लोकपाल के लिये जद्दोजहद, जनसूचना की कद्र नहीं!

Posted on 30 June 2011 by admin

राजधानी दिल्ली से लेकर देश भर में कभी अन्ना हज़ारे समर्थक तो कभी बाबा की बटालियन सड़क पर उतर विद्रोह का बिगुल बजाती दिखाई दी। सभी लोकपाल विधेयक को पास कराने और काले धन को वापस लाने के लिये सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल बैठे थे। जिला स्तर पर वह दागी चेहरे भी अन्ना और बाबा का परचम थामें नजर आये जो लोकपाल के पास होने के बाद इसकी गिरफ्त में आ सकते हैं। कुछेक तो ऐसे हैं जिन्होंने माननीय के मदों से धन स्वीकृति कराकर अपनी जेब भर डाली। इस सब के बावजूद यह सभी लोकपाल के हिमायती बनकर शासन-प्रशासन और सरकार की नींद उड़ाने में मस्त है। लेकिन जनता के हित में बने जनसूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की आज किस तरह सरकारी तंत्रों में अर्थी निकाली जा रही है क्या इनमें से किसी एक ने यह सोंचा कि इस रुख पर भी सड़कों पर उतर कर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाय? एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया, जहां ब्लाक दूबेपुर के बंधुआकला निवासी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने सी0डी0ओ0 और फिर डी0एम0 से इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगाये जाने से सम्बंधित जन सूचना मांगी जो मुहैया नही हो सकी। अब उसने यही सूचना कमिशनर से मांगी है।

उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड दूबेपुर अन्र्तगत उघपुर बंधुआकला निवासी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने 31 मार्च 2011 को मुख्य विकास अधिकारी से जनसूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत यू0पी0 एग्रो के खिलाफ उगाही का आरोप मढ़ते हुए लिखा है कि एग्रो संस्था की ओर से लगाये अधिकतर हैण्डपम्पों में पांच से छह हाजर रुपयें का सुविधा शुल्क लिया गया। गजेन्द्र ने सी0डी0ओ0 से सूचना मांगी कि एग्रो संस्था ने क्या मानक के अनुरुप हैण्डपम्प लगाये। एक हैण्डपम्प के बाद दूसरे हैण्ड पम्प को लगाये जाने का मानक क्या है? ग्राम मोहली में आवश्यकता से अधिक हैण्डपम्प लगाये गयें हैं जिसकी वहां आवश्यकता नही थी? आखिर यह किस के आदेश पर लगाया गया। उक्त समस्त सवालों का जवाब सी0डी0ओ0 की ओर से न दिये जाने पर गजेन्द्र ने इन्हीं सवालों का जवाब डी0एम0 सुलतानपुर से मांगा। यहां भी अवधि पूर्ण हो जाने के बाद जवाब न मिलने पर गजेन्द्र ने अब कमिशनर फैजाबाद से सूचना मांगते हुए पत्र भेजा है। उसने यह भी कहा कि वह क्रमानुसार जवाब न मिलने की दशा में मुख्यमंत्री तक से सूचना मांगेगा। खैर गजेन्द्र को सूचना का जवाब कब और कैसे मिलेगी यह कहा जाना जल्दबाजी होगा। लेकिन इतना तो साफ है कि लोकपाल के नाम पर देश और यहां नंगा नाच करने वाले दागी जो सामने है उस पर जद्दोजहद न कर उसकी बात कर रहें हैं जिसका दूर दूर तक अता पता नहीं है। ऐसा शायद इसलिये है कि इन सभी को जनता के हित से सरोकार नही है इनको अपनी नेतागीरी और अपने नाम की परवाह है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in