Archive | राज्य

जाति धर्म के बजाये इंसाफ और इंसानियत के आधार पर करें फैसला: राजनाथ

Posted on 22 October 2011 by admin

spn22प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी जन स्वाभिमान यात्रा के दौरान जनपद भ्रमण पर जनता का आह्वान किया कि वे आने वाले चुनाव में जाति धर्म के बजाये इंसाफ और इंसानियत के आधार पर फैसला करें। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने केन्द्र की यूपीए सरकार व प्रदेश की बसपा सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई भ्रष्टाचार के कारण बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर लोक सेवा गारंटी कानून बनाकर सरकारी दफतरों में काम की समय सीमा तय की जायेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री अपने गुनाहों पर परदा डालने के लिये जनता कां गुमराह कर रहे हैं। बसपा सरकार की बात करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार की बात करने वाली मायावती सरकार में एक वर्ष में तीन मुख्य चिकित्साधिकारियों की हत्या कर दी गई। बाकी कितने लोगों की हत्याऐं हुई होंगी इसका कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे पत्थरों पर खर्च हो रहे है। प्रदेश में किसानों को खाद, बीज, बिजली और पानी नहीं मिल रहा है, सरकारी केन्द्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है।
उन्होंने वायदा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर किसानों को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जायेगा।
देर रात आठ बजे शहर में पहंुची जन स्वाभिमान यात्रा का स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने अंगवस्त्र भेंट कर किया। नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता व भाजपा नेताओं ने फूलों मालाओं से उनका स्वागत किया। मंच पर मौजूद राष्ट्रीय व प्रांत के पदाधिकारियों का शाल भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं पूर्व प्रचारित जन स्वाभिमान यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनय कटियार नहीं पहुंचे, जिससे उनके चाहने वालों में मायूसी भी दिखी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार व काले धन के चलते भारत की छवि धूमिल हुई-कलराज मिश्र

Posted on 22 October 2011 by admin

100_0790केन्द्र की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के जबर्दस्त भ्रष्टाचार  व कालेधन के चलते जहां विष्व भर में भारत की छवि एक भ्रष्टाचारी देष के रूप में जानी जा रही है, वहीं देष में अपने चरम पर पहुंच चुकी महंगाई ने आम आदमी के मुंह का निवाला छिन लिया है सरकार का जनता के प्रति केाई सरोकार नहीं रहा।
उक्त बात भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष एवं जन स्वाभिमान यात्रा के नायक कलराज मिश्र ने उरई में यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते
उन्होंने प्रदेष की मायावती सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार के भ्रष्टाचार को मात देते हुए मायावती ने 2लाख 54 हजार करोड़ का घोटाला कर डाला। श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेष में खेती-किसानी बर्बाद हो चुकी है, उद्योग धन्धें चैपट हो चुके हैं, नौजवान बेरोजगार बैठें है, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वयं राज्य सरकार के आरोपी मंत्रियों को बचाने का कार्य मुख्यमंत्री कर रही हैं, आम जनता से न तो कोई सरोकार रहा और न ही आम आदमी की कहीं कसी भी स्तर पर सुनवाई हो रही है। सड़के, बिजली, पानी जैसे मुलभूत सुविधाओं से लोगों क महरूख रखा जा रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेष में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों को 1 प्रतिषत ब्याज पर रिण उपलब्ध कराया जायेगा, लड़कियों के लिए लाडली योजना तथा इण्टर तक निःषुल्क षिक्षा की व्यवस्था की जायेगी।
समापन अवसर पर पहुंची भाजपा नेत्री उमा भारती ने कलराज मिश्र को पार्टी का गणेष बताया और कहा कि उन्होंने जब-जब अगुवाई की है भाजपा की सरकार बनी है।
इस अवसर पर पार्टी के राष्टीय महासचिव मुख्तार अब्बास नकवी, राष्टीय प्रवक्ता रामनाथ केाविद, प्रदेष उपाध्यक्ष षिव प्रताप षुक्ला, स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के प्रदेष स्तरीय कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जनस्वाभिमान यात्रा के नायक श्री कलराज मिश्र जी की झांसी प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

Posted on 22 October 2011 by admin

ऽ    केन्द्र की सरकार पूर्णतः असफल और पंगु हो चुकी है। मंहगाई भयंकर रुप धारण किये हुये है। वहीं वित्त मंत्री कहते हैं कि यह दिसम्बर 2011 तक कम होगी, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार सी0रंगराजन कहते हैं कि यह मार्च 2012 तक कुछ नरम होगी। वहीं मोंटेक सिंह अहलुवालिया भी मानते हैं कि यह मार्च 2012 तक ही दहाई से 8 प्रतिशत तक आ सकती है। आखिर जनता किसकी बात सच माने ? कैबिनेट में बने मंत्री मंहगाई के मुद्दे पर परस्पर विरोधी बयानबाजी करते हैं। इस तरह के विरोधाभाषी रवैये से जनता का भला कैसे होगा। कौन सच बोल रहा है।

ऽ    केन्द्र और प्रदेश की सरकार के वाकयुद्ध से प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा है। इसके पूर्व भी केन्द्र और प्रदेश में अलग-अलग सरकारंे हुआ करती थीं। उनमें विरोधी का भाव था। दुश्मनी का नहीं। परन्तु एक दूसरे का समर्थन कर रहीं ये सरकारें आम जनता के बीच नूराकुश्ती का खेल-खेलकर प्रदेश के विकास को अवरुद्ध कर रही हैं। पूरा प्रदेश इनके झगड़े में पिस रहा है।

