Archive | राज्य

फर्रुखाबाद-मैलानी रेल लाइन बिछने का रास्ता साफ

Posted on 19 September 2011 by admin

18spn4बहुप्रतिक्षित फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर-मैलानी के बीच रेल लाइन बिछने का रास्ता साफ हो गया है। अक्टूबर में रेल मंत्रालय सर्वे के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा। यह जानकारी गोरखपुर रेल मंडल की नैनीताल में हुई बैठक में एनईआर के जीएम आरके मित्तल ने सांसद मिथिलेश कुमार को दी।
अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री कुमार ने बताया कि जून 2012 तक सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार सर्वे हो चुके हैं, लेकिन आर्थिक लाभ नजर न आता देख यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। उन्होंने मैलानी से फर्रुखाबाद जाने के लिए मात्र रोडवेज बस का विकल्प होने की दशा में यातायात साधन के रूप में डग्गामार जीप, टै्रक्टर ट्राली तथा जुगाड़ वाहनों से रोजाना होने वाली लाखों रुपये की आय का हवाला देते हुए इस सर्वे में स्थानीय जनप्रतिनिधियोंकी रायशुमारी करने की सलाह दी। इस पर जीएम ने सहमति जताई। मिथलेश कुमार ने छोटी रेल लाइन स्टेशन, गोला गोकर्णनाथ रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार की भी बात कही। उन्होंने प्रदेश की एकमात्र मीटर गेज रेल लाइन शाहजहांपुर-पीलीभीत को ब्राडगेज में तब्दील करने का प्रस्ताव रखा। इस पर जीएम ने बताया कि इस तरह का यह पहला प्रस्ताव है वह इस पर विचार जरूर करेंगे। सांसद ने पुवायां, कांट तथा जलालाबाद में आरक्षण केंद्र तथा जनरल टिकट घर खोलने, रेलवे की निष्प्रोज्य जमीन पर रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव शहरी विकास मंत्रालय को भेजने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, को अजीवन रेल पास दिए जाने तथा शाहजहांपुर स्टेशन पर वाशिंग लाइन बनाने का भी प्रस्ताव रखा। इस पर श्री मित्तल तथा कमेटी के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताते हुए मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की बात कही। सांसद ने कहा कि वह इन मांगों को प्रमुखता के साथ संसद में भी उठाएंगे।
सांसद मिथिलेश कुमार ने 14013 तथा 14014 बनारस एक्सप्रेस, 12331 तथा 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस तथा 12435 व 12436 राजधानी एक्सप्रेस के शाहजहांपुर तथा बरेली में ठहराव तथा दून एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट क्लास कोच जोड़ने की भी मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

29 सितम्बर तक बनवायें पहचान पत्र: डीएम

Posted on 19 September 2011 by admin

spn-03मतदाताओं में मतदान की जागरूकता बढ़ाने तथा छूटे मतदाताओं का फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र बनाने हेतु अर्हता 1 जनवरी 2012 के आधार पर निर्वाचन नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में गत दिवस जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता मंे विकास भवन सभाकक्ष में गठित वीप कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित डिग्री काॅलेज इंटर काॅलेज के प्राचार्यगण, स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, पत्रकार, समाज सेवी, जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि मौजूद थे।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार जनपद के 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या मंे अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। इसी प्रकार जनपद की महिला मतदाताओं की संख्या मंे कमी की दर को देखते हुए यह आवश्यक है कि इनकी संख्या मंे वृद्धि की जा सकती है। पुरुषों की संख्या में अनुपात में वृद्धि हो सकती है। छात्र-छात्राओं के पंजीकरण हेतु बैठक मंे उपस्थित सभी डिग्री काॅलेजों तथा इण्टर काॅलेजों के प्राचार्यों से आग्रह किया कि वे इस पुनीत कार्य के लिए बच्चों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से जागरूक करें और निर्वाचक नामावली मंे नाम दर्ज करने के लिए प्रारूप 6 मतदाता सूची के नाम कटवाने के लिए प्रारूप 7 एवं किसी अशुद्ध प्रविष्टि के लिए प्रारूप 8 और स्थान परिवर्तन के लिए प्रारूप-8 ‘क’ तथा यदि किसी मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली मंे है तथा फोटो नहीं है तो प्रारूप 001 बी भरवाया जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 29 सितम्बर को मतदान स्थलों पर बीएलओ द्वारा सूची प्रकाशित की जायेगी। जिसमें वहां के मतदातागण अपने नामों को देख सकते हैं अगर उसमंे किसी का नाम छूट जाता है तो वह अपना नाम जुड़वाने या त्रुटि को शुद्ध कराने हेतु प्रारूपों को भर करके अपने-अपने क्षेत्र मंे सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 29 अक्टूबर तक दे सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नये मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 1 जनवरी, 2012 तक 18 वर्ष का होना आवश्यक है।  नये पंजीकरण हेतु जन्म तिथि प्रमाण पत्र पता तथा ब्लैक एण्ड व्हाइट पास पोर्ट साइज का फोटो होना आवश्यक है। श्री रिणवा ने यह भी स्पष्ट करते हुए कहा कि जिन नये मतदाताओं के जन्म तिथि का रिकार्ड नहीं है उन्हें अपने माता पिता द्वारा एक प्रमाण पत्र देना होगा कि वह 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिया गया है कि आगामी 07 और 10 अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम सभाओं तथा स्थानीय निकाय के वार्डाें में सूची को जनता/मतदाताओं के सामने पढ़कर सुनाया जायेगा ताकि कोई भी मतदाता पंजीकरण से छूट न जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलित किशोरी की आबरू लूटकर युवक फरार

