Archive | राज्य

युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती

Posted on 13 January 2011 by admin

युवा चिन्तन एवं राष्ट्र के सजग प्रहरी स्वामी विवेकानन्द ने युवाओं को राष्ट्र धर्म एवं राष्ट्र के प्रति त्याग एवं समर्पण का आहवान करते हुए युवाओं को सदैव अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने हेत प्रेरित किया। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विकास खण्ड बक्शा अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित युवा दिवस संगोष्टी में मुख्य अतिथि के रूप में डा0 नरेन्द्र रघुवंशी ने कही।

डा0 रघुवशीं ने कहा कि आज समाज विभिन्न जाति, धर्मो एवं समुदायों में बंटा हुआ है, जब कि आज जरूरत है कि हम सब एक होकर राष्ट्र के विकास में अपना समुचित योगदान करें, तभी एक अखण्ड व मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि वैज्ञानिक डा0 अनिल कुमार यादव ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांव कृषि प्रधान है। जब तक हम कृषि आधारित स्व रोजगार संसाधनों को नहीं अपनायेंगे तब तक राष्ट्र की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होगी और हमारा युवा रोजगार के अभाव में समाज विरोधी गतिविधयों में संलग्न होकर राष्ट्र को छति पहुंचाता रहेगा। नेहरू युवा केन्द्र का यह दायित्व बनता है कि वह युवाओं को विकास का उचित मार्ग दर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्र की मुख्य विकास धारा से जोड़े। इससे पूर्व नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार उदय नपे अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को संगठित कर युवा मण्डलों के माध्यम से युवाओ को राष्ट्र क मुख्य विकास धारा में जोड़ने को सतत प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए युवा मण्डल ईशापुर के अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह व युवा मण्डल कुसरना के अध्यक्ष राम सिंह यादव ने आज युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द्र के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रतिभागी नीरा आर्या ने राष्ट्रभक्ति से ओत प्रेत गीतों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर  राम प्रताप, विकास गुप्ता, सन्तोष कुमार, प्रताप नारायण, अभिषेक सिंह, कौशिक यादव, विनोद कुमार, पुष्पा, शकीना, अफजा आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन के.एल. विनोद कुमार, अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन जिला परियोजनाधिकारी एडोलसेंट अरविन्द भारद्वाज ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ठन्ड ने ली दो और की जान

Posted on 13 January 2011 by admin

•    माननीय व अधिकारियो की तरफ से अलाव के लिये नही किया गया इन्तजाम

प्रदेश में भले ही ठन्ड से मरने वालों की सख्या सैकडा पार कर गई है। चौबीस घण्टें के भीतर दो और लोगों की जान ठन्ड ने ले ली है। लेकिन माननीय व आला अफसरों के कान पर जूं तक नही रेगं रही है। जिले में अन्य प्रदेशो की अपेक्षा शीतलहरी का प्रकोप कुछ ज्यादा ही है। अलाव के नाम पर कागजी घोडे दौडाये जा रहे है। ठन्ड से निजात दिलाने में पालिका अध्यक्ष की ओर से भी कोई ठोस इन्तजाम नही किया गया है।

