Archive | राज्य

आम जनमानस की बात कहती है पीस पार्टी: मन्नान

Posted on 27 July 2011 by admin

26spn1पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अब्दुल मन्नान का स्वागत किया। सभा क्षेत्र एवं नगर की सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने जोर-शोर के साथ बरेली मोड़ पर किया। विधानसभा अध्यक्ष वाहिद हुसैन नगर अध्यक्ष डाॅ रेहान अंसारी एवं पदाधिकारियों ने श्री मन्नान को फूल मालाओं से लाद दिया। इससे पूर्व उनका काफिला बरेली मोड़ पर रूका तब उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेष का आम जनमानस बसपा सरकार से त्राहि-त्राहि कर रहा है। इसी सरकार से छुटकारा दिलाने के लिए पीस पार्टी उभरकर आयी है जो आम आदमी की बात कहती है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता जान चुकी है कि उसका हित केवल पीस पार्टी में है व अन्य पार्टियां केवल बरगलाने का काम कर रही हैं। इस अवसर पर नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष वाहिद हुसैन ने पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा काम आज बहुत ही कमजोर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पीस पार्टी को आदमी की जरूरत है और इसे सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने की जरूरत है। पीस पार्टी की नगर महासचिव वरूण मुदगल ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पीस पार्टी समाज की कुरीतियों को दूर करेगी जो हमारे समाज में मलेरिया जैसी बीमारियों से पीड़ित है। नगर अध्यक्ष डाॅ रेहान अंसारी ने कहा कि हम सब एक जुट होकर पार्टी को मजबूत करेंगे और बढ़-चढ़कर लोगों इस पार्टी में हिस्सा लेने के लिए बुलावा देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वर्णकार समाज का हित चाहने वाले की ही सरकार बनेगी: सतीष

Posted on 27 July 2011 by admin

26spn2अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद के परियोजना प्रभारी सतीश चन्द्र वर्मा सर्राफ के संयोजन में टीम का गठन करते हुए हार फूल माला पहनाकर सभी चयनित पदाधिकारियों का स्वागत किया। सतीश सर्राफ ने कहा कि स्वर्णकार समाज को आज तक सरकारों ने कुछ नहीं दिया चाहें वह केन्द्र सरकार हो या प्रदेश सरकार हमेशा स्वर्णकार समाज का शोषण ही हुआ है। उन्हांेने कहा कि यह चुनावी वर्ष है इस बार जिले में स्वर्णकार की संख्या 25000 से अधिक है। अब वही सरकार बनेगी जो स्वर्णकार का हित चाहेंगी। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में जाकर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज घूम-घूमकर सदस्यता दिलायी जायेगी। इस मौके पर जिन सदस्यों को शपथ दिलायी गयी उनमें श्यामपाल वर्मा अध्यक्ष, कौशल किशोर वर्मा महामंत्री, श्याम बिहारी वर्मा कोषाध्यक्ष सहित ग्यारह लोगों मंे आनन्द वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, रमेश चन्द्र वर्मा, इतवारी लाल, ओम प्रकाश वर्मा, रामरतन लाल वर्मा, राजाराम वर्मा, आनन्द वर्मा हैं। अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद वर्मा मेरठ से अपनी टीम जिनमें घनश्याम सिंह, परमानन्द वर्मा, जेसी राजपूत, सहदेव जौहरी, राजेश जरगर, राधेश्याम प्रेमी, त्रिलोकी नाथ, प्रमोद वर्मा थे। इसके अलावा इस अवसर पर सैकड़ों स्वर्णकार बन्धुवर बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन व आभार सतीश सर्राफ ने किया। सभा के विशिष्ट अतिथि भगवत प्रसाद वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अंततः टूट ही गई प्रशासन की कुभकर्णी नींद