Posted on 19 September 2011 by admin

सिंधौली पुलिस के खेल बड़े ही निराले हैं एक ओर जहंा प्रदेश सरकार दलित उत्पीड़न को लेकर गम्भीरता दिखा रही है। वहीं सिंधौली पुलिस दलित किशोरी के साथ हुए रेप की पुष्टि होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस की इस लापरवाही के चलते किशोरी के पिता ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। ज्ञात हो कि 11 सितम्बर को गांव पैगापुर निवासी दलित नरेश के घर सुबह नौ बजे गांव के नन्हें व शिव शंकर घुस आये थे। इन वहसी दरिंदों ने नरेश की 16 वर्षीय पुत्री को दबोच लिया और बारी-बारी से उसकी आबरू लूट ली थी। वारदात को अंजाम देकर दोनों युवक पुलिसिया कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये थे। इसके बावजूद नरेश ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया था। जिसमें बलात्कार की पुष्टि भी हुई, लेकिन पुलिस ने आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। नरेश का आरोप है कि पुलिस आरोपियांे से सौदेबाजी कर चुकी है। जो सिंधौली पुलिस के लिए नई बात नहीं है। जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों को खुला छोड़ दिया है। आरोपी लगातार किशोरी के पिता को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं। जिसके चलते नरेश ने चेतावनी दी है कि उक्त आरोपियों को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह मय परिवार के आत्मदाह कर लेगा। जिसकी जिम्मेदार सिंधौली पुलिस की होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरीबो के घरौदे किस के लिए बने किसको मिले, मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर उठ रहे सवाल

Posted on 19 September 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का स्वप्न था माननीय कांशीराम आवासीय कालोनी का निर्माण करवाकर गरीब बेसहारा बेघर लोगों को एक घर एक आवास एक छत का निर्माण करवाकर शासन स्तर पर प्रत्येक जिले मंे गरीबों की मद्द की जाए इसी बात को ध्यान मंे रखकर प्रदेश भर क के साथ हरदोई जिले के लखनऊ रोड़ पर झाला के निकट माननीय कांशीराम आवासीय कालोनी का निर्माण करवाकर गरीब तबके के लोगों को बसाया गया। परंतु इसमें लगे कर्मचार्रियों और अफसरों की मद्द से मुख्य मंत्री के निर्देश की नियमों की धज्जियां उड़ाकर पैसे और रसूख वालों को आवासों का तोहफा दिलवा दिया गया। जिनकें हरदोई शहर में कई कई मकान हैं इस कालोनी से प्राप्त मकानों पर गैर कानूनी समाज विरोधी कार्यो को अंजाम दिया जा रहा हैं। जिस वजह से यहां पर रहने वाला गरीब वाशिंदा परेशान हैं। इन 1500 आवासो मेें कई बार अपराध मंे लिप्त लोग चर्चाओं का विषय बनें। यहां के आवंटित निवासियों में एक व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को भी आवंटन दिया गया है। जब कि वह स्वयं कई दुकानों के मालिक एवं रेलवे गंज में उनका पक्का मकान भी हैं प्रशासन से शिकायत हुई परंतु न तो आवंटन रद्द हुआ। ऐसे ही कई रसूख वालें प्रशासन मंे दखल देने वाले के नाम चर्चा में रहे है। आवासीय वाशिंदों की शिकायत पर उन्हंे धमकी प्रलोभन मामलों मंे फंसाने मुंह बंद रखने की धमकी भी दी जाती है। शासन स्तर से क्या सोचा गया था और यह क्या हो गया। भ्रष्टतंत्र की भ्रष्ट व्यवस्था की सब कुछ भेट चढ़ गया।
रामदगी के साथ जेल भेजने की तैयारी की जा रही हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पालिका अध्यक्ष ने महिला सभासद की मंागे मानी, नहीं मिलेगा शिकायत का मौका

