Archive | राज्य

जिला अस्पताल बना वेश्याओं का अड्डा

Posted on 30 August 2011 by admin

हाल ही में शहर के पास एरिया सिविल लाइन में जिस्म की आग बुझाने को लेकर एक नव युवक की लाश गिर गई थी इसके बाद से पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। लेकिन एकाएक पुलिस ने फिर खामोश बैठने में भलाई समझी। नतीजा यह है कि सिविल लाईन की तर्ज पर शहर में चल रहे कई सेक्स रैकेट के अड्डे फिर से अपने ढर्रे पर लौट आये हैं। बानगी के तौर पर इनमें से एक नाम जिला अस्पताल कैम्पस का भी है, जहंा पूर्व की भांति वेश्याओं का तांता एक बार फिर से लगा हुआ है।

भरोसे मन्द सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर से सटा हुआ यह जिला अस्पताल अपने में एक चर्चित स्थान है। सिविल लाईन मोहल्ले में तिकोनिया पार्क के निकट चर्चित चार दिवारी मंे जिस्म की आग बुझाने गये नव युवक की लाश मिली थी। पुलिस के अधिकारियों ने उस समय यह बात मानी थी कि वारदात के पीछे जिस्म फरोशी का राज झिपा हुआ था। पुलिस इस दशा में कदम भी आगे बढा चुकी थी,शहर के अन्दर कई दिनो तक चली पुलिस की छापेमारी की खबर से वैैश्यायें रफूचक्कर हो गयी थी। लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते फिर से देंह व्यापार का धन्धा अपनी चरम सीमा पर है। शहर के बीचो बीच ठंडी सड़क जहां जिस्म फरोशी का धन्धा करने वाली, आने जाने वालो से अश्लील हरकते व आंख मिचैली करते दिखाई देती हंै। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय लगभग आधा दर्जन घर ऐसे है, जहां गैर जनपद से आयी हुई वेश्याओं ने अपना ठिकाना बना रखा है जोे नवजवानों को अपने जाल में फांस कर उनसे धन एंेठती है और जरूरत पडने पर जेब में रखे हुए चैन, अगूंठी व नगदी भी हजम कर लेती हंै और अजनबियों को मारती पीटती  भी हंै। सूत्र बताते है कि इन दिनों जिला अस्पताल व ठंडी सडक वेश्याओं की नर्सरी का केन्द्र बन गया है। जिला चिकित्सालय व ठंडी सडक फिर से एक बार इनके के चलते गुलजार बना हुआ। पुलिस के आला अधिकारी किसी न किसी माध्यम से यहां आते जाते भी हंै। लेकिन किसी की निगाह इन पर नही पड़ती ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्या जनपद हरदोई को बाढ़ का कहर प्रतिवर्ष यूं ही बरबाद करता रहेगा

Posted on 28 August 2011 by admin

दैवीय आपदा को यह कटियारी का क्षेत्र यहां के वाशिंदे मानकर यूं ही आबाद और बरबाद होना अपनी नियत समझ लें। समझ भी लें मगर कैसे उन्हें पता चले कि यह पानी कहां से आता है जो बाढ़ की यह विभिषिका उन्हें तबाह कर रही है। केवल वह सुनते है पानी बांधों से छोड़ा जाता है यह पहाड़ पर गिरने से यहां पर बाढ़ आती हैं। जिसका इतना विकट स्वरूप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था ग्रामीण हैरान और परेशान अपनी निर्जीव आंखों से यहां के किसान बस यहीं सवाल विधायक सहित जनप्रतिनिधियों से पूंछते है कि बताईएं हमारा दोष क्या है। यहां के विधायकों ने जनप्रतिनिधियों ने एक प्रस्ताव शासन को दिया था। उस पर कार्यवाही भी की गई। विधायक से यहां के वाशिंदों ने प्रस्ताव दिया था जिस पर कार्यवाही भी हुई और जिला प्रशासन ने एक अरब रूपए के नुकसान की बात स्वीकार की। जबकि सरकारी खजानें से कुछ सौ करोड़ दिए गए। तिनका तिनका बटोर कर फिर गृहस्थी बनाई और फिर बरबाद हो गए। 40 हेक्टेअर खड़ी फसल तबाह हो गई। मौजूदा विधायक रजनी तिवारी तथा पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्रा सहित तमाम स्थानीय नेताओं ने इसे बाढ़ ग्रस्त घोषित करने और स्थायी समाधान करने की मांग की पुरजोर ढंग से उठाई। मांग जब काफी जोर पकड़ी तब उत्तर प्रदेश शासन ने सिचाई विभाग को कार्य योजना बनाने की योजना पर अमल करने की कोशिश की। परंतु सिचाई विभाग के अफसरों ने कहा कि मैदानी भाग में तटबंध योजना को ही नकार दिया। और अपने निर्णय से शासन को अवगत करा दिया। तो क्या कटियारी की यह जनता इन आपदाओं को ऐसे ही झेलेगी। यह आपदा के संकट से निजात उसे कम मिलेगी। यह शासन को सोचना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता का ध्यान रखें