Posted on 27 July 2011 by admin

नदियों में बढ़ते जलस्तर के बावजूद हाथ पर हाथ धरे बैठे अधिकारियों की कुभकर्णी नींद आखिरकार टूट ही गई। प्रभारी डीएम मुरली मनोहर लाल ने बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी तरह से मुकम्मल होने का दावा किया है। हालांकि अभी भी खतरा बने भैंसार बांध की मरम्मत या ठोकर बनाने के लिए एक भी धेला नहीं मिला है।

आज मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बातचीत के दौरान श्री लाल ने कहा कि फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। फिर भी प्रभावित तहसीलों में बाढ़ चैकियां स्थापित करने के साथ ही, खाद्यान्न, नाव व अन्य आवश्यक सामान आरक्षित कर लिया है जबकि फर्रूखाबाद में नाव आरक्षित कराने के साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए तत्कालिक तौर पर सहायता राशि भी प्राप्त हो गई हो है। विकराल स्थिति से निपटने के लिए नेशनल डिजॉस्टर रिलीफ फोर्स (एनडीआरएफ), फतेहगढ़ कैंट में सिखलाई रेजीमेंट व पीएसी के अधिकारियों से बात कर उन्हें तैयार रहने को कहा गया है। एसडीएम जलालाबाद ने बताया कि सुरक्षित स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ की स्थिति में चैबीस घंटे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

बताते चलें कि बाढ़ के दौरान सबसे ज्यादा खतरा कलान स्थित भैंसार बांध को है। अगर इसे नुकसान होता है तो जलालाबाद तहसील तबाह हो जाएगी। पिछले साल की बर्बादी के बाद भी प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शायद यही वजह है कि नदियों में पानी छोड़े जाने के बावजूद अभी तक मांगी गयी धनराषि 10.54 करोड़ में से एक पाई भी नहीं मिली है।

एडीएम वित्त ने कहा कि यहां पर 19 ठोकरों की मरम्मत व सात नई ठोकरों का निर्माण कार्य कराया जाना है। गर्रा नदी पर बन रहे तटबंध में खामियां मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ जांच चल रही है तो वहीं कोलाघाट पुल की साइड रोड का कटान रोकने के लिए पीडब्लूडी को इसके दोनों ओर पत्थर आदि डलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि जिले में कुल बाढ़ चैकियां 71 हैं जिसमें सदर में 10, तिलहर में 32, पुवायां में पांच तथा जलालाबाद में 24 जिनके पास उपलब्ध नावों में सदर में 16, तिलहर में चार, जलालाबाद में 14। वहीं जलालाबाद में 15 व तिलहर के लिए दस नाव फर्रूखाबाद में आरक्षित हैं। वाहनों के संचालन के लिए 500 ली. पेट्रोल, एक हजार लीटर डीजल, 120 किली. केरोसिन, दैवीय आपदा से प्रभावितों को तत्कालिक सहायता के लिए 25 लाख शासन से मिले दस लाख जलालाबाद को दिए हैं। वहीं बाढ़ राहत के रूप में पक्का मकान क्षतिग्रस्त होने पर 35000, कच्चे पर दस तथा झोपड़ी गिरने पर ढ़ाई हजार की मदद दी जाएगी। अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसे एक लाख की तत्काल मदद दी जाएगी।

प्रषासन ने बाढ़ चैकियों पर स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। यहां पर चैबीस घंटे राजस्व, स्वास्थ्य, पशु पालन विभाग व आपूर्ति विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है। जिसके टोल फ्री नंबर 1077 पर बाढ़ की स्थिति की पल-पल जानकारी ली जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बी.एल.ओ. द्वारा निर्वाचक नामावली का घर घर सत्यापन

