Archive | राज्य

पीट पार्टी की उम्मीदवार सुनीता मित्रा गिरफ्तार

Posted on 26 April 2011 by admin

प्रदेश में नवजननी अपनी धाक से आकर्षित करने वाली पीस पार्टी की उम्मीदवारी का सपना सजांेए सुनीता मित्रा पार्टी की तरफ से गोपामऊ पिहानी विधानसभा क्षेत्र की चर्चित प्रत्याशी थी। पसिगवां पुलिस ने पति पत्नी दोनों अवैध हथियार और उनका प्रयोग करने के जुर्म में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। ज्ञातव्य है कि प्रत्याशी सुनीता मित्रा और उनके पति आनंद मित्रा का आपसी झगडा हो रहा था जंगबहादुर गंज में अपने आवास सर्वप्रथम प्रत्याशी सुनीता ने गुस्से में रखा हुआ अवैध पिस्तौल अपने पति पर तान दिया। उनके पति ने आनंद मित्रा ने भी अपना अवैध असलहा निकाल लिया। झगडा काफी तेज स्वर में हो रहा था स्थानीय पुलिस का जानकारी होने पर पसिंवगां थानाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने दोनों पति पत्नी को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार करके दोनों को जेल भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सत्य साई बाबा हुए दिवंगत, शोक में पूरा जनपद

Posted on 26 April 2011 by admin

सत्य साई बाबा के समाचार को जैसे ही अनुयायी श्रद्धालु लोगों ने सुना वे किंकर्तव्यमूढ़ बनकर सच्चाई की खोज में इलेक्ट्रानिक मीडिया का सहारा लिया। पूरी सच्चाई के बाद शोक मग्न हो गए उनके चित्र पर अनुयायियों ने दिपक जलाकर भजन किर्तन करने लगें। संगठन के मुख्य कार्यकर्ता नरेश चंद्र शुक्ला ने जीवनी कें अंश कहकर उपस्थित लोगों को राहत दिलाई। उन्होंने कहा कि सत्यसाई बाबा का जन्म 23 नवंबर को प्रदेश के अनंनतपुर जिले में हुआ था जीवन के 14वें वर्ष में सन 1940 में स्वयं को शिरडी के साईबाबा का अवतार बताया। पुट्टावर्ती को अपना आश्रम बनाया। बाबा ने सत्यसाई विश्वविद्यालय, साई चिकित्सालय, और दर्जनों संस्थाओं का जन्मदाता कहलाएं। पेयजल योजना चलाई। देश और देश के बाहर शीर्ष पदों पर बैठे लोग उनके अनुयायी थे। जिनमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई,क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की तमन्ना रखते थे। हरदोई जनपदे वरिश्ठ श्रद्धालु अनुयायी कीर्तन करके अपने आप का तसल्ली दे रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सर्व सम्मति से जिला योजना का 154 करोड 55 लाख रू0 का परिव्यय अनुमोदित

Posted on 24 April 2011 by admin

minister_v_r_bhati_holding_meeting_of_district_planजिला योजना समिति की विकास भवन पर आयोजित बैठक में वर्ष 2011-12 की जिला योजना के लिए सर्व सम्मति से 154 करोड 55 लाख रूपये के परिव्यय का अनुमोदन प्रदान किया गया । जनपद के जिला योजना के प्रभारी मंत्री/होम गार्ड एवं, पी.आर.डी मंत्री श्री वेदराम भाटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों के महत्वपूर्ण सुझावों के साथ जिला योजना में विभागवार परिव्यय अनुमोदित  किये गये । मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्रीवास्तव ने विभाग वार कार्य योजना और प्रस्तावित लक्ष्य/धनराशि का विवरण प्रस्तुत किया।

मा0 मंत्री श्री वेदराम भाटी ने कहा कि कार्यो को समयबद्व रूप से निस्तारित करें और योजनाओं की  सार्थकता को देखते हुए स्वीकृत धनराशि का व्यय सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिये कि मा0 जनप्रतिनिधियों को समय से एजेण्डा तथा शासनादेश तथा कार्यो की जानकारी सुलभ करायें। उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों/सदस्यों द्वारा जनपद के विकास के लिए जिला योजना के प्रस्तावों पर सर्व सम्मति से अनुमोदन प्रदान करने पर अभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास करना रहता है।

जिला योजना में इस वर्ष 83 किमी ग्रामीण सडकों के निमार्ण हेतु 29 करोड रूपये, पर्यटन विभाग को 30 लाख रूपये, प्राथमिक शिक्षा में सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत 25 प्रतिशत राज्यांश के रूप में 150 लाख रू0 तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भवन निर्माण हेतु 50 लाख रूपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया।

माध्यमिक शिक्षा के लिए 40 लााख 40 हजार रूपये, प्रादेशिक विकास दल को 11.75 लाख, खेल विभाग को 50 लाख रूपये अनुमादित किये गये।