Posted on 28 August 2011 by admin

कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण सत्र में मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के प्रिंसीपल सके्रटरी राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो के बारे में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो की विस्तार से जानकारी दी गई । श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सब मिल कर टीम भावना से समन्वय के साथ गुणवत्ता युक्त कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी निर्देश भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर उपलब्ध है फिर भी वरिष्ठ अधिकारियों से विचार विमर्श करते रहें।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अजय चैहान ने प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य को वरीयता दें। कार्यो की गुणवत्ता आयोग द्वारा कोई समझौता स्वीकार नही है। श्री चैहान ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यो में पारदर्शिता बरतें और मानको के अनुरूप नियमित अनुश्रवण करते रहें। क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान इस क्षेत्र के बी.एल.ओ. की चैकिंग नियमित रूप से करें और पंजिका भी निरीक्षण करें।
जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया में मतदाता सूची महत्वपूर्ण दस्तावेज है। मतदाता सूची जितनी अच्छी होगी तो निर्वाचन भी अच्छा रहेगा। उन्होंने अर्ह सभी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु फार्म-6 भरवाने के निर्देश देते हुए कहा कि युवा वर्ग पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान जिन बूथों पर बडी संख्या में मतदाताओं के नाम बढे है अथवा बडी संख्या में नाम अपमार्जित हुए है उन बूथों पर प्रथम चरण में शतप्रतिशत सत्यापन करायें। यदि गलती से किसी का नाम काटा गया है ले उसका पुनः फार्म-6 भरवाकर कार्यवाही करें।
उन्होंने स्व विवेक से अपमार्जन या नाम बढाने (सो मोटो डिलीशन या इन्कलुजन) के बारे में निर्देशो के बारे में बताते हुए कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के सेक्श0 22 के अनुसार कार्यवाही करें। नाम काटने से पहले नोटिस जारी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन वर्ष में स्व विवेक से डिलीशन अनुमन्य नही होता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में सभी कार्यो के लिए साफ्ट वेयर सुलभ है। अतः तदनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण सत्र के उपरान्त श्री श्री वास्तव ने जिलाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तहसील सदर ने संचालित ‘‘ मतदाता पंजीकरण केन्द्र का अचानक निरीक्षण किया । उन्होंने केन्द्र की कार्य प्रणाली का गहन निरीक्षण किया और अनेक नागरिकों से वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिये कि मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी करने के कार्य में तत्परता लाये और लोगों के साथ सद्भाव और सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करें। उन्होेंने सचेत किया कि निर्वाचन आयोग को कोई शिकायत मिलती है उस पर संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश,, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी(प्रोटो) श्रीशचन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्र0) जगदीश, अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) बी.के.सिंह, समसत उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मछुआरा समाज खाद्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण स्थान रखता है

