Archive | राज्य

एचडीएफसी बैंक का राष्ट्रव्यापी `रक्त दान अभियान´ 10 दिसम्बर को

Posted on 07 December 2010 by admin

•    350 भारतीय शहरों में 475 रक्त दान शिविरों का आयोजन, भारत के अब तक के विशालतम रक्त दान अभियान की तैयारी
•    देशव्यापी स्तर पर विख्यात अस्पतालों के साथ गठबंधन

एचडीएफसी बैंक शुक्रवार, 10 दिसम्बर 2010 को एक राष्ट्रव्यापी रक्त दान अभियान का आयोजन करने जा रहा है। भारत के 350 शहरों के रक्त दाता प्रात: 9.00 बजे से लेकर सायं 5.00 बजे तक निर्धारित 475 से अधिक केन्द्रों में रक्त दान करने में सक्षम हो सकेंगे। यह देश का एक दिन में सबसे विशाल रक्त दान अभियान होगा, जिसमें अनेक बैंक कर्मियों समेत ढेर सारे लोगों द्वारा रक्त दान किये जाने की संभावना है। बैंक ने इन सभी केन्द्रों में तकनीकी सहायता के लिये महत्वपूर्ण अस्पतालों एवं रक्त बैंकों के साथ गठबंधन किया है।

यह एचडीएफसी का ऐसा चौथा वाषिZक रक्त दान शिविर है। बैंक ने वर्ष 2007 में इस पहल की शुरूआत की थी, जब 4000 से अधिक वॉलंटियर्स ने एक राष्ट्रीय सरोकार के लिये बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। तबसे लेकर यह शिविर आकार और महत्ता के सन्दर्भ में निरन्तर वृद्धि करता रहा है। सबसे प्रथम वर्ष में 400 से अधिक यूनिट्स रक्त का एकत्रण किया गया। इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ वर्ष 2008 में 9000 से अधिक यूनिट्स  तथा वर्ष 2009 में 13,500 से अधिक यूनिट्स रक्त का एकत्रण किया गया।

होलसेल बैंकिंग ऑपरेशंस के कंट्री हेड, श्री भावेश जावेरी ने कहा कि, “रक्त बहुमूल्य है। यह जान कर प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि  प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्यZ में शामिल हो रहे हैं। प्रत्येक दिन के प्रत्येक मिनट में किसी न किसी को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। रक्त केवल एक वॉलंटियर रक्तदाता, जो कि हमारे व आप जैसा एक व्यक्ति है, से प्राप्त हो सकता है। इसलिये सभी लोग बेहद महत्वपूर्ण हैं। आप के रक्तदान के अतिरिक्त कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हमारे देश में समस्या कहीं अधिक गंभंीर है, क्योंकि यहां पर रक्त की मांग एवं पूर्ति के बीच में काफी गहरी खाई है और यह दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कृपया आज ही रक्त दान के लिये अपने आप को तैयार करें तथा सुरक्षित एवं निरन्तर रक्त आपूर्ति के हमारे मिशन में शामिल हो जायें।“

विस्तृत जानकारी hdfcbank.com पर उपलब्ध है।
रक्तदान के इच्छुक लोग इसके साथ संलग्न स्थल-सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के विषय में:

वर्ष 1995 में हाउसिंग डेव्हलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन (एचडीएफसी), भारत की अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी द्वारा प्रवर्तित एचडीएफसी बैंक देश के अग्रणी बैंकों में से एक है। यह व्यापक पैमाने पर अपने वित्तीय उत्पादों की श्रृंखला अपने 19 मिलियन से अधिक ग्राहकों को अपने मल्टीपल डिस्ट्रीब्यूशन चैनल द्वारा देश भर में अपनी सेवाएं मुहैया कराता हैं। बैंक की शाखाएं देश भर में फैली हुई हैं। इसके अलावा बैंक एटीएम, फोन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये, भी ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। बहुत कम समय में ही यह बैंक अपने व्यावसायिक क्रियाकलापों के तीनों ही क्षत्रों-रिटेल बैंकिंग, होलसेल बैंकिंग और ट्रेजरी परिचालन के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत बना चुका है।

बैंक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह तकनीकी का उपयोग करता है और इसके माध्यम से वह अपने ग्राहकों को विश्व स्तर की सेवाएं प्रदान करता है। पिछले 15 वषोZं में बैंक अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में पूरी तरह सफल रहा है और बैंक की लाभप्रदता और संपित्त की गुणवत्ता में भी काफी वृद्धि हुई है।

30 सितम्बर 2010 को भारत के 819 शहरों में फैले बैंक के नेटवर्क में 1,765 शाखाएं और 4721 एटीएम थे।

