आशा बहुएं मांग न मानने पर करेगी भूख हड़ताल

Posted on 24 April 2011 by admin

photo-n2प्रदेश में एनआरएचएम के अन्तर्गत कार्यरत बहू आशा के कल्याण के लिए संघर्षरत बहू आशा कल्याण समिति की अध्यक्ष किरन शुक्ला ने  प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में कहा कि बहू आशा अपने कार्य और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। संगठन विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर संगठन से निष्कासित कुछ बहू आशा जनपद और प्रदेश में भ्रामक प्रचार कर रही हैं। इनके कृत्यों से बहू आशा का नुकशान हो रहा है। बैठक में श्रीमती शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार अन्य राज्यों की तरह उत्तर-प्रदेश सरकार में भी बहू आशा का मानदेय बढ़ाया जाय। यदि 5 मई तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो हम आशा बहुएं दिल्ली के जन्तर मन्तर पर भूख हड़ताल करने पर बाध्य होंगी।  बैठक में जिला प्रभारी गीता मिश्रा, उषा तिवारी इलाहाबाद, लवकेश मिश्रा सीसएएम नगर,सुमन साहू गोण्डा, हूमा दिक्षित फतेहपुर, रीता शुक्ला शाहगढ़ मौजूद रहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in