Archive | राज्य

Human Rights abuse and police atrocity

Posted on 09 October 2011 by admin

abhinav4A very serious case of Human Rights abuse and police atrocity has come to the notice of Institute for Research and Documentation in Social Sciences (IRDS) where the Firozabad police is threatening and warning a person with serious consequences if he does not take back his complaints made against Manzil Saini, the Superintendent of Police of Firozabad and some other police officers.  Abhinav Chaturvedi, a political person was participating in a protest rally on 12/05/2011 in Firozabad. There, the police used force to disperse the crowd but they became particularly inhuman and barbaric in their treatment with Abhinav Chaturvedi.  Chaturvedi’s head got fractured and he got multiple injuries on his entire body. This was done in the presence and active participation of Manzil Saini, the Superintendent of Police of Firozabad. Later he was hospitalized in the District hospital, Firozabad and then in the Emergency ward of S N Medical College, Agra on the same date.

abhinav1He made a complaint at the Uttar Pradesh State Human Rights Commission against Manzil Saini, S K Malik, CO Tundla, RP Singh, Inspector, South, Firozabad and others. In the complaint he produced a large number of documentary evidences including the medical reports, photographs, video graph etc. Last week, the State Human Rights Commission called all these officers for their statement. The Commission is expected to go to Firozabad this week for further enquiry on the spot.

After their statement before the Commission in Lucknow, the Firozabad police is threatening Abhinav Chaturvedi and some of his witnesses with dire consequences if they do not change their version before the State Commission. R P Singh, the Inspector of Firozabad South came to Chaturvedi’s house and sate there for two hours between 7 to 9 PM on 06/10/2011 threaning and asking him to change his version and to take back his complaint. He told Chaturvedi that if he did not take back his story, he might be impliocated in false cases. Similarly, S K Malik, CO Tundla did the same thing on phone between 3 to 4 PM on 07/10/2011. R P Singh also threatened two witnesses Sanjay Shrotiya and Sandeep Tiwari on 06/10/2011 asking them not to give evidence.

abhinav11IRDS Secretary Dr Nutan Thakur has taken up the matter very seriously and we have send letters to the NHRC and the State Human Rights Commission to look into and enquire into these actions by the members of the Firozabad police because while the person was initially beaten brutally, later when he made attempts to get justice, he is being threatened.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा मंे सियासी चाले हो रही कामयाब, कांग्रे्रस में भारी असंतोष

Posted on 09 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने परदे की राजनीति में सोचने और समझने के लिए प्रदेश के महासचिव गुप चुप तरीके से जिलें में आए और अपनी सबसे विश्वसनीय जगह पर पूरे समीकरण का जायला लेकर उसी तरह वापस हो गए जैसे आए थे विश्वस्त परंतु कट्टर भाजपाई की मानें तो पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के द्वारा आरोपों की जांच हेतु आने का मामला सामने आ रहा है। गोपनीय जानकारी पर माननीय प्रदेश संगठन को यह जानकारी देना जरूरी थी कि जिस महिला पर आरोंपो की जानकारी थी उसने सब कुछ वकवास एवं निराधार बताया। महिला नेता ने माननीय के साथ आए हुए भाजपाईयों के विषय में बताया कि यह स्वयं संगठन की मीटिंगों में कभी नहीं आते है। केवल आज दिखाई पड़े है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर ने माननीय के आने की बात तो स्वीकार की लेकिन और कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। संगठन के माननीय महासचिव नरेंद्र सिंह तोमर के सामने आरोपी नेता को मुंह की खानी पड़ी यह सब टिकट हेतु जारी जोर आजमाइश और नीचा दिखाने की एक मुहिम के अंर्तगम सामने आ रही है। कमोवेश यही स्थिति दूसरी राष्ट्रीय पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उन कर्मठ कार्यकर्ताओं की है जो कई सालों से पार्टी का झण्डा बुलंद कर रहे थे और कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करते हुए अपने आप को सक्रिय कार्यकर्ताओं में शुमार करके टिकट मिलने के भरोसे पर लगे रहे है। आगे इसी स्थिति का भांप कर की पार्टी छोड़कर गए नेता वापस आए है और उन को टिकट मिलने लगा इस हताश निराशा एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति उनकी भावना बलवती हो रही है। कि उत्तर प्रदेश 2012 का मिशन में सबक सिखाने हेतु पार्टी का क्या हश्र करेगें यह वक्त ही बताएगा। कार्यकर्ताओं की यही चिंगारी लावा न बन जाए पार्टी नेतृत्व को सोचना जरूरी हो गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सवाल इज्जत का था सो बेटी को मार डाला