Posted on 25 July 2011 by admin

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की वर्किंग कापी का घर घर सत्यापन बूथ लेबिल आफिसर के द्वारा 01 जुलाई से 10 अगस्त 2011 तक कराये जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि इस सत्यापन कार्य का पूर्ण लाभ उठाये और बी.एल.ओ0 द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची के घर घर सत्यापन के दौरान मतदाता सूची से मतदाता की फोटो यदि नही है तो पास पोर्ट साइज की दो रंगीन फोटो बी.एल.ओ. को 001 बी फार्म के साथ उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि 001 बी फार्म निःशुल्क बी.एल.ओ. से प्राप्त किया जा सकता है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने कहा कि जो युवक/युवती दिनांक 01 जनवरी 2011 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है परन्तु उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नही हो सका है वह भी बी.एल.ओ. से प्रारूप -6 प्राप्त कर फार्म भरकर बी. एल.ओ. को प्राप्त करा सकते है। उन्होंने बताया कि मकान संख्या, मतदाता का नाम, सम्बन्ध, सम्बन्धी का नाम लिंग, आयु पहचान पत्र संख्या आदि जिस किसी मतदाता की त्रुटिपूर्ण है, तो वह भी बी.एल.ओ. को संशोधन हेतु नोट करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेगा लोक अदालत में पीडितों को प्रतिकर दिलायाः कुल 1351 बादों का निस्तारण

Posted on 25 July 2011 by admin

उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दीवानी परिसर आगरा में वृहद लोक अदालत का कल आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता
प्रभारी जिला जज श्री राकेश कुमार, अपर जिला जज प्रथम के द्वारा की गई। आयोजन में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बीमा कंपनी एवं रोडवेज के अधिकारीगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 08 वादों का निस्तारण करके पीडित पक्ष को रूपये 10,73,880 प्रतिकर दिलाया गया और वादों का निस्तारण अपर जिला जज की श्री गोविन्द बल्लभ शर्मा, श्री इसरार अहमद , श्री महमूद अहमद खाॅ एवं श्री अजयकुमार श्री वास्तव द्वितीय के द्वारा किया गया है। इस लोक अदालत में विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित 38 वादों का निस्तारण स्पेशल जज (ई.सी. ऐक्ट) श्री छेदालाल वर्मा के द्वारा किया गया है एवं अपर जिला जज श्री महमूद अहमद खाॅ के द्वारा एक सिविल अपील का भी निस्तारण किया गया है।

लोक अदालत में सिविल जज (सी0डि0 ) श्री उदय प्रताप सिंह के द्वारा कुल दो मामले उत्तराधिकार के निस्तारित किये गये जिसमें मूल्यांकन रूपये 3, 02 063 है इसके अतिरिक्त कुल तीन सिविल वादों का निस्तारण लोक अदालत में किया गया है जो कि अपर सिविल जज (सी.डि) श्रीबलराज सिंह, श्री विकास गुप्ता एवं अपर सिविल जज (जू.डि.) श्रीमती अपर्णा पाण्डे के द्वारा निस्तारित किय गये है।

लोक अदालत में तहसील बाह में एस.डी.एम. के द्वारा 06 मामले फौजदारी एवं तहसीलदार के द्वारा 06 मामले राजस्व, कुल 12 वादों का निस्तारण किया गया है।

विभिन्न मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा कुल 1287 दाण्डिक वादों का निस्तारण किया गया और रूपये 243620 जुर्माना राजकोष में जमा कराया गया है। इस लोक अदालत में सर्वाधिक दाण्डिक वादों 775 मामलों का निस्तारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रीता गुप्ता के द्वारा किया गया है।

लघुवाद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमेश प्रकाश के बताया कि इस लोक अदालत में कुल 1351 वादों का निस्तारण किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कमिश्नर के आदेश मंे फेरबदल, एसडीएम की शह पर बेघर हुए गरीब

