Archive | राज्य

मिलावटी खाद्य पदार्थो व नकली दवाओं के विरूद्व अभियान चलायें : जिलाधिकारी

Posted on 26 November 2010 by admin

फेल नमूने के विरूद्व मुकद्में दर्ज कराकर प्रभावी अभियोजन कार्यवाही

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि खाद्य निरीक्षक नियमित रूप से प्रवर्तन की कार्यवाही करें और प्रतिदिन क्षेत्रों का निरीक्षण करें। उन्होंने खाद्य निरीक्षक वार अभियोजन पंजिका बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट की प्रतिलिपि उसी दिन अवलोकनार्थ नगर मजिस्ट्रिेट को भेंजे। उन्होंने सैम्पल लेने की कार्यवाही के साथ अभियोजन कार्यवाही को भी प्रभावी बनाने पर बल दिया।

d-m-1जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट में खाद्य निरीक्षक वार सैम्पल लेने, निरीक्षण, निर्गत लाइसेंस का विवरण, अभियोजन कार्यवाही आदि की विस्तार से समीक्षा की । उन्होंने सूचना संकलन पर ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने  नागरिकों से भी अपील की है कि मिलावट, अधोमानक सामान बनाने तथा बिक्री करने वालो की सूचना जिला प्रशासन के वरिश्ठ अधिकारियों को भी देते रहे। उन्होंने कहा कि सभी खाद्य निरीक्षक अपनी डायरी को अप-टू-डेट रखें।

जिलाधिकारी ने खाद्य पदाथोंZ के साथ-साथ नकली और अधोमानक दवाईयों की बिक्री के विरूद्व भी अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि  फूड सेफ्टी , सी.आर.पी.सी, ट्रैडमार्क एक्ट, कापीराइट एक्ट सहित सभी प्राविधानों पर कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि कुल फेल 198 प्रकरणों मे से 115 में अनुमति जारी होगी गई है और 75 प्रकरणों में मुकदमें दर्ज कराये जा चुके है। अवशेश प्रकरणों में अबिलम्व मुकदमें दर्ज कराकर प्रभावी पैरवी के निर्देश दिये।

बैठक का संचालन करते हुए एलएचए/ नगर मस्ट्रिेट चन्द्रशेखर ने निरीक्षक/क्षेत्रवार की गई कार्यवाही से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नगर का फूड मैप तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने फूड मैप का अवलोकन कर मिल्क रूट भी सम्मिलित करने के निर्देश दिये किन-किन मार्गो से दूध आता है।

नगर मजिस्ट्रेट ने सचेत किया कि जिन खाद्य निरीक्षकों की प्रगति सन्तोशजनक नही पायी जायेगी उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही करते हुए शासन को भी अवगत कराया जायेगा। उन्होंने खाद्य निरीक्षक गिरीश कुमार का कार्य सन्तोश  जनक न पाये जाने पर जिला मुख्यालाय पर सम्बद्व करने के निर्देश दिये। खाद्य निरीक्षक कृपा शंकर को भी चेतावनी जारी कर उनके विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। बैठक मे सभी खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विश्वविद्यालय में घोटोला तथा गुटबाजी का है बोलबाला