एलौपैथिक चिकित्सा हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के भवन निर्माण हेतु एक करोड रू0, प्रा0स्व0 केन्द्रो की स्थापना हेतु 5 लाख तथा सामुदायिक स्वा0 केन्द्रो की स्थापना हेतु  135 लाख तथा भवन के अवशेष कार्यो के लिए 35 लाख इस प्रकार एलौपैथिक चिकित्सा के लिए 2 करोड 75 लाख रू0 अनुमोदित किये गये। इसके अतिरिक्त परिवार कल्याण कार्यक्रम में 20 उपकेन्द्रों के निर्माण हेतु 180 लाख रूपये अनुमोदित किये गये। आयुर्वेद एवं यूनानी पद्यति हेतु 3 लाख तथा होम्योपैथी पद्यति हेतु 6 लाख रूपये अनुमोदित किये गये।

नगरीय जल सम्पूर्ति एवं स्वच्छता के अन्तर्गत 6 करोड 18 लाख 70 हजार रूपये, ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रमों के लिए 32 करोड 22 लाख 72 हजार रूपये ग्रामीण स्वच्छमा (पंचायती राज) हेतु 3 करोड  29 लाख 87 हजार रूपये, जनपद में इस वर्ष 500 महामाया आवास, 300 महामाया सर्वजन आवास, 3596 इन्दिरा आवास, हेतु 7 करोड 64 लाख 51 हजार रूपये, पूल्ड आवास हेतु 2.5 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण हेतु 257 लाख रूपये का परिव्यय स्पेशल कम्पोनेंट मद में अनुमोदित किया गया। पिछडी जाति कल्याण छात्रवृत्ति हेतु 2 करोड 31 लाख, तथा अल्प संख्यक कल्याण मद में 5.50 लाख तथा अन्य वर्ग में 185 लाख रूपये रखे गये है।

शिल्पकार प्रशिक्षण 16 लाख, समाज कल्याण मद में 7 करोड 70 लाख रूपये , विकलांग कल्याण 2 करोड 53 लाख 58 हजार, महिला एवं बाल विकास-01 करोड 86 लाख 41 हजार, पुष्टाहार मद में 23 लाख, रेशम विभाग को 3 लाख, नेडा-19 लाख 96 हजार, खादी ग्रामोद्योग-17 लाख 20 हजार, राजकीय लद्यु सिंचाई- 65 लाख 83 हजार रूपये निजी लद्यु सिंचाई 293 लाख, सामुदायिक विकास-73 लाख 74 हजार रूपये अनुमादित किये गये।

इस वर्ष जिला में 35 पंचायत भवनों के निर्माण हेतु 3 करोड 67 लाख रूपये, डा0 अम्बेडकर ग्रामों में सी.सी.रोड एवं के.सी.ड्रेन निर्माण हेतु 22 करोड 56 लाख 23 हजार रूपये, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना में 780 लाख रूपये, उद्यान विभाग 6 लाख 34 हजार , पशुपालन विभाग हेतु 161 लाख,, दुग्ध विकास हेतु 363 लाख, मत्स्य 1.33 लाख वन विभाग के लिए 235 लाख रूपये का परिव्यय अनुमोदित हुआ है।

बैठक में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में 119 लाख तथा डी.आर.डी.ए प्रशासन हेतु 35 लाख रूपये परिव्यय अनुमोदित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाधर कुशवाह, विधायक डा0 धर्मपाल सिंह,सूरजपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, राजेन्द्र सिंह, सांसदांे के  प्रतिनिधि तथा जिला योजना समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों से गेहॅू खरीद प्रारम्भ

Posted on 24 April 2011 by admin

सम्भागीय खाद्य नियंत्रक आगरा सम्भाग आगरा/अलीगढ ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत रबी विपणन वर्ष 2011-12 हेतु किसानों से सीधे गेहूॅ खरीद 01 अपै्रल 2011 से प्रारम्भ कर दी  है जिसमें गेहॅू का समर्थन मूल्य रू0 1120/प्रति कुन्तल एवं उस पर रू0 50-प्रति कुन्तल बोनस निर्धारित किया गया है ।

उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि उनका गाॅव के जिन क्रय केन्द्रों से सम्बद्व है, उन क्रय केन्द्र पर ले जाकर अपनी गेहॅू की बिक्री करें और अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करें । आगरा एवं अलीगढ सम्भाग में अधिकांश मण्डियों में स्थापित गेहॅू क्रय केन्द्र असम्बद्व है, उन जनपद के किसी भी गांव का किसान अपनी उपज मण्डी ले जाकर बिक्री कर सकते है, किसान अपना गेहॅू बेचने हेतु मण्डी ले जाते समय किसान बही, किसान क्रेडिट कार्ड तथा साधन सहकारी समितियों के पास बुक एवं चकबन्दी अन्तर्गत ग्रामों में चकबन्दी सम्बन्धी संगत मूल भूलेख व अन्य फोटो युक्त पहचान पत्र साथ में ले जाये।