30 सितम्बर 2010 को समाप्त तिमाही में बैंक को 57.71 बिलियन रूपये (5,7770.7 करोड़ रूपये) की आय हुई, जबकि 30 सितम्बर 2009 को समाप्त तिमाही में बैंक को 50.45 बिलियन रूपये (5,045.4 करोड़ रूपये) की आय हुई थी। आलोच्य तिमाही में बैंक को 34.87 बिलियन रूपये (3,487.0 करोड़ रूपये) का शुद्ध राजस्व प्राप्त हुआ, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 15.9 प्रतिशत अधिक था। 30 सितम्बर 2010 को समाप्त तिमाही में बैंक को 9.12 बिलियन रूपये (912.1 करोड़ रूपये) का शुद्ध लाभ हुआ, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 32.7 प्रतिशत अधिक है।

30 सितम्बर 2009 को बैलेंस शीट का आकार 1939.41 बिलियन रूपये (193,941.0 करोड़ रूपये) था जो कि 30 सितम्बर 2010 को 28.9 प्रतिशत बढ़कर 2499.83 बिलियन रूपये (249,983.0 करोड़ रूपये) पहुंच गया। इसी प्रकार 30 सितम्बर 2009 की तुलना में 30 सितम्बर 2010 को बैंक की जमा राशियों में 30.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1953.21 बिलियन रूपये (195,321 करोड़ रूपये) के स्तर पर पहुंच गया।

31 मार्च 2010 को समाप्त वर्ष में बैंक को 199.80 बिलियन रूपये (19980.5 करोड़ रूपये) की आय हुई थी।

भारतीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर के अग्रणी पब्लिकेशन, बैंक के क्रियाकलापों एवं इसकी गुणवत्ता की सराहना करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिस्म फरोशी का केन्द्र बना कांशीराम शहरी आवास

Posted on 07 December 2010 by admin

शाहगंज कस्बे के आजमगढ़ रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के बगल स्थित शासन द्वारा गरीबों को उपलब्ध कराया गया कांशीराम शहरी आवास मात्र जिस्म फरोशी का गढ़ बनकर रह गया है जहां आये दिन प्रेम प्रपंच व जिस्म फरोशी का ही मामला प्रकाश में आता रहता है।

शासन की मंशा के अनुरूप नगर पालिका व तहसील प्रशासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र व्यक्तियों को 540 आवास पांच माह पूर्व उपलब्ध कराया गया था जहां पर अधिकांश व्यक्ति अपने शहरी आवास के रूप में ताला बन्द कर अपने पुराने Òवन में ही जीवन यापन करते हैं। कस्बे के कुछ धनाढÓ तथा मनबढ़ युवकों द्वारा क्षेत्र के आजमगढ़, फैजाबाद, खेतासराय व सुल्तानपुर से मोबाइल से सम्पर्क कर जिस्म फरोशी के धंधे में लिप्त महिलाओं को बुला लिया जाता है और बन्द पड़े शहरी आवास के रूप में की चाÒी आवास के मालिक से पांच सौ रूपये देकर एक दिन के लिए ले लिया जाता है और फिर दूसरे दिन शहरी आवास के स्वामी को चाÒी दे दी जाती है। इन मनबढ़ युवकों द्वारा यह क्रियाकलाप आये दिन किया जाता है और यहीं से शुरू होता है जिस्म फरोशी का धंधा। अधिकांश युवकों द्वारा Òवन स्वामी से आवास की चाÒी लेने के बाद राित्र में 8 बजे अपनी मोटर साइकिल पर लड़कियों को बैठाकर शहरी आवास में लाया जाता है और सुबह जिस्म फरोशी में धंधे में लिप्त लड़कियों को आजमगढ़ जाने वाली ट्रेन पर बैठा दिया जाता है।  शहरी आवास में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि यहां पर संÒ्रान्त परिवार कर रहना दूÒर हो गया है। आये दिन  युवकों द्वारा मोटर साइकिल से लड़कियों को यहां लाया जाता है जिसका विरोध करने पर मनबढ़ युवक मारपीट पर आमदा रहते हैं। इसकी शिकायत कई बार पालिकाध्यक्ष व कोतवाली पुलिस से की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। बीते माह इसी शहरी आवास में राित्र में प्रेम प्रपंच के एक मामले को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय की एक युवती द्वारा मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास Òी किया गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुठÒेड़ मेंं आधा दर्जन डकैत माल सहित गिरफ्तार

