Archive | राज्य

बंदियों को आदर्श नागरिक शिक्षित नागरिक बनाने का होगा हमारा प्रयास-जेल अधीक्षक

Posted on 17 July 2011 by admin

नवागत जिला जेल अधीक्षक डा. एसआर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास सर्वप्रथम यहीं होगा कि हम अपने बंदियों का शिक्षित एवं आदर्श नागरिक बनाएं। शिक्षित व्यक्ति को अपराध की समझ होती है शिक्षित व्यक्ति परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी को ज्यादा समझता है और हमनें जनपद शाहजहांपुर में तैनाती के दौरान जेल में बंद 23 बंदियों को हाईस्कूल की परीक्षा और 7 बंदियों को इंटरमीडिएट की परीक्षा तथा 50 बंदियों को इग्नू में विभिन्न कोर्स करवाकरके शिक्षा दिलवाई। यहीं प्रयास हमारा यहां भी होगा। जनपद अंबेेडकर नगर के मूल निवासी डा. सिंह 1992 बैच के पीसीएस अधिकारी है। इसके पूर्व वह शाहजहांपुर अलीगढ़, उन्नाव, बाराबंकी, फर्रूखाबाद, मऊ बतौर जेल अधीक्षक रह चुके है ज्ञातव्य है कि पूर्व जेल अधीक्षक संतलाल यादव का जनपद वाराणसी स्थानांतरण होने के बाद श्रीसिंह ने हरदोई जनपद में जेल अधीक्षक का कार्यभार संभाला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यापारियों ने सीपी टैक्स न लगाये जाने की मांग

Posted on 17 July 2011 by admin

संयुक्त व्यापार मण्डल के केन्द्रीय महामन्त्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम वर्मा को ज्ञापन देकर सीपी टैक्स न लगाने की मांग की है। केन्द्रीय महामन्त्री ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों से 3 प्रतिशत विभव और सम्पत्ति लेने का प्रस्ताव जिला पंचायत की बैठक के एजेंडे में है। जिससे गांव व कस्बा का उद्योग व्यापार चैपट है। ग्रांमीण व्यवसाई पहले से ही जिला पंचायत को प्रतिदिन तहबजारी व दुकान की वार्षिक लाइसेन्स शुल्क देते आ रहे हंै। ऐसे में उनपर सीपी टैक्स लगाना न्याय संगत नही होगा । उन्हेाने कहा कि वैट व मंहगाई की मार ने पहले ही व्यापारियों की कमर तेाड दी है। इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स के अलावा भी और अन्य प्रकार के टैक्स देने पड़ रहे हंै। परन्तु इस चुनावी वर्ष में टैक्स पर टैक्स लगने से सरकार की छवि खराब होगी, जिसे व्यापारी बरदास्त नही करेंगे।

उक्त मौके पर उपस्थित व्यापारी सुनील वर्मा पवन अग्रहरि, राज नरायण तिवारी, रमाश्ंाकर, झिनकू सिंह, कमरूद्दीन,रामरूप केारी, बलराम अग्रहरि, सर्वेश गुप्ता, दीपक दूबे, बब्लू सिंह आदि ने जिला पंचायत अध्यक्ष से तत्काल हस्तपक्षेप  कर सीपी टैक्स न लगाने  की गुहार की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शोक सभा आयोजित

Posted on 17 July 2011 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कानपुर दक्षिण के जिला उपाध्यक्ष योगेश सिंह की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त करने हेतु प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर शोक सभा आयोजित की गई। इसके पूर्व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने कानपुर स्थित योगेश सिंह के परिजनों से मिलकर शोक जताया व अंत्येष्टि में शामिल हुए। श्री द्विवेदी ने भाजयुमो नेता की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

भाजयुमो मुख्यालय पर आयोजित शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल मिश्र, आनंद शाही, सोनू सिंह, कार्यालय मंत्री अशोक द्विवेदी, संयोजक चेतन सिंह बिष्ट, राजू त्रिपाठी नगर अध्यक्ष साकेत शर्मा व नीरज शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अपनी ओछी बयान बाजी से बाज आयें

Posted on 17 July 2011 by admin

dsc_0104भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अपनी ओछी बयान बाजी से बाज आयें। उनका आज का बयान राष्ट्रवादियों की भावनाओं पर चोट करने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवह्न करते हुए कहा कि बूथ को केन्द्र मानकर अभी से लगें, अपने पक्ष में जनमानस तैयार करें। सुशासन के लिए भारतीय जनता पार्टी का जीतना जरूरी है जो जनता महसूस भी कर रही है।