Posted on 28 August 2011 by admin

dsc_2370भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि भाजपा के अखिल भारतीय मछुआरा प्रकोष्ठ की दो दिवसीय बैठक आज वाराणसी में प्रारम्भ हुई जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर राव ने किया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज कहा कि मछुआरा समाज भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन उसकी दशा चिंतनीय है। मछुआरा समाज खाद्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मछुआरा समाज की दयनीय दशा के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार व इसके पूर्व की मुलायम सरकार दोषी है। महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में हो रहे कार्यक्रम में बोलते हुए सूर्यप्रताप शाही ने प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीति पर सवाल उठाया कहा कि सरकार मछुआरो के परपरागत व्यवसाय को पॅूजीपतियों के हवाले कर दिया है। नदी व तालाब से जुड़े व्यवसाय मछली पालन, सिंघाड़ा, बालू खनन व मखाने की खेती को पूॅजीपतियों व बड़े औद्योगिक घरानों का सौंप दिया है। जिसके कारण आज मछुआरा समाज बहुत ही दयनीय स्थिति पहुॅच गया है। भाजपा इसको लेकर चुप नही बैठेगी, उनके हक को दिलाकर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो मछुआरों के परम्परागत व्यवसाय पर पहला अधिकार मछुआरा समाज का होगा तथा मछुआरो की सहकार समितियाॅ बनाकर उनको नदी और तालाब से जुड़े व्यवसायों पर इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। श्री शाही ने केन्द्र सरकार से मछुआरों समाज के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक नीति बनाने की मांग की है।
dsc_2417इस अवसर पर मुख्य अतिथि व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मुरलीधर राव ने केन्द्र की सम्प्रग सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार गिलानी व रब्बानी से तो बात करती है। लेकिन जब पाकिस्तान की जेलो में बन्द भारतीय मछुआरो की रिहाई की बात होती है, तो सरकार प्रभावी ढंग पैरवी ही नही करती। उन्होने नदियों व तालाबो में गिरने वाले अपशिष्ट पदार्थो पर तत्काल रोक लगाने की मांग को कहा कि ऐसे अपशिष्ट पदार्थो से मछली उत्पादन में 30-40 प्रतिशत की गिरावट आई है।
श्री राव ने कहा कि किसानो व बुनकरो के बाद मछुआरा समाज तीसरा सबसे बड़ा समाज है लेकिन आज ऐसी औद्योगिक व आर्थिक नीतियां बन रही है जिससे करोड़ों की जनसंख्या वाले इस समाज को कोई लाभ नही हो पा रहा है, इनकी स्थिति बद से बदतर है। उसके लिए सिर्फ केन्द्र की सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का सीधा असर समाज के कमजोर, निचले व दबे हुए तबके पर पड़ता है। उन्ही में से मछुआरा समाज एक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की आर्थिक नीतियां सिर्फ बड़े औद्योगिक घरानो के ध्यान में रखकर बन रहे है। जिससे गरीब, किसान व मछुआरा तब के लोगो के स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने मछुआरो को सस्ते दर ब्याज दिलाने की मांग की है।

साथ ही मछलियों के विपणन के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मण्डियों की व्यवस्था व प्रबन्ध तथा मछुआरो के परिवार के लिए आवास, शिक्षा व सुरक्षा की व्यवस्था की मांग भी उन्होंने की है।
मछुआरा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश मालगवे ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पूरे देश में समुद्ध, नदी व तालाब में मछली पालन, नौका पालन, सिंघाड़े, मखाने की खेती करने वाले सभी लोग मछुआरा समुदाय के सदस्य है। अगर उन्हें अपनी सामजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति को बेहतर करना है तो उन्हें संगठित होना पड़ेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक जितेन्द्र कश्यप, राष्ट्रीय सह संयोजक जयंत भाई केवट, आदि अनेक नेता उपस्थित थे।
डा0 मिश्र ने बताया कि प्रदेश सूर्य प्रताप शाही ने चन्दौली में किसान महा पंचायत में बसपा, सपा एवं केन्द्र की कांग्रेस सरकार को जमकर लताड़ लगाई। किसानो की समस्यों पर बोलते हुए। श्री शाही ने कहा कि माफियाओं का बोलबाला है आम जनता की गाढ़ी कमाई बसपा सुप्रिमों की झोली में जा रही है। जिससे प्रदेश की जनता तस्त्र हो चुकी है, साधन सहकारी समितियों पर डी0ए0पी0 यूरिया, एन0पी0के0 इत्यादि के लिए किसान दर-दर की ठोकरे खा रहा है, परन्तु प्रदेश की मुखिया चैन की वंशी बजा रही है। नहरो में पानी नही है सम्पूर्ण जनपद एवं प्रदेश में लिफ्ट कैनालो को पूरी क्षमता से नही चलाया जा रहा है।
बसपा का हाथी करोड़ो-करोड़ो आम जनता की कमाई को डकारे जा रहा है, और प्रदेश के किसान, व्यापारी, नौजवान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे है। अपने सम्बोधन में श्री शाही जी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2012 के चुनाव में हमे सरकार बनाने का मौका दिया तो प्रदेश की मुखिया जेल के अन्दर होंगी।
सपा पर बरसते हुए श्री शाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी बसपा के साथ मिलकर चोर-चोर मौसेरे भाई के तर्ज पर काम कर रहे है, पूरे प्रदेश की जनता को जातिवाद, सम्प्रदाय के नाम पर बांट कर मुलायम सिंह और मायावती में ये पैक्ट हुआ है कि पहले हमने जनता को लूटा और अब तुम लूट रही हो और आगे यदि मौका मिला तो हम फिर लूटेगे। भाईयों ऐसे लुटेरे गैंगो से सावधान रहने की जरूरत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय गोवंश रक्षण सम्बर्धन परिषद ने एसपी को दिया पत्र