उन्होंने किसानों से कहा है कि क्रय केन्द्रो पर किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर वि सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाषः 0563-2570421 एवं लखनऊ कार्यालय के टोल फ्री नम्बर 18001805046 पर शिकायत कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधानसभा क्षेत्र संदेश यात्रा, निगाहें कही निशाना कहीं

Posted on 24 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता में अपनी पैठ बनाने हेतु जोर शोर से जुटी हुई है। 22 अपै्रल से 24 अपै्रल के बीच संदेश यात्रा के बीच लोगों को जगाने के लिए आयोजित की गई संदेश यात्रा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने माधौगंज से पार्टी ध्वज दिखाकर प्रारम्भ की। जिसमें सपा बसपा और कांग्रेस सभी को निशाने पर लिया गया। हरदोई विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र ंिसंह उर्फ शैलू ने शकाहा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद खेरिया, नेवादा, आंट, मवैया की पद यात्रा की। मल्लावाॅ में नगर अध्यक्ष अतुल शुक्ला जैविक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अभयशंकर शुक्ला, भाजपा नेता विद्याराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का नेतृत्व संभाला। इस प्रकार जिलें में सभी कार्यकर्ताओं ने नेता के साथ कार्यक्रमों में टोली बनाकर चल रहे है। नेतृत्व दोयम दर्जे के भाजपा नेताओं के पास है। अभी तक के कार्यक्रमों में आम चर्चा है कि जिले केे नामी गिरामी नेता और कार्यकर्ता गैरहाजिर चल रहे है। संभावना यह व्यक्त की जाती है। वह टिकट के लिए दूसरी पार्टी की राह देख रहे है परंतु जिलाध्यक्ष राजीव रंजन यह बात स्वीकार नही कर रहे है। उनका कहना है कि हमें सभी लोगों का मार्ग दर्शन एवं सहयोग मिल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आशा बहुएं मांग न मानने पर करेगी भूख हड़ताल

Posted on 24 April 2011 by admin

photo-n2प्रदेश में एनआरएचएम के अन्तर्गत कार्यरत बहू आशा के कल्याण के लिए संघर्षरत बहू आशा कल्याण समिति की अध्यक्ष किरन शुक्ला ने  प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में कहा कि बहू आशा अपने कार्य और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। संगठन विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर संगठन से निष्कासित कुछ बहू आशा जनपद और प्रदेश में भ्रामक प्रचार कर रही हैं। इनके कृत्यों से बहू आशा का नुकशान हो रहा है। बैठक में श्रीमती शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार अन्य राज्यों की तरह उत्तर-प्रदेश सरकार में भी बहू आशा का मानदेय बढ़ाया जाय। यदि 5 मई तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो हम आशा बहुएं दिल्ली के जन्तर मन्तर पर भूख हड़ताल करने पर बाध्य होंगी।  बैठक में जिला प्रभारी गीता मिश्रा, उषा तिवारी इलाहाबाद, लवकेश मिश्रा सीसएएम नगर,सुमन साहू गोण्डा, हूमा दिक्षित फतेहपुर, रीता शुक्ला शाहगढ़ मौजूद रहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बार कौसिंल चुनाव 41 फीसदी मतदान

Posted on 24 April 2011 by admin

बार कौसिंल आॅफ उत्तर प्रदेश के चुनाव मत प्रतिशत लगभग 41 फीसदी रहा। जिला जज ओपी वर्मा की निगरानी में मतदान पूरी तरह शांति पूर्वक निपट गया। दीवानी कचेहरी के न्याय भवन में दस बजे से मतदान शुरू हुआ शाज पांच बजे तक लगातार चलता रहा। जिला जज ने अपर जिला जज रामनाथ दिनकर को चुनाव अधिकारी बनाया। दिनकर साहब ने पूरी मतदान प्रक्रिया पर अपनी पैनी नजर रखी। मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। बीच बीच में जिला जज ओपी वर्मा ने आकर व्यवस्था का स्वयं जायजा लिया। मतदान स्थल पर गैर मतदाता या बगैर पहचान पत्र के प्रवेश नही करने दिया गया। यहां तक की बसपबा सांसद और महासचिव नरेश अग्रवाल को बगैर पहचान पत्र के प्रवेश नही दिया गया। पुनः परिचय पत्र के साथ आने पर मतदान का प्रयोग कर पाएं। बार कौसिंल का चुनाव सर्वाधिक बुद्धिजीवी वर्ग से होता हैं। बसपा सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त गोपालनारायण मिश्र के बडे़ परेश मिश्र भी प्रत्याशी थंे। इस लिए बसपा ने पूरी ताकत जिताने में लगायी। उनके पक्ष में बसपा विधायक आसिफ खाॅ बब्बूं ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत लगा दी। सांसद एवं महासचिव नरेश अग्रवाल भी उनके पक्ष में अपने लाव लस्कर समेत पूरे समय उपस्थित रहे और अधिवक्ताओं से श्री मिश्र के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोकवाणी द्वारा शिकायतों का अंबार कौन करेगा निस्तारण

