Archive | राज्य

योग क्रिया पर बाबा रामदेव ने किया जनजागरण चेतना का आवाहन

Posted on 01 October 2011 by admin

p1070256भारत स्वाभिमान यात्रा पर अपने कार्यक्रम के अनुसार बाबा रामदेव हरदोई के लखनऊ रोड़ स्थित आईटीआई परिसर में लगभग पंाच हजार की महिला पुरूष बच्चों और नौजवानों को योग क्रिया और उसके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव से शरीर निरोग बनता है इसकी जानकारी दी अपने हाव-भाव वाणी शैली का भरपूर प्रयोग करके उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध करके बीच बीच में राजनेताओं पर टिप्पणियां उनकी वाकशैली की विशेषता रहीं है। हरदोई में उन्नाव से आते समय माधौगंज के एक पब्लिक स्कूल के प्रांगण में उन्होंने कहा कि एक बालक जो योगासन करता है वह गलत रास्तें पर जा ही नहीं सकता। योग से शरीर की सारी क्रियाएं ठीक से काम करती हैं। बिलग्राम में उन्होंने आवाहन करते हुए लोगों से कहा कि उनके द्वारा किए गए सवालों पर आज का राजनेता कोई जबाव देना नहीं चाहता। इस लिए भ्रष्ट सरकार और भ्रष्ट राजेनता पार्टी का कोई भी सदस्य अब लोकसभा नहीं जाना चाहिए। बिलग्राम के विश्व शंाति आश्रम में तनाव से छुटकारा पाने के उपाय उन्होंने बताए। साथ ही यह कहना भी नहीं भूले कि राजबाला की शहादत व्यर्थ न जाने पाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मयुद्ध से लड़ाई कर योगेश्वर कहलाएं अब यहीं बाबा यह लड़ाई लड़ता रहेगा। बाबा अपने पूरे लावलश्कर के साथ 29 सितंबर को हरदोई में पर्दापण किया एवं प्रातः 30 सितंबर को सभी संभ्रात व्यक्तियों सहित नागरिकों को योग की शिक्षा दी। इस अवसर पर संासद ऊषा वर्मा, डा. अशोक बाजपेई, डा. महेश्वर सहाय गुप्ता, डा. राना आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नवजात कन्या को कूड़े दान में फंेककर ममता हुई कलंकित

Posted on 01 October 2011 by admin

एक निष्ठुर मां की ममता या समाज का भय जिसे देखकर पूरा शहर सिहर उठा हैं जिस बच्ची को ममता की गोद मिलनी चाहिए। वह कूड़े के ढेर में पड़ी थी। कोतवाली पुलिस द्वारा उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है विलग्राम चुंगी का मोहल्ला राधानगर आलू मिल के पास एक कूड़े के ढे़र से बच्चेें के रोने की आवाज पर लोगों ने जाकर देखा तो कपड़े में लिपटी पड़ी थी। कोई उसे हाथ नहीं लगा रहा था। तब आशा बहूं किरन ने उसे उठाकर ममता का परिचय दिया। कोतवाल उदय प्रताप सिंह ने उसे अस्पताल पहंुचाया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची स्वस्थ्य हैं नवरात्र के पहले दिन बच्ची का प्रवेश माता स्वरूप है। लोग यहीं कहकर उस निर्दयी मां को भी कोस रहे है। जबकि उस बच्ची कों महिला चिकित्सालय का पूरा स्टाप डा. सीएमएस सभी की वह दुलारी बन चुकी है। एक मां की गोद न सही दर्जनों मां उसे मिल गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शस्त्र लाइसेंस के लिए कप्तान ऑफिस दौड़ने की जरूरत नहीं