Posted on 07 December 2010 by admin

photo_no_1पुलिस अधीक्षक एस0के0 Òगत के निर्देशन में अपराधियों की गिरपक्ततारी के लिए बनायी गई टीमें जहां अन्य जनपदों में दबिश दे रही हैं वही एसओजी व लाइन बाजार पुलिस ने मुठÒेड़ के दौरान आधा दर्जन डकैतों को गिरफ्तार कर लूट के माल तथा असलहों के साथ धर दबोचा।

यह जानकारी देते हुए लाइन बाजार थाने में अपर पुलिस नगर अधीक्षक राहुल राज ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आठ दस बदमाशों का गिरोह वारदात करने के पि राक में Òूपतपट्टी रेलवे क्रासिंग से कन्हई पुर की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने उन्हे राम नगर Òड़सरा की ओर से घेरेबन्दी की तथा दूसरी टीम ने कन्हई पुर रेलवे क्रासिग के उत्तरी पिÜचमी कोने पी स्थित हजारी बाग के पूर्वी बाउण्ड्री व गोमती की आड़ से उन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो वे दक्षिण दिशा में Òागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन लोगों ने प ायर करना शुˆ कर दिया। पुलिस ने पीछा करके 6 बदमाशों को गुलाबी देवी इण्टर कालेज के पास से  गिरपक्ततार किया। उनके कब्जे से तमन्चा, चाकू, 4 मोबाइल तथा बीते सात सितम्बर को मुस्तफाबाद नवनीत पाण्डेय के घर से लूटे गये गये सम्पत्ति में से 13 हजार नकद बरामद हुआ। गिरपक्ततार बदमाशों ने मछली शहर की चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों में मिश्रीयार पुत्र प ाˆण,इरशाद पुत्र अब्दुल रहमान,अरशद, अयूब पुत्र छोटे, जुल्पे कार पुत्र मुंशी, मुéा पुत्र छोटे निवासी प तेहरपुर जनपद बरेली के विरूद्ध धारा 307,3/25,4/35 शó अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल Òेजा गया। गिरपक्ततारी करने वाली टीम मेंं थानाध्यक्ष लाइन बाजार,साजिद सिÌीकी, थानाध्यक्ष जप राबाद राम जतन वˆण,एसओजी प्रÒारी अमरेश सिंह बघेल व अन्य सहयोगी रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पाने को बेताब प्रत्याशी

Posted on 07 December 2010 by admin

जनपद के सबसे महत्वपूर्ण पद जिला पंचायत अध्यक्ष पद का परिणाम चौकाने वाले होने के आसार हैं। सत्ता पक्ष बसपा अपने को अजेय मान पुन: काबिज रहने के लिए साम-दाम-दण्ड-भेद अपना लिया है। वहीं विपक्षी दल भी फूंक फूंक कर कदम रख नाक में दम कर रखा है। सूत्रो के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद की बिछी बिसात में प्रमुख राजनितिक दलो ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्दे नज़र अपनी सतरंजी चाल की गोंटे बिछा रखी है। जनपद की कुल 38 जिप सदस्यों में तीन सदस्यों ने अपना अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में उतरे हैं। जिसमें बसपा से सीताराम वर्मा, कांग्रेस से राजकुमार यादव व सपा से श्रीमती अन्नू यादव रात-दिन एक करते हुए जिप सदस्यों के चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। सत्ता पक्ष को 18, कांग्रेस को 16 शेश सपा को जिप सदस्यों का समर्थन हाजिर है। ऐसे में सपा, बसपा व कांग्रेस में किसी भी दल के पास अपने दम पर जिप अध्यक्ष पद जिताने को जिप सदस्य नहीं है। गौर तलब हो कि अधिकतर जिप सदस्य जीतने वाले बसपा के राजनितिक धुरन्धरों को हराकर जीते हैं जिन्हें बसपा अपने पाले में करने के लिए हर हथकण्डा अपना रखा है। दूसरी तरफ सपा प्रत्याशी भितरघात की िशकार हैं। जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार यादव व सीताराम वर्मा बसपा के बीच कांटे के संघशZ होने की उम्मीद है। प्रथम वरीयता मतो में यदि परिणाम  नहीें आये तो दूूसरे वरीयता में राजकुुमार यादव सभी पर भारी पड़ सकतें हैं। जिन्हे दूसरे वरीयता मतो में सपा, बसपा के साथ अन्य सदस्यों का भारी समर्थन मिल सकता है। चर्चाओ के अनुसार सपा, भाजपा, कांग्रेसी दिग्गज अवसर की तलाश में जो कोई नया चाल चलकर बसपा प्रस्याशी को मात देने में सफल हो सके जैसा की लोक सभा के चुनाव में बसपा  प्रत्याशी मो0 ताहिर खां पूर्व सांसद को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में संजय सिंह को जिताने में सफल रहे। जिप अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम चौकाने वाले होने की उम्मीद है जो अभी भविश्य के गर्त में छुपा है आगामी 12 दिसम्बर को परिणाम की घोशणा होने के उपरान्त राजनैतिक धंधलापन साफ हो सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता पहचान पत्र बनवाने में निर्वाचन अधिकारी हुए सख्त