Posted on 28 August 2011 by admin

गोवंश हत्या एवं तस्करी पर विराम लगाने की मांग

भारतीय गोवंश रक्षण सम्बर्धन परिषद के तत्वावधान में जिलेे में बढ़ रही गोवंश हत्या एवं तस्करी(पैदल व वाहनों द्वारा) पर पूर्ण विराम लगवाये जाने के लिए एक पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया।
पत्र में बताया गया कि करनापुर ग्राम में गोवंश की हत्या किये जाने पर मुल्जिमानों की गिरफ्तारी न होने पर विहिप, बजरंग दल तथा गौरक्षा आयम की ओर से एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को पुवायां को सौंपा गया था जिसमें गौहत्यारों की गिरफ्तारी सात दिन के अन्दर सुनिश्चित करने की मांग की गई। पुलिस द्वारा उपराधियों को पकड़ने के प्रयास किये गये तो अपराधियों के समर्थक क्षेत्रीय विधायक के साथ में पुलिस अधीक्षक से मिलने गये थे। इस पर जांच को एएसपी ग्रामीण को सौंप दी गयी। लेकिन अब गोवंश हत्या की घटना को देखने वाले गोलों को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही है। साथ ही गोवंश हत्या एवं तस्करी में वृद्धि भी हो गयी है। गोवंश हत्यारे और तस्कर पूर्णतः निरंकुश प्रतीत होने का प्रदर्शन करते है। जिससे भारतीय गोवंश के रक्षण संवर्धन में संलग्न कार्यकर्ताओं व गोवंश सेवक समाज में तीव्र आक्रोश पनप रहा है। पत्र में मुल्जिमानों की तत्काल गिरफ्तारी कर जिलें में बढ रही गांवंश हत्याओं एवं उनकी तस्करी पर पूर्ण विराम लगवाने मांग की गयी। साथ ही उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होने की चेतावनी दी। इस दौरान कृष्ण कुमार सक्सेना, अनुज कुमार सिंह, अनंगपाल सिंह, राजकुमार सिंह चंदेल, अवधेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, भगवती सहाय पाण्डेय एडवोकेट, राजेश कुमार मिश्र, अतुल कुमार पाण्डेय एडवोकेट, सुनील कुमार मिश्र, धमेंद्र मोहन वाजपेयी एडवोकेट, हरीराम मौर्या, अवधेश कुमार सिंह तोमर एडवोकेट, मनोज मिश्रा एडवाकेट आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वास्थ्य सेवायें सुनिश्चित करें: डीएम

