Archive | राज्य

अयोध्या फैसला आने से पूर्व जिला सुरक्षा संगठन ने रणनीति बनाई

Posted on 29 September 2010 by admin


*  सभी वार्ड अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मे
दारियां
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण के फैसले के मामले में 30 सितम्बर को निर्णय सुनाये जाने का आदेश दिये जाने के बाद जिले में उस दिन अमन-चैन कायम रखने के लिए जिला सुरक्षा संगठन की एक विशेष बैठक उसी दिन रात में बुलाई गई जिसमें यह रणनीति बनाई गई कि निर्णय आने के दिन संगठन के लोग अपनी-अपनी जिमेदारी किस तरह निभायेंगे।

इस मौके पर संगठन के संयोजक सुन्दरलाल टण्डन ने कहा कि निर्णय आने के एक दिन पूर्व ही हम सभी लोगों को अपनी गतिविधि ऐसी बना लेनी चाहिए कि 30 सितम्बर को आने वाले निर्णय के दिन पूरी तरह शान्ति से बीत जाये। उन्होंने आगे कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों के संभ्रान्त लोगों से मिलकर अफवाहों से बचने के लिए अफवाहों को प्रभावहीन बनाने में जुटें।

संगठन के उपाध्यक्ष कमलनयन पाण्डेय ने कहा कि हमें विशेष रूप से दो बातों पर ध्यान देना होगा। पहला- अफवाहें न फैलने पाये। ऐसे मौके पर धार्मिक स्थलों को अवांछनीय तत्व अपमानित करने की कोशिश करेंगे। इन पर हम लोगों की नज़र होनी चाहिए। अपने-अपने वाडोZ में यह देख लें कि शरारती तत्व कौन हैं उन पर नज़र रखें। दूसरा- सन्देश व संवाद पर हम काम करेंगे। यदि निर्णय आने के बाद कोई वर्ग विरोध में कुछ करता है तो उसे समझाने की कोशिश करें। भीड़ के भड़कने पर संयम नहीं खोना चाहिए। आप स्वयं उनसे उलझें बल्कि इसकी जानकारी पुलिस को दें ताकि वह उनसे निपट
सके।
इस मौके पर संगठन के प्रवक्ता जाहिल सुलतानपुरी, डॉ. जैदी, राधेश्याम गुप्त, भुलईराम गुप्त, मो. अहमद, हाजी अशफाक ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन के महासचिव सरदार बलदेव सिंह ने मौजूद लोगों को फैसला आने के पूर्व से ही अपनी जिम्मेदारियांनिभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी लोग संगठन के अपना परिचयपत्र साथ अवश्य रखेंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष नरेश माहेEरी, अरूण जायसवाल, अशोक अग्रवाल, मो. इलियास, रामचन्द्र गुप्ता, राम सागर गुप्ता, अब्दुल मन्नान, सत्य प्रकाश गुप्त, अशोक जायसवाल, डॉ. मकसूद सरदार, मो. जाहिद आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्लोबल क्रिएशन्स परिवार ने कन्हैय्या लाल नन्दन जी को दी श्रद्धांजलि

Posted on 28 September 2010 by admin

ग्लोबल क्रिएशन्स(सामाजिक एवं सांस्कृति संस्था) के तत्वावधान में हिन्दी जगत के जाने-माने लेखक साहित्यकार व पत्रकार कन्हैय्या लाल नन्दन जी के निधन पर डायमन्ड डेरी कालोनी, कैन्ट रोड,लखनऊ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष सुश्री अनीता सहगल ने पद्मश्री, भारतेन्दु, अज्ञेय आदि पुरस्कारों से सम्मानित कन्हैय्या लाल नन्दन जी को साहित्य सेवा का वह प्रकाश पुंज बतलाया जिसकी रोशनी से साहित्य जगत हमेशा जगमगाता रहेगा और उसे एक दिशा मिलती रहेगी। अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि नन्दन जी ने बच्चों से लेकर बुजर्गों तक के दिल की बातों को किस तरह से अपनी कलम की रोशनाई से उन्होंने शब्दों में पिरोया है कि पढ़ने वाला उसी में गोते लगाने लगता है।