Posted on 09 October 2011 by admin

शादी कर दी बेटी ससुराल चली गई परंतु अपने उस प्रेमी मित्र का नहीं पाई मिलना जुलना जारी रहा। इस पर बाप ने बेटी को पीट पीटकर मार डाला। घटना पिहानी कस्बे के गांव धोबिया की है जहां पर कल्लू की पुत्री शिल्पी गांव के अरविंद के साथ प्रेम करती और मित्रता थी। परंतु कल्लू ने बेटी की इच्छा के विरूद्ध शिल्पी की शादी मझिंला थाना क्षेत्र के कुसुमा निवासी नत्थू के पुत्र अरूण से कर दी। शादी इस वर्ष जून में हो गई। बेटी अपने मित्र अरविंद को नहीं भूल पाई। शादी के बाद गौने मंे आई और वापस ससुराल न जाने के लिए दृढप्रतिज्ञ हो गई। जबरदस्ती पर वह ससुराल गई और वहीं से अपने प्रेमी के साथ भाग गई। तब मायका पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों ने तलाश की तो वह अरविंद के भाई बेहटागोकुल निवासी के यहां मिली। पिता ने बहुत समझाया परंतु वह ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई तो क्रोधित उसके पिता ने पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया और फिर उसकी दोनों आंखे निकाल ली। सबकों उसने आत्महत्या की ही जानकारी दी। सबको उसने आत्महत्या की ही जानकारी दी रात के समय धोबिया आश्रम रोड़ पर जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामलें की जानकारी पर थाना पुलिस ने ऐसी किसी घटना से साफ इंकार कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुरक्षा व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी है

Posted on 09 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी नेे बहराइच एवं  प्रतापगढ़ में मूर्ति विर्सजन को लेकर हुए उपद्रव की निन्दा करते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ दल कानून व्यवस्था के मुद्दों को भी वोट बैंक की नजर से देख रहा है प्रशासन बसपा के तंत्र की तरह हो गया है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर ने कहा कि इसके कारण प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष होकर अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जिसके कारण प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव का वातावरण पैदा हो रहा है।
श्री पाठक ने घटना की कटु निन्दा करते हुए कहा कि बहराइच में दुर्गा प्रतिमा के जुलूस पर हुए हमले तथा पुलिस द्वारा अकारण जुलूस पर लाठी चार्ज से उत्पन्न स्थिति के लिए राज्य सरकार को पूर्ण रूप से जिम्मेदार बताया और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि उसके किसी कृत्य से किसी समाज की भावनाएं न आहत हों। इसी तरह प्रतापगढ़ में भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए तनाव को लेकर जिला प्रशासन एवं उ0प्र0 सरकार की अकर्मण्यता पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने आपराधिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए निर्दोष लोगों पर से फर्जी मुकदमें तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है।
प्रदेश प्रवक्ता श्री पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बहराइच में हुए उपद्रव के लिए पूर्व सांसद, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, विधायक लल्लू सिंह, सुभाष त्रिपाठी तथा प्रतापगढ़ की घटना के लिए पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह गौड़, विधायक उदयभान करवरिया, रंगबहादुर पटेल, पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी, प्रभाशंकर पाण्डेय की कमेटी बनाई है जो घटनाओं की पूरी छानबीन करके अपनी पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हाई कमान के फैसले ने किया दावेदार कांगे्रसियों का सपना चकना चूर

Posted on 08 October 2011 by admin

किसी अन्य पार्टी या निर्दलयी लड़ सकते हैं चुनाव
एक साल से कर रहे थे क्षेत्र में भ्रमण