Posted on 24 April 2011 by admin

सवायजपुर तहसील में जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने मातहतों का आदेश दिया कि शिकायतें शीघ्र शीघ्र दूर की जाएं पीड़ित पक्ष को बार बार न आना पड़े। पर दूर कौन करेगा यह सवाल आज का प्रश्न है। जनपद वासियों की लोकवाणी में लंबित 4200 शिकायतें इनकी पोल खोल रही है। हर विभाग की सूची में पहले नंबर पर जिला विद्यालय निरीक्षक की 513 शिकायतें शिखर पर है दूसरे पर समाज कल्याण विभाग 396 शहर कोतवाली पुलिस 300 शिकायतों पर स्थित है। तो बेसिक शिक्षा 225 जिला निर्वाचन विभाग 221 पर है। शायद यही संतोष समय काट रहे है हम तो इनके बाद है। हमसे भी बड़े बडे़ शिकायत कर्ता विभाग है। प्रथम स्थान पर आने डीआईओएस का यही कहना है कि अधिकतर शिकायतें हमारी ज्वाइंनिग से पहले की है। मैं बोर्ड परीक्षाओं में व्यस्त था अब शीघ्रता पूर्वक निस्तारण करूंगा। पूरे जनपद में जनता की शिकयतों का विभागों द्वारा कार्य न होेने की लंबी सूची है स्वयं जिलाधिकारी महोदय ने मातहत अफसरों का निस्तारण का आदेश दिया। लोकवाणी  शिकायतों को सर्वप्रिय बनाने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की यह योजना काफी लोकप्रिय हुई थी जनता को इससे बड़ी उम्मीदें थी। मगर वही अब अफसरशाही की भेंट चढ़ चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई की मजदूर महिला बेमिसाल कामयाबी

Posted on 24 April 2011 by admin

जहां पर चाह है रास्ता अपने आप बन जाते है। लगन और मेहनत से इंसान क्या नही कर सकता। जनपद की मजदूर महिला सीमा उर्फ गुड़िया संडीला के बेंहदर ग्राम की सुरेंद्र वर्मा की पत्नी है। मात्र कक्षा आठवीं पास उसका पति सुरेंद्र बंबई में मजदूरी करता है जो कुछ कमाता वह कर्जा साहूकारों का अदा कर देती थी। सीमा उर्फ गुड़िया परिवार का आमदनी का जरिया निकाला। पड़ोस की महिलाओं का इकट्ठा करके स्वयं सहायता समूह गठन किया। और सहकारी सहायता की जानकारी ली। पंजीकरण कराने के बाद बैंक आॅफ इंडिया बेंहदर शाखा से पच्चीस हजार रूपये का कर्जा लिया लगन और समर्पण की भावना से हर बाधा को पार करते गुड़िया खिलौना बनाकर प्रसिद्धि पाई। आस पास के गांवों, तहसील और जिले की सीमा पार करके लखनऊ भोपाल दिल्ली आगरा मैनपुरी में अपना गुड़िया की सप्लाई करके पहचान बनाई। सीमा ने बताया अब वह पांच समूहों का संचालित कर रही है। दिल्ली मंे उद्योग की नीव डाल चुकी है शालीमार बाग के हैदरगंज में उद्योग प्रारम्भ करने वाली है। अब दिल्ली के कारखानें में बांड बनाने का गुड़िया प्रयास कर रही है। चाइनीच खिलौनों का मात देने के लिए प्रतिस्पर्धा हेतु तकनीक का सहारा उसे लेना पडे़गा। जनपद के छोटे से गांव से शुरू यह उद्योग दिल्ली तक फैल चुका है। इसमें काम करने वाली प्रत्येक महिला प्रत्येक महीनें में तीन हजार तक कमा लेती है। हर समूह में तीन चार सौ महिलाएं काम कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

23 अपै्रल को कानपुर में पार्टी द्वारा लगाई जाने वाली ’माया के घोटाले’ का उद्घाटन

Posted on 21 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री किरीट सोमैया कल  लखनऊ आ रहे हैं। प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि श्री सोमैया 23 अपै्रल को कानपुर में पार्टी द्वारा लगाई जाने वाली ’माया के घोटाले’ का उद्घाटन करेंगे। श्री सोमैया देर शाम हरदोई में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बसपा सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार व घोटालों की जानकारी एकत्र करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in