फतेहपुर निवासी, पत्रकार श्री योगेश त्रिपाठी ने बताया कि नन्दन जी फतेहपुर के थे, उन्होंने वहां के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये , जिसके लिए फतेहपुर की जनता उन्हें हमेशा-हमेशा याद करती रहेगी। इस शोक सभा में उपस्थित होने वाले ग्लोबल क्रिएशन्स संस्था के समस्त पदाधिकारीगण, साहित्यकारों, कला प्रेमियों और तमाम अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नन्दन जी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन हेतु अधिगृहीत वाहन उपलब्ध न कराने पर होगी एफ0आई0आर0 दर्ज

Posted on 28 September 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2010 को सम्पन्न कराने हेतु जनपद आगरा स्थित केन्द्र/राज्य सरकार के शासकीय वाहनों को अधिग्रहीत करते हुए वाहनों को उपलब्ध कराने की अपेक्षा गई थी परन्तु सूचना के उपरान्त भी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विस्फोटक विभाग, वाणिज्य कर, एस0ई0 आ0वि0 प्राधिकरण, एस0ई0 सिंचाई, सी0एम0ओ0, जालमा एवं लेडी लायल हािस्पटल, आर0बी0एस0 कालेज, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा विश्वविद्यालय, उद्यान विभाग, दुग्ध विकास, वन, जल संस्थान, बीज प्रमाणीकरण, उप निदेशक अर्थ संख्या, भूमि जल शोध संस्थान छलेसर एवं एस0एन0 मेडिकल कालेज आदि विभागों/कार्यालयों व्दारा अधिग्रहीत वाहनों को उपलब्ध नहीं कराया गया है जिसके कारण निर्वाचन कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

अपर जिलाधिकारी ना0आ0/प्रभारी अधिकारी परिवहन सुशील कुमार मौर्य ने इन विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों एवं अन्य कार्यालयाध्यक्षों को सूचित किया है कि वे अपने विभागीय अधिगृहीत वाहनो को तत्काल डाइट परिसर, पंचकुइयॉ पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनििश्चत करें। नियत समय पर वाहन उपलब्ध न कराने की दशा में एफ0आई0आर0 दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गांधी जयन्ती पर मदिरा की दुकानें बन्द रहेंगी-जिलाधिकारी

Posted on 28 September 2010 by admin

जिला मजिस्ट्रेट अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर पर जनपद में सभी मदिरा की दुकानें एवं बिक्री स्थान बन्द रहेंगे। उन्होंने कहा है कि इस आदेश का अनुपालन कडाई से सुनििश्चत किया जाये। इस बन्दी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नही होगा।

जिला आबकारी अधिकारी एस0पी0 सिंह ने बताया है कि वशZ 2010-11 के अन्तर्गत आबकारी अनुज्ञापनों हेतु आबकारी नीलामी व अनुज्ञापन की शर्तों के अनुसार जनपद की सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं भांग की फुटकर दुकानें प्रत्येक प्रकार के बार एफ0एल-2, सी0एल-2, एफ0एल0-2 बी, एफ0एल0 2 ए, बी0डब्लू0एफ0एल0-2 सी, एफ0एल0-2 डी, एफ0एल0-9/1 ए, एल-1 की दुकानें एवं बिक्री स्थान गांधी जयन्ती के अवसर पर बन्द रखने का प्राविधान है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाढ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी

Posted on 28 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि अधिकारी नियमित रूप से बाढ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कार्य करें। चिकित्सा तथा पशु चिकित्सा विभाग की टीमें बाढ प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प लगाकर इलाज की कार्यवाही करें।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) रामआसरे ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नागरिकों से भी वार्ता की। उन्होंने बताया कि जमुना नदी का जल स्तर घटना शुरू हो गया है। सभी 43 बाढ चौकियों पर विभागों की टीमें सतत कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराया जा रहा है ताकि अविलम्ब राहत/मुआवजा दिया जा सके। जनपद में कहीं से भी बाढ के प्रकोप से जनहानि या पशु हानि की सूचना नहीं है।