Posted on 25 July 2011 by admin

माया सरकार को और बदनाम करने में भू-राजस्व अधिकारी एसडीएम के खेलों पर से  पर्दा दिनो दिन उठता नजर आ रहा है। कमिश्नर फैजाबाद के 23 मई के आदेश को धता बता एसडीएम जयसिंहपुर प्रभावित क्षेत्रफल की मौके पर जाकर नाप कर वादी के जमीन का सीमांकन किया जाय। जिस पर न्यायलय फैजाबाद के आदेश को निरस्त कर सारे तथ्यों को छुपाने तथा राजस्व निरीक्षक को मोहरा बना गरीब की संक्रमणीय भूमि पर गांव प्रधान से सांठ गांठ कर उनके मददगारों के साथ संक्रमणीय भूमि पर कब्जा करा कर, सरकार व जिला प्रशासन को सरेआम बदनाम कर डाला। जिसका खुलासा 25.जुलाई.2011 को वादी द्वारा जिलाधिकारी को दिये गये पत्र से हुआ ।

मामला जयसिंहपुर ब्लाक के कोल्हुआमऊ निवासी अयोध्या प्रसाद तिवारी सुत रामलखन तिवारी,परगना बरौसा का ह,ै  जिसने जिलाधिकारी को दिये  गये शिकायती पत्र में लिखा है कि विपक्षी गांव प्रधान है व उनके मदद मंे अबैध रूप से कर्मचारी मिलकर मेरी ही भूमिधरी जमीन  जिसका गाटा संख्या 3833 से चल कर गाटा संख्या 3844 तक है। जिसमे  सिर्फ 3835 को छोडकर कुल मिलाकर गाटा संख्या 11 है जिन खातों पर लगातार पूर्व से ही कब्जा करता चला आ रहा है। जिस पर पूर्व में रहे एसडीएम ने उक्त भूमि की आराजी पर धारा 41 के अन्तर्गत सीमा द्योतक चिन्ह लगाकर कब्जा करा दिया गया। विपक्षी अपने धनबल के चलते कमिश्नर फैजाबाद ने उक्त संक्रमणीय भूमि को  हथियाने की नियत से अपील दायर किया था जिस पर फैजाबाद न्यायालय ने अपील को निरस्त करते हुए जमीन को उक्त के हक मे कर दिया। जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र में श्री तिवारी ने आरोप लगाया है कि कुलदीप नारायण, प्रकाश नारायण, जयनारायण, राजनारायण,सत्यनारायण,सूर्य नारायण सुत स्व0 रामअधार निवासी कोल्हुआमउ उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया, अन्याय पूर्वक विभाग के अधिकारी एस0डी0एम से मिलकर फैजाबाद न्यायालय के आदेश केा ही अबैध करार दे उसे निरस्त करते हुए, एक मौखिक अपना आदेश जारी कर दिया। जिस पर विभाग जमीन के ज्ञाता कहे जाने वाले कानूनगो समेत आला अधिकारी,प्रधान के मददगारों समेत उक्त कब्जा करा  दिया और वादी को पुलिस बुलाकर फंसाने की बात कह मौके से भगा दिया। जिस पर लगभग वर्षो से फरियादी अपनी फरियाद लेकर जिले के अधिकारी समेत विभाग के दर दर ठोकरें खाने केा मजबूर हो गया है। कुछ दिन पूर्व समाचार के माध्यम से उक्त किसान ने जिलाधिकारी का ध्यान उक्त मामले में आकर्षित किया था। पर एक माह बीत जानक के बाद भी पीड़ित की गुहार नहीं  सुनी गयी तो पुनः आज पीड़ित किसान अपने साथ हो रहे अन्याय को मीडिया के सामने रोकर सुनाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रेमचन्द्र कांग्रेस मंे हुए षामिल