श्री मिश्र आज बहराइच में विजय वाहिनी के संयोजकों के सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार, हत्या एवं भूमिसम्बन्धी घोटाले में ही लिप्त है। घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। हमारी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल जी को ज्ञापन दिया है। जिसमें 2 लाख 54 हजार का घोटाला है। जगह-जगह भूमि पर कब्जा जमाया गया है। पूरे प्रदेश में यही हाल है गंगा एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सपे्रस वे, महोबा, इलाहाबाद, हर जगह यही स्थिति है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद मां बहनों की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है। ब्लात्कार की घटनाओं में निरन्तर वृद्धि होती जा रही है। कुछ स्थानों पर पुलिस द्वारा शर्मनाक घटना की गई। एससी/एसटी कानून का दुर्पयोग हो रहा है, किसानों की दुर्दशा हो रही है, मंहगाई आसमान छू रही है किसान की जेब में पैसा नहीें है वह आत्महत्या करने पर मजबूर है, व्यापारी मारा जा रहा है टैक्स से वैट से, केन्द्र एवं राज्य की सरकार मिलकर पूरे देश एवं प्रदेश में तबाही मचाकर रख दी है।
श्री मिश्र ने कहा कि आज भगवा आतंकवाद का नाम लेकर भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर हमला किया जा रहा है और भारतीय संस्कृति को समाप्त किए जाने की चेष्टा की जा रही है। परमाण विस्फोट करके पूरे विश्व में भारत का दबदबा श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई सरकार ने बनाया था परन्तु आज की वर्तमान केन्द्र सरकार विश्व में भारत के मान सम्मान को कम कर रही है। आम जनता इन भ्रष्ट सरकारों के खिलाफ भाजपा को विकल्प के रूप में मान चुकी है। क्योंकि जितना उत्पीड़न इन सपा, बसपा और कांगे्रस सरकार मेें हुआ है उतना कभी नहीं हुआ है।

श्री मिश्र ने कहा कि बहराइच जिला बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र है। घाघरा के साथ-साथ अन्य नदियों में बाढ़ की सम्भावना बढ़ती जा रही है। परन्तु राज्य सरकार की तरफ से कुछ प्रयास नहीं किया गया। गांव के गांव डूब जायेंगे लोगों को विस्थापित करने के लिए सरकारी योजनाओं का पूर्णतः अभाव है। पूरे प्रदेश की यही दशा है। शिविर को प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी, चन्द्रभान सिंह ’संचित’ ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में विधायक सुरेश्वर सिंह, पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, अक्षयवर लाल गौड़, राकेश सिंह, गुलाब शुक्ला, जितेन्द्र त्रिपाठी, भगतराम मिश्रा, जगदम्बा शुक्ला, हनुमान शुक्ला, अनुज पाण्डेय, मनोज मिर्ची, हिम्मत बहादुर सिंह, गंगाधर मिश्र, घनश्याम सिंह, सावित्री फूले राजेश निगम, सलभ खन्ना, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  श्री मिश्र का आज बाराबंकी जिले के रामनगर में श्री रामनरेश रावत एमएलसी, के नेतृत्व में स्वागत हुआ इस मौके पर दुर्गेश अवस्थी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बालमुकुन्द गुप्ता जिलामहामंत्री, डा0 बृजेश सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, अनूप पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

थाना दिवस बना दिखावा

Posted on 17 July 2011 by admin

जयसिंहपुर, थाना दिवस मात्र दिखावा बन कर रह गया है। गंाव से पीड़ित चल कर यह उम्मीद लेकर  थाने आता है कि अधिकारियों की देख रेख में उसकी समस्या का निदान तुरन्त हो जायेगा,परन्तु अधिकतर फरियादियों को निराशा ही हाथ लगती है। आज थाना दिवस में   थाना जयसिंहपुर  तथा गोसाईगंजमें आयेे  16 मामले आये।जिसमंे मात्र तीन ही मामले सुलझ पाये।शेष मामले वैसे के वैसे रह गये।विभागी अधिकारी व लेखपाल अपने अपने कोरम पूरे कर बस्ते गाडी में बांध चलते बने।