कांगे्रस पार्टी द्वारा चार विधानसभाओं के लिए प्रत्याशी घोषित हो जाने पर प्रत्याशियों के लिए चल अटकलों पर भले ही विराम लग गया हो परन्तु जहां इन प्रत्याशियों की घोषणा होने से कांग्रेसियों को खुशी हुई वहीं कांग्रेसियों को झटका भी लगा और यही कारण है उक्त कांगे्रसी जो टिकट पाने की होड़ में अपनी अपनी विधान सभाओं में पानी की तरह पैसा बहा रहे थे लेकिन हाई कमान एक फैसले ने उनके सपनों को चकना चूर कर दिया। अगर हाई कमान की कहानी कांगे्रसियों की जुबानी माने तब कांग्रेसियों का कहना था कि जनपद की छह विधानसभाओं मंे एक सीट पर युवक कांग्रेस के खाते में जायेंगे और यही कारण था कि कांग्रेस पार्टी के युवक दल का एक सच्चा पक्का सिपाही जो हाई कमान के निर्देशों के पालन के अनुसार अपना टिकट पक्का मान कर चुनाव हेतु युद्ध स्तर से जुटे नजर आये जहंा नेताजी ने अपनी युवा टीम मजबूत की वहीं छोटी छोटी सी सभाओं मंे भी अपनी टीम का जज्बा दिखाया और उन सभाओं को विशाल बनाकर अपनी ताकत दिखायी। जहां बड़े लीडरों का उन्हें आर्शीवाद प्राप्त था। वहीं लगातार नेताजी को लीडरों का टिकट मिलने का आश्वासन मिलने से नेता जी का जोश दुगना नजर आ रहा था, लेकिन काफी इंतजार करने के बाद जब हाई कमान ने अपने पत्ते खोले तब सब भौचक्के रह गये। जहां अभी तक कांग्रेस ने चार विधानसभाओं से प्रत्याशियों की घोषणाा की वहीं शहर से रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना पुवायां से चेतराम सिंह को फिर मौका दिया गया तथा तिलहर मंे कांग्रेस सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए और अन्य दावेदारों को दर किनार करते हुए सपा के वरिष्ठ नेताओं में गिनती कराने वाले कोविद कुमार की पत्नी सुनीता सिंह को टिकट देकर राजनैतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी तथा कटरा विधानसभा मंे वरिष्ठ कांग्रे्रसी नेता व चार बार विधायकी का स्वाद चख चुके वीरेन्द्र प्रताप उर्फ मुन्ना को प्रत्याशी घोषित किया गया। जहां जनपद की चार विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित होने से दावेदारी कर रहे थे नेताओं को गहरा झटका लगा। वहीं सूत्र का कहना है कि लगातार विधानसभाओं में मेहनत करने के उपरान्त भी जब उन्हें टिकट नहीं दिया तब उक्त लोग या तो किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्दली बरहाल अब स्थिति यह है कि जब से प्रत्याशियों की घोषणा की गयी तब से कोई भी नेता कुछ कहते दिखायी नहीं दे रहा है। अब देखना यह है कि आने वाले समय मंे टिकट के दावेदार रहे कांग्रेसी नेता किस करवट बैठेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोबाइल गुम हो जाने की सूचना दर्ज कराने पर देने होंगे सौ रुपये

