Archive | राज्य

इंटरनेट लाटरी की गिरफ्त में नगर

Posted on 30 June 2011 by admin

बक्षें नही जायेगें संचालक व संलिप्त पुलिसकर्मीः डी0आई0जी0

लाटरी के खेल से न जाने कितने घर भुखमरी की भेंट चढ़ गये । जो बचें भी हैंे वह पाई-पाई के माहताज हो चले । इस दौरान न जाने कितनी सरकारें आईं और गईं लेकिन किसी एक  भी सरकार ने लाटरी के खेल पर लगाम कसने की नही सोंची। हां अपने पहले कार्यकाल में अन्य प्राथमिकताओं में से एक प्राथमिकता पर अमल करते हुए बसपा सुप्रिमों मायावती ने अवश्य रोक लगा दिया था। जो उनके कार्यकाल के बाद भी थमा रहा। लेकिन वर्तमान में माया सरकार में एक बार फिर नई तकनीकि के साथ लाटरी का खेल शुरु हो चला है। जिसमें अवैध ढ़ग से इस खेल को चलाने वालों को पुलिसिया संरक्षण मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों थाना कोतवाली नगर अन्र्तगत खैराबाद, बाधमण्डी, नंदनी काम्लेक्स व नेशनल सिनेमा रोड पर स्थित कई काम्पलेक्सों में खुलेआम अवैध ढ़ग से इंटरनेट लाटरी का खेल बद दस्तूर जारी है। भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो इंटरनेट लाटरी का यह खेल चार पांच माह पहले भी शहर में अपनी पैठ बना चुका था। जिसमें पुलिस के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इंटरनेट लाटरी चलाने वाले कई रंगे हाथ धरे गये थे। इस पुलिसिया पकड़ धकड़ के बाद एकाएक इंटरनेट लाटरी के खेल पर बैन लग गया था। लेकिन इंटरनेट लाटरी माफियाओं ने एक बार फिर से यह खेल बाजार में पहुंचा दिया है। दरअसल मामला यह है कि जिन अधिकारियों ने खेल पर प्रतिबंध लगाया था लाटरी माफियाओं ने इस बार उन्हीं अधिकारियों को हमवार कर लिया है। सूत्रों तो यहां तक बताते हैं कि पुलिस के उच्चाधिकारी चलाये जा रहे इस खेल के पीछे प्रमिमाह लाखों का वारा न्यारा कर रहे हैं। इस बाबत डी0आई0जी0 रेंज फैजाबाद ने दूरभाष पर बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह की कोई सूचना नही है। हां अब सूचना मिलने के बाद इस प्रकरण को गम्भीरता से लिया जायगा। जल्द ही छापेमारी कराकर आरोपियों को सलाखोें के पीछे भेजा जायगा। यही नही उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकरण में पुलिस के अधिकारियों की संलिप्तता मिली तो उन्हें भी बक्शा नही जायगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोकपाल के लिये जद्दोजहद, जनसूचना की कद्र नहीं!

Posted on 30 June 2011 by admin

राजधानी दिल्ली से लेकर देश भर में कभी अन्ना हज़ारे समर्थक तो कभी बाबा की बटालियन सड़क पर उतर विद्रोह का बिगुल बजाती दिखाई दी। सभी लोकपाल विधेयक को पास कराने और काले धन को वापस लाने के लिये सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल बैठे थे। जिला स्तर पर वह दागी चेहरे भी अन्ना और बाबा का परचम थामें नजर आये जो लोकपाल के पास होने के बाद इसकी गिरफ्त में आ सकते हैं। कुछेक तो ऐसे हैं जिन्होंने माननीय के मदों से धन स्वीकृति कराकर अपनी जेब भर डाली। इस सब के बावजूद यह सभी लोकपाल के हिमायती बनकर शासन-प्रशासन और सरकार की नींद उड़ाने में मस्त है। लेकिन जनता के हित में बने जनसूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की आज किस तरह सरकारी तंत्रों में अर्थी निकाली जा रही है क्या इनमें से किसी एक ने यह सोंचा कि इस रुख पर भी सड़कों पर उतर कर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाय? एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया, जहां ब्लाक दूबेपुर के बंधुआकला निवासी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने सी0डी0ओ0 और फिर डी0एम0 से इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगाये जाने से सम्बंधित जन सूचना मांगी जो मुहैया नही हो सकी। अब उसने यही सूचना कमिशनर से मांगी है।

उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड दूबेपुर अन्र्तगत उघपुर बंधुआकला निवासी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने 31 मार्च 2011 को मुख्य विकास अधिकारी से जनसूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत यू0पी0 एग्रो के खिलाफ उगाही का आरोप मढ़ते हुए लिखा है कि एग्रो संस्था की ओर से लगाये अधिकतर हैण्डपम्पों में पांच से छह हाजर रुपयें का सुविधा शुल्क लिया गया। गजेन्द्र ने सी0डी0ओ0 से सूचना मांगी कि एग्रो संस्था ने क्या मानक के अनुरुप हैण्डपम्प लगाये। एक हैण्डपम्प के बाद दूसरे हैण्ड पम्प को लगाये जाने का मानक क्या है? ग्राम मोहली में आवश्यकता से अधिक हैण्डपम्प लगाये गयें हैं जिसकी वहां आवश्यकता नही थी? आखिर यह किस के आदेश पर लगाया गया। उक्त समस्त सवालों का जवाब सी0डी0ओ0 की ओर से न दिये जाने पर गजेन्द्र ने इन्हीं सवालों का जवाब डी0एम0 सुलतानपुर से मांगा। यहां भी अवधि पूर्ण हो जाने के बाद जवाब न मिलने पर गजेन्द्र ने अब कमिशनर फैजाबाद से सूचना मांगते हुए पत्र भेजा है। उसने यह भी कहा कि वह क्रमानुसार जवाब न मिलने की दशा में मुख्यमंत्री तक से सूचना मांगेगा। खैर गजेन्द्र को सूचना का जवाब कब और कैसे मिलेगी यह कहा जाना जल्दबाजी होगा। लेकिन इतना तो साफ है कि लोकपाल के नाम पर देश और यहां नंगा नाच करने वाले दागी जो सामने है उस पर जद्दोजहद न कर उसकी बात कर रहें हैं जिसका दूर दूर तक अता पता नहीं है। ऐसा शायद इसलिये है कि इन सभी को जनता के हित से सरोकार नही है इनको अपनी नेतागीरी और अपने नाम की परवाह है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हाइटेंशन लाइन कालोनी पर गिरने से डेढ़ सौ मकान जले

Posted on 30 June 2011 by admin

चीनी मिल के ऊपर से जा रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन गिरने से लगभग डेढ़ सौ मकानों में आग लग गयी। इसमें जहां मकानों के सभी विद्युत उपकरण फुंक गये वहीं दो महिलाएं करेंट से बेहोश हो गयीं। आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना किया।

बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे चीनी मिल के डी तथा ई टाइप कालोनी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन अचानक टूटकर एचटी लाइन पर गिर गयी। मकानों की वायरिंग फुंक गयी। टी.वी., कूलर, फ्रिज, पंखे ठप होते ही तेज आवाज के साथ बल्ब एवं ट्यूब लाइटें टूट गयीं। मकानों में लगी आग एवं चारों तरफ फैले धुएं से कोहराम मच गया और लोग घर छोड़कर भाग खड़े हुये।

इस दौरान करेंट से चीनी मिल कर्मचारी कृपाराम की पत्नी धनदेवी तथा ऊदल की पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी जिन्हें चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। आनन-फानन में उच्चाधिकारियों वार्ता कर लाइन बंद करायी तब बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। दो माह में यह तीसरी घटना है। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इन का कहना है कि विभागीय लापरवाही से हाइटेंशन लाइन के नीचे जाल को भी नहीं डाला गया है जिस कारण मकानों से छू रही लाइन से आज यह घटना हो गयी।

उधर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विद्युत विभाग को आवासीय बस्ती से हाइटेंशन लाइन हटाने के लिये पत्र लिखा। उन्होंने डीएम और मिल के सभापति को भी अवगत कराया है।

