दी गई। इस सन्दर्भ में 18 सितम्बर को अमेंठी पहुच रही रेड रिबन एक्सप्रेस में एड्स जैसी जानलेवा बीमारी का इलाज के इसके बचाव के भी सुझाव दिये जायेगें। जिलें में प्रचार प्रसार के अलावा प्रदेश भर में प्रचार-प्रसार की बागडोर सम्भालते हुए उत्तर प्रदेश एड्स कन्ट्रोल सोसायटी, राजीव गांधी फाउन्डेशन, रेलवे मिनिस्ट्री, राश्ट्रीय एड्स नियन्त्रण संगठन ने भी कमर कसते हुए जिले में दस्तक दी है।

गुरुवार को कार्यक्रम से सम्बन्धित विशेश जानकारी और सुझाव देने के लिये लखनऊ से यहां पहुंची उत्तर प्रदेश एड्स कन्ट्रोल सोसायटी की अधिकारी डाक्टर प्रतिमा जोशी ने प्रताप सेवा समिति के बैनर तले आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि जिन्दगी जिन्दाबाद के नारे को अमेठी पहुंच रही रेड रिबन एक्सप्रेस साकार करेगी। ट्रेन में एनसीसी कैडेटों को भी प्रिशक्षित किया जायेगा। यही नही स्टेशन पर और भी तमाम कैम्प लगाया जायेगा जिसमें हेल्थ चेकअप के साथ ही साथ दवा का भी वितरण किया जायेगा। उधर प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने बताया कि लक्षित समूह के सदस्योंं एवं पीड़ितों को बस सेवा से अमेंठी रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सोंच को बदलने की आवश्यकता सबसे प्रमुख है। बतातें चलें कि रेड रिबन एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसम्बर 2009 को नई दिल्ली से चल थी। राश्ट्रीय अभियान के तहत एचआईवी/एड्स के बारे में जानकारियां, उपचार, सुझाव और राश्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ योजना के अन्र्तगत संचालित सभी योजनाओं की जानकारी देने के लिये ट्रेन को निकाला गया है। इसी कड़ी में बताया जा रहा है कि रेड रिबन एक्सप्रेस के माध्यम से युवा वर्ग के लोग यौन रोगों के प्रति जागरुक होने के साथ एड्स जैसी भयवाह बीमारी से बच सकते हैं। स्वास्थ महकमें के अधिकारियों और एड्स टीम की मानें तो वशZ 2007-2008 से रेड रिबन एक्थ्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से प्रचार-प्रसार और दवा वितरण नाको, राजीव गांधी फाउण्डेशन एवं रेलवे विभाग के सहयोग सें संचालित की जा रही है। अमेंठी मेंं रेड रिबन के पहुंचने पर टीवी, कुश्ठ रोग , आईसीडीएस, पंचायती राज, यूनिसेफ व वाटरऐड के स्टाल लगायेंज जायेगें।गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में हिन्दुस्तान फैमिली प्रमोशन ट्रस्ट के अरिवन्द मिश्रा सुल्तानपुर वेलफेयर एचआईवी/एड्स सोसायटी के अध्यक्ष िशव बहादुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगामी कुछ ही दिनों से उच्च न्यायालय उ0प्र0 अयोध्या विवाद से सम्बन्धित मालिकाना हक के सवाल पर अपना फैसला सुनायेगी।

Posted on 16 September 2010 by admin

आगामी कुछ ही दिनों से उच्च न्यायालय उ0प्र0 अयोध्या विवाद से सम्बन्धित मालिकाना हक के सवाल पर अपना फैसला सुनायेगी। यह फैसला सभी देश वासियों के लिये मान्य है। किसी बात को लेकर आपस में जब कोई समझौता नही हो पाता है तब हम न्यायायलय की शरण में जाते है, ऐसे में कोई न्यायालय के फैसले का अवहेलना कर जन भावनाअों का भड़का कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशश करे तो उसका पुरजोर विरोध किया जाना चाहिये, हम एक सभ्य समाज में रहते है, जहां सिर्फ कानून का राज होगा, जंगल राज कायम करने और किसी मनमानी करने का यहां कोई अधिकार नही है।
3