Posted on 08 October 2011 by admin

थाना कार्यालय का है यह फरमान
शपथ पत्र के स्थान पर हो रही वसूली

अब अगर आप का मोबाइल गुम हो जाये या चोरी हो जाये तो रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शपथ पत्र देना होगा और  अगर आप के पास समय नहीं है तो एक गांधी जी की बनी तस्वीर वाला हरा सौ का नोट तभी आपकी गुमशुदगी या रिपोर्ट दर्ज होगी। जी हां यह कोई शासन या प्रशासन का आदेश नहीं है बल्कि थाना कटरा के कार्यालय में बैठने वाले उन महोदयों का फरमान है जो अपनी कलम से क्या नहीं कर सकते।  सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय वाली सरकार में जहां पुलिस की भ्रष्टाचारी पर अंकुश लगने के प्रमाण जारी होते हैं परन्तु नगर का थाना इस भ्रष्टाचारी के लिए हमेशा सुर्खियों मंे रहता है और यही कारण है कि कभी थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हैं तो कभी दरोगाओं पर और इन्हीं लोगों के नक्सेकदम को देेखते हुए अब कार्यालय के महोदय भी इन्हीं पढ़ चिन्हों पर चलने लगे हैं। सूत्र बताते है कि आज स्थिति यह है कि अगर किसी का मोबाइल चोरी हो जाये या गुम हो जाये तब वह अपने नम्बर को गलत हाथों मंे ना पहुंचने के भय गुमशुदगी सूचना देने जाता है तब कार्यालय की मेन कुर्सी पर बैठे महोदय सीधा सवाल करते हैं कि तहसील से शपथ पत्र लाये हो। अगर नहीं लाये हो तो गुमशुदगी दर्ज नहीं होगी। इस बाबत सीधा साधा पीड़ित यह कहने पर मजबूर हो जाता है कि साहब देख लो क्यों दौड़ओगे तब महोदय जवाब देते हैं चलो मैं बनवा लूंगा लेकिन इसके लिए सौ रुपये खर्च होगे। इस बाबत अगर पीड़ित सौ का नोट दे देता तब उसको रिसीविंग कापी उपलब्ध हो जाती है और इस बाबत कोई पढ़ा लिखा व्यक्ति उनसे यह कहता है कि इस तरह का कोई आदेश नहीं है तब उसे महोदय हड़काकर भगा देते हैं। फिलहाल अगर नियमावली के आधार पर कोई भी शिकायत शपथ पत्र पर देना अनिवार्य है परन्तु इसके एवज में जहां उक्त महोदय वसूली कर पीड़ित का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। जिससे आम नागरिकों में रोष है। नागरिकों ने पुलिस की इस लूट खसोट पर अंकुश लगाने की उच्चाधिकारियों से मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

Posted on 08 October 2011 by admin

spn-01मुख्य विकास अधिकारी मुरली मनोहर लाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार मंे जनपद मंे कराये गये विकास एवं निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इसके अथवा डाॅ कांशीराम जी शहरी मलिन बस्ती विकास योजना के तहत गढ़ीागढ़ीपुरा में कराये गये विकास एवं निर्माण कार्यों की भी गहन समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी श्री लाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया के वह अपने से सम्बन्धित कार्यों को यथाशीघ्र तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि जनपद भ्रमण के दौरान उच्चाधिकारियों को किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका ना मिले। इसके साथ ही समयानुसार विकास एवं निर्माण कार्य भी सम्पन्न हो सकें। उन्होंने समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह स्वयं क्षेत्रों का संघन भ्रमण कर कराये गये निर्माण कार्य स्थलीय निरीक्षण कर उसकी सूची तैयार करें तथा लाभार्थी परक योजनाओं का भी सत्यापन कर उसकी सूची तैयार कर अपने हस्ताक्षर, नाम व मोहर सहित प्रमाणित सूची शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराये ताकि उसकी क्रास चेकिंग भी करायी जा सके। बैठक में विकास अधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम, समाज कल्याण, विद्युत विभाग, पंचायत व अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की गहन समीक्षा भी की तथा सम्बन्धी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ओपी राय, जिला पंचायत राज अधिकारी एके शाही, जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी जेके वर्मा सहित अन्य जनपदीय अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने डाॅ कांशीराम जी शहरी मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत गढ़ीगाढ़ीपुरा मंे कराये जा रहे विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की भी गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को नवम्बर के अन्त तक प्रत्येक दशा में सम्पूर्ण बस्ती को संतृप्त किये जाने के कड़े निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सचेत किया कि जिस विभाग का कार्य नवम्बर के पश्चात अपूर्ण पाया जायेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
जनपद के 38 नये अम्बेडकर ग्रामों कराये गये विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गयी तथा अपूर्ण कार्यों को तत्परता के साथ पूर्ण किये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धुम्रपान कर रहा है युवा पीढ़ी को खोखला

Posted on 08 October 2011 by admin

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: स्कूल, काॅलेज के पास नहीं होने चाहिए र्दुव्यसनों के खोखे