हादसे में रामकिशोर, ऊदलपाल, शिवकुमार, सतीश चन्द्र सक्सेना, कल्लूराम, सतीश शर्मा, रामपाल, मुन्नालाल, श्यामलाल, मुनेंद्रपाल, लक्ष्मीकांत अवस्थी, चंद्रकांत, मिश्रीलाल, रामदेव मिश्रा, गिरधारीलाल, श्रीकृष्ण, सत्यवीर सिंह, रामकिशोर, रामपाल, तिन्नू सिंह सहित सैकड़ों लोगों का घरेलू सामान और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गये। लोगों ने विभाग से क्षतिपूर्ति मांग भी की है। प्रदर्शन के दौरान दुर्गेश शर्मा उर्फ रिन्कू, सुखपाल, पुष्पेन्द्र, राहुल वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, सत्येन्द्र, धर्मेन्द्र, प्रतीश, अश्वनी, आलोक वर्मा, कल्लूराम, शिवकुमार, राजेन्द्र, सतीश आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिलाओं से सम्बन्धित प्रकरणों पर लगे अंकुश: डीएम

Posted on 30 June 2011 by admin

जिलाधिकारी नवदीप रिणवा तथा पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में प्रत्येक दशा में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों एवं उत्पीडऩ से सम्बन्धित प्रकरणों एवं अपराधों पर अंकुश लगना चाहिये। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाकर अवांछितों की सूची तैयार कर उन्हें सुधरने का अवसर दिया जाये अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ  कठोर कार्यवाही की जाये।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आज विकास भवन स्थित सभागार में अपराध बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधों में हर हाल में अंकुश लगना चाहिये और यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने दायित्व निर्वहन में ईमानदारी नहीं बरतेगा या अपराध बढ़ाने में अपनी भूमिका रखेगा तो ऐसे कर्मियों के विरूद्ध सीधे निलम्बन व बर्खास्तगी की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने जनपद के विभिन्न थानों से आये सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि 1 जुलाई से पूरे महीने एक विशेष ग्राम स्तरीय अभियान चलाकर ऐसे प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर सूचीबद्ध करें जो महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार, उत्पीडऩ, बलात्कार, दहेज प्रथा, छेडख़ानी, गलत नजर रखना, बदसुलूकी, गलत आचरण आदि में संलिप्त है। ऐसे व्यक्तियों को थाने बुलाकर उन्हें सन्मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करे। यदि फिर भी वह अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाता तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जानी चाहिए। उन्होंने थाना स्तरीय पांच सदस्यीय समाज सुधार समिति के गठन के निर्देश दिये जिसमें अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा वर्ग के एक-एक सदस्य तथा दो सदस्य सामान्य जाति वर्ग के हो, जिनका चरित्र स्वच्छ एवं उज्जवल होना चाहिए। राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।

एसपी ने कहा कि छोटे-बड़े प्रकरणों, महिलाओं के उत्पीडऩ आदि सभी प्रकरण के संज्ञान में आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाये। महिलाओं से सम्बन्धित घटनाएं जिस क्षेत्र में अधिक बढ़ती है उसके थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी जिम्मेवार होगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ओपी राय, एसपी सिटी दयाराम सरोज, समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसान के्रडिट कार्ड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीडीओ

Posted on 30 June 2011 by admin

सीडीओ मुरली मनोहर लाल ने कहा है कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को 30 जून की शाम तक सभी पात्र किसानों के फार्म भरने के निर्देश दिए हैं।

श्री लाल बुधवार को विकास भवन में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभागवार कार्ड बनाने व वितरण के लक्ष्यों की समीक्षा की। 29 जून तक मात्र 15462 कार्ड बने पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए श्री लाल ने सभी ग्राम पंचायतों के किसानों को क्रेडिट कार्ड से संतृप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने 30 जून की शाम तक सभी पात्र किसानों के फार्म भरने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, गन्ना, कोआपरेटिव सहित विभिन्न विभागों के 330 कर्मचारी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 3952202 किसानों में से 142991 के पास क्रेडिट कार्ड हैं। 252211 किसान ऐसे हैं जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं हैं। सर्वे के दौरान 42371 किसान पात्र पाए गए। इनमें से 21121 के फार्म भरे जा चुके हैं जबकि 18258 के फार्म बैंक में भेज दिए गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आफ साइड इमेंरजेंसी प्लान का रिर्हसल