Posted on 01 October 2011 by admin

शस्त्र लाइसेंस फार्म सही भरा है और सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं तो एसपी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इस कार्यालय से की संस्तुति के साथ फाइल खुद ही डीएम कार्यालय पहुंच जायेगी। यदि फार्म में औपचारिकताएं पूरी नहीं होंगी तो फाइल थाने का वापस हो जायेगी। यह व्यवस्था नये पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने लागू की है।
सूत्रों के अनुसार जनपद में 41,502 शस्त्र लाइसेंस हैं जिनमें सिंगल बैरल बंदूक के 16,590, डबल बैरक बंदूक के 12,494, एमएल गन 1805, राइफल 669 तथा थर्टी कारबाइन के 63 लाइसेंस शामिल हैं। इसके अलावा हजारों शस्त्र लाइसेंस फार्म, डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय, थानों, सीओ कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डीसीआरबी तथा एलआईयू कार्यालय में लम्बित हैं। रिपोर्ट लगवाने के लिए आवेदक पुलिस कार्यालय के बराबर चक्कर लगाते रहते हैं। आरोप है कि बिना सुविधा शुल्क लिए रिपोर्ट नहीं लगायी जाती है। तत्कालिक एसपी अखिलेश कुमार तथा प्रेम गौतम ने शस्त्र लाइसेंसधारकों के लिए गुरुवार को दिन निश्चित किया था। उनके कार्यालय में शस्त्र लाइसेंस आवेदकों की लम्बी कतार लगती थी। प्रत्येक आवेदक एक हाथ में अर्जी लेकर उनके समक्ष पेश होता था। जिस अर्जी पर पुटअप फार्म लिखा होता था, वह फार्म अग्रसारित होकर डीएम कार्यालय भेज दिया जाता था लेकिन वर्तमान पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने सभी शस्त्र लाइसेंस फार्म थानों को वापस भेजकर पुनरू रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए थे। उधर एसपी का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस आवेदक को उनके पास आने की जरूरत नहीं है। यदि फार्म में सारी औपचारिकताएं पूरी हैं तो संस्तुति होकर डीएम कार्यालय भेज दिया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा धनराशि का शतप्रतिशत उपभोग करे: जिलाधिकारी

Posted on 01 October 2011 by admin

गुणवत्तापूर्ण एवं समयानुसार पूर्ण कराने के जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

मनरेगा द्वारा प्राप्त धनराशि का उपभोग समयानुसार शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करे तथा कार्य को प्रत्येक दशा में मानक के अनुसार गुणवत्ता परक होना चाहिए, इसके साथ ही कराये जाने वाले कार्य की वीडियोग्राफी भी कार्य प्रारम्भ से पूर्व व पश्चात कराना अनिवार्य सुनिश्चित करे।
यह निर्देश जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना सतर्कता अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2011-12 में मनरेगा के अन्तर्गत जो भी धनराशि जिस विभाग को अवमुक्त की गई है उसे वह विभाग प्रत्येक दशा में समयानुसार तथा गुणवत्ता पूर्ण करना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकरी श्री रिणवा ने गोमती के किनारे भारी पैमाने पर हो रहे अवैध कृषि भूमि कब्जे को भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया कि वह जब भी गोमती तटीय सील्ट की सफाई प्रारम्भ करे उसकी सूचना उन्हें अवश्य दे ताकि वह भी स्थलीय निरीक्षण हेतु मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत हो सके। उन्होंने गोमती तटीय सिल्ट सफाई में अवैध कृषि भूमि कब्जेदारों को बेदखल किये जाने के निर्देश दिये ताकि गोमती नदी के पूर्व स्वरूप को बरकारार रखा जा सके। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नहर को निर्देशित किया कि आगामी नवम्बर माह से प्रारम्भ होने वाली नहरो/माइनरो/कोलम्बो की सील्ट सफाई से पूर्व उसकी वीडियोंग्राफी एवं किसी उच्चधिकारी का निरीक्षण अवश्यक कराना सुनिश्चित करने तथा कार्य भी मानके के अनुरूप होना चाहिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मुरली मनोहर लाल, जिला विकास अधिकारी अशोक अग्रवाल उपस्थित थे।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न समिति हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मुरली मनोहर लाल, सहायक श्रमायुक्त अनुपमा गौतम, डाॅ.ओरी लाल, अजय पाल राठौर, रामप्रसाद, विजय आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले के अपराधियों का ब्यौरा हुआ आॅनलाइन