मिशाल के तौर पर 25 वर्षो से बन्द पडे़ रास्ते ख्ुालवाने के लिये गाटा संख्या 62 जो कि चकमार्ग के रूप मे अभिलेखो में दर्ज है उसे ख्ुालवाने के लिये सालिकराम शुक्ल, कृष्णकुमार शुक्ल सुत राम लखन शुक्ल निवासी बौरहा का पूरा बरौसा ने अपनी आराजी भूमि गाटा संख्या 63 पर बतौर काबिज रह कर खेत की बुआई करता चला आ रहा है। जिसे नापने के लिये जिलाधिकारी समेत विभागीय अधिकारी एसडीएम कानूनगो केा  निर्देश दिया गया कि मामले केा लेखपाल मौके पर जाकर निस्तारण करें। व्यक्तिगत मामला न हेाने के कारण हल्का लेखपाल हल्के में लेते हुए मामला पीछे छोड दिया है,क्यू कि मामला धनउगाही का है आखिर कहां से मिलेगा पैसा, कौन देगा पैसा, बस पैसा ही कार्य करवा रहा है लोगो का मानना है कि पैसे मिलने वाले कार्यो से तो किसी तरह फुर्सत नही मिलती तो बिना पैसे के सरकारी कार्य कैसे किया जाय। मुंह लगे पैसे के खूनी कलमंे,मोटरसाइकिल अब चलने लायक नही रह गयी है। विभाग का सारा दारोमदार निचले स्तर से लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार,एसडीएम समेत आला अधिकारी के जिम्मे है, उनको माया सरकार के दावों का पता नही है कि क्या जनता, सरकार  को पुनः अपने दावों को दुहराने का मौका उन्हें देगी या फिर अधिकारी उनके आदेशो को पालन कराने में किस तरह कार्य करेेगे। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। विभागीय उदासीनता के चलते भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुॅच गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सीडीपीओ की मनमानी, पड़ा भारी

Posted on 17 July 2011 by admin

दूवेपुर सीडीपीओ की मनमानी करना उस समय भारी पड़ गया जब उसी के मातहत काम करने वाली मुख्य सेविकाओं ने विरोध कर मुख्य विकास अधिकारी को लिखित शिकायत साक्ष्यों के साथ किया। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने मामले की गम्भीरता समझते हुए सीडीपीओ का वेतन तत्काल प्रभाव से अन्तिम आदेश तक रोक दिया।

मुख्य सेविकाओं की शिकायत है कि सीडीपीओं  उनका  मानसिक उत्पीड़न करती हैं और  आये दिन क्षेत्र परिवर्तन करती रहती हैं। सीडीओ को साक्ष्यों के साथ अवगत कराते हुए बताया कि ब्लाक दूवेपुर में  सीडीपीओ को कार्यभार संभाले मात्र 21 माह हुए और उन्होंने उनका क्षेत्र परिवर्तन 14 बार किया है। क्षेत्र के केन्द्रों का दौरा करने के बाद की गयी शिकायतों पर ध्यान नहीं देती हैं। मुख्यसेविका  तारा सिंह के द्वारा आॅगनवाड़ी केन्द्र बहरौली के खिलाफ कार्यवाही न करना तथा आॅगनबाड़ी कार्यकर्ती केशपुत्री के पति के द्वारा अपमान करना, शिकायत करने पर कोई कार्यवाही न करना,  महामाया योजना के अन्तर्गत  लाभान्वित को एफडी का वितरण कार्यालय  से न करके निवास स्थान से करना, कार्यालय पर उपस्थिती मुख्यसेविकाओं का सोमवार एवं शुक्रवार को होना है ,शेष दिन क्षेत्र में रहने को है परन्तु उन्हें प्रतिदिन कार्यालय पर उपस्थित होने का फरमान जारी करना और न आने पर अनुपस्थित करना, बाल पुष्टाहार को बाॅटने के पहले  व महामाया योजना की एफडी का वितरण  के लिए अनुचित सुविधा शुल्क के लिए दबाव डालना आदि रहा है। सुविधा शुल्क न देने के कारण  ही 15 जून से आया उस ेअब तक उनके क्षेत्रों के केन्द्रों का बाल पुष्टाहार न बाॅटना प्रमुख रहा है। मुख्य सेविेकाओं का आरोप यह भी रहा कि सीडीपीओ उनके साथ जातिगत  भेदभाव रखती हैं। इसी कारण सीडीपीओ ने अनुसूचित जाति की ही मुख्यसेविकाओं के केन्द्रों पर ही बाल पुष्टाहार का वितरण करवाया है। उक्त शिकायतों को सीडीओ ने गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए सीडीपीओ दूबेपुर का वेतन तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा विभाग की लापरवाही से स्कूल में बंधे जानवर

