Categorized | हरदोई

लोकवाणी द्वारा शिकायतों का अंबार कौन करेगा निस्तारण

Posted on 24 April 2011 by admin

सवायजपुर तहसील में जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने मातहतों का आदेश दिया कि शिकायतें शीघ्र शीघ्र दूर की जाएं पीड़ित पक्ष को बार बार न आना पड़े। पर दूर कौन करेगा यह सवाल आज का प्रश्न है। जनपद वासियों की लोकवाणी में लंबित 4200 शिकायतें इनकी पोल खोल रही है। हर विभाग की सूची में पहले नंबर पर जिला विद्यालय निरीक्षक की 513 शिकायतें शिखर पर है दूसरे पर समाज कल्याण विभाग 396 शहर कोतवाली पुलिस 300 शिकायतों पर स्थित है। तो बेसिक शिक्षा 225 जिला निर्वाचन विभाग 221 पर है। शायद यही संतोष समय काट रहे है हम तो इनके बाद है। हमसे भी बड़े बडे़ शिकायत कर्ता विभाग है। प्रथम स्थान पर आने डीआईओएस का यही कहना है कि अधिकतर शिकायतें हमारी ज्वाइंनिग से पहले की है। मैं बोर्ड परीक्षाओं में व्यस्त था अब शीघ्रता पूर्वक निस्तारण करूंगा। पूरे जनपद में जनता की शिकयतों का विभागों द्वारा कार्य न होेने की लंबी सूची है स्वयं जिलाधिकारी महोदय ने मातहत अफसरों का निस्तारण का आदेश दिया। लोकवाणी  शिकायतों को सर्वप्रिय बनाने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की यह योजना काफी लोकप्रिय हुई थी जनता को इससे बड़ी उम्मीदें थी। मगर वही अब अफसरशाही की भेंट चढ़ चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in