Posted on 26 November 2010 by admin

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थापना की कल्पना जिस उद्देश्य से तत्कालिन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने किया था वह बिल्कुल उल्टा हो गया है। इस विश्वविद्यालय में जहां एक ओर घोटालों का अम्बार है वही पर गुटबाजी चरम सीमा पर है। इस विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं का दौर चल रहा है तथा कर्मचारी कई समूह में बटकर कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में कर्मचारियों द्वारा अपनी गुट्‌टी सिद्ध करने के लिए किसी न किसी सम्बद्ध हो गये है। विश्वविद्यालय में चाहे तकनीकी हो अथवा गैर तकनीकी सभी मूल्यांकन में कुछ ही कर्मचारी लगाये जाते है तथा भारी भरकम धनराशि का बन्दरबाट कर लिया जाता है। अब सवाल उठता है कि नामचीन कर्मचारियों को ही क्यों लगाया जाता है। इस विश्वविद्यालय में सबसे अधिक विडम्बना यह है कि तकनीकी कर्मचारी से गैर तकनीकी तथा गैर तकनीकी कर्मचारी से तकनीकी कार्य लिया जा रहा है। इस ढंग से कार्य लेने से कार्य की सुचिता तथा पवित्रता प्रभावित होती है। विश्वविद्यालय में अधिकारियों द्वारा खुद गुटबाजी किये जाने का समाचार है जिसमें कुलसचिव व परीक्षा नियन्त्रक की इन कर्मचारियों पर छाया है। उक्त विश्वविद्यालय में किसी भी घोटाले का पर्दाफाश तक नहीं हो सका है। प्रभारी कुलपति की ईमानदारी का तभी पता चलेगा जब विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव हेतु विकास भवन में बैठक सम्पन्न

Posted on 26 November 2010 by admin

विकास भवन सभागार में प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट हुबलाल की अध्यक्षता में 28 नवम्बर को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन उप चुनाव के सम्बंध में बैठक सम्पन्न हुई।

उन्होंने बताया कि गत चुनाव को आप सबके सहयोग से सकुशल सम्पन्न कराया गया है। इस चुनाव को सकुशल,शान्तिपूर्ण,निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। जनपद के 14 विकासखण्डों में 313 वाडोZं के लिए 210 बूथो ंपर 28 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से सायं 5 बजे तक चुनाव सम्पन्न होगा। इसके लिए 210 पीठासीन अधिकारी तथा 420 मतदान अधिकारी तैनात किये गये हैं। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आगाह किया कि यह हरहालत में आप सुनिश्चित करेगे कि एक बूथ पर जितने वाडोZं का चुनाव हो रहा है अवश्य लिखा होना चाहिए। सेक्टर मजिस्ट्रेटो को आज वाहन उपलब्ध करा दिया गया। कल मतदान कार्मिकों के लिए धन लेकर विकास खण्डों पर जायेंगे वहां उन्हें मतदान कार्मिकों के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल भी उपलब्ध होगा। पोलिंग पार्टियां विकासखण्डों से ही जायेगी तथा वही मतपेटिका भी जमा होगी।
इस अवसर पर उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत एस मधु शालिनी,सदर गुलाबचन्द राम,मड़ियाहूं ओपी त्रिपाठी,मछलीशहर एके सिंह बदलापुर उमाकान्त त्रिपाठी,जिला पंचायतराज अधिकारी एके श्रीवास्तव,सहायक निर्वाचन अधिकारी एके सिंह सहित सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में माया का विकल्प मुलायम

Posted on 26 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को धूल चटाने और बिहार में हुई उसकी दुर्गति के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अब यूपी में खुद को मुख्यमंत्री मायावती का एकमात्र विकल्प के तौर पर साबित करने में जुट गए हैं। लोकसभा चुनावों में दूसरे नंबर पर रहने के बाद खुद को मायावती के विकल्प के तौर पर पेश कर रही कांग्रेस को झटका देने के लिए मुलायम ने दिल्ली में भी अब उसके लिए मुश्किलें पैदा करने की रणनीति बना ली है।

इसी रणनीति के तहत मुलायम सिंह यादव खुद बृहस्पतिवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरने पर बैठ गए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुलायम ने नारे भी लगाए-जेपीसी का गठन करो, नहीं तो गद्दी छोड़ो। यही नहीं, उन्होने यूपीए सरकार से समर्थन वापसी के मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार करने की बात फिर दोहराई। सूत्रों ने बताया कि जेपीसी के मुद्दे पर पिछले 9 दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन मुलायम ने धरना प्रदर्शन के लिए बृहस्पतिवार का दिन ही इसलिए चुना, क्योंकि वह उत्तर प्रदेश उप चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों में अब तक के सबसे घटिया प्रदर्शन से बेहाल कांग्रेस को जोर का झटका जोरों से देने का इससे अच्छा मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे।


Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com  , editor@bundelkhandlive.com

Comments (0)