Posted on 30 June 2011 by admin

जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद आगरा में स्थापित ब्रहद औद्योगिक दुर्घटनाओं की आशंका वाले कारखानों में प्रयुक्त एवं भण्डारित एवं औद्योगिक क्रिया कलापों से जुडे दुर्घटनाओं प्रभाव को नियन्त्रित/कम करने के उद्देश्य से आॅफ साइड इमेंरजेंसी प्लान तैयार किया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूर्वान्ह लगभग 12ः00 बजे इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन लि0 एत्मादपुर आगरा हाइवे पर जा रही रोड पर आॅफ साइड इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल के समय उपनियत्रिक विस्फोटक डा0 सन्जना शर्मा एवं एस.के.सिंह, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण विभाग से डा0 अनिल कुमार माथुर, उपनियत्रक सिविल डिफेंस से जसवन्त सिंह, स्वास्थ विभाग से डा0 संजय कुमार सिंह, डा0 अंशुल, पी.एच.सी. एत्मादपुर से वीरेन्द्र सिंह, 509 आर्मीबेस वर्कशाॅप से एम.एस. यादव, मैसर्स सुरप गैस आगरा से महेश चैधरी एवं मनोज बाजपेई  मैसर्स इंडियन आॅयल से डी0पी0 सत्तपंथी व सेफ्टी विभाग से सत्यव्रत शर्मा अपनी टीम के साथ, सहायक निदेशक कारखाना टी0पी. पाण्डेय द्वारा संयोजन का कार्य किया गया। जिला स्थित समूह के अतिरिक्त पत्रकार बन्धुओं द्वारा बहुमूल्य समय दिया गया।

इंडियन आॅयल टर्मिनल से पैट्रोल का टैंकर भरकर जा रहा था हाइवे और टर्मिनल के बीच से टैंकर के बाल्ब से लीकेज शुरू हो गई और टैंकर ने आग पकड ली इंडियन आॅयल के कन्ट्रोल रूम से तत्तकाल डी0एम0, एस.एस.पी., फायर विभाग व पुलिस विभाग को दी गई आग की दुर्घटना लगभग 12ः00 बजे हुई उसके तत्काल ट्रैफिक पुलिस ने आकर यातायात को रोका तथा फायर विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार गौतम अपनी टीम के साथ एवं टर्मिलन के कर्मचारी अपने यंत्रों सहित लगी टैंकर की आग बुझाने के लिए प्रयास करने लगे लगी आग को 12ः10 पर पूर्णरूप से बुझा दिया गया। रोड पर जो पब्लिक के लोग थे उनको एक स्थान पर एकत्रित कर दिया गया जिससे कोई जन हानि का नुकसान न हो। आग बुझाने के उपरान्त गैस मानीटर द्वारा वेपर की पूरी जाॅच करने के उपरान्त आॅल किलियर (आग बुझाने) का साइरन बजाया गया स्थिति को सामान्य घोषित किया गया, तद् उपरान्त यातायात को खोला गया। एसेम्बिल पाइन्ट तथा सडक के दोंनों तरफ एकत्रित लोगों को टी0पी0 पाण्डेय सहायक निदेशक कारखाना द्वारा बताया गया कि यह एक रिहर्सल था तब जाकर लोगों ने राहत की संास ली। उपस्थित लोगों को आग लगने एवं गैस के लीकेज होने की दशा में बचाब करने की सावधानियों के बारे बताया गया तत्पश्चात रिहर्सल समाप्ति की घोषणा की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्माण परियोजनाओं को समयबद्व रूप से पूर्ण करायें-मण्डलायुक्त

Posted on 30 June 2011 by admin

पूर्ण परियोजनाओं को अबिलम्व विभागों को हस्तान्तरित करें

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि सडक, सेतु तथा भवन निर्माण से सम्बन्धित परियोजनाओं को समयबद्व रूप से लागू करें ताकि लोगों को समय से  उनका लाभ मिल सके। बिलम्व होने से परियोजना की लागत में वृद्वि की सम्भावना रहती है। उन्होंने पूर्ण योजनाओं को विभागों को अबिलम्व हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये।

