Archive | राज्य

घरेलू गैस का दुरूपयोग करने वालों के विरूद्व कडी कार्यवाही होगी-उपायुक्त खाद्य

Posted on 02 November 2010 by admin

घरेलू गैस का उपयोग भोजन बनाने के अतिरिक्त अन्य किसी कार्य में नहीं किया जाये। व्यवसायिक गैस कनेक्शन धारकों की भी जॉच होगी कि उन्होंने विगत चार माह में अपने गैस कनेक्शन पर गैस कब-कब प्राप्त की तथा जिन व्यावसायिक गैस कनैक्शन धारकों द्वारा नियमित रूप से सम्बन्धित गैस एजेंन्सी से गैस नहीं ली जा रही है तो उनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

उपायुक्त खाद्य तथा रसद आगरा मण्डल अनूप शंकर पाण्डेय ने बताया कि यदि कोई गैस एजेन्सी गैस सिलेण्डर के अवैध प्रयोग आदि में उसकी भागीदारी पायी जाती है तो उसके विरूद्व भी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों को निर्देिशत किया है कि त्यौहार के पूर्व गैस की अधिकाधिक मात्रा  में आपूर्ति सुनििश्चत कराई जाये, ताकि उपभोक्ताओं को आवश्यकताओं के अनुरूप गैस उपलब्ध कराई जा सके।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि टीम बनाकर घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले होटलों, फैक्टरियों, इत्यादि की चैकिंग करायी जायेगी तथा घरेलू गैस का दुरूपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कठोर विधिक कार्यवाही करायी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सफाई कर्मचारियों के प्रति अपनी मानसिकता बदलें

Posted on 02 November 2010 by admin

राश्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग “योराज जीवन ने की समीक्षा

आगरा पर्यटन के दृिश्टकोंण से एक महत्वपूर्ण स्थल है।

शहर की साफ सफाई के लिए मानक के अनुसार सफाई कर्मचारी लगायें ताकि सफाई व्यवस्था सुहढ की जा सके। उक्त निर्देश राश्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के सदस्य “योराज जीवन  ने आज यहॉ दियें।

agraश्री जीवन कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि सिर पर मैला ढोने वालों का सर्वे कराया जाये, और वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाय। अपर जिला विकास अधिकारी (समाज कल्याण) , प्रबन्धक अनु0 जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा परम्परागत व्यवसायों में केवल 40 व्यक्तियों को लाभािन्वत किये जाने, लेकिन प्रिशक्षण नहीं दिये जाने पर माननीय सदस्य ने नाराजगी प्रकट की और कार्य मे सुधार लाने के निर्देश दिये।

स्वच्छकार विमुक्ति योजना के अन्तर्गत कर्मचारियों के िशक्षा अर्जित कर रहे बच्चों को प्रतिमाह रू0 900/ और अनु0 जाति के बच्चों को रू0 300 छात्रवृत्ति वितरण के सम्बन्ध में सदस्य ने कहा कि उन्हें जानकारी में आया है कि रू0 900/ के हकदार बच्चों को मात्र 300/ प्रदान किये जाते हैं जो कि अनुचित है। उन्होंने  जिलाधिकारी से कहा कि वे सूची लेकर भौतिक सत्यापन करायें ताकि दोशी अधिकारी/ कर्मचारियों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जा सके ।

मलिन बस्तियों में विकास योजनाओं का विवरण /सूची प्रस्तुत नहीं करने पर परियोजना अधिकारी डूडा को भविश्य में कार्य ठीक करने के निर्देश दिये। उन्होंने  जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित होने  तथा नगर पालिका परिशद शमसाबाद तथा बाह के अधिकारियों के देरी से आने पर नाराजगी प्रकट की।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने माननीय सदस्य को अवगत कराया कि आगरा शहर में प्रतिवशZ भीमनगरी का आयोजन किया जाता है, जिसके अन्तर्गत प्रतिवशZ भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में मलिन बस्तियों अनु0 जाति बस्तियों सहित सभी क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य कराये जाते हैं, जिसका सभी निवासियों को लाभ मिलता है।

नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डे ने माननीय सदस्य के समक्ष नगर निगम की ओर से कराये जा रहे कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया और उनके निर्देशों का अनुपालन कराने/ कार्य न करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्व कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