डॉबर च्यवनप्राश अब सन्तरे और आम के स्वाद में

Posted on 25 November 2010 by admin

सिने स्टार रवि किशन को बं्राड के निर्माण की पहल के लिए उतारा

च्यवनप्राश के बाजार में अब तक का सबसे बड़ा आविष्कार, भारत की सबसे बड़ी आयुर्वेदिक और स्वास्थ्य सेवा कंपनी, डाबर इण्डिया लिमिटेड ने आज अपने प्रमुख स्वास्थ्य ब्राण्ड डॉबर च्वयनप्राश को दो नए फलों - डॉबर च्यवनप्राश आरेंज और डाबर च्यवनप्राश मैंगों के स्वाद में लॉन्च किया।

ravi-kishanडॉबर इण्डिया लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को जोड़ने और डाबर च्यवनप्राश ब्राण्ड का निर्माण करने के लिए लोकप्रिय भोजपुरी सिने स्टार रवि किशन को उतारा। रवि किशन डॉबर च्यवनप्राश के प्रतिरक्षा की आवश्यकता के जागरूकता अभियान को अपनी सामूहिक गतिविधियों जैसे उपभोक्ता संपर्क कार्यक्रम, डीलर मीट आदि द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रचारित करने के लिए अनुबंधित किए गए हैं।

डॉबर इण्डिया लिमिटेड के स्वास्थ्य आपूर्ति विभाग प्रमुख श्री प्रवीन जयपुरियार ने कहा कि, “यह डॉबर च्यवनप्राश के लिए और भारत में स्वास्थ्य उद्योग के लिए एक नया कदम है। डॉबर च्यवनप्राश के स्वास्थ्य लाभ का वादा हमेशा उपभोक्ताओं के साथ रहा है और अब हम डॉबर च्यवनप्राश के प्रतिरक्षा  व स्वास्थ्य लाभ को सन्तरे और आम के स्वाद के साथ स्वादिष्ट रूप में पेश कर रहे हैं। यह लॉन्च इस युगो पुराने स्वास्थ्य टॉनिक के लिए ग्राहक आधार में विस्तार करने का एक लंबा रस्ता तय करेगा।´´

नए फलों के वेरिएंटस में डॉबर च्यवनप्राश की 100 प्रतिशत अच्छाईयों के साथ इसमें वही 49 आयुर्वेदिक तत्व जैसे आमला, अश्वगंधा व गुणचीनी मौजूद है जो आपकी प्रतिरोगक्षमता का निर्माण करते हैं। श्री जयपुरियार ने आगे कहा, “हमने पाया है कि बड़ी संख्या में युवा विशेष रूप से बच्चे च्यवनप्राश के तेज स्वाद के कारण इसका प्रयोग नही करते हैं। इसलिए हमने डॉबर च्यवनप्राश के फलों के स्वाद वाले संस्करणो को पेश किया है जिसका हमे विश्वास है कि यह युवाओं को आकषिZत करेगें। लोगों को लगता है कि जो उत्पाद स्वास्थ्यप्रद होते हैं स्वादिष्ट नही हो सकते। च्यवनप्राश के आम और सन्तरे के यह नए प्रकार स्वास्थ्य और स्वाद के विरोधाभास को खत्म कर देगें। अब आपके बच्चे को बस इतना करना है कि कन्ही दोे स्वादिष्ट च्यवनप्राशों में से दो चम्मच हर दिन खाने हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री रवि किशन ने कहा, “मैं अपने बचपन से ही डॉबर च्यवनप्राश खा रहा हूं और इसके प्रतिरक्षा के लाभों के बारे में 100 प्रतिशत आश्वस्त हंू। अपने पेशे के कारण मैं हमेशा चलता रहता हंू और इस जीवनशैली में बहुत मेहनत है। मुझे कई जगहों और मौसमों में जाना पड़ता है, लेकिन मैं डॉबर च्यवनप्राश का धन्यवाद करता हूं कि यह मुझे बिमारियों से लड़ने की ताकत देता है और यह सुनििश्चत करता है कि मैं हमेशा स्वस्थ्य रहूं। डॉबर च्यवनप्राश जैसे स्वास्थ्य समग्र व कल्याण ब्राण्ड के साथ जुड़ना वास्तव में एक बहुत बड़े सम्मान की बात है। मैं इस यात्रा का साझेदार बनकर बहुत उत्साहित हूं, विशेषकर इसलिए क्योंकि यह संघ लोगों के साथ मेरी सीधी बातचीत कराएगा और डॉबर च्यवनप्राश के स्वास्थ्य के बारे में सन्देश देने में मदद करेगा।´´