Posted on 28 August 2011 by admin

spn-5बाढ़ राहत शिविरों मंे बाढ़ पीड़ितों को खाद्य पदार्थ से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं हर हालत में सुनिश्चित की जायें ताकि धन जन हानि से उन्हें बचाया जा सके। यह बात जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने बाढ़ सहायता का जायजा लेते हुए कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका की कमी के कारण सदर तहसील में राहत सामग्री का वितरण बन्द कर दिया गया है किन्तु उनके स्वास्थ्य आदि की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इसी प्रकार तहसील तिलहर तथा जलालाबाद मंे राहत कार्य पूर्ववत जारी है, यद्यपि पानी का स्तर काफी घट गया है। जिससे जनता को राहत हुई है। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों तहसीलों में चिकित्सा सुविधा को गतिशील कर प्रभावित जनता को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये हैं कि डाॅक्टरों की टीम बनाकर बाढ़ क्षेत्रों की जनता मंे दवाइयों का वितरण करें तथा संक्रामक रोगों से भी बचाने के लिए छिड़काव भी कराया जाये। उन्होंने कहा कि 19 से 25 अगस्त तक राहत सामग्री का विधिवत वितरण किया गया है। जिलाधिकारी श्री रिणवा ने बताया कि 19 अगस्त से 25 अगस्त के बीच बाढ़ प्रभावितों को दी गयी सामग्री के अन्तर्गत सदर तहसील मंे चावल, आटा, भुना चना, आठ-आठ कुन्टल, लइया 33 कुन्टल, लंच पैकेट 8000, पानी के पाउच 4000, मोमबत्ती 4000, माचिस 4000 नग का वितरण किया गया। इसी प्रकार तहसील तिलहर के बाढ़ प्रभावितों को आटा दो कुन्टल, भुना चना 8 कुन्टल, लइया 13 कुन्टल, लंच पैकेट 50770 पानी के पाउच 13460, मोमबत्ती 12180, माचिस 12080 नग, नमक 1200 पैकेट, बिस्किुट 37732, ब्रेड 1200 पैकेट, मिट्टी का तेल 200 लीटर, त्रिपाल 346 नग तथा केला 1200 नग। इसी प्रकार जलालाबाद में भी 64700 बाढ़ प्रभावित को चावल 50 कुन्टल, आटा 70 कुन्टल, भुना चना 23 कुन्टल, लइया 34 कुन्टल, पानी के पाउच 9 हजार, लंच पैकेट 91940, वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को राहत सामग्री मंे किसी भी प्रकार की कमी न आने देने के निर्देश दिये हैं। वह स्वयं बाढ़ क्षेत्रांे पर नजर रखे हुए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूरिया की काला बाजारी से किसानों में त्राहि-त्राहि, भाजपा देगी ज्ञापन

Posted on 28 August 2011 by admin

धान की रोपाई के बाद फसलों में यूरिया खाद की दरकार जोरों पर है परन्तु क्षेत्रों के विक्रय केन्द्रों से यूरिया खाद नदारत है। यूरिया की कालाबाजारी जोरों पर  है। किसानों को सरकारी मूल्य पर तो कौन कहे अधिक मूल्य देने पर भी खाद उपलब्ध नही है। सत्ताधारी नेताओं की शह पर जिले के क्षेत्रों में कालाबाजारी जारों पर हैं जनपद की चारों तहसीलें सदर, जयसिंहपुर, चाॅदा, कादीपुर में बिक्रय केन्दो्रं से यूरिया नदारत है। 211रू0 की खाद 350 से लेकर 400 रू0 में  विकने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस बाबत जब जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता सन्त बक्श सिंह चुन्नम सिंह से पूछा गया तो श्री सिंह ने कहा कि यूरिया की किल्लत जनपद में ही नहीं पूरे प्रदेश में है। सत्ता सुख भोगने के चक्कर में बसपा सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही हैं जिसका परिणाम उस आने वाले चुनाव में साफ दिखेगां। यूरिया की काला बाजारी रोकने और किसानों को शीघ््रा यूरिया की उपलब्धता कि लिए सोमवार को क्षेत्र के किसानों के साथ उपजिलाधिकारी  को तहसील जयसिंहपुर में एक ज्ञापन दिया जायेगा। यदि यूरियाकी समस्या का जिला प्रशासन तथा तहसील प्रशासन दूर नहीं करता है तो जल्द ही एक जन आन्दोलन छेड़ा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिशन 2012, प्रत्याशियों की टोली चली गांव की ओर