जिले का तापमान औसतन 1.4 है। हाण्ड कपाउ ठन्ड से मरने वालो की सख्यां में दिनो दिन बढोत्तरी हो रही हैैै। केातवाली नगर अन्तर्गत पयाग पटटी निवासी 50 वशीZय राम देव यादव की आज सुंबह ठन्ड लगने से मौत हो गई, सपा जिलाध्यक्ष रधुबीर यादव ने मृतक के धर पहुचंकर पीडित परिजनो को ढांढस बधाया, जबकि करौदियां निवासी 55वशीZय बृद्व की ठन्ड से मौत हुई है। प्रशासन का दावा है कि ठन्ड से निजात दिलाने के लिये अलाव व अन्य व्यवस्थायें की जा रही है। लेकिन जमीनी सच्चाई इसके उलट है। बानगी के तौर पर दूबेपुर ब्लाक अन्तर्गत हसनपुर मनियारपुर बन्धुआकला आदि गांव में प्रशासन की तरफ से अलाव की अभी तक कोई व्यवस्था नही की गई। अमहट स्थित गरीबो की कालोनी के लोग भी ठन्ड से त्रस्त है। लेकिन बार बार मांग के बावजूद भी अलाव नही जले। जयसिंहपुर ब्लाक अन्तर्गत पीढी, विरसिहंपुर, धरसौली, सपाही, विभारपुर आदि गांवों में लोग पुआल घास फूस जलाकर ठन्ड से बचने का प्रयास कर रहे है। कुडवार ब्लाक अन्तर्गत गजेहडी, मीरापुर, सोहगौली आदि गांव में भी कुछ इसी तरह का चित्र देखा जा सकता है। जिले में एक मन्त्री समेत छ: विधायक मौजूद है जिन्हे जनता के दुख दर्द से कोई वास्ता नही है। यह माननीय भले ही रैलियों में दिखावे के लिये करोडो रूपये खर्च कर डालते हो लेकिन जनता की मदद में इनके द्वारा दो चार हजार रूपये अलाव के नाम पर इनकी जेब से नही निकल रहे, आम आदमी मरे तो मरे अपनी बला से इनके घर में तो गीजर और ठन्डी गरम ए.सी. दोनो मौजूद है। प्रधानो का तो हाल मत पूछियें इस समय जीत के बाद इन्हे जश्न से ही फुर्सत नही मिल रही है। पता चला है कि प्रत्येक प्रधान हजार रूपये अपने कोश से अलाव के नाम पर खर्च कर सकता है बावजूद इसके भी ग्राम प्रधान प्रशासन की तरफ से मिलने वाली मदद का इन्तजार कर रहे है। लोगो का कहना है कि वोट लेने के लिये प्रधान जी ने ख्ुाब मुगाZ दारू बांटा लेकिन जब इस दैबी आपदा से निपटने का समय आया तो वह भी मौन है। बल्दीराय ब्लाक तो हाल ही निराला है। यह क्षेत्र राहुलगांधी का गढ़ माना जाता है लेकिन यहां भी डेहरिया,उमरा,कांपा, हलियापुर, तौधिकपुर उस्कामउ आदि गांवो में लोग अलाव की बाट जोह रहे है। इस बावत जब तहसीलदार सदर दिनेश चन्द्र गुप्ता से बात की गई तो उनके द्वारा रटा रटाया जबाब दिया गया कि अलाव जल रहे है। लेकिन यह तो जगजाहिर है कि प्रशासन ने कहीं भी अलाव की ब्यवस्था नही किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र ने दिया प्रदेश सरकार को करारा नुकसान नीला कार्ड बनने पर लगाई रोक

Posted on 13 January 2011 by admin

हाल ही में हुए प्रदेश सरकार के ाासनादो के मुताविक नए बीपीएल राान कार्ड  ‘‘नीले कलर‘ का गरीबो को निर्गत करने का फैसला लिया गया था। ाासनादो के क्रम मे छपाई का काम जनपद स्तर पर ाुरू करा दिया गया था। कई जनपदो ंमें तो सैकडो कार्ड भी छप गये है। ाासन का फैसला यह था कि चयनित गरीबो को खाद्यान, मिट्‌टी का तेल उपलब्ध आसानी तरीके से उपलब्ध हो सके। जिसकी जिलाधिकारी समेत विभागीय अधिकारी ने इसकी पुटि की, इस काम में जिलापूर्ति अधिकारी को लगा दिया गया, और छपाई का कार्य प्रारम्भ हो गया। नीला कार्ड की छपाई का रोकने की बात स्वीकार करते हुए लिखित आदो मिलने से इनकार किया। जबकि ध्यान रहे बीपीएल सर्वे का कार्य केन्द्र सरकार को है।