श्री जयपुरीयार ने कहा, “डॉबर हर घर के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है और डॉबर च्यवनप्राश सच्चा भारतीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य समग्र व सेहतमन्द उत्पाद है जो सभी मौसमों व आयु वर्ग के लिए है। इसका आकर्षण रवि किशन की तरह ही है, जिसे सभी का प्रशंसा, प्यार व मिट्टी के बेटे के रूप में सम्मान प्राप्त है। स्वास्थ्य कल्याण व प्रतिरक्षा का सन्देश फैलाने के लिए हम रवि किशन के साथ जुड़कर वास्तव में बहुत गौरािन्वत हैं।

डॉबर च्यवनप्राश के बारे में:
डॉबर च्यवनप्राश 47 शक्तिशाली आयुर्वेदिक तत्वों के साथ पैक है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाता है।  यह डॉबर का 60 साल से भी पुराना ब्राण्ड है और च्यवनप्राश बाजार में इसका शेयर 65 प्रतिशत है। आयुर्वेद में डॉबर का 120 वषोZं का अनुभव चयन, प्रसंस्करण व सही जड़ीबूटियों के गुणात्मक नियन्त्रण के साथ वैज्ञानिक व गहन अध्ययन इसे ग्राहकों के लिए एक भारोसेमन्द ब्राण्ड बनाता है।

डॉबर के बारे में
डॉबर इण्डिया लिमिटेड भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक है। निर्माण की गुणवत्ता और 125 से ज्यादा वषोZं के अनुभव पर डॉबर आज भारत का सबसे विश्वसनीय नाम और आयुर्वेदिक व प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची पुनरीक्षण में बी0एल0ओ0 के साथ सिविल डिफेन्स सहभागिता करेगा-जिलाधिकारी निर्वाचन कार्य में लापरवाही के लिए बी0एल0ओ0 के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

Posted on 24 November 2010 by admin

फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के वेाेाि पुनरीक्षण अभियान में अब बी0एल0ओ0 के साथ सिविल डिफेन्स का भी सहयोग लिया जायेगा, और 80 प्रताित से कम बूथ कवरेज क्षेत्रों में माइक व्दारा प्रचार-प्रसार किया जायेगा, जिससे कि इसे एक जन आन्दोलन का रूप दिया जा सके।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात कमिनरी सभागार में आज नगर निगम के र्पाादों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने 80 प्रताित से कम बूथों पर बी0एल0ओ0 की ात प्रताित उपस्थिति के निर्दो दिये। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही के लिए विधानसभा उत्तरी 89 के बूथ संख्या 28 पर बी0एल0ओ0 की अनुपस्थिति पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्दो ए0सी0एम0-व्दितीय को दिये। उन्होंने कहा कि जनता के लिए यह कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए ाथिलता बर्दात नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर 80 प्रताित से कार्य कम है ऐसे बूथों पर फार्मो की उपलब्धता तथा बी0एल0ओ0 की ातप्रताित उपस्थिति के लिए मजिस्टेट व्दारा कल से निरन्तर चैकिंग करायी जायेगी और माइक व्दारा घाेाणा की जिम्मेदारी तहसीलदारों के व्दारा की जायेगी। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार भी कराया जायेगा। उन्होंने कहा जन सामान्य की सुविधा के सिविल डिफेन्स तथा बी0एल0ओ0 के फोन आपस में प्रदान किये जायेंगे, जो कि इस कार्य को आगे बढाने में एक साक्त माध्यम होगा।