श्री रामआसरे ने बताया कि बाढ प्रभावित क्षेत्र में पशु चिकित्सा हेतु 20 टीमें लगाई गई हैं। कल 29 सितम्बर को नगला तल्फी में पशु चिकित्सा सहायता िशविर लगाया जा रहा है जहां पशुओं का टीकाकरण, पशुओं की चिकित्सा और दवाई वितरण की व्यवस्था रहेगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0के0 कुलश्रेश्ठ ने बताया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में 26621 पशुओं का टीकाकरण तथा 319 का चिकित्सा परीक्षण कर दवाई दी गई है।

अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) सुशील कुमार मौर्य ने आज तहसीलदार सदर राजीव पाण्डेय आदि अधिकारियों के साथ बाढ प्रभावित क्षेत्रों तनौरा, समोगर, बुर्ज, मेहरा नाहरगंज का भ्रमण किया। श्री मौर्य ने बताया कि इन क्षेत्रों में मिट्टी का तेल व राशन का वितरण किया जा रहा है। लोगों ने भी वितरण की पुिश्ट की है। उन्होंने कोटेदारों को भी सचेत किया है कि सामग्री वितरण में लापरबाही न बरतें। उन्होंने बताया कि लोगों का कहना था कि स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा आदि की टीमें कार्य कर रही हैं। पशुओं के चारे की फिलहाल तो आवश्यकता की पूर्ति हो रही है। परन्तु चारे में जंगली जीव आदि छिपे होने के कारण पशुओं को हानि की संभावना हो सकती है। अत: उन्होेंने साफ चारा उपलब्ध कराने की मंाग की। श्री मौर्य ने बताया कि पशुओं के चारे की कोई कमी नहीं है। पशु चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से चारे की आपूर्ति कराई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामरतन ने बताया कि बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में सभी 43 बाढ चौकियों पर 43 बाढ टीमें कार्य कर रही हैं जिनमें 39 चिकित्सा अधिकारी एवं 89 पैरा मेडिकल स्टाफ कार्य कर रहा है और मरीजों का उपचार किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 24 कुओं और 157 हैण्डपम्पों की ब्लीचिंग डालकर विसंक्रमित किया गया है। किसी क्षेत्र से संक्रमक रोग की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।जिलाधिकारी ने बाढ का पानी उतर जाने पर विशेश सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत निर्वाचन स्वतन्त्र एवं निश्पक्ष कराने हेतु कार्मिकों को गहन प्रिशक्षण आदशZ आचार संहिता का अनुपालन सुनििश्चत करायें

Posted on 28 September 2010 by admin

मतदान स्थल पर स्वतन्त्र एवं निश्पक्ष चुनाव कराना पीठासीन अधिकारी का परम कर्तव्य है जिसके लिए उसे विशेश अधिकार प्रदान किये गये हैं। पीठासीन अधिकारी तथा अन्य मतदान अधिकारियों को मतदान शान्तिपूर्ण एवं सुचारू संचालन हेतु सजग रहना चाहिए। पीठासीन अधिकारी की डायरी में प्रत्येक महत्वपूर्ण घटना का उल्लेख अवश्य किया जाये। आदशZ आचार संहिता का अनुपालन भी सुनििश्चत कराया जाये।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर0के0 श्रीवास्तव आज सूरसदन में मतदान कार्मिकों के प्रिशक्षण सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। निर्वाचन प्रिशक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट भाग ले रहे हैं। यह प्रिशक्षण कार्य 28 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक दो पारियों में प्रात: 10 से 01 बजे तक तथा अपरान्ह 2 से 5 बजे तक आयोजित किये जा रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी (भू0अ0)/प्रभारी अधिकारी प्रिशक्षण वी0के0 सिंह ने विस्तार से आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रिशक्षण में पूरी जिज्ञासा और जागरूकता से भाग लें। किसी भी प्रकार की कोई शंका आदि का निवारण भी सम्बंधित अधिकारी से करा लें।

