मतदाता पहचान पत्र बनवाने में निर्वाचन अधिकारी हुए सख्त

Posted on 07 December 2010 by admin

विधान सभा में शत-प्रतिशत मतदाताओं के फोटोग्राफ्स के लिए बूथ लेविल आफिसरों एवं सुपरवाइजरों को उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्ती के साथ निर्देशित करते हुए कहा है कि दिनांक 8 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से सांय साढे़ 5 बजे के मध्य मतदेय स्थलो पर भ्रमण कर अवशेश मतदाताओं के फोटोग्राफ्स लेकर मतदाता पहचान पत्र हेतु फोटो लेकर मतदाता सूची में फार्म 001-बी पर फोटो चस्पा करेंगे। उक्त फोटो युक्त निर्वाचक नामांवलियों मे शत-प्रतिशत अवशेश मतदाताओं के फोटोग्राफ्स मुद्रित हो जाये इसके लिए सम्मानित मतदाताओं को भी जानकारी देने की बात कही गई है। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार, सदर, लम्भुआ, जयसिंहपुर, कादीपुर, अमेठी, गौरीगंज एवं मुसाफिरखाना को बड़ी कड़ाई के साथ अपने क्षेत्र में बने रहने का आदेश दिया है। साथ ही साथ अपने अधीनस्थ बीएलओ, सुपरवाइजर व सेक्टर आफिसर के मोबाइल नं0 आदि सूचनार्थ साथ रखेंगे। जो भी कर्मचारी उक्त कार्य में लापरवाही करते हुए पाया जायेगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in