केन्द्र सरकार द्वारा बीपीएल व अन्त्योदय कार्डो की सख्या बढाने पर काफी लम्बे समय से कोई निर्णय नही लिया जा सका, जिससे प्रदो सरकार ने यह काम महामाया गरीब आवस योजना को सफल करने की नियत से सर्वे अपने जिम्मे ले कर कार्य प्रारम्भ कराया, जिससे राान कार्ड लाभार्थियो को नीला बीपीएल राान कार्ड मुहैया हो सके। केन्द्र सरकार इस कडे रूख से प्रदो सरकार को करारा झटका लगा है। क्यूंकि सूबे की सरकार केन्द्र की नियमावली को ताख पर रख कर जो कार्य ाुरू कराया, महामाया गरीबो को नीला कार्ड उक्त सरकार की अनदेखी का उल्टा परिणाम बताया है। जबकि राान कार्डो के निर्माण व वितरण का कार्य हरहाल में 31 जनवरी 11 तक पूरा करने का फरमान था। रोक के बाद प्रदो सरकार को खासा चपत हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर में बाल श्रमिकों की हुयी बढ़त्तरी

Posted on 12 January 2011 by admin

श्रम विभाग कार्यालय में बैठ कर वसूलता है महीना

नगर में पंजीकृत/अपंजीकृत बिस्कुट बनाने वाली पचासों बेकरिया हैं, जो गली-कूचों तक अपना कारोबार फैलाये हुए हैं। इन बेकरियों में दो-चार को छोड़कर शेष सभी बेकरी संचालक अपने कारखाने में नाबालिग बाल श्रमिकों से कार्य करा रहे हैं और वेतन देने के नाम पर उनका खुला शोषण करते हैं, किन्तु इस तथ्य की ओर जिला प्रशासन और श्रमायुक्त का ध्यान नहीं जा रहा है और ना ही नगर क्षेत्र में इसकी कभी जांच-पड़ताल या मौका-मुआयना किया जाता है, जिससे गरीब, असहाय, निर्धन परिवार के बालकों का वैधानिक शोषण किया जाता है।

जानकारी मिली है कि ऐसे बेकरी वाले गरीब, असहाय, निर्धन परिवार के बाल श्रमिकों को रात-दिन खटाने और कोई कानूनी कार्रवाई या छापे की कार्रवाई न करने के लिए मोटी रकम श्रमायुक्त के पास पहुंचा दी जाती है, जिससे बाल श्रमिक का मामला देखने वाले श्रम मन्त्रालय के ये अधिकारी बैठे-बैठे कारखानों के श्रमिकों की बेहतरी की रिपोर्ट तैयार कर दी जाती है, जबकि बालश्रम कानूनी अपराध है, मगर श्रमायुक्त जैसे अधिकारियों की नज़र में यह जुर्म नहीं है। इसलिए बाल श्रमिकों का शोषण वर्तमान में बरकरार है। इस सन्दर्भ में जिला प्रशासन व सरकार का ध्यान लोगों ने आकृष्ट किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ठण्ड का आलम कागजी अलाव धधक रहा है चहुंओर

Posted on 12 January 2011 by admin

अलाव जलाने में फिसड्डी नपाप जौनपुर टापर और अन्य तीन नगर पालिका प्रथम हैसियत में है

उपेक्षित और अड़ियल रवैया इस आपदा के समय भी हैवानियत भरा ही दिखाई दे रहा है। जिम्मेदार शासन-प्रशासन का मानवीय और नैतिक दायित्व होता है कि वह प्रदेश की िस्मता, वजूद और जनता के जान-माल की हिफाजत किसी आपदा और दैवीय प्रकोप में लड़कर करे, लेकिन नक्कारी व्यवस्था के कारण शासन-प्रशासन मौजूदा समय में पूरी तरह असफल ही साबित हुआ है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठण्ड में राहत के नाम पर शासन तो मौन साधे हुए है, प्रशासन सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर अलाव जलाने के लिए िढंढोरा पीट रहा है। रोज ही नये-नये आदेश-निर्देश अखबारों में छपवाकर वाहवाही लूटे जाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि जनपद में चल रहे 12 दिन से भीषण ठण्ड और शीत लहर से राहत देने के लिए इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़कर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी अलाव जलता दिखाई नहीं दे रहा है।