Posted on 25 July 2011 by admin

spn-01केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री जितिन प्रसाद एवं पुवायां क्षेत्र में पूर्व विधायक चेतराम की उपस्थिति में आज श्री प्रसाद के कैम्प कार्यालय प्रसाद भवन पर पुवायंा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम चन्द्र त्रिवेदी ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस का झंडा अपने हाथों मंे लेकर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की। उधर जितिन प्रसाद ने जनता की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान श्री त्रिवेदी ने कहा कि वह भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जिताने मंे अपना सक्रिय योगदान देंगे एवं भविश्य में पुवायां क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती की दिशा में पूरी मेहनत के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री प्रसाद एवं पूर्व विधायक चेतराम ने कहा कि श्री त्रिवेदी जी के कांग्रेस में आने से कांग्रेस केा निश्चित रूप से बल मिलेगा। इस दौरान कांग्रे्रस की जि.अ. धर्मेन्द्र दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, सुहेल वेग, शाहिद अनवर कुरैशी समेत तमाम प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राहुल का यूथ एजेंडा सिर्फ एक छलावाः धर्मेन्द्र

Posted on 25 July 2011 by admin

24spn1सपा सुप्रीमो के भतीजे व बदायूं के युवा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का यूथ एजेंडा सिर्फ एक छलावा और भूमि अधिग्रहण का विरोध नाटक से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि यदि युवाओं की उन्हें चिंता है तो यूपी में छात्रसंघों की बहाली और उनके चुनाव की वकालत क्यों नही करते हैं? उन्होंने कहा कि यदि सूबे में सपा की सरकार बनी तो यहां छात्रसंघों की बहाली कर उनका चुनाव कराया जायेगा।

सांसद धर्मेन्द्र शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर सिउरा गांव में विधायक राजेश यादव के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह यहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. सत्यपाल सिंह यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने आये थे।

धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए बसपा ही नहीं कांग्रेस भी दोषी है। राहुल गांधी ने अधिग्रहण की ठोस नीति पर अमल के बजाय पदयात्रा करके राजनीतिक लाभ के लिए नाटक किया।

उन्होंने अन्ना हजारे व स्वामी रामदेव की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को स्वागत योग्य बताया और कहा कि मजबूत लोकपाल विधेयक बनने के साथ काले धन की वापसी जरूरी है लेकिन केन्द्र सरकार ने जिस तरह बाबा रामदेव के समर्थकों के साथ चार जून को रामलीला मैदान में जुल्म किया उससे उसकी गंदी नीयत उजागर हो गई।
ददरौल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता व पूर्व विधायक देवेन्द्र पाल सिंह द्वारा सपा प्रत्याशी राममूर्ति सिंह वर्मा का विरोध किए जाने के मामले पर धर्मेन्द्र यादव ने साफ कहा कि सभी टिकट सोच-समझकर दिए गए हैं। फिर भी यदि किसी को शिकायत है तो वह पार्टी स्तर पर उठाए। मीडिया व मंच के द्वारा विरोध ठीक नहीं। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों का संज्ञान लेकर पार्टी उचित कार्रवाई करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कोतवाल के खिलाफ आन्दोलन करेंगे ग्रामीण

Posted on 25 July 2011 by admin

जेबें गरम करने को छोटे-छोटे मामलों में करते हैं अवैध वसूली

कोतवाल के दलाल दिनभर क्षेत्र में घूमने के बाद कोतवाली में अपना ढेरा जमाये हुए हैं। पुलिस छोटे-छोटे मामलों मंे भी अवैध वसूली कर दलालों के साथ-साथ अपनी जेबे गरम कर रही है। पुलिस व दलालों के इस रवैये से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि एसपी साहब ने जल्द ही इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो वे कोतवाल के खिलाफ आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