Posted on 29 September 2011 by admin

अब किसी अपराधी का आपराधिक इतिहास जानने के लिये ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। घर बैठे ही सिर्फ एक क्लिक करने पर उनका पूरा ब्यौरा और अपराधिक इतिहास और उसके सहयोगियों, परिजनों का विवरण कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। पुलिस मकहमे द्वारा तैयार सीआर-4 साफ्टवेयर में अब तक 1222 मुकदमों में लिप्त 2226 अभियुक्तों का सिजरा दर्ज कर आॅनलाइन किया जा चुका है।
अपराधियों का रिकार्ड आॅनलाइन करने को शासन स्तर से सीआर-4 साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस साफ्टवेयर में अपराधियों का आपराधिक इतिहास, उसके सहयोगियों, उसके जमानती, रिश्तेदारों के अलावा मकान, सभी बैंक एकाउन्ट, गैंग लिस्ट क्रिमिनल चार्ट, विस्तृत गैंग चार्ट की तैयारी आदि जानकारियां दर्ज की जा रही है। अब तक जिले के 1222 मुकदमों में नामजद 2226 अभियुक्तों की सारी जानकारियां आॅन लाइन कर दी गई हैं। आपको सिर्फ अभियुक्त का नाम मालूम होना चाहिये, बस एक क्लिक करते ही बदमाश का पूरा ब्यौरा, सभी जानकारियां सामने दिखाई देंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले के विकास में बैंक वेहतर भूमिका निर्वहन करें-सीडीओ

Posted on 29 September 2011 by admin

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने आवाहन किया है कि जिले के विकास में बैंक और अधिक बेहतर भूमिका निर्वहन करें और किसान क्रेडिट कार्ड के शत प्रतिशत वितरण के लक्ष्य को 10 अक्टूबर तक प्रत्येक दशा में सन्तृप्त करें । उन्होंने कहा कि बैंको के सराहनीय सहयोग से जिला ऋण योजना सहित सभी योजनाओं में जनपद की स्थिति प्रदेश स्तर पर सराहनीय रही है।
मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन पर आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऋण आवेदन पत्रों पर अविलम्ब जांच कराकर समय से ऋण सुलभ करायें। उन्होंने कहा कि जनपद में बैंको का अग्रिम जमा अनुपात 60.66 प्रतिशत रहा है।
लीड बैंक प्रबन्धक सुभाष चन्द्र गुप्ता ने बताया कि जून 2011 तक की तिमाही में जनपद में प्राथमिकता क्षेत्र  में 4294 करोड रूपये के अग्रिम के साथ 53 प्रतिशत
लक्ष्य पूर्ति रही है। कृषि क्षेत्र में 2110 करोड, एस0एस0 आई क्षेत्र में 1128 करोड, कमजोर वर्गो के लिए 1165 करोड, रूपये अग्रिम (ऋण) वितरण किया गया है।
उन्होंने बैंक वार और गति विधिवार समीक्षा करते हुए बताया कि वर्ष 2011-2012 की जिला ऋण योजना में 3875 करोड के लक्ष्य के सापेक्ष 698 करोड का ऋण प्रथम तिमाही में वितरित किया गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि जनपद में लगभग 2 लाख 65 हजार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 2 लाख 60 हजार किसानों को केसी.सी. वितरण शिविरों के माध्यम से वितरण हो चुके है । अवशेष कार्य 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जनपद में दो हजार से अधिक आबादी के 310 ग्राम है जिनमें बैंक शाखाएं नही है। इन गाॅबों में बैकिंग सुविधा सुलभ कराने हेतु विभिन्न बैकांे को ग्रामों का आवंटन कर दिया गया है। इनमें प्रमुख रूप से भारतीय स्टेट बैंक को 78, श्रेयस ग्रामीण बैंक-97 तथा कैनरा बैंक को 66 ग्राम आवंटित किये गये है ताकि तत्परता से इन ग्रामों में बैंक सुविधा दी जा सके। उन्होंने जिला स्तर पर प्रस्तावित ‘‘ किसान क्रेडिट काउन्सिलिंग सेन्टर को शीघ्र ही क्रियाशील करने के निर्देश दिये।
बैठक में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, खादी एवं ग्रामोद्योग योजना, स्वर्ण जंयती शहरी रोजगार योजना, स्पेशल कम्पोनेंट प्लान, एग्री क्लीनिंग आदि योजनाओं की समीक्षा की गई । इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक शुभम मुखर्जी, ए.जी.एम. कैनरा बैंक सहित बैंको के समन्वयक तथा विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु युवा वर्ग का आवाहन