जनपद के अन्य तहसीलों में अलाव जलाने की बात ही बेमानी है। नगर क्षेत्र जो सर्व साधन सम्पन्न क्षेत्र है और जिले के लगभग सभी अधिकारी नगर क्षेत्र में रहते हैं। कहीं भी सरकारी खर्चे पर अलाव जलवाते नहीं देखे गये। इस भीषण ठण्ड में शीत लहर से बचने के लिए घर-परिवार वाले व्यक्ति, दुकानदार, कल-कारखाने के मजदूर अपने खर्चे से लकड़ी, काटूZन, कपड़ा, टॉयर आदि जलाकर ठण्ड से निजात पाने के लिए आग जला रहे हैं। काफी चिल्ल-पो होने पर कहीं-कहीं हरे पेड़ की न जलने वाली कुछ लकड़ियां रखकर इतिश्री कर देते हैं। ग्रामीण इलाकों में प्रशासन की उपेक्षा है। ग्राम पंचायतों के प्रधान बजट न होने का रोना रोकर पीछा छुड़ा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण ठिठुरन से निजात पाने के लिए सरपत, पुआल व अपनी जलाऊ लकड़ी जलाकर अपने जीवन की रक्षा कर रहे हैं, मगर शासन-प्रशासन का रवैया अभी भी क्रूरता का बना हुआ है। कहना अनुचित न होगा कि मुर्दो को ज़िन्दा रखने के लिए अरबो-खरबों बहाये गये और जिन्दों को जिलाने के बजाय मरने की नीति अपनाई जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

घरेलू गैस आपूर्ति सुचारू बनाने तथा घटतौली रोकने हेतु कडे निर्देश

Posted on 12 January 2011 by admin

हाकर्स को वदीZ, परिचय पत्र  डायल टाइप वैलन्स दो सप्ताह में सुलभ कराये

टोल फ्री नम्बर 18002333555 या हेल्पलाइन 9358717019 पर सूचना दें

घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू बनाने , घटतौली रोकने तथा अवैध रूप से कामिशZयल उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन गम्भीर है और इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि दो सप्ताह में सभी गैस एजेन्सी स्वामी अपने हाकर्स के लिए वदीZ(डेªस) तथा परिचय पत्र सुलभ करा दें और हाकर्स डायल टाइप बैलेन्स साथ लेकर चलें। उन्होंने नागरिकों से भी अपील है कि तौल के पश्चात ही गैस सिलेण्डर की आपूर्ति लें गैस कम होने पर सिलेण्डर न लें।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात आज यहां कलक्ट्रेट में विभिन्न गैस एजेन्सी तथा आयल कम्पनियों के अधिकारीयों के साथ आहूत बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा व्यावसायिक संस्थानो को गैस एजेन्सी कामिशZयल गैस सिलेण्डर ही उपलब्ध करायें। यदि कही घरेलू गैस के कामिशZयल उपयोग की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें और प्रभावी कार्यवाही करायें। उन्होंने कहा कि घरों में गैस सिलेण्डर आपूर्ति के समय हॉकर स्लिप पर सिलेण्डर नम्बर भी अंकित करें ताकि यदि कोई उपभोक्ता अपने घरेलू सिलेण्डर का अन्यत्र दुरूपयोग करता है तो उसके विरूद्व भी कार्यवाही की जा सके।

बैठक में निर्णय किया गया कि आयल कम्पनियों के अधिकारियों, गैस एजेन्सी मालिको तथा प्रशासन की मासिक बैठक आहूत की जायेगी। आयल कम्पनियों द्वारा मासिक चैकिंग अभियान नियमित चलेगा जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, मजिस्ट्रेट तथा पुलिस भी उपलब्ध रहेगी। होटलों,दुकानों,वाहनों में अनाधिकृत रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर उपयोग होने पर प्रभावी कार्यवाही होगी।