बैठक में जिलाधिकारी अमृत अभिजात, डीआईजी/एसएसपी एंटनी देवकुमार, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय अपर नगर आयुक्त, के.पी. त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नगर अरूण प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती शीतल वर्मा, वरिश्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी पी.के. गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ओ.पी. शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्री राम, जिला युवा कल्याण अधिकारी आदित्य कुमार पी.ओ. डूडा, अपर जिला विकास अधिकारी (समाज कल्याण) सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुर्नमतगणना की मांग को लेकर अनशन की चेतावनी

Posted on 02 November 2010 by admin

प्रत्याशी करेंगे भूख हड़ताल

त्रिस्तरीय जिला पंचायत के मतगणना में हेरा फेरा एवं धांधली की िशकायत जिला निर्वाचन अधिकारी प्रर्यवेक्षक तथा राज्य निर्वाचन आयोग से करते हुए क्षेत्रीय जनता एवं प्रत्यािशयों ने पुर्नमतगणना की मांग की है। लिखित िशकायत में वार्ड नं0 28 की मतगणना में सम्बन्धित कर्मचारी रामसूरत आदि द्वारा हेरा फेरी एवं धांधली  होने पर ब्लाक पर उपस्थित आर.ओ. को लिखित में अवगत कराते हुए पुर्नमतगणना की मांग की गई परन्तु सम्बन्धित अधिकारी ने आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। प्रत्यािशयों में अफजल अन्सारी, विमल कुमार रावत, विरेन्द्र कुमार, रघुनाथ, मो0 अनीस, राबिया बेगम, मो0 जाबेद, भानू प्रताप यादव, शिश प्रकाश सिंह, राम राजपाल, मुन्नी लाल मौर्या, जमाल खान, प्यारे लाल आदि ने मतगणना करने वालो पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्यारे लाल के गमला निशान पर प्रतिद्वन्दी ज्ञान प्रकाश के पक्ष में लगभग तीन दर्जन मतपत्रो से अधिक को मिलाकर जिता दिया। प्रत्यािशयों ने जिसकी िशकायत आर.ओ. से करते हुए पुर्नमतगणना की मांग की। जिसे आर.ओ. तथा उपस्थित अधिकारियों ने मतगणना करने वाले कर्मचारियों को बदल दिया गया और कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसपर बौखलाये प्रत्यािशयों ने लिखित िशकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को देते हुए कहा है कि यदि पुर्नमतगणना नहीं की गई तो आगामी 9 नवम्बर को नगर में स्थित तिकोनिया पार्क पर भूख हड़ताल एवं प्रदशZन किया जायेगा जिसमें प्रदेश स्तर के नेता व समाज सेवी संगठन भी सहयोग करेंगें। कमोवेश इस तरह के कार्य और भी ब्लाक में की गई जिसकी िशकायत लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव में दिखा दम, कहीं खुशी कहीं गम

Posted on 02 November 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आने के उपरान्त क्षेत्र में कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है। ऐसे में कई राजनैतिक धुरंधरों के चारो खाने चित हो गये तो कई दिग्गजो को करारी सिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं कई उभरते हुए युवा सितारों को मिली सफलता से हौसले बुलन्द समर्थको में खुशी का माहौल है।