Posted on 29 September 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने युवा वर्ग का आवाहन किया है कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2012 को 18 वर्ष आयु पूर्ण होने पर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा लें । जिलाधिकारी आज आगरा कालेज में मतदाता पंजीकरण केन्द्र के शुभारम्भ के अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ हो गया है। निर्वाचन नामावलियों का आलेख प्रकाशन आज कर दिया गया है। दावे और आपत्तियां 29 सितम्बर से 29 अक्टूबर तक प्राप्त किये जायेगें। उन्होंने लोकतंत्र मे युवा वर्ग की सक्रियता और जागरूकता की महत्ता बताते हुए अपने छात्र जीवन के संस्मण भी सुनायें। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में फार्म-6 आदि प्रपत्र विद्यालय में भी सुलभ करा दिये गये है। उन्होंने कहा कि जिनके नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नही है वे फार्म-6 भरकर कालेज में ही जमा करा दें। फोटोयुत मतदाता पहचान पत्र बनने बाद पहचान पत्र का वितरण भी कालेज के माध्यम से ही कराया जायेगा। उन्होंने विभिन्न प्रपत्रों तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश, एस.डी.एम. सदर अनिल कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय राजेश कुमार आदि ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया। प्राचार्य मनोज रावत ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि अर्हता प्राप्त सभी छात्र छात्राओं के फोटोंयुक्त मतदाता पहचान बनाने हेतु अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं के ऐसे अभिभावक जिनके अभी तक पहचान पत्र नही बने है और मतदाता सूची में नाम नही है वे भी फार्म 6 भरकर दे सकते है। अन्यत्र से नाम स्थान्तरण हेतु भी निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन प्राप्त किये जायेगें। सभी प्रपत्र पर्याप्त संख्या में कालेज में सुलभ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूर्या द्वारा ‘‘अतुल्य भारत यात्रा‘‘ लाॅन्च

Posted on 29 September 2011 by admin

रोशनी एवं जीआई पाइप की बड़ी कम्पनी सूर्या रोशनी ने अपने दुकानदारों के लिए शानदार स्कीम शुरू की है ‘‘अतुल्य भारत यात्रा’’। उन यात्राओं में हजारों लोग अपने परिवारों के साथ भाग ले रहे है। वे देख रहे है सुन्दर भारत, अनेक खूबसूरत ऐतिहोसिक और प्रेरणादायी भारत। पिछले साल सूर्या के लैम्प डीविजन के 5000 से ज्यादा दुकानदारों  ने इस स्कीम का लाभ उठााया। इस बात को स्वीकार किया कि ये केवल एक टावर  ही नहीं बल्कि चलता फिरता स्वास्थ्य शिविर भी है। जिसमें योग, ध्यान प्राणयाम के साथ स्वस्थ रहने की ट्रेनिंग भी दी जाती हैं। और परिवार कैसे खुश रहे यह भी जानने को मिलता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाबा रामदेव के शिविर हेतु चाक चैबंद व्यवस्था