उन्होंने निर्देश दिये कि गैस सिलेण्डर के वाहनों से सिलेण्डरों से गैस निकालने की सूचना तत्काल सम्बन्धित थानों को भी दें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनिशकायतों का तत्परता से निस्तारण करायें। इण्डियन आयल कार0 के प्रतिनिधि ने बताया कि उनके टोल फ्री नम्बर 18002333555 पर अथवा गैस एजेन्सी एसो0 की  हैल्प लाइन 9358717019 पर सूचना या िशकायत दर्ज करा सकते है। जिलाधिकारी ने सचेत किया कि आयल कम्पनी के अधिकारी और एजेन्सी स्वामी सक्रियता और सकारात्मक सोच के साथ गैस आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू बनायें। उन्होंने पैट्रोल पम्पों पर भी नियमित चैकिगं कराने के निर्देश दिये।

बैठक का संचालन करते हुए अपर जिलाधिकारी(ना0 आपूर्ति) एस.के. मौर्य ने बताया कि जनपद मे 55 गैस एजेन्सी कार्यरत है जिनमें 43 आगरा महानगर तथा 12 ग्रामीण क्षेत्रों में है। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, आई.ओ.सी. के प्रबन्धक मनीश कुमार सहा0प्रबन्धक विनीत जोशी, वी.पी.सी.एल. के प्रबन्धक संजय शर्मा उप प्रबन्धक अरूण सोनवारी, एच.पी. के विपणन अधिकारी

हिमांशु के0 पोगडे, इण्डियन आयल के प्रबन्धक मनमोहन सिंह कुकरेजा, आगरा एल.पी.जी. एसों0 के अध्यक्ष सन्तोश सिकरवार, हीरा सिंह चन्देल, विजयदत्त पालीवाल, ए.के. सिंह आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरीब कैसे करे विश्वास!िशकायत पर िशकायत नही सुनते अधिकारी

Posted on 10 January 2011 by admin

गरीबो के मशीहा का तकमा पहनने वाली उ0प्र0 की यह माया सरकार में भ्रश्टाचार का बोलबाला खुलेआम ब्याप्त है। गरीबो को आवास के नाम पर खुलेआम अधिकारियों ने 10 से 15 हजार रूपये लेकर आवास बेच दिया गाय। फिर भी गरीबो के लिये बनाया गया आवास गरीबो को न मिलकर बड़े पैसे वालो को ही मिल पाया, क्यूंकि उन्ही के पास अच्छी रकम देने की क्षमता  थी।

उत्तर प्रदेश सरकार में गरीबो के मदद की योजना पाने वाले लोग इस सुबिधा से ऊब चुके है, क्यूंकि इनमें लगभर 4 से 5 माह से रहने वाले लेाग अव्यवस्थाओं से जूझ रहे है। बताते चले कि ब्लाक न0 4, 7, 11, 12 आदि के कई कमरो में पानी की टोटी, विजली की वायरिंग, लैट्रिंग चालू न ही हेा सका है जिसकी िशकायत कई बार समाज सेबी संस्थाये विभागीय अधिकारी को दे दिया है लेकिन अधिकारी सिर्फ जांच कर कार्यवाही करने की बात करते है। उक्त कमरे में रहने वाले लोगो ने एक जुट होकर बताया कि विभाग द्वारा हमेशा जांच किया जा रहा है कि कौन रहता है, और कौन नही रहता कमरा निरस्त करने की बात करते हुए हम गरीबो को डराते रहते है। अपने मांग में लिखा था कि यहा आवासों मे आये दिन कुछ मनचले शांम से आधी रात्रि में घूमते रहते है, और दारू पीकर अनाप-सनाप भी बकते रहते है। पूछंने पर यहां क्या करने आये हो तो लड़ाने करने पर उतारू हो जाते है। जिस पर चौकी इन्चार्ज गभड़िया से बात हुई तो उन्हेाने बताया कि वहां रहने वाले लोग ही ठीक कर सकते है, अगर मेरी जरूरत हो तो मेरे नम्बर पर काल कर मुझे इत्तला करो। इस तरह ख्ुालेआम घूम रहे मनचलो के खिलाफ कार्यवाही करूंगा। कांशीराम आवस कालोनी के लेागो ने िशकायत किया है कि गरीबो को शहर से बाहर बसा दिया गया जहां न पानी न अलाव की ब्यवस्था, हमारे बच्चे ठन्ड से  मरने की कागार पर है। इन अब्यवस्थाओ को दर किनार करते हुए विभागीय अधिकारी हमारी बात सुनने से कतरा रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नमूना टीम विफल सुविधा शुल्क बाधक