Posted on 07 December 2010 by admin

विधान सभा में शत-प्रतिशत मतदाताओं के फोटोग्राफ्स के लिए बूथ लेविल आफिसरों एवं सुपरवाइजरों को उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्ती के साथ निर्देशित करते हुए कहा है कि दिनांक 8 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से सांय साढे़ 5 बजे के मध्य मतदेय स्थलो पर भ्रमण कर अवशेश मतदाताओं के फोटोग्राफ्स लेकर मतदाता पहचान पत्र हेतु फोटो लेकर मतदाता सूची में फार्म 001-बी पर फोटो चस्पा करेंगे। उक्त फोटो युक्त निर्वाचक नामांवलियों मे शत-प्रतिशत अवशेश मतदाताओं के फोटोग्राफ्स मुद्रित हो जाये इसके लिए सम्मानित मतदाताओं को भी जानकारी देने की बात कही गई है। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार, सदर, लम्भुआ, जयसिंहपुर, कादीपुर, अमेठी, गौरीगंज एवं मुसाफिरखाना को बड़ी कड़ाई के साथ अपने क्षेत्र में बने रहने का आदेश दिया है। साथ ही साथ अपने अधीनस्थ बीएलओ, सुपरवाइजर व सेक्टर आफिसर के मोबाइल नं0 आदि सूचनार्थ साथ रखेंगे। जो भी कर्मचारी उक्त कार्य में लापरवाही करते हुए पाया जायेगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला औद्योनिक मिशन योजनान्तर्गत कराया जायेगा मौन पालन

Posted on 07 December 2010 by admin

कम पूंजी में भी व्यवसाय का बढ़ावा देने के लिए जिला औद्योनिक विभाग मौन पालन की योजना बना रहा है। एक मुलाकात में जिला उद्यान अधिकारी डा0 राजीव वर्मा ने बताया कि मौन पालन से अच्छी आय प्राप्त हो सकती है। मौन पालन के लिए व्यवसाय करने वालों के लिए विभाग पचास प्रतिशत का अनुदान देगा। प्रति बाक्स जिसकी लागत तीन हजार रूपये निर्धारित की गई है वह 1500 रूपये पर व्यवसाय पर सुविधा मुहैया कराया जायेगा। मधुमिक्खयों के बारे मेें जानकारी देते हुए कहा कि मधुमक्खी एक सामाजिक प्राणी होता है। जिसमें एक रानी व एक राजा तथा शेश सेवक होते हैं जहां रानी मक्खी जाती है उसी के पीछे सभी हो लेते हैं। इसलिए रानी मक्खी को एक बन्द डिब्बे में रखा जाता है जिसके आकशZण से राजा व सेवक रानी से दूर नहीं जा पाते। प्रात: काल जब सभी मधुमिक्खयां बाहर फूलो के रस के लिए छोड़ी जाती है तो वे सभी फूलो के रस लाकर रानी के पास वापस लौट आते हैं और जो डिब्बे के अन्दर उनके रहने का  स्थान बना होता है उसमें क्रिया द्वारा शहद को इकठ्ठा करते है। शहद का व्यवसाय करने के लिए जाड़े का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय खेतों में फसलों पर फूल अधिक आते हैं। एक महिने में साधारणतया एक बार या दो बार शहद निकाला जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लाभार्थीपरक योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें-मण्डलायुक्त

Posted on 05 December 2010 by admin

अम्बेडकर ग्रामों में कार्यो का शत प्रतिशत सत्यापन करें

आयुक्त सुधीर एम0 बोबडे ने निर्देश दिये है कि उ0प्र0 मुख्यमन्त्री गरीब आर्थिक मद्द योजना, महामाया गरीब बालिका आशीZवाद योजना और सावित्री बाई फूले बालिका िशक्षा मद्द योजना आदि लाभार्थी परक शासन की नयी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें ताकि आम आदमी को उनका लाभ मिल सके। डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा योजना में चयनित ग्रामों को भी सभी विकास कार्यो से 31 दिसम्बर तक सन्तृप्त करें और नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण कर शत प्रतिशत सत्यापन सुनििश्चत करें ।