अयोध्या से पधारे रामजानकी घाट, बड़ा मिन्दर, अयोध्या के महन्त जन्मजय शरण जी महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा अयोध्या के राम जन्म भूमि मिन्दर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येन्द्रदास जी महााज ने कहा कि हम इस मंच के माध्यम से समस्त देशवासियों को सन्देश देना चाहते है कि किसी भी सम्प्रदाय के अनुयायी जनता को अगर गुमराह करते है तो लोग-बाग उनस सावधान रहे और शान्ति का परिचय दें। न्यायालय के आदेशों का पालन करना ही हमारा धर्म है, सवैधानिक दायित्व भी है। वार्ता के क्रम में फिरंगी महल लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद ने फरमाया कि हम लोगों की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि हम न्यायालय के फैसले का सम्मान कर मुल्क में अमन चैन कायम रखे। पिछले दिनों अयोध्या के सवाल पर हजारों बेकुसूर लोगों की जानें गई, खरबों की राश्ट्रीय सम्पत्ति जल कर राख हो गई, ऐसी हालत दोबारा न हो, इसके लिये जरूरी है कि सभी अमन पसन्द लोग एक जुट होकर राश्ट्रीय एकता, अखण्डता और साम्प्रदायिक सद्भावना कायम रखे। शिया धर्म मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अयोध्या मसले का हल दो ही तरह से सम्भव है, बातचीत के जरिये या न्यायालय के द्वारा। अब चूंकि न्यायालय फैसला सुनाने जा रही है इस लिये हम सब को इस फैसले का इन्तजार करना चाहिये और उसपर अमल करना चाहिये। वार्ता में उनहोंने आगे कहा टीले वाली मिस्जद के इमाम मौलाना फजलुर्रहमान नदवी इस बात पर जोर दिया कि फिरका परस्त ताकतों को इजाजत नही दी जा सकती है कि वह इसका राजनैतिक लाभ लेने के लिये देश का अमन चैन बिगाड़े। ऐसे तत्वों के खिलाफ शासन को सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिये। कार्यक्रम के आयोजक उ0प्र0 मोमिन कांफ्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मो0 रईस अंसारी ने कहा कि हम खून देते रहे मुल्क की तामीर में, यह सिफत कायम है अपने खून की तासीर में। सन 1923 में मोमिन कांफ्रेंस मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व करते हुए राश्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं साम्प्रदायिक सद्भावना का आवाहन कर स्वतन्त्रता आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था, आज फिरसे उस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को निभाने के लिये हिन्दू-मुस्लिम दोनों आलिमों की रहनुमाई में हम आप के सामने हाजिर है। हम जनता से और राजनैतिक दलों से अपील करते है कि राजनैतिक फायदे से ज्यादा देश के भविश्य पर ध्यान दें। इस कार्यक्रम के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम शर्मा ने अपील किया कि हम रहे न रहे यह मुल्क रहेगा, हर मजहब के लोग रहेंगे, और कायम रहेगा इस दुनिया में इंसानियत, मोहब्बत सिर्फ नुकसान ही उठाना होगा। उन्होंने साम्प्रदायिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि सांझी संस्कृति के इस चमन में कोई बुरी नज़र न डाले हम बुलबुले है इसके यह गुलसितां हमारा। हम पहरूऐं है इसकी यह मादरे वतन हमारा। वार्ता समापन करते हुए मोमिन कांफ्रेंस के मीडिया प्रभारी एहतिशाम मिर्जा न समस्त अतिथियों को धन्यवाद देते हुए इस बात पर जोर दिया कि मुकदमें में कोई जीते या हारे गम और खुशी मनाने की जरूरत नही है। क्योंकि न्यायालय अपना काम कर रहा है और हम लोगों का काम है सिर्फ आदेशों का पालन कना। इसके खिलाफ जो भी जाता है उसे देशद्रोही माना जाएगा। नासिक महाराश्ट्र से पधारे स्वामी गणेशाचार्य महाराज एवं महन्त लक्षमणदास महाराज रायबरेली ने अपने अमूल्य विचारों से सबको देश हित में काम करने का आवाहन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजगार मेले का आयोजन

Posted on 16 September 2010 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार यादव ने अवगत कराया है उनके कार्यालय में  20 सितम्बर को प्रात: 10:30 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में फर्टिलाइजर कम्पनी द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर इण्टरमीडिएट/स्नातक जिनकी आयु 18 से 26 वशZ तक के अभ्यर्थी 18 सितम्बर तक अपना आवेदन पत्र जमा कर रोल नं0 प्राप्त कर सकते है । साक्षात्कार हेतु 20 सितम्बर को प्रात: 10:00 बजे सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाढ ग्रस्त होने से पशुचिकित्सा व टीकारण शुल्क मुक्त-जिलाधिकारी

Posted on 16 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि जनपद में बाढ को देखते हुए पशुओं के टीकाकरण हेतु ली जाने वाली लेवी मुक्त कर दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश में कहा गया है कि जनपद में यमुना नदी का जल स्तर बढ जाने के कारण बाढ की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसके फलस्वरूप पशुओं में पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण पर ली जाने वाली दस रूपये तक की लेबी बाढ ग्रस्त होने के कारण मुक्त कर दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये है कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सघन अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण करायें ताकि पशुओं में बीमारी न फैलने पाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in