आयुक्त लघु सभागार में 25 लाख रूपये या इससे अधिक लागत की अपूर्ण, निर्माणाधीन परियोजनाओं के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक में विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक का संचालन करते हुए उप निदेशक अर्थ एवं संख्या डा0 रोहन लाल आर्य ने बताया कि भवन निर्माण से सम्बन्धित 25 लाख रूपये के अधिक लागत की मण्डल में 132 परियोजनांए चल रही है। जिनकी कुल लागत लगभग 33473 लाख है। इनमें से 11 परियोजनाएं पूर्ण हो गयी है तथा 58 पर 75 प्रतिशत, 33 पर 50 प्रतिशत और शेष पर 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है और लगभग 27357 लाख रूपये व्यय हो चुके है।

उन्होंने बताया कि सडक , मार्ग एवं सेतु से सम्बन्धित मण्डल में 113 परियोजनाएं संचालित हो रही है। इनमें से लोक निर्माण विभाग द्वारा 71, मण्डी परिषद-22, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा-14, सेतु निगम-6, परियोजनाएं संचालित हो रही है। पंचायतीराज विभाग द्वारा मैनपुरी में 14 परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। लोनिवि द्वारा आगरा में मेहरा नाहरगंज टुण्डला मार्ग पर यमुना नदी पर सेतु तथा पहुॅच मार्ग हेतु 16 करोड की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है परन्तु अभी तक 49 लाख रूपये ही व्यय बताये गये। बैठक में कार्य की प्रगति बढाने हेतु निर्देश दिये गये।

संयुक्त विकास आयुक्त बी.एल अग्रवाल ने कार्यदायी संस्था बार कार्यो की प्रगति समीक्षा करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं में 90 प्रतिशत या अधिक कार्य पूर्ण हो गया है उन्हें प्रत्येक दशा में जुलाई माह तक पूर्ण करें।

बैठक में समाज कल्याण निर्माण निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक पी.सी. केन, अधीक्षण अभिन्ता जल निगम एस. के. वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता आर-ई-एस एम.पी. सिंह, यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन के महा प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा0 श्रीराम एवं सेतु निगम, पर्यटन, वन, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कीनिया गणराज्य के प्रतिनिधि मण्डल ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी ली

Posted on 30 June 2011 by admin

कीनिया गणराज्य के स्वंत्रत निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष डेविस चिरचिर की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने आज आगरा भ्रमण के अवसर पर भारत में निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक में विचार विमर्श किया। प्रतिनिधि मण्डल ने भारत में उपयोग की जा रही इलैक्ट्रौनिक वोटिंग मशीन के प्रति अभिरूचि दिखाई। उन्होंने यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र देश भारत के साथ कीनिया के महत्वपूर्ण  और मित्रवत तथा सांस्कृतिक सम्बन्ध है और दोनो देशों के लोगो को एक दूसरे से सीखने का मौका मिला है।

श्री चिरचिर ने बताया कि दोनों देशों में निर्वाचन प्रक्रिया में बहुत समानताएं है । कीनिया में भारतीय लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की भाॅति निर्वाचन बिल तथा इलेक्शन फाइनेन्स बिल लागू है।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसचिव जे.के. राव ने भारत निर्वाचन आयोग के संगठन के बारे में जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्री वास्तव ने भारतीय संविधान और निर्वाचन आयोग के उत्तरदायित्वों, प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यो तथा दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए नाम दर्ज कराने तथा संशोधन हेतु फार्म 6, 6ए, 7, 8, और 8ए के बारे मे भी बताया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का भारतीय नागरिक मतदान में भाग ले सकता है।

मुख्य विकास अधिकारी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों , बूथ लेविल आफिसर, तथा प्रेक्षक आदि के दायित्वों से अवगत कराते हुए, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र, इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तथा पोस्टल बैलेट पेपर आदि प्राविधानों की जानकारी दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाधर कुशवाह, विधायक भगवान सिंह कुशवाह तथा डा0 राजेन्द्र सिंह, काग्रेस के दिनेश बाबूू शर्मा तथा बसपा के डा0 रामबाबू हरित ने अपने स्वागत सम्बोधन में निर्वाचन तथा विकास प्रक्रिया के बारे में बताया।