श्री बोबडे आज आयुक्त सभागार में मण्डलीय समीक्षा ब्ौठक में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये विकास खण्ड स्तर पर तथा अन्य विभागीय अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था कम्युनिकेशन प्लान रखें ताकि किसी भी समय किसी भी स्तर पर वार्ता की जाये। उन्होंने एक सप्ताह में ग्राम वार कम्युनिकेशन प्लान बनाने के निर्देश दिये जिसमें नव निर्वाचित प्रधानों, सदस्यों, ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, बैंक, प्रमुख व्यक्तियों आदि के नम्बर अंकित करें।

उन्होंने निर्देश दिये कि अम्बेडकर ग्राम सभा योजना के ग्रामों मे अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं शत प्रतिशत सत्यापन कर गुणवत्ता सुनििश्चत करें और कमियों को ठीक भी कराये। आगरा जनपद में 51 अम्बेडकर ग्रामों में 282 सोलर लाइट लगाने हेतु कार्य आदेश निर्गत कर दिया है। कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये । उन्होंने हैण्डपम्पों के पाइप की भी जांच कराने के निर्देश दिये है।

उन्होंने निर्देश दिये कि अम्बेडकर ग्रामों मे इिन्दरा आवास तथा महामाया आवास योजना के लाभार्थियो के आवासों की पुताई तथा नाम पटि्टका भी लगवाये। पट्टे धारकों को कब्जा दिलाने के साथ ही खसरे में भी फसल का विवरण अंकित कराये। मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना में प्रथम चरण में प्रत्येक जनपद में 1500 मकान बनाये गये है जिनमें से आगरा में 1365, मथुरा में 1343, मैनपुरी में 1411 भवनों पर आवंटियों को कब्जा दिला दिया है। इस वशZ इस योजना में 1035, मथुरा में 1040, फिरोजाबाद में 1472 और मैनपुरी में 300 भवनों के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। उन्होंने इन भवनों में सडक , बिजली, पेयजल, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र आदि सुविधाएं भी सुलभ कराने के निर्देश दिये।

सावित्री बाई फूले बालिका िशक्षा मदद योजना में 5843 पात्र लाभार्थियों में से 4115 को पन्द्रह-पन्द्रह हजार रूपये की धनरािश और 2591 को साइकिल वितरण की जा चुकी है। उन्होंने कैम्प लगाकर अन्य लाभार्थियों को साइकिल वितरण के निर्देश दिये।

महामाया गरीब बालिका आशीZवाद योजना में मण्डल में प्राप्त 3847 आवेदन पत्रों में से 3295 में एफ.डी. जारी  कर दी गई है। उन्होंने योजना की प्रगति पर असन्तोश प्रकट करते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।

उ0प्र0 मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना में चयनित 96501  लाभार्थियों मे से 33468 को धनरािश वितरित कर दी गई है।

उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय में बदलवाने तथा अम्बेडकर ग्रामों में वी.पी.एल. कार्ड धारकों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश दिये। उन्होंने जन उपयोगी भवनों ,स्कूल, अस्पताल, प्रिशक्षण केन्द्र, पंचायत घर आदि का गुणवत्तायुक्त निर्माण करोने हेतु निर्देश दिये। मण्डल में इस वशZ अम्बेडकर ग्रामों बनाये जा रहे 75 सामुदायिक केन्द्रो में विद्युत आदि की व्यवस्था सहित भवन स्थानान्तण के निर्देश दिये। उन्होंने िशक्षकों की उपस्थित, िशक्षा की गुणवत्ता, चिकित्सों और सफाई कर्मियों की ग्रामों में उपस्थित सुनििश्चत कराने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा एफ.डी.ए. की कार्यवाही प्रभावी बनाने, छात्रवृत्ति वितरण, पेंशन वितरण, नहरों में टेल तक जल आपूर्ति आदि की भी विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में सयुक्त विकास आयुक्त वी.के. अग्रवाल , अपर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप तथा पी.के. अग्रवाल, मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी तथा मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वीडियोकॉन मोबाइल फोंस ने सबसे पहले डुकाटी सीरिज मोबाईल फोन -वी6200 प्रस्तुत किए

Posted on 04 December 2010 by admin

इंटरनेशनल सुपर बाइक मेजर डुकाटी मोटर्स पीएलसी से ब्राण्ड लाइसेंसिंग प्राप्त कर ई-कम्पास, थर्मामीटर,बैरोमीटर, एलिमीटर, पेैडोमीटर,सूर्योदय तथा सूर्यास्त समय , यूवी सेंसर तथा  मेपइण्डिया से प्री बण्डल्ड साल्युशंस ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टर(जीपीएस) जैसी खुबियों सहित मोबाइल प्रस्तुत करने वाली पहली  भारतीय कंपनी

shruti_hassan__mrअग्रणी व्यवसाय समूह वीडियोकॉन इण्डस्ट्रीज को भारत में सबसे पहला डुकाटी ब्राण्ड लाइसेेंस्ड मोबाइल फोन प्रस्तुत करने की घोषणा करते हुए अत्यधिक गर्व हो रहा है । इसके साथ  वीडियोकॉन मोबाइल फोंस ने मो-बाइकिंग  की एक अदभूत अवधारणा प्रस्तुत की है ।