ब्लाक क्षेत्र कुड़वार के सभी साठ ग्राम पंचायतो व जिला पंचायतों के परिणाम आने के उपरान्त क्षेत्र में राजनैतिक उथल पुथल मचा है। नये समीकरण में ग्राम पंचायत प्रधान पदांें में अधिकतर प्रधानों को सिकस्त झेलनी पड़ी वहीं नये चेहरे को भारी सफलता मिली है। जिसमें प्रतापपुर ग्राम पंचायत में संजय दूबे ने 143 मतो से िशवपाल उर्फ गांधी सिंह को सिकस्त देते हुए 35 साल बाद ब्रहम्ण प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल की। जबकि गजेहड़ी से हबीब ने 401 मत पाकर राज बहादुर सिंह से सीट छीन लिया, सरकौड़ा से कौशल्या यादव ने सिराज को 256 मतो से, भगवानपुर से कुमुद शर्मा ने श्रीमती सुशमा को 50 मतो से, जगदीशपुर से रामसिंह को 269 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, लक्ष्मी शंकर को 152 मत, मिठनेपुर से भूती निशाद ने कांटे की टक्कर मेें अपनी सीट बरकरार रखते हुए गंगाप्रसाद को हराया। विनायकपुर से हलबल यादव ने सन्तोश कुमारी को, नरोत्तमपुर से गायत्री देवी विश्वकर्मा, मवैया से हजरूद्दीन ने रियाज को, बेला पिश्चम से सुधा सिंह ने नीतू सिंह को, डोमनपुर से मालती यादव, पिपरी से इन्तजार ने आयुब को, खादर बसन्तपुर से राजकुमार यादव ने 108 मत पाकर अयोध्या प्रसाद नाई को करारा झटका दिया। बहलोलपुर से छेदी विश्वकर्मा को, राजापुर से रामभरोस यादव को राजेश ने 250 मत हासिल किया। कटिया महमूदपुर सोहगौली से रामबहादुर ने साधु को, भण्ड़रा से अभय सिंह ने रीता सिंह को, नौगंवा तीर से विनोद सिंह ने राजभद्र को, नीरसहिया से सीतलमती ने अशोक कुमार को, कुड़वार से मिश्री लाल धोबी ने गयाप्रसाद धोबी को 469 मतो से, देवलपुर के लखपति यादव ने सुरेन्द्र सिंह की पत्नी को 75 मतो से, रामस्वारथ ने बब्बू ठेकेदार को 130 मतो से, धरांवा  से मेराज अहमद को 782 मत मिला, रवनियां पिश्चम से िशवकुमारी सिंह ने पुड़ई मिश्र को 251 मतो से, रवनियां पूरब से भानू यादव ने शहर अली को, बहमद से कृश्णा देवी, कोटिया से महमूद, गणेशगंज से िशवपूजन यादव ने राम अवध मिश्र को 57 मतो से, अझुई से समीर 555 मत, मुजीद 405 मत, मीरापुर से राबिया बेगम ने भुज्जू को 27 मतो से, मुड़ई नेवादा से नफीस ने अय्यर को 270 मतो से, कोटा से िशवप्रसाद, डोमनपुर से मालती, मझना से सीता, अगई से नमीमुिन्नशां, मोडुआ से जयकली, माधवपुर से राजपती, भाटी से निर्मला, धारूपुर से चन्द्रावती, दाउदपुर से अमरीस, ऊंचगांव से सिद्धनाथ ने विजय हासिल की वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख सावित्री सिंह को श्रीमती रेशमा ने 225 मतो के भारी अन्तर से हराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यातायात माह में दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

Posted on 02 November 2010 by admin

ग्र्रामीण क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय चुनहा करौन्दिया पर यातायात जागरूकता सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमे प्रधानाचार्य प्रभात श्रीवास्तव और अन्य िशक्षकगण भी सामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूल बस, पैदल चलने के सम्बन्ध में व रेलवे क्रासिंग पार करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में यातायात निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने जानकारी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूटीवी एक्शन भारत में हॉलीवुड की डब फिल्मों का नंबर एक चैनल

Posted on 01 November 2010 by admin

4जनवरी 2010 में लॉन्च हुए यूटीवी एक्शन ने भारतीय दर्शकों के दिलोदिमाग में गहरी छाप छोड़ी है। यूटीवी एक्शन भारत का एकमात्र चैनल है, जो हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों का प्रसारण करता है। यूटीवी एक्शन चुनिन्दा फिल्मों के संग्रह और मार्केटिंग की कुछ अनूठी और विशेष पहलों तथा गतिविधियों पर केिन्द्रत है। इस कारण यूटीवी एक्शन मेट्रो और अन्य बड़े शहरों के लिये बेहतरीन विषय-वस्तु प्रस्तुत करने वाले चैनल के रूप में तेजी से उभर रहा है।

अपनी शुरूआत के साथ ही यूटीवी एक्शन प्रचार गतिविधियों के मामले में आगे रहा है। अपनी बहुत सी प्रचार गतिविधियों के जरिये यह चैनल अपने दर्शकों को टेलीविजन से बांधे रखने के साथ-साथ असली एक्शन दिखाने में भी सफल रहा है। इस चैनल का मुख्य लक्ष्य 15 वर्ष और इससे अधिक आयु के पुरूष दर्शक हैं। हिन्दीभाषी दर्शकों को समर्पित यूटीवी एक मिलियन से अधिक आबादी वाले शहरों की ओर ध्यान दे रहा है। हमारे चैनल के विज्ञापनदाता उन उत्पादों के निर्माता हैं, जो पुरूषों के लिये उपयोगी होते हैं।