Posted on 17 July 2011 by admin

16spn06 विद्यालय में एसडीओ ने लगवाया धान

थाना क्षेत्र बंडा के ग्राम खखरा बुजुर्ग में गाँव वालों ने जानवरों को स्कूल के अन्दर बाँध रखा है। क्योंकि यहा की प्रधानाध्यापिका ही मौजूद नहीं हैं, तो गाँव वालों को किस बात का डर। गाँव वालों को यह भय नहीं है कि सरकारी विद्यालय बच्चों की पढा़ई के लिये है जानवर बाँधने के लिये नहीं। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते यह सब हो रहा है। अगर स्कूल में चहारदीवारी बनी हुई होती तो शायद किसी की विद्यालय में जानवर बाँधने की हिम्मत नहीं होती लेकिन शिक्षा विभाग लाखों रूपया पानी की तरह बहा तो देता है लेकिन यह नहीं देखते कि यह पैसा कहाँ लगाना चाहिये। इसी स्कूल में ग्राम प्रधान कई दिनों से मिड डे मील तक नहीं बनवा रहे हैं। इसीलिये बच्चे भूखे प्यासे पढ़ाई करने के बाद बापस घर जाकर ही खाना खाते हैं।

16spn07उधर ढका घनश्याम के जूनियर विद्यालय में चहारदीवारी के अन्दर धान की फसल पैदा की जा रही है। जब मास्टर जी से पूँछा गया तो उन्होने बताया कि एस0डी0आई0 साहब ने लगवाये हैं। मुख्य कार्यालय में ताला लटका हुआ था। रसोईघर में भी ताला लगा हुआ है। जिससे साफ जाहिर होता है कि यहां पर कभी खाना बना ही नही है और न ही शिक्षा विभाग की किसी टीम ने यहां का निरीक्षण किया है। जिससे स्कूल के मास्टरों पर कोई असर नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कृषि योजनाओं में करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग

Posted on 17 July 2011 by admin

16spn4किसान मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सरोज दीक्षित के आवाहन पर किसान मित्रों ने प्रदेश महामंत्री प्रमोद यादव के नेतृत्व में टाउन हाल से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर समस्याओं से शीघ्र निराकरण की मांग की। धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश व देश का विकास किसानों व नौजवानों पर टिका है ऐसे में प्रदेष के 52 हजार नौजवान किसान मित्रों को वादा खिलाफी कर हटाने की योजना किसानों व नौजवानों के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का सूचक है। यहां तक कि किसान मित्रों का वर्ष 2009-10 का बकाया मानदेय भी अधर में लटका होने के साथ उपकृषि निदेशक स्तर पर सौदेबाजी जारी है परन्तु सरकार मौन है। 22 जुलाई को दारूलशमां की बैठक में आन्दोलन को अंतिम रूप दिया जायेगा। किसान मित्रों का आवाहन करते हुए श्री यादव ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार किसान मित्र योजना का सुचारू संचालन, बकाया मानदेय का भुगतान वादा पर अमल, कृषि योजनओं में करोड़ों के घोटाले की निष्पक्ष ऐजेंसी से जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई व एनजीओ के तहत भर्ती प्रक्रिया को बन्द नहीं करती तो गांधीवादी आन्दोलन जारी रखेंगे। धरने को सूर्य कुमार गंगवार, सुनील पटेल, सियाराम यादव, विजय सिंह, प्रेमपाल सिंह, शेर सिंह, अरूण पाल, महेन्द्र पाल, राजेश यादव, राम किशोर, संजेश कुमार, अजय दीक्षित, सत्य प्रकाश, अवधेश यादव, नरेश सक्सेना, हरिशंकर श्रीवास्तव ने सम्बोधन में सरकार के नौजवान किसान मित्रों के अन्याय पूर्ण रवैये की कड़ी निन्दा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ददरौल क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करूंगा: अवधेश वर्मा

Posted on 17 July 2011 by admin

पंचायत की पहली प्राथमिकता गांवों के आवागमन को बेहतर बनाना: जिपं अध्यक्ष

16spn1मार्ग का लोकार्पण करते पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अवधेश वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष

ददरौल क्षेत्र के चैमुखी विकास के लिये तत्पर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री अवधेश कुमार वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के ग्राम उधौपारा में सीसी मार्ग का लोकार्पण किया।