श्री सिंह ने मतदान सामग्री, मतपत्रों की जांच, मतदान स्थल की स्थापना और मतदान अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन के बारे में बताया। उन्होेंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के सुव्यवस्थित और दक्षता पूर्ण ढंग से संचालन के लिए अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार कार्य विभाजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन में प्रत्येक पीठासीन अधिकारी के साथ चार मतदान अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। पीठासीन अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग से जारी आदशZ आचार संहिता का पालन करायेंगे जैसे-मतदान केन्द्र से 100 मीटर की परिधि में कोई भी प्रचार आदि न हो तथा 200 मीटर की परिधि में कोई भी स्टाल आदि न लगाये जायें। उन्होेंने कहा कि यह भी देखलें कि उम्मीदवारों के कार्यकत्र्ताओं व्दारा मतदाताओं को जो पर्ची जारी की गई है उस पर कोई प्रतीक या उम्मीदवार का नाम न हो।

प्रिशक्षण में मतपेटियॉं तैयार करने और उन्हें बन्द कर सील करने की विधि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का मतदान 11 अक्टूबर को, िव्दतीय चरण का मतदान 14 अक्टूबर, तृतीय चरण का 20 अक्टूबर और चतुर्थ चरण के लिए मतदान 25 अक्टूबर को होगा। मतदान हेतु पोलिंग पार्टियां एक दिन पूर्व ही विकास खण्ड मुख्यालयों से प्रस्थान करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में चारों पदों के लिए अलग रंग के मतपत्र

Posted on 28 September 2010 by admin

जनपद में लगभग 17 लाख 27 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2010 में जनपद में लगभग 17 लाख 27 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। निर्वाचन हेतु सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है और नामाकंन की प्रक्रिया चल रही है।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत अभिजात ने बताया कि निर्वाचन में चारों पदों के लिए मतपत्र का रंग अलग अलग रहेगा। उन्होंने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत के मतपत्र का रंग सफेद तथा ग्राम प्रधान के लिए मतपत्र का रंग हरा रहेगा। सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद के निर्वाचन हेतु मतपत्र नीला और सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचन हेतु मतपत्र का रंग गुलाबी रहेगा।

उन्होंने बताया कि जनपद आगरा में 115 न्याय पंचायतें और 636 ग्राम पंचायते है जनपद में पंचायत निर्वाचन हेतु 1282 मतदान केन्द्र और 2873 मतदान स्थल बनाये गये है। मतदान कार्मिको के दल में पांच प्रति पार्टी कार्मिक लगाये गये है और कुल 14365 मतदान कार्मिक तैनात किये गये है। उन्होंने बताया कि मतगणना हेतु 1150 मतगणना कार्मिक तैनात किये गये है।

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री राम आसरे ने बताया कि कार्मिको दो बार सद्यन प्रिशक्षण देने की व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में सूरसदन में 28 सितम्बर से प्रिशक्षण का सत्र आयोजित किये जा रहे है जो कि प्रतिदिन दो पारियों में प्रात: 10 सें 01 बजे और अपरान्ह में 2 से 5 बजे तक होगें। उन्होंने बताया कि मतदान कार्मियों के ड्यूटी पत्र में प्रिशक्षण के बारे में भी उल्लेख अंकित है। उन्होंने कहा है कि सभी मतदान कार्मिक इन प्रिशक्षण सत्रों में अनिवार्य रूप से भाग लें ताकि निर्वाचन कार्य को सुगमता और पारदिशZता के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्पन्न कराया जा सके।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में यमुना नदी का जल स्तर में बृद्वि स्थिर: कल से जल स्तर घटेगा अधिकारियों ने बाढ ग्रस्त क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण किया

