Categorized | हरदोई

बार कौसिंल चुनाव 41 फीसदी मतदान

Posted on 24 April 2011 by admin

बार कौसिंल आॅफ उत्तर प्रदेश के चुनाव मत प्रतिशत लगभग 41 फीसदी रहा। जिला जज ओपी वर्मा की निगरानी में मतदान पूरी तरह शांति पूर्वक निपट गया। दीवानी कचेहरी के न्याय भवन में दस बजे से मतदान शुरू हुआ शाज पांच बजे तक लगातार चलता रहा। जिला जज ने अपर जिला जज रामनाथ दिनकर को चुनाव अधिकारी बनाया। दिनकर साहब ने पूरी मतदान प्रक्रिया पर अपनी पैनी नजर रखी। मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। बीच बीच में जिला जज ओपी वर्मा ने आकर व्यवस्था का स्वयं जायजा लिया। मतदान स्थल पर गैर मतदाता या बगैर पहचान पत्र के प्रवेश नही करने दिया गया। यहां तक की बसपबा सांसद और महासचिव नरेश अग्रवाल को बगैर पहचान पत्र के प्रवेश नही दिया गया। पुनः परिचय पत्र के साथ आने पर मतदान का प्रयोग कर पाएं। बार कौसिंल का चुनाव सर्वाधिक बुद्धिजीवी वर्ग से होता हैं। बसपा सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त गोपालनारायण मिश्र के बडे़ परेश मिश्र भी प्रत्याशी थंे। इस लिए बसपा ने पूरी ताकत जिताने में लगायी। उनके पक्ष में बसपा विधायक आसिफ खाॅ बब्बूं ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत लगा दी। सांसद एवं महासचिव नरेश अग्रवाल भी उनके पक्ष में अपने लाव लस्कर समेत पूरे समय उपस्थित रहे और अधिवक्ताओं से श्री मिश्र के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in