मो- बाइकिंग केवल एक शब्द ही नहीं और भी बहुत कुछ है । यह एक भावना है। यह असीमित रोमंाच की भावना है । यह एक उभरती हुई जीवनशैली है  जहां एडवेंचर गेम्स को आराम का नया तरीका माना जाता है ।

ब्लॉक पर नवीनतम फोन वीडियोकॉन का डुकाटी सीरिज स्पोर्ट फोन-वी6200 है ।इस फोन को वीडियोकॉन इण्डस्ट्रीज के निदेशक श्री सौरभ धूत, वीडियोकॉन मोबाइल फोंस एण्ड डी2एच के सीईओ श्री अनिल खेडा तथा डुकाटी मोटर्स के प्रतिनिधि तथा सीईओ डुकाटी इण्डिया श्री आशिष चोरडिया ने ब्ल्यू सी, मुम्बई में प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर वीडियोकॉन समूह के निदेशक श्री सौरभ धूत ने कहा कि “ जिस तरह से वीडियोकॉन ने बाजार को स्वीकार किया है, उससे हम अत्यधिक प्रसन्न हैं । इस फोन को प्रस्तुत कर वीडियोकॉन ने एक नए युग की श्ुारूआत की है । वीडियोकॉन सदैव नए दिलचस्प तत्वों को हासिल करने की खोज में संलग्न रहा है तथा उसने हमेशा इस उद्योग में एक प्रतिमान स्थापित करने का प्रयास किया है। हमे आशा है कि यह मोबाइल फोन उद्योग में वांछित नयापन निर्मित करेगा , यह एक क्रान्तिकारी फोन है जिसमें ऐसी विशेषताएं एवं उपयोग है जिसे पहले कभी देखा नहीं गया हेै । “

वीडियोकॉन मोबाइल्स एण्ड डी2एच के सीईओ श्री अनिल खेरा ने सगर्व यह कहा कि: “हमें अपने नए फोन वी6200 को  जो कि एक नवाचार  है, प्रस्तुत करते हुए अत्यधिक गर्व की अनुभूति हो रही हैै। हमारी इच्छा है कि एडवेंचर स्पोर्टस की नई उभरती जीवन शैली तथा युवा उमंग को संबोधित करें । “
प्रेस वार्ता के दौरान फोन को प्रस्तुत करने वाली हस्तियों में अभिनेत्री श्रुति हासन भी उपस्थित थी । उन्होने इस अदभूत प्रस्तुति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “ मुझे इस नवाचार उत्पाद की प्रस्तुति के अवसर पर जोडा जाना सम्मान की बात है यह वास्तव में एक अदभूत फोन है । मोबाइल फोन के साथ डुकाटी का सम्बंध जुडना अत्यधिक रोमांचकारी है तथा मेरा विश्वास है कि यह भरपूर सफलता हासिल करेगा । मैने तथा मेरे परिवार ने एक पीढी तक वीडियोकॉन को विकसित होते देखा है । मैं आने वाले वषोZं में उनकी अपार सफलता की कामना करती हंेू ।

उत्पाद के बारे में
यह एक ऐसा फोन है जो स्पोर्टी डिजाइन के साथ एण्टी स्लिप िग्रप , स्कू्र फे्रम बॉडी चेसिस तथा डस्ट रेसिस्टेण्ट कीज के साथ आया है तथा इसका साइड कंट्रोल अपने आप में अदभूत है । इसमें विशेष स्पोटर्स खुबिया तथा डिजाइन है तथा इसका ब्राण्ड लाइसेंस डुकाटी के साथ जुडा हुआ है । इसे पाकर ग्राहक नििश्चत ही आनन्दित होंगे। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह देश में अपनी तरह का एकमात्र फोन है।

वी  6200 उन व्यक्तियों के लिए एकदम सही सन्तुलन है जो ऐसा उपकरण चाहते हैं जो महज फोन न होकर उनकी रोमांच की भावनाअेा को भी अभिव्यक्त करता हो । ं