प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों अब्दीर अहसान बिलाचा, माइकेल ओमा, डा. सिडनी नामुलुन्गा, तथा डेविड टोबेट ने यात्रा को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी(प्रोटोकाल) श्रीशचन्द्र वर्मा, उप जिलाधिकारीगण, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट, सहा0 जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देह व्यापार का गैंग पुलिस की गिरफ्त में

Posted on 30 June 2011 by admin

कोतवाली पुलिस ने गत दिवस सुगर मिल कालोनी में एक व्यक्ति के आवास पर छापामारकर सेक्स रैकेट का खुलासा कर दिया है इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर त्रिभुवन सिंह ने बताया कि सुगर मिल कालोनी के जयकिशन अग्रवाल के आवास पर देह व्यापार में लिप्तता की शिकायत थी। जहां पर बाहर से महिलाएं एवं पुरूष आते थे। एक महिला के आने की सूचना पर रात दस बजे क्षेत्राधिकारी कोतवाल महिला पुलिस कर्मियों के साथ आवास पर छापा मारा। दरवाजा खुलवाकर एक पुरूष एक महिला को रंगे हाथ पकड़ा जब कि दूसरा पुरूष उसी कमरें में खड़ा मिला। तीनों को गिरफ्तार करके कोतवाली लाया गया। गिरफ्तार व्यक्ति किशन अग्रवाल दूसरा बावन चुंगी का प्रदीप कुमार सक्सेना पकड़ी गई महिला बेनीगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है। लेकिन इस समय सांडी थाना क्षेत्र के नौसेरा मायके में रहती है। इनमें कुछ और भी लोग शामिल है। जिनकी तलाश जारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लाखो का खेल प्रशासन में सबकुछ गोलमाल है, मृतको को चेंक बाढ़ राहत में

Posted on 30 June 2011 by admin

बाढ़ से जिलें में 1/3 भाग तबाह हो गया था। मीडिया के हाईतोबा मचाने पर नेताओें के जमावाड़े पर हरदोई से दिल्ली तक फरियादियों की कोशिश रंग लाई तब जाकर कहीं राहत कि सहायता आई। परवाह हरदोई प्रशासन सबकुछ बंदरवाट होकरकेे धनराशि वितरित कर दी गई। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी पर मालूम हुआ कि जो चेकें लोगों के नाम पर दी गई है उनमें 90 नाम ऐसे है जो मृत्यु को प्राप्त हो चुके है और चेके उनके नाम से काटी गई है अखबारों में खुलासा होने पर पता चला कि जिनके पास जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं है या वे मृत्यु को प्राप्त कर चुके है उन्हंे भी बाढ़ पीड़ित फसल की बरबादी का चेंक थमाया गया। सूची के अनुसार सर्वेश राठौर के निर्देश पर सवायजपुर के गांव मिरगावां के धर्मेंद्र सिंह ने एसडीएम और तहसीलदार से संबंधित गांवो के बाढ़ पीड़ित सहायता राशि चेंक का विवरण मांगने पर एक गोरखधंधे का राज उजागर हुआ। लाभार्थियों की सूची में उदयपाल को दो हजार की चंेक दी गई जब कि वह चार साल पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। क्रम संख्या 58 पर दर्ज है कि भीष्म की मृत्यु 25 वर्ष पूर्व हो गई उनके नाम पर भी सूची 177 पर उन्हंे लाभ दिया गया है। ऐसे ही अनेक सूची में दर्ज नाम है जिनके नाम शासन को अवगत कराए गए है। इन सूचियों के विषय में एडीएम राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि तथ्यपरक शिकायत मिलतें ही दोषियों पर कार्रवाई होगी। जनपद की राजनैतिक पार्टियों में इस प्रकरण पर उबाल आ गया है और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए जिले के आला अफसरों से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे है। प्रशासन ने इस संबंध में एक लेखपाल को निलंबित करके जांच शुरू कर दी है। सवाल इस बात का है कि इस खेल में सभी दोषी पकड़े जाएगे। फिलहाल इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन, राज्यपाल को भेज दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in