Posted on 28 September 2010 by admin

यमुना नदी का जल स्तर आगरा में आज 499.6 फीट रहा जो कि स्थिर बना हुआ है और शनै: शनै: घटने की सम्भावना है। मथुरा में यमुना जल स्तर घटने लगा है और धीरे-धीरे आगरा में घटना शुरू हो जायेगा। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि बाढ चौकियों और बाढ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर राहत कार्य सुचारू रूप से संचालित करायें। उन्होंने बताया कि प्रशासन बाढ से प्रभावित क्षेत्रों में कार्यो के प्रति सजग है और तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसरे, एस.डी.एम सदर श्रीमती शीतल वर्मा, तहसीलदार राजीव पाण्डे आदि अधिकारियों ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन किया और प्रभावित लोगो से वार्ता की। उन्होंने कैलाश, बाईपुर, स्वामीबाग, नगला नाथु, समोगर, नाहरगढ आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। श्री राम आसरे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान के खातों में पॉच-पॉच हजार रूपये दिये गये है और दवा छिडकाव के निर्देश दिये गये है । ग्रामीण क्षेत्रों में दवा छिडकाव किया जा रहा है। श्री राम आसरे ने बताया कि प्रशासन हर बिन्दु पर सर्तक नज़र रखे हुए है और राहत कार्यो के लिए पर्याप्त धनरािश प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई  है। उन्होंने बताया कि कैलाश पर लगाये गये राहत कैम्प पर 26 परिवार ठहराये गये और यहां लगभग 200 व्यक्तियों के भोजन आदि की उत्तम व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि समोगर में भी राहत िशविर में भोजन आदि की व्यवस्थाए सुनििश्चत की गई है।

श्री राम आसरे ने बताया कि जनपद में 43 बाढ चौकियां स्थापित की गई है और सभी पर स्टाफ 24 घन्टे तैनात है। उन्होंने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर राहत कार्यो, सफाई, चिकित्सा सुविधा सुलभ कराना सुनििश्चत करें। उन्होंने यमुना किनारे बाढ से क्षतिग्रस्त फसलों की हानि का सर्वे कराने के निर्देश दिये है ताकि तत्परता से राहत देने की कार्यवाही की जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन ने बताया कि सभी 43 बाढ चौकियों पर 43 मेडिकल टीमें कार्य कर रही है, जिसमें 39 चिकित्सा अधिकारी एवं 89 पैरा मेडिकल स्टाफ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया 26 सितम्बर तक 11773 मरीजों का उपचार किया गया 2264 बुखार के रोगियों की रक्त पटि्टकाएं बनायी गई, 30078 क्लोरीन टेवलेट वितरित की गई। उन्होंने बताया कि 24 कंुओं तथा 157 हैण्डपम्पों को ब्लीचिंग डालकर विसंक्रमित किया गया । उन्होंने बताया कि किसी क्षेत्र से संक्रामक रोग की सूचना प्राप्त नही हुई है। उन्होंने बताया नगर निगम के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला मलेरिया अधिकारी के माध्यम से एन्टी लारवा तथा फोंगिग भी ग्रामीण क्षेत्रों में कराई जा रही है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि बाढ प्रभावित क्षेत्र में 23665 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है और बाढ प्रभावित क्षेत्र में 224 पशुओं की चिकित्सा की गई है।

जिलाधिकारी ने सचेत किया है कि बाढ राहत कार्यो में किसी भी स्तर पर लापरबाही न बरतें। उन्होंने  बाढ समाप्त होने के बाद सफाई आदि की व्यवस्था अभी से सुनििश्चत कराने के निर्देश दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तमिलनाडु पर्यटन ने मनाया आगरा में विश्व पर्यटन दिवस

Posted on 28 September 2010 by admin

तमिलनाडु सरकार के आगरा ईदगाह कालोनी स्थित तमिल नाडु पर्यटन कार्यालय पर विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यटन व्यवसाय से जुडी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक सूचना राज गोपाल सिंह वर्मा ने पर्यटक  की महत्ता बताते हुए। हुए कहा कि आज के सन्दर्भ में पर्यटन व्यवसाय तेजी से बढ रहा है लोगो मे एक दूसरे की संस्तुति और पर्यटन स्थलों की जानकारी की जिज्ञासा बढी है।
111

