Categorized | हरदोई

विधानसभा क्षेत्र संदेश यात्रा, निगाहें कही निशाना कहीं

Posted on 24 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता में अपनी पैठ बनाने हेतु जोर शोर से जुटी हुई है। 22 अपै्रल से 24 अपै्रल के बीच संदेश यात्रा के बीच लोगों को जगाने के लिए आयोजित की गई संदेश यात्रा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने माधौगंज से पार्टी ध्वज दिखाकर प्रारम्भ की। जिसमें सपा बसपा और कांग्रेस सभी को निशाने पर लिया गया। हरदोई विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र ंिसंह उर्फ शैलू ने शकाहा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद खेरिया, नेवादा, आंट, मवैया की पद यात्रा की। मल्लावाॅ में नगर अध्यक्ष अतुल शुक्ला जैविक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अभयशंकर शुक्ला, भाजपा नेता विद्याराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का नेतृत्व संभाला। इस प्रकार जिलें में सभी कार्यकर्ताओं ने नेता के साथ कार्यक्रमों में टोली बनाकर चल रहे है। नेतृत्व दोयम दर्जे के भाजपा नेताओं के पास है। अभी तक के कार्यक्रमों में आम चर्चा है कि जिले केे नामी गिरामी नेता और कार्यकर्ता गैरहाजिर चल रहे है। संभावना यह व्यक्त की जाती है। वह टिकट के लिए दूसरी पार्टी की राह देख रहे है परंतु जिलाध्यक्ष राजीव रंजन यह बात स्वीकार नही कर रहे है। उनका कहना है कि हमें सभी लोगों का मार्ग दर्शन एवं सहयोग मिल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in