पुवायां बैंक लूट काण्ड के बाद कोतवाल खुलेआम अवैध वसूली करने पर उतर आये हैं। बैंक लूटकाण्ड के खुलासे को लेकर पहले से ही रातांे में दबिशें देकर ग्रामीणों को उठा ले जाते थे इसके बाद दलालों की मदद से सौदेबाजी कर सुबह को कोतवाली से ग्रामीणों को छोड़ देते थे। सौदा न मानने पर कोतवाल खुलेआम ग्रामीण को बैंक लूट काण्ड में फंसाने की धमकी देते थे। फिलहाल बैंक लूट काण्ड का खुलासा होने के बाद कोतवाल के दलाल ग्रामीणों को दिनों दिन हावी होते जा रहे हैं। दलालों की सूचना पर मामूली मामलों में भी कोतवाल स्वयं घटना स्थल पर पहुंच जाते हैं और दोनों पक्षों को कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी देते हैं जिस पर मोबाइल नम्बर देने के बाद कोतवाल अपने दलाल को उस गांव में छोड़कर वापस आ जाते हैं इसके बाद दलाल दोनांे पक्षों से सौदा करके अपनी व कोतवाल की जेबें गरम कर रहे हैं। कोतवाल के इस रवैये से क्षेत्रवासी खासे परेशान हो चुके हैं आये दिन कोतवाल ग्रामीणों को परेशान करने के लिए केाई न कोई मामले का तूल बना रहे हैं। जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने एसपी से मांग की है कि वह अपने तरीके से कोतवाल के कष्त्य की जल्द ही जांच कर उनकेे खिलाफ कार्रवाई करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे कोतवाल के खिलाफ आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साम्प्रदायिक हिंसा अधिनियम के विरोध में प्रदर्षन की तैयारी

Posted on 25 July 2011 by admin

साम्प्रदायिक और लच्छित हिंसा अधिनियम वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी की दृष्टि से विहिप व बजरंगदल की एक बैठक श्री बिहारी लाल सरस्वती विद्या मन्दिर में हुई। कार्यकर्ताआंे को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता केन्द्रीय मंत्री विश्व हिन्दू परिषद विशेश्वर द्विवेदी ने कहा कि यह विधेयक भारतीय संविधान की मूल भावना के विपरीत है क्योंकि इसके अनुसार कोई हिन्दू तब तक दोषी होगा जब तक कि वह स्वयं निर्दोष न सिद्ध कर दे जबकि संविधान कहता है कि कोई व्यक्ति तब तक निर्दोश है जब तक कि वह दोषी न सिद्ध कर दिया जाये। इसके अतिरिक्त इस अधिनियम द्वारा यह मान लिया गया है कि हिंसा बहुसंख्यक हिन्दू समाज होता है जबकि भारत में हिंसा का शिकार अल्पसंख्यक समाज होता है। जबकि भारत में हिंसा का शिकार कौन कौन होता है और कौन करता है ये सभी जानते हैं। अधिनियम में वर्णित समूह में मुस्लिम व ईसाईयों के साथ अनुसूचित जाति व जनजाति को जोड़कर हिन्दुओं की अखण्डता को तोड़ने का प्रयास किया गया है। राष्ट्रभक्त समाज इसे कभी सहन नहीं कर सकता। बजरंग दल के प्रान्त संयोजक अनुज कुमार सिंह ने कहा कि अधिनियम के अनुसार बहुसंख्यक हिन्दू समाज को चाहें जितनी भी जनहानि या धनहानि हो वह मुकदमा लिखाने का अधिकारी नहीं होगा। बैठक में धरना की सफलता हेतु प्रखण्डों की बैठकें तय हुईं। आज पुवायां की बैठक जिला संयोजक बजरंग दल संतोष पाल सिंह ने ली। कल निगोही व भावलखेड़ा व ददरौल की बैठकें होगी। निगोही व ददरौल की बैठक जिला मंत्री राहुल पाठक लेंगे। संचालन राहुल पाठक ने किया। बैठक में उपरोक्त लोगों के अतिरिक्त बाबू सिंह, शशिविन्द सिंह, शिव कुमार मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, रामप्रताप, छत्रपाल शर्मा, सुनील गुप्ता, विपिन शुक्ला, बेचे लाल कश्यप, शैलेन्द्र सिंह, करन, प्रवीण सिंह, नरेश, रवि षुक्ला, राजकुमार, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in