Posted on 17 September 2011 by admin

विकास कार्य को लेकर वार्ड नं0 2 नरायणपुर की सभासद मालती देबी के नेतृत्व मंे सैकडो महिलाअेा व पुरूषो ने नगर पालिका परिषद में कर्मिक अन्शन शुरू कर दिया है। तीसरे दिन चल रहे कर्मिक अन्शन में मालती देबी ने ईओ मुशीर अहमद व पालिका चेयर मैन प्रवीन अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का एक सभासद, व दलित महिला हेाने के कारण चेयर मैन द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। पालिका चेयर मैन व ईओ की सांठगांठ होने के कारण आज तक वार्ड में कोई भी विकास कार्य नही हो सका जिसके कारण सभासद को मजबूर हेाकर जनता के साथ कर्मिक अनशन नगर पालिका परषिद में करना पड रहा। अन्शन केा सम्बोधित करते हुए सभासद मालती देबी ने कहा कि यदि उनकी सुनवाई नही हेाती है तो वह 21 सितम्बर से आमरण अन्शन पर बैठने को वाध्य होगी। विभिन्न संगठनों ने मालती देबी के इस कर्मिक अनशन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। सारे घटना  प्रकरण पर निगाह रखे पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने महिला सभासद की समस्याओं के निराकरण की बात कही और कहा कि किसी भी प्रकार का भेद-भाव नहीं रखा जायेगा। पालिका अध्यक्ष द्वारा आश्वासन मिलने पर सभासद ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया । नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल ने नरायणपुर वार्ड की सभासद मालती देबी द्वारा लगाये गये आरोपों को शिरे से खारिज करते हुए कहा कि जनता ने जब उन्हे जनप्रतिनिधि चुनकर भेजा है तो हम किसी जनप्रतिनिधि की अपेक्षा क्यों करेगें। मालती देबी द्वारा लगाये आरोपो में विकास कार्य को लेकर 9 लाख रूपये के विकास कार्य अब तक कराये गये है इसके अतिरिक्त आगे की प्रक्रिया में है जल्द ही विकास कार्य कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पांच लाख इनाम के लालच में गंवा बैठा 58 हजार

Posted on 17 September 2011 by admin

मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पांच लाख के इनाम के चक्कर में ओसीएफ कर्मचारी 58 हजार गंवा बैठा। सीओ ने थाना सदर बाजार को निर्देश दिए हैं कि वह धोखाधड़ी की रपट दर्ज करे।
ओसीएफ कर्मचारी रामचन्द्र ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि 21 अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर एसएमएस आया कि कोका कोला कम्पनी में हुए ड्रॉ में पांच लाख रुपये का उनका इनाम निकला है। उन्होंने दिये गये मोबाइल नम्बर पर बात की तो उधर से जवाब मिला कि हमारी कम्पनी का कर्मचारी मुम्बई पहुंचेगा और वह मोबाइल फोन पर बात करेगा। उसने ओसीएफ कर्मी के एक सितम्बर को मोबाइल फोन पर बात की और कहा कि कुछ रुपये जमा करने पर इनाम लेकर लोग उनके घर पर आयेंगे। ओसीएफ कर्मी ने बताये गये एकाउंट नम्बर में 18 हजार 900 रुपये जमा कर दिये। उसके बाद फिर दो सितम्बर को फोन आया जिसमें कहा गया कि इनाम पाने के लिए 85 हजार रुपये और डालने होंगे। उसने उसे दूसरा एकाउंट नम्बर भी बताया। उसने ओसीएफ कर्मी को बताया कि यहां पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है क्योंकि रुपये कम पड़ गये हैं। ओसीएफ कर्मी ने कहा कि उसके पास अब मात्र चालीस हजार रुपये हैं। इसपर उधर से जवाब मिला कि वह चालीस हजार रुपये ही खाते में डाल दे और बाकी रुपये वह अपने पास से जमा कर देगा। ओसीएफ कर्मी ने बताये गये दूसरे खाते में चालीस हजार रुपये जमा कर दिये। इसके बाद भी कम्पनी का कोई आदमी इनाम लेकर नहीं आया। बाद में उसने उसी मोबाइल फोन पर कॉल करके वस्तुस्थिति की जानकारी करनी चाही तो वह लगातार स्विच आफ बताने लगा।
इस मामले की शिकायत मिलने पर एसपी रमित शर्मा ने सीओ सिटी शिवराज को जांच सौंपी। सीओ ने जांच के दौरान मामला सही पाया और सदर बाजार इंस्पेक्टर भगवान सहाय को निर्देश दिए कि ठगी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वोटरों की संख्या न बढ़ने पर डीएम नाराज