Posted on 10 January 2011 by admin

केराकत,जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर व ग्रामीणांचल क्षेत्रों में खाद्य पदार्थो में धड़ल्ले से मिलावट पर लगाम लगाने में शासन-प्रशासन व नमूना टीम पूरी तरह विफल साबित हो गई है। क्षेत्रीय जनता और समाजसेवकों के साथ क्षेत्रीय प्रबुद्धों का मानना है कि मिलावट पर कारगर नकेल न लगाने के पीछे नमूना टीम द्वारा मिलावटखोरों से वसूली ही आड़े आ रही है। दूसरी तरफ मिलावटखोर नमूना टीम को सुविधा शुल्क देकर उन्हें निभीZकता से मिलावटखोरी करने की छूट दिये हुए हैं।

बताया गया है कि पिछले महीनों में दिखावे के लिए नमूना टीम ने शासन-प्रशासन के निर्देश पर गली-कूंचों तक की चाय-मिष्ठान और खाद्य पदार्थो की बिक्री करने वालों के यहां छापेमारी का हौवा खड़ाकर ले-देकर मोटी रकम कमाने के बाद मौन धारण कर लिया गया। जिसका परिणाम है कि केराकत क्षेत्र में अनाज, तिलहन, वनस्पति और दूध, खोवा, पनीर के साथ मिष्ठान के दुकानदारों द्वारा अखाद्य पदार्थो का मिश्रण किया जाने लगा। जिसे खाने के बाद ग्राहक व आम नागरिक उसके दुष्प्रभाव से पीड़ित होने लगे और तरह-तरह की बीमारियों के शिकार, परन्तु इन मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई न की जा रही है और ना ही कारगर नकेल ही लगाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ठण्ड से एक और मरा

Posted on 10 January 2011 by admin

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहलला जोगियापुर में गत रविवार को सुबह टण्ड लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त मोहल्ला निवासी रामलाल प्रजापति पुत्र अंगनू सुबह शौच हेतु जा रहे थे कि तेज ठण्ड लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संघ की सूची में कर्मचारी अपना नाम दर्ज करायें

Posted on 09 January 2011 by admin

वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने चुनाव को देखते हुए सदस्यता अभियान शुरू किया है। संघ की ओर से कहा गया है कि जिन कर्मचारियों ने संघ की सदस्यता नहीं ली है वह सदस्यता शुल्क जमा कर संघ की सूची में अपना नाम दर्ज करा लें। संघ की सदस्यता हासिल करने वाले कमर्तचारी ही मतदान कर सकेंगे। विदित हो कि संघ का कार्यकाल खत्म हुए लगभग दो वर्ष बीतने को है लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा कर्मचारी संघ का चुनाव नहीं कराया गया। कर्मचारी संघ द्वारा काफी हो हल्ला मचाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी। चुनाव सहायक कुलसचिव शेषनाथ पाण्डेय और प्रो. बीके सिंह ने कर्मचारी संघ से चुनाव में भाग लेने वाले सदस्यों की सूची 17 जनवरी तक उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी कहा गया कि सूची उपलब्ध होन के बाद ही चुनाव तिथि की घोषणा की जाएगी। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा शुरू होने के पहले कर्मचारी संघ का चनाव करा दिया जाएगा।

चुनाव अधिकारी की ओर से सदस्यसों की सूची मांगे जाने के बाद शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। कर्मचारी संघ क पूर्व उपाध्यक्ष सुनिल कुमार की सदस्याता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार ने कहा कि परिसर के ऐसे सभी कर्मचारी जिन्होंने अभी तक संघ की सदस्यता हासिल नहीं की है वह 15 जनवरी तक शुल्क जमा कर सदस्यता सूची में नाम दर्ज करा लें। संघ की सदस्यता हासिल करने वाले कर्मचारी चुनाव मेें मतदान कर सकेंगे। 15 जनवरीके बाद किसी भी कर्मचारी को सदस्य नहीं बनाया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in