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को धता बताकर स्कूल व काॅलेज के आसपास बड़ी संख्या में धूम्रपान, गुटखा आदि के खोखे अनवरत खुले हैं। प्रशासन का डण्डा भी आदेशों पर अमल नहीं कर रहा है। जिससे व्यवसायियों को बल मिल रहा है। जिस कारण किशोर गलत व्यसनों के आदी बन रहे हैं।
ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश हैं कि स्कूल व काॅलेज के 100 मीटर की परिधि के भीतर र्दुव्यसनों(सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू, सुपारी) के खोखे, दुकानें नहीं लगायी जायेंगी। यदि ऐसा पाया जाता है तो सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्ध कानून कड़ी कार्रवाई करेगा। कोर्ट के आदेश शासन, प्रशासन पर इस कदर बेअसर साबित हुए हैं कि अधिकांश विद्यालयों के सामने इन व्यसनों से सुसज्जित खोखे, खोमचे व दुकानें बड़ी तादात में देखे जा सकते हैं। ऐसे में दुकान होगी तो युवा वर्ग के पद भ्रमित होने से कैसे बच सकते हैं। वानगी के तौर पर शहर के कचहरी चैाराहे के पास स्थित दो मुख्य काॅलेजों जीआईसी इण्टर काॅलेज और सुदामा प्रसाद इण्टर काॅलेज के आस पास बड़ी तादात में ऐसी दुकानें देखी जा सकती हैं। कलेक्ट्रेट मुख्यालय के करीब होने के बावजूद किसी अधिकारी ने इसके विरूद्ध कोई अभियान नहीं चलाया है।
कमोवेश यही हाल इस्लामियां इण्टर काॅलेज, देवी प्रसाद इण्टर काॅलेज, गुरुनानक कन्या हाई सेकेन्ड्री स्कूल, नेशनल गल्र्स इण्टर काॅलेज, एबीरिच इण्टर काॅलेज, तारा पाठक कन्या इण्टर काॅलेज, मंगलसेन इण्टर काॅलेज, जनता इण्टर काॅलेज, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज, सरदार पटेल इण्टर काॅलेज, आर्य महिला इण्टर काॅलेज, एनटीआई, सेण्ट पाॅल, जीएफ काॅलेज, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, श्री शुकदेवानन्द देवी सम्पदा डिग्री काॅलेज, सरस्वती शिशु मन्दिर आदि तमाम स्कूल काॅलेजों के पास बड़ी संख्या में र्दुव्यसनों से सजी दुकानों पर युवा वर्ग की भीड़ सिगरेट का कस लेते देखी जा सकती हैं। यदि इसी तरह कोर्ट के आदेशों की अवमानना होगी तो कानून बनाने का फायदा क्या निकलेगा। चिन्तनीय तथ्य है?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साइकिल रैली हुई, जिसमें 10 हजार से ज्यादा साइकिल सवारों ने भाग लिया

Posted on 03 October 2011 by admin

2-10-kआज गांधी जयन्ती के अवसर पर गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में ऐतिहासिक साइकिल रैली हुई, जिसमें 10 हजार से ज्यादा साइकिल सवारों ने भाग लिया। स्थानीय लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर श्री अखिलेश यादव द्वारा माल्यार्पण के साथ प्रारम्भ इस रैली का समापन साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर स्थित लोहिया पार्क पर डा0 लोहिया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता श्री मोहन सिंह (सांसद) तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा की शुरूआत की।
साइकिलों का 5 किलोमीटर लम्बा काफिला जिस रास्ते से निकला हजारों का जनसमूह उनकी अगुवानी को उमड़ पड़ा। आज इस रैली के 15 किमी0 मार्ग पर हर तरफ समाजवादी पार्टी के लाल झंडे और लाल टोपियांे का ही नजारा दिख रहा था। साइकिल चलाते हुए और इस रैली का नेतृत्व करते हुए समाजवादी पार्टी के युवा नेता का जगह-जगह फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने घरों की छतों और बालकनी से पुष्प वर्षा की। उनको देखने के लिए नौजवान और बूढ़े समान रूप से उत्सुक दिखे।
2-10-j अरथला, मोहननगर में श्री धर्मवीर डबास और श्री अलाउद्दीन ने श्री अखिलेश यादव को सिक्कों से तौला और उन्हें दो लाख रूपये की थैली भी भेंट की।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर दिल्ली की सीमा से प्रारम्भ हो गयी है।  उ0प्र0 में भ्रष्टाचार, अन्याय और उत्पीड़न चरम पर है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं है। श्री यादव ने आह्नन किया कि आगामी विधान सभा चुनावों में जनता शोषण और अत्याचारों से मुक्ति के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार को बहुमत देेकर जिताए।
श्री अखिलेश यादव ने विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर श्री मुलायम सिंह यादव ने जनहित के जो काम शुरू किये थे, उन्हें फिर से शुरू कराया जायेगा। किसानों, नौजवानों और महिलाओं तथा मुस्लिमों के लिए जो कल्याण योजनाएं शुरू की गयी थी, उन्हें प्राथमिकता से लागू किया जायेगा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उ0प्र0 में अराजकता की स्थिति है। भय, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मंहगाई से सभी तबाह है। भूख, बीमारी से लोग त्रस्त हैं। बसपा सरकार की यही सौगाते हैं। हमारा संकल्प है कि हम ऐसी जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगे। इसमें जनता के हर वर्ग का सहयोग अपेक्षित है। कल्याणकारी सरकार समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने से ही मिलेगी।
2-10-h श्री अखिलेश यादव के साथ साइकिल रैली में सर्वश्री हाफिज उस्मान, त्रिलोक त्यागी, सरदार मंजीत सिंह, संजय लाठर, राशिद मलिक, संजय यादव, रामदुलार यादव, औलाद अली, राहुल चैधरी, मदन चैहान, डा0 सरोजनी अग्रवाल एम0एल0सी0, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह, विजेन्द्र नागर, किशन सिंह तोमर, वीरेन्द्र यादव, रमेश प्रजापति आदि भी शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण असुविधा होने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से सम्र्पक करें।