इस चैनल के पास `स्पाइडर मैन´, `रेसिडेन्ट एविल´, `पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन´ जैसी बड़ी फिल्मों समेत 250 से अधिक फिल्मों का फ्रैंचाइजी अधिकार है। अब इस चैनल ने आपके टेलीविजन पर हॉलीवुड की नवीनतम फिल्मों के प्रसारण का लक्ष्य बनाया है। यूटीवी एक्शन ने हाल ही में `डिस्ट्रिक्ट 9, `द फोरबिडन किंगडम´, `यूनिवर्सल सोल्जर 3´ जैसी फिल्मों का प्रसारण किया है और यह हॉलीवुड की ऐसी कई ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्में लेकर आता रहेगा। अपने लक्षित दर्शकों, यानि कि पुरूष दर्शकों के बीच यह नंबर एक चैनल है। इस उपलब्धि का श्रेय `300´, `ओशेन्स 11´, `रैम्बो 4´, `घोस्ट राइडर´, `सुपरमैन´, `मेन इन ब्लैक और `एस.डब्ल्यू.ए.टी.´ जैसी फिल्मों को जाता है।

अपनी शुरूआत के बाद केवल कुछ महीनों के समय में ही यूटीवी एक्शन ने अपने दर्शकों को आकषिZत करने के लिये मार्केटिंग की कई गतिविधियों पर काम किया है। इस चैनल के शुरूआती चरण के दौरान समूचा विज्ञापन अभियान `तैयार रहिये´ की थीम पर आधारित था, जिसमें दर्शकों से एक्शन से भरपूर रोमांच के लिये तैयार रहने की बात कही गई थी। एक्शन की थीम को ध्यान में रखते हुए चैनल ने अपने 40 व्यवसाय भागीदारों को दक्षिण अफ्रीका पहुंचाया, जहां उन्होंने स्काय डाइविंग करते हुए असली एक्शन का अनुभव लिया। यूटीवी एक्शन ने स्ट्रीट फुटबॉल के लिये रेड बुल के साथ भी साझेदारी की थी और इसका आयोजन मुम्बई, दिल्ली तथा बैंगलोर में किया गया था। इसके अलावा अपने दर्शकों के लिये बेहतरीन एक्शन फिल्में प्रसारित करने और एक्शन को ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिये चैनल ने हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउसेस के साथ भी हाथ मिलाया है। इनमें से कुछ फिल्में हैं- `द एक्स्पेण्डिबल्स´, `नाइट एण्ड डे´, `ए-टीम´, `लीजियन´, `साल्ट´, `कराटे किड´, आदि। यूटीवी एक्शन ने सुपर हीरो वाली फिल्में दिखाने के लिये मार्वल कॉमिक्स के साथ भी गठबंधन किया है। हाल ही में इस चैनल ने इण्डियन नेशनल रैली चैिम्पयनशिप में भाग लिया था, जिसमें यूटीवी एक्शन की कार को जोधपुर में तीसरा स्थान मिला। अपनी सभी एक्शन भरी गतिविधियों के अलावा यह चैनल 150 से अधिक शहरों में छोटी गतिविधियां आयोजित करने में भी सक्रिय है। यूटीवी एक्शन होर्डिंग, रेडियो, टीवी चैनलों और प्रिंट मीडिया के जरिये भी भारी प्रचार-प्रसार करता है। यह चैनल हर उस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी चाहता है, जहां एक्शन है।

यूटीवी एक्शन के कुछ विशेष कार्यक्रम:
मॉन्स्टर मण्डे: सोमवार रात 8:45 बजे- इस अवधि में रचनात्मकता पर आधारित रोमांचक फिल्में दिखाई जाती हैं।
हीरो ऑफ द वीक: गुरूवार रात 8:45 बजे- इसमें नायक पर आधारित फिल्में दिखाई जाती हैं।
फ्राइडे एक्स्ट्रीम: शुक्रवार रात 8:45 बजे के बाद- इस अवधि में एक्शन से भरपूर फिल्में दिखाई जाती हैं।
सैटरडे पॉवर प्रीमियर: शनिवार रात 8:45 बजे- इस समय लंबी अवधि की फिल्में दिखाई जाती हैं।
बिग बैंग िफ्लक्स: महीने के आखिरी रविवार को रात 8:45 बजे- इस समय माह की सर्वश्रेष्ठ फिल्म दिखाई जाती है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:-
रीता झिंगरन - 9415408010