Posted on 28 August 2011 by admin

ऽ    बसपा की सीट पक्का करने में प्रत्याशी ने झांेकी पूरी ताकत

मिशन 2011 में जनपद का इसौली विधान सभा सीट राजनैतिक दलांें की प्रतिष्ठा से जुड गया है। जहॅा प्रमुख राजनैतिक दल सपा,भाजपा,कांग्रेेस अपनी खोई प्रतिष्ठा पाने केा बेताब  हैं और इसी के चलते सतरंजी गोटें विछाना प्रारम्भ कर दिया है। वहीं सत्ताधारी दल बसपा यथा स्थित बरकरार करने केा प्रयासरत,कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती।
गौरतलब हो कि इसौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रमुख राजनैतिक दल सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ रखा है। नये परिसीमन के उपरान्त समीकरणों में जातीयता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। सपा में जातिगत समीकरणों के अनुसार शकील अहमद खां को अपना उम्मीद्वार बनाया है। वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल बसपा ने अपने इसौली विधानसभा के विधायक चन्द्रभद्र सिंह उर्फ सोनू का टिकट काटकर ब्रम्हण नेता पूर्व विधायक पवन पाण्डेय को मैदान में उतार दिया और  वहीं कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के चयन को लेकर  दोनों पार्टिया को ेंकडी मसक्कत करनी पड रही है। जहंा पार्टी में अन्र्तकलह का भय है, इसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग सार्वाधिक आबादी दलित पिछडे व अल्पसंख्य समुदाय के मतदाता हंै। सपा ने अपना अल्पसंख्य कार्ड खेालते हुए पार्टी के परम्परागत मतो के सहारे शकील अहमद खां केा प्रत्याशी घोषित कर इसौली सीट अपनी झोली मंे डालने केा बेताब है । जबकि बसपा ने वोेट बैंक को अपने पक्ष में  करने के लिये दलित व ब्राम्हण गठजोड़ के सहारे पूर्व विधायक कद्दावर नेता पवन पाण्डेय को अपना सम्भावित उम्मीदवार बना कर सभी दलो की नींद हराम कर दिया है। विश्वस्त सूत्रों के द्वारा सभी दलों के ब्राम्हण नेता पवन पाण्डेय के आगे अपने केा बौना पा रहे हैं। ऐसे में  सूत्रों के अनुसार ब्राम्हण कार्ड खोलने केा उत्सुक भाजपा इरादा बदलते हुए बैकवर्ड कार्ड भुनाने की तरफ उन्मुख  जान पड़ रही है। ऐेसी  स्थित में कांगे्रस के पास सदर सांसद डा0 संजय सिंह व  अन्य वरिष्ठ नेताओ की लम्बी फेहरिस्त हेाने के बाद भी जातिगत प्रत्याशियों का टोटा है। बताते चले कि काग्रेंस के पूर्व मंत्री मोईद अहमद, नव बार चुनाव हारने के उपरान्त सभी दावेदारों  पर आज भी  सब पर भारी हैं जिन्हे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आशीर्बाद प्राप्त है। जबकि दूसरे पायदान पर रणविजय सिंह, शिवकुमार सिंह सशक्त समर्थकों के साथ कह रहे कि किसी दल ने क्षत्रिय उम्मीदवार नही उतारा है जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। वहीं पिछले चुनाव में दूध की जली भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। क्यूं कि बीते चुनाव के प्रत्याशी राम चन्द्र मिश्र को पार्टी की शाख बचाने को कौन कहे अपनी जमानत बचाने के लाले पड गये थे, जिन्हे लगभग 22 सौ मतो से ही सन्तोष करना पड़ा़। ऐसे मे भाजपा दावेदार रहे ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंग दल के स्थान पर पूर्व मंत्री रामदुलार यादव के भतीजे अशोक यादव केा मैदान में उतार कर अन्य राजनैतिक दलों के समीकरण केा विगाडने के प्रयास में है। देखा जाय तो ब्रम्हण मतदाताओ के समकक्ष यादव विरादरी के प्रत्याशी होने से यादव लाम बन्द होगा, वही पार्टी के परम्परागत मतो के साथ कायस्थ व वैैश्य मत भी पार्टी के साथ होगा।  इस प्रकार के वोटों के बिखराव से इसोली विधान सभा चुनाव किसके  पक्ष  मे जायेगा या  ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दो युवतियों ने टेªेन के आगे कूदकर जान दे दी