इस फोन को किसी भी रोमांच  उत्साही व्यक्ति की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है  तथा यह एक सम्पूर्ण मो-बाइक अनुभव प्रदान करता है । वीडियोकॉन वी 6200 में ई-कम्पास  ( दिशाओं की पहचान के लिए ), थर्मामीटर (तापमान मापने के लिए ), बैरोमीटर ( वायु का दाब मापने के लिए ), एलिमीटर ( ऊंचाई का पता लगाने के लिए ), स्पीडोमीटर ( कदमों की संख्या गिनने के लिए ) , जीपीएस सिस्टम, यूवी सेंसर (यह पता  लगाने के लिए क्या आप खतरनाक पराबैंगनी किरणों का सामना तो नहीं कर रहे हैं )तथा एण्टी स्लिप िग्रप खुरदरी बॉडी । इसमें 2 मेगा पिक्सल कैमरा, डयुअल एलईडी टार्च, 6 एमएम टीएफटी स्क्रीन, मेप इण्डिया से आजीवन वैधता वाली जीपीएस नेविगेशन सिस्टम के साथ पहले से लगा 4 जीबी मेमोरी कार्ड तथा नार्मल तथा स्पोटर्स  2 हेड सेटस और कस्टमाइज्इड एलईडी पल्स इण्डिकेटर्स जैसी खुबिया शामिल हेैं ।  इसके साथ ही इसमें मोबाइल ट्रेकर, एफएम के साथ एफएम रिकार्डर तथा सूर्याेदय तथा सूर्यास्त मीटर भी लगा है ।

दिलचस्प बात यह है कि इस फोन को तीन मोड - फोन, फन तथा स्पोर्टस मोड पर चलाया जा सकता है । यह डुकाटी ब्राण्डेड स्पोटर्स बॉटल तथा एक आर्म बैण्ड जिसमें केस तथा मेपइण्डिया जीपीएस मैन्युअल के साथ प्रदान किया जाता है ।

इतना ही नहीं, वीडियोकॉन मोबाइल फोन ने यह घोषणा भी की है कि फोन तथा उसकी अवधारणा को प्रवर्तित करने के लिए  भारत की प्रीमियर मोटरसाइिक्लंग कम्युनिटी ,पोर्टल तथा मैग्जीन एक्सबीएचनी के साथ एक रोड ट्रिप आयोजित की जाएगी । दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से आयोाजित होने वाली वीडियोकोन मोबाइल फोंस ट्रिप 8 ‘शहरों में जाकर नए वी 6200 और डुकाटी सुपर बाइक्स  का प्रदशZन कर देखने वालों को मो-बाइकिंग का नया और पहला अनुभव भी प्रदान करेगी ।

वीडियोकॉन के बारे में

वीडियोकॉन का नया लोगो फ्ल्युइड  “वी“ के साथ एक नया सन्देश परिवर्तन का अनुभव जोडा गया है जो कि इस समूह की नई पहचान को प्रदर्शित करता है जिसे भारत के शीर्षस्थ ब्राण्डों में एक माना गया है । यह वीडियोकॉन के स्टेटिक से एनर्जीटिक पर तेजी से  जाने के नए फोकस का भी परिचायक है । वीडियोकॉन मोबाइल के बा्रण्ड प्रचार अभियान में कहा गया है -“ वी इस द न्यू मी “ । यह ब्राण्ड प्रचार अभियान युवाओं के अथक स्वभाव जिसमे केवल परिवर्तन ही स्थाई है का परिचायक है । मोबाइल फोन आज सभी के अन्तर्मन  का हिस्सा बन गया है तथा धीरे धीरे यह अपने आप मे सम्पूर्ण संसार बन गया हेै ।

वीडियोकॉन समूह की सफलता कई आधारस्तम्भों पर टिकी हुई है जो कि इस समूह द्वारा वषोZ से निर्मित तथा स्थापित सम्बंधों पर आधरित होने के साथ इसके व्यापार तथा चैनल पार्टनरों से पारस्परिक सम्बंध तथा विश्वाास का आधार है । वीडियोकॉन ने बहु बं्राण्ड रणनीति अपनाकर बाजार में एक मजबूत रास्ता तैयार किया है क्योकि इसने अपने विकास के साथ साथ देश के ग्राहको तथा यहां की सामाजिक -आर्थिक व्यवस्था को भी अपने साथ  जोड रखा है । बाजार मेें मिलने वाले उत्पादों मे वीडियोकॉन ने 85 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बनाकर एक गौरवपूर्ण भारतीय उत्पाद कहलाने का गौरव भी हासिल किया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संवेदनशीलता के साथ जन समस्याओं का निदानकर जन विश्वास अर्जित करें-अभिजात