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नाबालिग भी बने मौत के सौदागर

Posted on 01 November 2010 by admin

कच्ची शराब बनाने में अब बच्चे भी पीछे नहीं

photo-nअवैध शराब का धन्धा दिन दूना रात चौगुना फैलता जा रहा है। इस धन्धे मे नाबालिक बच्चे भी दक्ष हो चुके है, और अबैध शराब ये बच्चे बडी ही कुशलता के साथ बनाने में सफल दिखाई दे रहे है। आबकारी विभाग का इससे कोई लेना देना नही है।

जिले में तकरीबन हर गांव में अबैध शराब के धन्धे ने कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है। इस धन्धे ने अभी तक पुरूश व महिलाये ही शामिल थी, लेकिन इन दिनों नाबालिग बच्चे इस कारोबार को चारचान्द लगा रहे है। आलम यह है कि अबैध शराब की भठ्ठी सरेआम धधक रही है। जिसे रोकने के बजाय आबकारी महकमा कुम्भकणीZ नीद सो रहा है। सूत्रो की माने तो यह शराब कब जहर बन जाय किसी को कुछ पता नही। जहरीली शराब अन्य जिलो में कई मौते हो चुकी है, जिसको लेकर शासन सख्त दिखा लेकिन जिला प्रशासन के कान में जूं तक नही रेंगी, कार्यवाही के नाम पर कागजी घोड़े दौडा दिये गये। नतीजतन यह धन्धा दिनबदिन बढता जा रहा है। बानगी के तौर पर नगर कोतवाली से चन्द कदम दूरी पर स्थित गोलाघाट, वल्लीपुर, पाचोपीरन आदि मोहल्लो मेें खुलेआम नाबालिक बच्चे अबैध शराब बनाते देखे जा सकते है। नाम न छापने की शर्त पर एक नाबालिक बच्चे ने बताया कि वह पढाई करता है और परिवार चलाने के लिए अबैध शराब बनाता है। उसने बताया कि हर माह साहब को हजार रूपये देने पडते है छापामारने के पहले उन्हे खबर मिल जाती है कभी कभार पकडे भी गये तो उन्हे छोड दिया जाता है। यही हाल हर जगह का है जहां पर इस जहरीले कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे भी हैं मां-बाप जो अपने बच्चों को पढ़ाई कराने के बजाय बनवा रहे हैं अवैध शराब।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डाक्टर मालामाल मरीज परेशान

Posted on 01 November 2010 by admin

शासन की लाख सख्ती के बावजूद स्वास्थ विभाग मनमानी पर उतर आया है ।मरीजों को धडल्ले से बाहर की दवा लिखी जा रही है। आरोप है कि चिकित्सको ने मेडिकल स्टोर मालिको से साठ-गांठ कर लिया है। चिकित्सा अधीक्षक जानबूझ कर चुप्पी साधे हुए है।

photo-n1 जिला अस्पताल में प्रतिदिन हजारो मरीज इलाज के लिये पहुचते हैै, लेकिन यहां का हाल बेहाल है। जब कोई सीरियस मरीज इमेरजेन्सी में पहुचता है तो उसे नर्सिंग होम में भर्ती होने की सलाह दी जाती है। जबकि अधिकाशं चिकित्सक मरीजो केा अस्पताल की दवा लिखने के बजाय महंगे दामो वाली दवा बाहर से लिख देते है। जब कोई मरीज यहां की दवा पाने की चाह करता है तो उसे रटारटाया जबाब दिया जाता है कि यह दवा किसी काम की नही फायदा नही करेगी। सूत्रो के मुताबिक जिला अस्पताल के चिकित्सकों की मेडिकल स्टोर मालिको से डीलिंग हो गई है। बाहर की दवा लिखने की एवज में इन्हे भारी कमीशन मिलता है। बानगी के तौर पर कुडवार थान क्षेत्र की रहने वाली इर्सद जब अस्पताल पहुंची तो उन्हे बाहर की दवा लिख दी गई, कामोबेश यही हाल हर मरीजो के साथ किया जाता है। इस बावत सीएमएस बीपी सिंह से बात की गई तो उन्हो ने केाई भी जबाब देने से इन्कार कर दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव में कई दिग्गज हुए धड़ाम