उन्होंने कहा कि जन सामान्य को यदि कोई समस्या हैं तो जिला निर्वाचन कार्यालय के दूरभाा नं0 2260571, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मो0 9956219417, अपर जिलाधिकारी, नगर 9454417659 आगरा कन्टोनमेन्ट क्षेत्र में ए0सी0एम0-प्रथम 9454417662, आगरा दक्षिण ए0सी0एम0-तृतीय 9454417691, आगरा उत्तर ए0सी0एम0-व्दितीय 9454417663 तथा आगरा ग्रामीण एस0डी0एम0 सदर 9454419016, एत्मादपुर तहसील 0562-2390250, एस0डी0एम0 9454417667, फतेहपुर सीकरी 9454417670, खेरागढ, 9454417669 फतेहाबाद 9454417668 बाह 945417666 पर सूचित कर सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी नगर, अरूण प्रकाा ने बताया कि आयोग के निर्देाानुसार जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेबिल आफिसर की नियुक्ति की गयी है जिनके नाम, पता, दूरभाा नं0 आदि के डाटा को जिले की बेवसाइट http://agra.nic.in   में Election.B.L.O. list पर जन साधारण की जानकारी हेतु डाल दिया गया हैं, जिसको देखा जा सकता है साथ ही उनकी सूची समस्त मान्यता प्राप्त  राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध करा दी गयी हैं।

बैठक में विभिन्न र्पाादों व्दारा इस कार्य में सुझाव प्रस्तुत किये जिसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित मजिस्टेट को आवयक निर्दो दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव, ए0डी0एम0, नगर, अरूण प्रकाा, सहायक जिला निर्वाचन भारत सिंह, ए0सी0एम0 धर्मेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, सहित नगर निगम के विभिन्न र्पाादगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यों का आगणन प्रस्तुत करें - जिलाधिकारी

Posted on 24 November 2010 by admin

भीमनगरी-2011 के आयोजन हेतु क्षेत्र के विकास कार्यों में जो धनराा व्यय होगी उसका आगणन प्रस्तुत करें, ताकि ाासन को भेजकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जा सके।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात कलक्टेट सभागार में आज भीमनगरी 2011 आयोजन हेतु समिति के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इसके आगणन का प्रस्ताव ाीघ्र तैयार करें, जिसके अन्तर्गत विकास में सडक, बिजली, पानी, सामुदायिक केन्द्र, प्रदूाण, आगरा विकास प्राधिकरण, जलनिधि, प्रदूाण, नगर निगम व्दारा कार्य कराये जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग व्दारा कार्य कराया जायें, उसमें गुणवत्ता पर वाेाि ध्यान दिया जायें, और आयोजन समिति क्षेत्रीय लोगों के सामन्जस्य से कार्य कराया जायेगा।

बैठक में भीमनगरी आयोजन केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष करतार सिंह भारतीय महामंत्री भरत सिंह, देवी प्रसाद आजाद संरक्षक, धर्मेन्द्र सौनी  काेााध्यक्ष, जगदीा आर्या, घीरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी, नगर अरूण प्रकाा ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निशादो का परिवार भूखमरी के कगार पर