Posted on 04 December 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि अधिकारी जनता के बीच जायें और समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निदान कर जन विश्वास अर्जित करें । क्षेत्रों में नियमित भ्रमणशील रहकर विकास कार्याे का निरीक्षण कर पाई गई कमियों को भी तत्परता से ठीक क करायें। उन्होंने राजस्व वसूली के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये है

जिलाधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि तैयार फोटोयुक्त  मतदाता पहचान पत्रों का सम्बन्धित व्यक्तियों को शत प्रतिशत वितरण सुनििश्चत करायें। इस कार्य की अधिकारियों की चरित्र पंजिका में प्रवििश्ट अंकित की जायेगी। उन्होंने सभी अपर जिलाधिकारियों ,उप जिलाधिकारियो, तथा तहसीलदारों को निर्देश दिये कि  अम्बेडकर ग्रामों का नियमित भ्रमण करें । उन्होंने सभी तहसीलों तथा थानों  के निरीक्षण करने और निरीक्षण आख्या अविलम्ब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में मिड-डे मील के सम्बन्ध में प्राप्त िशकायतों पर संज्ञान लेते हुए निर्देश दिये कि नियमित भ्रमण करें और प्रधानों की बैठक कर सचेत करें और नोटिस देकर कानूनी कार्यवाही भी करे। उन्होंने कहा कि तहसीलदार खण्ड विकास अधिकारी आदि अपनी तैनाती के स्थानों पर ही निवास करें अन्यथा कडी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण में सुधार लाये और पुराने प्रकरणो मे दिन प्रतिदिन सुनवाई करें । उन्होंने निर्देश दिये कि दिसम्बर तथा जनवरी माह में अभियान चलाकर भूमि के पटृों पर कब्जे का सत्यापन शत प्रतिशत करें और अवैध रूप  से कब्जा करने वालों के विरूद्व एफ.आई.आर. दर्ज कराकर जेल भिजवाये।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि अधिकारी शीत कालीन भ्रमण के दौरान सभी विभागों के कार्यो का प्रभावी निरीक्षण करें। ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में प्रतिभाग करें। जनता से संवाद बनाये रखे आर उनमें जागरूकता तथा विकास कार्यो में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करें।

बैठक में सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट , तहसीलदार तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुहर्रम पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाये:-जिलाधिकारी

Posted on 04 December 2010 by admin

परम्परागत रूप से आयोजनों की ही अनुमति रहेगी

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि मौहर्रम के पर्व पर बिजली, पानी, सफाई तथा सडक मरम्मत के कार्य तत्परता से पूर्ण करें सफाई कार्य के बारे में क्षेत्र के सभासदों की देखरेख में करायें। उन्होंने क्षेत्र के हैण्डपम्पों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी कार्यो से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनििश्चत करायें । उन्होंने स्पश्ट निर्देश दिये कि परम्परागत रूप से आयोजनों की अनुमति होगी और नये कार्यक्रमो को किसी भी दशा  में अनुमति नहीं दी जायेगी।

जिलाधिकारी कलक्लेट्रेट सभागार में मौहर्रम के अवसर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने ताजियों के जुलूस के आवागमन की सुचारू व्यवस्था तथा यातायात को सुचारू चलाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रतिबन्धित अप्रिय जानवरों की गली के मुहानों पर जाल लगाकर रोकने की कार्यवाही की जाये।

डी.आई.जी. एन्टनी देव कुमार ने कहा कि सहिश्णुता भारत का सबसे बडा गुण है। आपसी सदभाव केसाथ कार्य करें। नगर में सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहेगें और असामाजिक तत्वों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सुरक्षा प्रबन्धकों के बारे में भी विस्तार से बताया।

अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) एस.के. मौर्य ने बताया कि ताजिएदारों के लिए मिट्टी के तेल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। अपर नगर आयुक्त के.पी. ि़त्रपाठी ने बताया कि चििन्हत स्थानों पर पैच रिपेयर, स्ट्रीट लाईट तथा उत्तम सफाई व्यवस्था की जा रही है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के.पी.सिह ने बताया कि बीस-बीस सफाई कर्मियो की 8 विशेश टीमें लगी है।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बैठक का संचालन करते हुए विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनििश्चत करने के निर्देश दिये। ब्ौठक में डा0 सिराज कुरैशी, हाजी जमील उद्दीन, मौ0 शरीफ कुरैशी, हाजी मंजूर, हाजी इलियास, समी अगाई, चेयर मैन इस्लामियां लोक ऐजन्सी असलम कुरैशी , जियाउद्दीन अतीकुर रहमान, सुहैल कुरैशी तथा अहमद हसन पाशZद आदि ने सुझाव दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसरे,, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, तथा सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in