श्री वर्मा ने कहा कि तमिलनाडु सरकार के आगरा स्थित कार्यालय के माध्यम से तमिलनाडु के बारे में विस्तृत जानकारी पर्यटकों मिलती है और पर्यटन को प्रोत्साहन भी मिला है। वििशश्ट  अतिथि भारत पर्यटन के प्रबन्धक रामकृश्ण और पुरात्तव विभाग के ताज महल प्रभारी डा0 आर0 के0 दीक्षित ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर होटल ट्रैबल्स एजेन्सी, तथा पर्यटन व्यवसाय के व्यक्तियों ने भी प्रतिभाग कर पर्यटन का महत्व बताया।
तमिलनाडु पर्यटन कार्यालय के पर्यटन अधिकारी एम0आर0 िशन्नादुरई  ने आगन्तुकों का स्वागत किया और सभी प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह भेंट किये। श्री िशन्नादुरई ने तमिलनाडु के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों , वहां पर्यटन सुविधाओं और तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम द्वारा पैकेज टूर आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखण्डता और सद्भाव की भावना को बलवती बनाने में पर्यटल का महत्वपूर्ण स्थान है।

इस अवसर पर केन्दीय विद्यालय नं0-3, प्रतिक्षा, केन्द्रीय विद्यालय-2 की समीक्षा गोपीचन्द िशवहरे स्कूल की रंजीता ,सोनम, एंग्लोबंगाली स्कूल की नीलोफर आदि छात्राओं की  पेंटिग सराहनीय रही। श्री िशन्नादुरई ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एसआई की करतूत से थाना बदनाम होने की कगार पर

Posted on 28 September 2010 by admin

खाकी वदीZ धारी कब कहां क्या खेल खेल जाये इसका कोई भी अनुमान लगाना अब गलत है ! शासन के आला अधिकारियों की लाख हिदायत के बाद थानेदारों ने बात सुनी अनसुनी कर अपने अनुसार थाना चलाने की ठान ली है। यह वजह है कि जब देखों कहीं किसी थाने में एक नई कहानी रच कर नया इतिहास रचने की पद्धति जारी है। उदाहरण के लिये हलियापुर पुलिस की कारगुजारियां ही काफंी हैं। यहां थाने के एक एसआई न जाने किस मूड में लिखा-पढ़ी करने बैठे कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध 107/1़6 के तहत कार्यवाही की है जो व्यक्ति पुलिस को तामिला के समय ढ़ूढ़े नही मिल रहा है। है न यह पुलिस का नायाब खेल !

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलियापुर पुलिस अपनी कारस्तानियों के चलते बराबर ही चर्चा का विशय बनी रहती है। शायद आप सभी को याद हो, यदि नही तो बताना उचित होगा कि पूर्व में भी इसी थाने पर चन्द रुपयें की खातिर खाकी वदीZ वालों ने एक तीन वशZ के बच्चे के खिलाफ गुण्डाएक्ट के तहत निरुद्ध कर दिया था। एक बार फिर कुछ उसी तर्ज पर ऐसी संगीन धाराओं में तो नही लेकिन फिर भी एक मामूली सी धारा में थाने के एसआई ओ.पी. सिंह ने त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनज़र धारा 107/16 के तहत क्रमांक संख्या 30 पर नन्द कुमार पुत्र खदेरु यादव पर कार्यवाही  किया। सूत्रों की मानें तो पुलिस अगर पूरे क्षेत्र का दौरा भी कर डाले फिर भी उसे इस बिरादरी के भीतर ऐसे नाम का व्यक्ति मिलने से रहा। आखिर फिर पुलिस की कार्यवाही का फायदा ही क्या हुआ। इसी क्रम में सूत्रों की मानें तो पुलिस ने ऐसे कई व्यक्तिोें के खिलाफ इसी धारा के अन्र्तगत कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपाई किे मानों पुलिस ने किला फतह कर लिया हो। जबकि इनमे ंसे कई एक तो ऐसे हैं जो कि महीनों-महीनों क्षेत्र में नज़र ही नही आते। फिर इनके खिलाफ किस सबूत के तहत पुलिस ने कार्यवाही की इस बात का जवाब देने वाला ही कोई नही है। उधर तमाम उम्मीदवारों का चालान छोड़ पुलिस ने बीमार और लाचार को भी इसी कार्यवाही की जद में ले लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in