Posted on 01 November 2010 by admin

पंचायत चुनाव मे दिग्गज को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। जबकि जनता के बीच रहने वाले नये चेहरों को तरजीह दी गई है। हारने वालों में बसपा पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा के जिला अध्यक्ष के बेटे जैसे कई धडाम हुए है। हलाकि कुछ चुनिन्दा ही बाजी मार पाये है।

वार्ड नं0 29 के सपा जिला पंचायत प्रत्याशी हैदर हुशैन काफी जद्दोजहद के बाद 221 मतो से विजयी हुए, जबकि इनके प्रतिद्ववन्दी प्रत्याशी बसपा के कद्वावर नेता सिचाई बन्धु समिति के उपाध्यक्ष जीशान हुशैन को करारी िशकस्त मिली है। हैदर को बधाई देने सपा नेता बब्लू सिंह भपटा, मो0जकी, शुहेल अहमद आदि पहुचे। वार्ड नं0 9 में काग्रेंस समर्थित प्रत्याशी अभिशेक सिंह राणा काफी वोटों से जीत दर्ज कराकर इतिहास रच डाला जबकि इनके प्रतिद्ववन्दी बसपा नेता बीरेन्द्र शर्मा की पत्नी ज्योति शर्मा व बसपा के बाबू राम वर्मा को इस बार जनता ने शबक सिखा दिया। वही वार्ड नं0 11 के बसपा प्रत्याशी प्रेमा देबी वर्मा पत्नी हरीराम वर्मा को करारी हार मिली जबकि सीमा चौधरी पत्नी ओ0पी0 चौधरी ने लगभग 8000 हजार वोटों से जीत दर्ज कराई, वार्ड नं0 5 से गौतम वर्मा ने जीत हासिल कर बसपा  के विधायक ओ0पी0 सिंह के करीबी धर्मेZन्द्र सिंह बुरी तरह हार गये। हारने वालो में बसपा की जिलापंचायत अध्यक्ष रही गीता सरोज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी पाल, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी व पूर्व जिलापंचायत सदस्य रामचन्द्र मिश्र, बसपा नेता राम िशरोमणि वर्मा की पत्नी, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम मौजूदा बसपा जिलाध्यक्ष धर्मराज गौतम के परिजन,सपा जिलाध्यक्ष रधुबीर यादव के बेटे अरूण यादव, बसपा नेता सोयेब आदि सामिल है।

जबकि मीरापुर ग्राम पंचायत की प्रधान राबिया बेगम 18 वोटों से जीत दर्ज कराई। इनके प्रतिद्ववन्दी हर बार चुनाव जीतते चले आ रहे थे। लेागो का कहना है कि इस न्याय पंचायत की कमाल पुर मोहल्ला में आजादी के  65 वशZ वाद अब जाकर प्रधानी पहुंची है,वहीं बन्धुआ कला के ग्राम प्रधान अकरम ने सालों से प्रधानी कर रहे जमील अहमद को हरा दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लौह पुरूश पटेल का जन्म दिवस राश्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया जायेगा

Posted on 30 October 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि दिनांक 31 अक्टूबर 2010 को लौह पुरूश बल्लभ  भाई पटेल का जन्म दिवस “राश्ट्रीय अखण्डता दिवस“ के रूप में मनाया जायेगा।

इस सम्बन्ध में प्रदेश के राश्ट्रीय एकीकरण अनुभाग से जारी शासनादेश के क्रम में सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाऔं के लिए आदेश जारी किये गये है कि इस अवसर पर राश्ट्रीय एवं देशभक्ति के गीतों के गायन सहित रैलियों का आयोजन किया जाये।इस अवसर पर लौह पुरूश सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से सम्बन्धित कार्य कलापों के सम्बन्ध में परिचर्चा की जायेगी और राश्ट्रीय अखण्डता पर बल देने से सम्बन्धित विचार गोश्ठी व सेमीनार आयोजित किये जायेगे।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा वेसिक िशक्षा अधिकारी को निर्देश दिये है कि जनपद के स्कूल/कालेजों में आयोजन हेतु निर्देिशत करें और इस सम्बन्ध में अनुपालन आख्या 15 नबम्वर तक उपलब्ध करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in