लोकार्पण के अवसर पर उन्होने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा संकल्प था कि ददरौल क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करूंगा, मै अपने वायदे पर कायम हूं देश की आजादी के बाद से क्षेत्र के लोग स्कूल, सड़क बिजली को तरस गये थे। जनप्रतिनिधियों ने जनता से वोट लिया पर विकास नहीं किया। बीएसपी सरकार अपनी ‘‘सर्वजन हिताय - सर्वजन सुखाय’’ की नीति पर चलते हुए घर - घर, गांव - गांव दलितों के बीच पहुंचना चाहती है और उनका विकास करना चाहती है।
पंचायत अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद ने कहा कि मेरा भी प्रयास है कि जिले के गांवों की तस्वीर बदले और उनका विकास हो। जिसके लिये जिला पंचायत की पहली प्राथमिकता गांवों के विकास के आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाना है जिसके लिये सड़कों का निर्माण कराया जायेगा।

इस अवसर पर राम रक्षपाल, सर्वेश वर्मा, विनोद वर्मा, महेश सागर, छुन्नू मिश्रा, वीरपाल वर्मा, राजवीर वर्मा, संस्कार, प्रशान्त बाजपेई, रामशरन वर्मा, रामनिवास, मनफुल वर्मा, नरेन्द्र गौतम, दीपक गुप्ता, मुन्ना सिद्दीकी के सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कागजों पर सिमटा डेढ लाख पौधे

Posted on 14 July 2011 by admin

पूर्व प्रधान के कार्य की समीक्षा, जिला विकास अधिकारी की जांच मंे हुआ खुलासा

पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिये विभाग ग्राम पंचायतों में लगभग डेढ हजार पौधे जरूर लगवाये लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सही देख रेख न होने से सब नष्ट हो गये है। सरकार की ट्रीगार्ड योजना को सफल बनाने के लिये ईट का घेरा बनाकर सुरक्षित रखने के लिये कई जतन किये गये थे, बावजूद एक भी पौधा जीवित नही रहा। पौध रोपड़ के नाम पर सरकारी धनों के सही क्रियान्वयन का खुलासा विभागीय जांच के दौरान हुआ।

दूबेपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बैजापुर की पूर्व प्रधान सुमन (सोभा यादव) 2008-09 मंे काली मन्दिर के तालाब के भीटे और गांव को मुख्य मार्ग से जोडने वाला सम्पर्क मार्ग के किनारे लगभग डेढ़ हजार पौधे लगवाये थे, पौधों की सुरक्षा के लिये एक माली रखा जिसकी देख रेख में पौधे सुरक्षित रहें, इसके बचाव के लिये ट्री गार्ड की व्यवस्था बनाकर घेरा गया था। जिसका धरातल पर न तो पौधे दिखाई दिये और न ही टीगार्ड का घेरा, इसके लिये प्रधान और गाव पंचायत के अधिकारी ने इस कार्य को पूरा करने के लिये सरकार द्वारा चलाये जाने वाले योजना से डेढ लाख रूपये खर्च किये। बताते चले कि माली पौधों  को सूखने से बचाने के लिये लगातार सिर्फ कागजों पर सिचाई कर प्रतिमाह की दर से विभाग से भुगतान लेता रहा और विभाग भी अपना कार्य विना जाचंे परखे बडी तन्मयता से कर दिया। पूर्व मंे हुई शिकायत के दौरान जिला विकास अधिकारी शिवनरायण विकास के कार्य का कुशल आड़िट करने पहुंचे तो रिकार्ड में जिन स्थानों पर प्रधान ने पौध रोपड कर दर्शाया गया था वहां पर समतल भूमि देखकर अधिकारी का माथा ठनक सा गया। न तो वहां पर पौधे ही मिले और न ही यह कोई बताने वाला कि यहा कोई पौधा लगाया गया था।

इन्सेट- गावं जाकर पता चला कि न तो पौधे लगे और न पौधे की सुखी लकडिया। ट्री गार्ड के घेरों का भी पता नही, मान भी लिया जाय तो पौध रोपड हुआ भी था, लेकिन सोचने की बात यह है कि ढेड हजार में 25 प्रतिशत भी बृक्ष नही दिखे, तो सवाल यह है माली को बेतन किस लिये दिया गया, जिसका काम पौधो की देख रेख करना ही था। जिला विकास अधिकारी शिवनरायण ने आखिर माना कि कार्य न होने की पुष्टि पायी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in