Posted on 17 September 2011 by admin

जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने बार-बार हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बावजूद संख्या में कोई खास इजाफा न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को महिला तथा युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। श्री रिणवा विकास भवन सभागार में आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि जिले में 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। महिला मतदाताओं की कम संख्या को पुरुषों के अनुपात में बढ़ाने, छात्र-छात्राओं के पंजीकरण के लिए डिग्री तथा इंटर कालेजों के प्राचार्यो से जागरूकता अभियान चलाकर निर्धारित प्रारूप भराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर को मतदान स्थलों पर बीएलओ द्वारा सूची प्रकाशित की जाएगी जिसमें मतदाता अपना नाम देख सकते हैं अगर किसी का नाम छूट गया है तो वह अपना नाम जुड़वाने या त्रुटि को शुद्ध कराने के लिए अपने क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 29 अक्टूबर तक प्रारूप दे सकते हैं। जिन नए मतदाताओं के जन्म तिथि का रिकार्ड नहीं है उन्हें अपने माता-पिता द्वारा एक प्रमाण पत्र देना होगा कि वह 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है। सात तथा दस अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम सभाओं तथा स्थानीय निकाय के वार्डो में सूची को मतदाताओं के सामने पढ़कर सुनाया जाएगा ताकि कोई भी पंजीकरण से छूट न जाए। डीपीआरओ को ग्राम पंचायतों तथा डीआईओएस को सभी विद्यालयों में प्रभातफेरी, निबंध प्रतियोगिता, नाट्य तथा अन्य विधाओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर छूटे और नए नाम जुड़वाने को कहा। इस दौरान सीडीओ मुरली मनोहर लाल, निर्वाचन सम्बन्धी सभी अधिकारी तथा कालेजों के प्राचार्य मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पिछले दस सालों में हुई आतंकी घटनाओं के लिए सरकार जांच आयोग का गठन करे- पीयूसीएल

Posted on 16 September 2011 by admin

संजरपुर जनसम्मेलन में इशरत जहां का परिवार भी शिरकत करेगा।

संजरपुर में 19 सितंबर को हो रहे सांप्रदायिक ध्रवीकरण और न्यायिक सांप्रदायिकता पर आयोजित राष्ट्रीय मानवाधिकार जनसम्मेलन में पिछले दस साल में हुई आतंकी घटनाओं की जांच के लिए सरकार से एक जांच आयोग के गठन का मुद्दा प्रमुख मुद्दा होगा।

कार्यक्रम के संयोजक मसीहुद्दीन संजरी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दस सालों में जिस तरह से विभिन्न आतंकी घटनाओं की जांचों में अन्तर्विरोध उत्पन्न हुआ, उसमें आम आदमी का मानवाधिकार हनन हो रहा है। जांच एजेंसियां लगातार जांच के नाम पर किसी भी व्यक्ति नाम ले लेती हैं और बड़ी आसानी से अपनी बातों से मुकर भी जाती हैं। आतंकवाद जैसे मुद्दे पर इस अगम्भीरता के चलते देश को आतंकी वारदातों को झेलने को विवश कर दिया है निर्दोषों जेलों में सड़ने के लिए। आतंकवाद के नाम पर देश में एक नए सांप्रदायिक विभाजन की तैयारी चल रही है, ऐसे महत्वपूर्ण समय में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
देश भर के मानवाधिकार नेता और वरिष्ठ पत्रकार इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। हम सरकार के सामने पिछले दस सालों में देशभर में हुई आतंकी घटनाओं की जांच रिपोर्टों को संलग्न करने के लिए ‘आतंकवादी घटनाओं पर एक लोकजन जांच आयोग’ की औपचारिक घोषणा भी करेंगे। जो एक समय सीमा के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सरकार के समक्ष रखेगा। इसमें देशभर के मानवाधिकार नेता, पत्रकार, कानूनविद, बुद्धिजीवी, विश्वविद्यालयों के छात्रों समेत समाज के प्रत्येक हिस्से का प्रतिनिधित्व रहेगा।
कार्यक्रम की तैयारी में लगे तारिक शफीक और सालिम दाउदी ने बताया कि आतंकवाद के नाम पर निर्दोषों के उत्पीड़न के खिलाफ चल रहे आजमगढ़ के इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए मुंबई से इशरत जहां की मां शमीमा कौशर, उनकी बहन नुजहत जहां और उनके भाई अनवर इकबाल भी इस जनसम्मेलन में शिरकत करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कैबिनेट मंत्री मन्नान द्वारा समीक्षा बैठक, अधिकारियों की क्लास, पार्टी कार्यकर्ताआंे में एकजुटता का संदेश