Posted on 24 November 2010 by admin

गोमती तट वासी निशादों का मुख्य पेशा बाध निर्माण है। जहां पर बाध निर्माण वशZ भर होता रहता है। जनपद में बाध का कारोबार लगभग तीन करोड़ सलाना है जो उ0प्र0 सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के प्रमुख नगरों तक जाता है। परन्तु बाध उद्योग तथा बाध कारीगर निशादों की दशा अबतक सध्ुार नहीं पायी है। जिलाधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के साथ स्थानीय मन्त्री अथवा विधायक जिला योजना की ब्ौठक में उक्त प्रकरण को नहीं रखते। बाध निर्माण कुटीर उद्योग प्रशासनिक उपेक्षा के चलते अन्य कुटीर उद्योगो की तरह मृत प्राय हो रहा है। जिससे निशाद परिवार के लोग भूखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। उक्त बातें  खेमई प्रसाद निशाद ने जन प्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने केवल वोट बैंक से मतलब है इनकी स्थिति से नहीं। श्री निशाद ने नगर में कोई बाध मण्डी न होने से बाध कारीगरों के बैठने आदि की कोई सुविधा नहीं है। नगर की मुख्य सड़क इलाहाबाद-फैजाबाद रोड पर खैराबाद मोहल्ले में बाध मण्डी के नाम से जानी जाती है जहां पर उक्त कारीगर सड़क के किनारे रखकर अपने बाधो को बेचते है। नगर का व्यस्थतम चौराहा होने के कारण सवारियों की भीड़ लगी रहती है आये दिन दुघZटनाएं भी होती रहती है। बाध मण्डी हेतु कस्बा पांचोपीरन में भूमि अधिगृहीत की गई है, परन्तु प्रशासनिक उपेक्षा के चलते उक्त स्थान मण्डी के रूप में विकसित नहीें हो सका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यातायात विशय पर निबन्ध प्रतियोगिता सम्पन्न

Posted on 24 November 2010 by admin

यातायात पुलिस एवं प्रताप सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस लाइन में Þसुगम यातायातß विशय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का सुभारम्भ करते हुए सीओ लाइन वेद प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चे ही देश के भविश्य हैं। यातायात व्यवस्था व समाज का बदलाव करने में बच्चों की अहम भूमिका होती है। प्रतिसार निरीक्षक हजारी लाल ने सफल व्यवस्था के लिए सभी का आभार प्रकट किया। निबन्ध प्रतियोगिता में मार्डन पब्लिक स्कूल, महार्शि विद्या मिन्दर, राधारानी बालिका इण्टर कालेज, टायनी टाट्स पब्लिक स्कूल, केएनआईसी, केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज, स्टेला मेरिस कान्वेन्ट, िशशूु िशक्षा सदन, अजय पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मिन्दर तथा सेन्ट जेवियर्स के बच्चो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रामसिंह, रामनाथ यादव, प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही, अब्दुल सत्तार, कमलेश श्रीवास्तव, आरके प्रजापति, वृजनाथ, वृज किशोर, अरविन्द कुमार त्रिपाठी, नरेन्द्र कुमार गुपता, आरके श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार कश्यप, राजेश कुमार, संजय कुमार द्विवेदी, त्रिभवन नाथ चौबे, सुनीता श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

14जहां विद्यालयी बच्चों के भरोसे यातायात माह मनाया जा रहा है वहीं पर किसी भी चौराहे पर गाड़ियों की चेकिंग होते नहीं दिखायी पड़ रही है। नाबालिग बच्चोंं के द्वारा बाइक दौड़ाई जा रही है। यातायात जागरूकता के लिए जहां नगर के समस्त विद्यालयो के बच्चों को सूचित किया जाना चाहिए था वहीं पर कुछ गिने चुने विद्यालयों को ही सूचित किया गया जिससे यातायात माह के उद्देश्य पर प्रश्न चिन्ह लगता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जहर खुरान को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Posted on 24 November 2010 by admin

चलती ट्रेन में विदेशी यात्रियों के साथ चोरी व जहर खुरानी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास लाखो रूपये, कीमती सामान बरामद हुए हैं। अब पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

मंगलवार की भोर में जीआरपी के जवान गस्त कर रहे थे तभी देवरिया जिले के भरहा बाबूगांव निवासी राजेन्द्र उपाध्याय का पुत्र अनिल उपाध्याय जीआरपी के हत्थे चढ़ गया तलाशी में उसके पास विदेशी यात्रियों के साथ की गई लूट की घटना का खुलासा हुआ। अनिल के पास 25 हजार रूपये का कीमती कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, विदेशी घड़ी, मिनी डीवी कैमरा, स्टोलेन बैग आदि बरामद हुए। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अनिल उपाध्याय वशोZ से विदेशी मेहमानो के साथ जहर खुरानी व लूट की घटनाओं को अन्जाम दे रहा था। उसके पूूर्व के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा पूछ ताछ में प्रकाश में आये उसकेे साथियों की तलाश की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in