Posted on 29 September 2011 by admin

योग गुरू रामदेव के दो दिवसीय दौरे पर सुरक्षा की चाक चैबंद व्यवस्था की गई। कार्यक्रम स्थल पर आईटीआई परिसर में दो प्रवेश द्वारों पर पुलिस व्यवस्था कायम की गई जो गहन तलाशी के बाद अंदर जाने देगंे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर सतत निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। ज्ञातव्य है बाबा का यह शिविर लखनऊ रोड़ स्थित आईटीआई मैदान पर तीस सितंबर और एक अक्टूबर को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया हैं। एसपी लवकुमार सिटी मजिस्टेªट लालमणि मिश्रा ने पूरे परिसर में जांच की। गेट पर तलाशी हेतु महिला और पुरूष महिला और पुरूष दोनों के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है मेटल डिटेक्टर के द्वारा जांच के बाद ही कोई अंदर जा सकेगा। वर्दी में पुलिस और सादी वर्दी मंें सुरक्षा से जुडे़ अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर रखेगें। बाबा प्रातः 5 बजे से 7.30 बजे तक योग सिखाएगें। 29 सितंबर की शाम को उन्नाव के रास्ते हरदोई में प्रवेश करेगें। मल्लावां माधौगंज विलग्राम में सभा करके हरदोई आएगें। आईटीआई परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिस पार्किग वाहन की व्यवस्था सरकुलर रोड़ पर की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केवल युवक ही नहीं उसका पिता भी है बेरोजगार तो आगे की पीढ़ी का क्या होगा भविष्य- अखिलेश यादव

Posted on 29 September 2011 by admin

2बसपा सरकार पर करारे कटाक्ष, व्यंग्य बाणों की बौछार करते हुए क्रांति रथ पर सवार सपा के सुप्रीमों मुलायम सिंह के बेटे और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन मतदाताओं का मिजाज भापनें और जनता की नब्ज टटोलने के इरादेे से आए अखिलेश यादव का जनपद में प्रवेश करते ही स्वागत समारोह तोरणद्वारों से गुजरते हुए जनपद की संडीला तहसील में जो शुरू हुआ कछौना माधौगंज पहुंचतें ही यह जनसमुदाय सैलाब बनकर हरदोई शहर पहुंचा। हर जगह पर यही लग रहा था कि जनपद की नौ सीटे सपा की झोली में आ गई है। हर जगह पर अखिलेश की हुंकार पर बसपा सरकार और उसकी नितीयों पर एक एक करोड़ के हाथ 40 हजार करोड़ मूर्तियों पर खर्चा गरीब किसान आम जनता की खाली कमाई का रूपया विकास का पहिया जो उत्तर प्रदेश में थम गया है। यही मुद्दे पुलिस पर कटाक्ष, लड़कियों व महिलाओं पर सरकार द्वारा प्रायोजित गुण्डागर्दी रंगनाथ कमीशन आरक्षण के मुद्दों पर छूठे मुकदमें चलाकर प्रताड़ित करना यह बसपा सरकार की उपलब्धि बताई जोश से भरपूर और भीड़ से गद्गद हुए अखिलेश यादव पूरे जनसैलाब में उनके साथ जिलाध्यक्ष शराफत अली राजेश यादव शिवप्रसाद पासी 1प्रदीप कुमार वर्मा सुखसागर मिश्रा, जर्नादन शुक्ला मयंक श्रीवास्तव राजपाल कश्यप आदि प्रदेश अध्यक्ष के कारवां में शामिल रहे। संडीला हरदोई की जनसभाओं में हुंकार भरते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साढे़ चार साल के शासन मंे बेरोजगारी ही नहीं बढ़ी बल्कि बाप बेटा और पोता तीन पीढ़ियों का सुनहरा भविष्य चैपट करके बसपा सरकार ने रख दिया है। जो प्रदेश उन्नति की ओर था वह आज करीब 20 साल पीछे चला गया। अब पेट्रोल तो महंगा है केवल साइकिल ही प्रदेश मेें दौडे़गी। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को जनसमुदाय के मध्य गदा तलवार पगड़ी पहना कर मालाओं से लादा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in