Posted on 16 September 2011 by admin

प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्यिगीकी मंत्री अब्दुल मन्नान ने जिले के विकास कार्यो का आंकलन करने  को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी जिले के समस्त आला अफसर मौजूद रहे। काबीना मंत्री ने विकास कार्यो का गुणवत्ता परक जरूरत मंदांे को लाभान्वित करने संपर्क मार्ग, सीसी मार्ग, विद्युतीकरण, संडीला में निर्माणाधीन कांशीराम आवासीय कालोनी जल निकासी योजना की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। अतरौली थाना क्षेत्र की टूटी हुई पुलिया को ठीक करानें में गांव के पास लगे बालू के ढेर को हटवाने गोपामऊ-बलेहरा, इमलिया बाग में फीडर लगवाने क्षतिग्रस्त पोंलांे का बदलवाने के भी निर्देश दिए। रोडवेज के अधिकारियों को बहलोल सब सेवा शुरू करने को कहा। एसपी लवकुमार से सभी शिकायतों का जल्द निस्तारण करवाने का सुझाव दिया। एसपी ने उन्हंे शीघ्र ही निपटाने का आश्वासन भी दिया। इस बैठक मेें सभी विभाग के आला अफसर मौजूद रहे। जिसमें मंत्री महोदय ने बाढ़ राहत सेवा पर तेजी लाने का आग्रह किया। दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अब्दुल मन्नान ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुटता बनाए रखे। समाज के हर तबके की हित सुरक्षा में लगने से पार्टी का जनाधार बढे़गा। परती भूमि विकास मंत्री रामपाल वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के आधार स्तंभ है। उन्हंे पूरे जोश के साथ लगे रहना है। मिश्रिख सीट से बसपा सांसद अशोक रावत, शाहाबाद विधायक आसिफ खाॅ बब्बू, सदर विधायक नितिन अग्रवाली। विलग्राम विधायिका रजनी तिवारी, अहिरोरी विधायक वीरेंद्र वर्मा, जोनल पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगामी चुनाव पीस पार्टी 250 सीटो पर लडे़गी

Posted on 16 September 2011 by admin

पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव युसुफ अंसारी ने कहा कि प्रदेश के विकल्प मंे आई पीस पार्टी आगमी चुनाव 250 सीटो पर अपना प्रत्याशी उताकर कर शंखनाद करेगी। जिमसें हरदोई की आठो सीटो हमारा प्रत्याशी होगा। शहर स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बसपा सरकार में बाकायदा रिश्वत लेने का सिस्टम बनाकर राजनीति को कलंकित कर दिया है। भ्रष्टाचार के इस दलदल में धीरे धीरे सभी शामिल हो गए है। सपा विकास के नाम पर कुछ नहीं करती। केवल वोट हासिल करने के लिए बरोजगारों को भत्ता देकर एक प्रकार की घूस देती है उसका कहना है कि तुम हमंे वोट दो हम तुम्हें नोट देगे। उन्होंने कहा कि सपा, शिवसेना, भाजपा कभी भी हमसें गठबंधक नहीं करेगे। जबकि कांग्रेस के साथ सशर्त समझौता हो सकता हैं इस मौके पर प्रदेश सचिव शैलेंद्र द्विवेदी मंण्डल अध्यक्ष उस्मान खाॅ, जिलाध्यक्ष राजवर्द्धन सिंह, सुनीता मित्रा, सुभाष पाल आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in