Posted on 03 October 2011 by admin

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने सूचित किया हैं कि अर्हता तिथि 1-1-2012 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक  नामावली  के  विशेष  संक्षिप्त  पुनरीक्षण  का  कार्य  जनपद के  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर चल रहा है। सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रारूप-6 पदाभिहित अधिकारियों व्दारा दिनांक 29-10-2011 तक मतदान केन्द्रों पर प्रत्येक दिन 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे के मध्य प्राप्त किये जायेंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट करना हैं कि आगामी रविवार जो दिनांक 9, 16 एवं 23 अक्टूबर, 2011 को पडेगे। उन तिथियों में विशेष अभियान चलाया जायेंगा तािा पदाभिहित अधिकारी भी उक्त अवकाश के दिन नियमित रूप से प्रारूप 6, 7, 8 8क प्राप्त करेंगे तथा मतदाता सूची को अवलोकित करायेंगे। पर्याप्त मात्रा में प्रारूप 6, 7, 8 व 8क निःशुल्क पदाभिहित अधिकारियों के पास उपलब्ध रहेंगे। इसके उपरान्त यदि कोई पदाभिहित अधिकारी मतदान केन्द्र पर उपस्थित नही रहता हैं तो निम्नानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नियुक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिनका पदनाम एवं मोबाइल नं0 विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रवार निम्नवत हैं, किसी भी कठिनाई/असुविधा होने पर नीचे उल्लिखित अधिकारियों के मोबाइल नं0 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता हें।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 86- एत्मादपुर के लिये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिलाधिकारी एत्मादपुर, के 9454417667 तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी , तहसीलदार एत्मादपुर 9454417674, 87- आगरा केन्टोनमेन्ट (अ0जा0) के लिए नगर मजिस्ट्रेट के 9454417661, तहसीलदार 9454417672, इसी प्रकार 88- आगरा दक्षिण अपर नगर मजि0 तृतीय के 9454419019, तथा नायब तहसीलदार बरौलीअहीर 9454417681, इसी प्रकार 89- आगरा उत्तर के लिए अपर नगर मजि0 व्दितीय के 9454417663 तथा तहसीलदार के लिए 9454417672, इसी प्रकार 90- आगरा ग्रामीण (अ0जा0) के लिए उप जिलाधिकारी (सदर) के 9454419027 तथा नायब तहसीलदार कुण्डौल के लिए 9454417680, तथा 91-फतेहपुर सीकरी के लिए उप जिलाधिकारी किरावली के लिए 9454417670 तथा तहसीलदार किरावली के लिए 9454419025, और 92-खेरागढ के लिए उप जिलाधिकारी खेरागढ के 9454417669, तथा तहसीलदार खेरागढ के लिए 9454417676, तथा 93- फतेहाबाद के लिए उप जिलाधिकारी फतेहाबाद के 9454417668 तथा तहसीलदार फतेहाबाद के 9454417675, इसी प्रकार 94-बाह के लिए उप जिलाधिकारी बाह के 9454417666 तथा तहसीलदार बाह 9454417673 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in