Posted on 28 August 2011 by admin

हरदोई पिहानी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर दोपहर का समय सियादह एक्सपे्रस के सामने कूदकर एक एक दोनों ने जान दे दी। टेªन की टक्कर से दूर जा गिरी दोनों युवतियों की तुरंत मौत हो गई। रेलवे गेटमैन विश्राम ने संवाददाता को बताया कि यह युवतियां प्रगतिनगर की तरफ से आई थी। इनके साथ एक लड़की और एक लड़का भी था जो प्रातः नौ बजे से वहीं पर रेलवे टैªक के आस पास चारों टहल रहे थे। इसी बीच एक महिला जो जींस पहने थी इनसे बात कर चली गई। घटना के समय टेªेन के आने पर हम लोग अपने अपने काम मंे व्यस्त हो गए। एक लड़की टेªेन की तरफ भागी दूसरी उसके पीछे थी दोनांे ने बारी बारी से कूदकर जान दे दी। जब कि साथ वाली लड़की और लड़का यह हादसा होते ही फरार हो गया। युवतियों में एक 25 वर्ष की तो दूसरी 22 वर्ष के आस पास उम्र की थी। एक लड़की के हाथ पर कलावा तथा छापेदार लाल सूट पहन रखा था। दूसरी युवती कत्थई कुर्ता पीला सलवार पहन रखा था। दोनों युवतियां तथा साथ में आया युवक युवती किसी गंभीर बातों पर बहस कर रहे थे जो शायद कोई खास काम या किसी बात के रेलवे लाइन पर आई थी या लाई गई थी। एसो जीआरपी नवीन मिश्रा के अनुसार युवतियों की पहचान नहीं हो पाई हैं एसओ टीजे का यह कहना है कि साथ में आए उन महिला या युवक युवतियों की पहचान की कोशिश चल रही है शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जांच में मामला अवश्य खुलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाढ़ का कहर जारी पांच का जीवन समाप्त, नदियों में ठहराव, प्रशासन ने ली राहत

Posted on 28 August 2011 by admin

जनपद में कहर ढ़ा रही नदियों ने कुल पंाच अमूल्य जिंदगियां निगल गई। सांडी थाने के लक्षनपुरवा गांव में एक किशोर के डूबने पर गांव वालों ने बवाल काटा। मल्लावां के कस्बा मढ़िया में दीवार गिरने से महिला दबकर मर गई। सूचना पाकर सीडीओ एके द्विवेदी ने मौकेे पर पहंुच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर हाइवे जाम कर रहे लोगों से मार्ग खुलावाया। हालांकि गंगा रामगंगा नीलम नदियों ने ब्रेक लेना शुरू कर दिया। अरवल थाना क्षेत्र के छोछपुर मजरा बागपुरवा में रामवीर 18 वर्ष पुत्र छत्तर कुंडा नदीं में समा गया। नीलम नदी पर का लमकन पुल की क्षतिग्रस्त अवस्था को सुधारकर एप्रोच मार्ग को दुरूस्त करके हाइवे की यात्रा का मार्ग खोला गया। सीडीओ द्विवेदी द्वारा एसडीएम सवायजपुर आरपी सिंह के माध्यम द्वारा तहसीलदार के द्वारा मृतकों को राहत हेतु एक एक लाख की चेक भेजकर पीड़ित परिवार को राहत दिलाई गई। दूसरी तरफ जिलाधिकारी एकें सिंह राठौर पुलिस अधीक्षक लवकुमार के साथ बिलग्राम तहसील के बाढ़ ग्रस्त इलाकों को दौरा किया। प्रभावित क्षेत्रों में पशु आहार स्वास्थ्य सेवा टीकाकरण चिकित्सकों की टीम द्वारा दवाओं की व्यवस्था करवाई। राहत शिविरों का बराबर निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी के अनुसार बीस राहत केेंद्र बिलग्राम तहसील में खोले गए हैं। इन केंद्रो पर लईया चना, पशुओं के लिए चारा, दवाओं की व्यवस्था की गई है। दो कपंनी पीएसी की सवायजपुर में तथा एक कंपनी पीएसी की बिलग्राम तहसील में राहत शिविर द्वारा मदद ग्रामीणों को पहुंचाई जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in