ऽ    प्रधानमंत्री, राहुलगांधी ने बुन्देलखण्ड़ में 200 करोड़ पेयजल के लिए घोषणा की थी। उसकी आदतन स्थिति क्या है ? बुंदेलखण्ड़ का पैकेज राजनीति का शिकार हो गया है। पैकेज की मांग और थोथी घोषणा ने यहंा के लोगों को ठगा है। आंकड़े बताते हैं कि 7266 करोड़ के अतिरिक्त 200 करोड़ देने का ऐलान किया गया। जब कि पैकेज के तहत 1695.76 करोड़ ही उ0प्र0 को अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता के रुप में आंवटित हुए बाकी पैसा अन्य योजनाओं का था। उसको भी पैकेज में दिखना यह दर्शाता है कि नियत में खोट थी। उ0प्र0 को पैकेज के तहत 3606 करोड़ आवंटित हुए उसमें 1695 करोड़ ़अतिरिक्त सहायता, 1319 करोड़ केन्द्रीय योजनाओं पर और केन्द्र योजनाओं की 496 करोड़ राष्टीय कृषि विकास कार्यक्रम और महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा) की रकम है।

ऽ    सरकारें कितनी गम्भीर हैं यह इसी बात से प्रकट होता है कि 19 नवम्बर 2009 को मंजूर की गयी धनराशि जुलाई 2010 के बाद ही अवमुक्त हो पायी। तथा जो योजनाएं बनाई गयी हैं। वह 2012 में समाप्त हो जाएगी। दुर्भाग्यजनक यह है कि केन्द्र से जो 1695 करोड़ का पैकेज मिला उसमें से मात्र 214.21 करोड़ खर्च हो पाये फिर कैसे सम्भव है कि मार्च तक यह धनराशि उपयोग हो पायेगी। अन्ततः इसमें भी लूट ही मचेगी।

ऽ    आत्महत्या की जहां अन्य वजहें हंै। वहीें केन्द्र सरकार की ऋण माफी योजना भी एक प्रमुख कारण हैं। दरअसल इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिला जो पूर्णतः डिफाल्टर थे। अथवा ऋण अदा करने की नियत नहीं थी। वास्तव में उन किसानों को कुछ भी नहीं मिला जिन्होंने कुछ किस्त जमा की थी अथवा ऋण जमा करना चाहते थे। उनका ऋण माफ नहीं हुआ। किस्त बढ़ती गई जब कि वह इस भ्रम में थे कि उनका ऋण माफ हो चुका है।

ऽ    प्रदेश के आधारभूत ढांचा के विकास में यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। चन्दौली से लगायत झांसी तक की खस्ताहाल सडकें जहां गाड़ी की गति को रोक रहीे हंै। वहीं प्रदेश के विकास के पहिये को भी थाम रही हैं।

ऽ    जनस्वास्थ्य के मुद्दे पर भी यह सरकार पूरी तौर पर विफल है। पूर्वांचल में जहां मस्तिष्क ज्वर का कहर है, वहीं प्रदेश के अस्पताल खुद बीमार हैं। वहीं पूर्वांचल विकासनिधि और बुन्देलखण्ड विकासनिधि का लगातार विरोध जारी है।

ऽ    भ्रष्टाचार में आकंठ्य डूबी है सरकार। मुख्यमंत्री द्वारा संरक्षित, पोषित भ्रष्टाचार संस्थागत भ्रष्टाचार कर रूप ले चुका है। जसके कारण ईमानदार लोग जहां आत्महत्या करने को मजबूर हैं। वहीं यह हत्या के भी शिकार हो रहे हंै। बसपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताआंे के निरंकुश स्वरूप ने पूरे प्रदेश में लोकतत्र को लूटतंत्र में बदल दिया है।

ऽ    उ0प्र0 के कानून व्यवस्था की रक्षा करने वाली पुलिस बसपा नेताओं की चाकरी में व्यस्त है। बसपा कैडर की तरह काम कर रही है। जहां पुलिस तंत्र पीड़ित पक्ष को प्रताड़ित करने में लगी है। वहीं यह सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक के चरणवंदन में भी संकोच नहीं कर रही है। परिणाम है कि पुलिस पर हमले हो रहे हैं।

ऽ    गाजीपुर जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र में हुई घटना की निन्दा की।

ऽ    उ0प्र0 के लोगों को जब भी राहत मिली है उसमें न्यायालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चाहे शीलू काण्ड हो, दवा घोटाला हो अथवा कमला कुशवाहा या साक्षी सोनी सबकी फरियाद न्यायालय के दखल के बाद ही सुनी गई। वहीं न्यायालय के निर्णय के बाद ही लोकतंत्र की निचली इकाई निकाय के चुनाव के सम्पन्न कराने की भूमिका में सरकार दिखाई पड़ रही है। वरना वह तो येन-केन प्रकारेण चुनाव टालना ही चाहती थी। हाई कोर्ट द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण के मामले में दिया गया निर्णय स्वागत योग्य कदम है।

ऽ    वार्ता के समय मुख्यरूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद, यात्रा संयोजक शिवप्रताप शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सात माह से वेतन नही

Posted on 22 October 2011 by admin

राष्टीªय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को सात माह से वेतन नहीं मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्’तर्गत   संविदा पर सरकार ने कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। कार्यक्रम  में कार्यरत कर्मचारी  वेतनमान न मिलने से भुखमारी के कगार पर पहुॅच गये र्है।जब कि अन्य जनपदों में सभी कर्मचारियों को वेतन कमल गया है। इस बारे में जब मुख्यचिकित्साधिकारी से दूरभाष से जानकारी चाही गयी तो उनका मोबाइल बन्द मिला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मैं अपने पति के सपनों को साकार करूंगी-रजनी

Posted on 22 October 2011 by admin

विधायिक रजनी तिवारी ने कहा कि हमारें पति उपेंद्र तिवारी विधायक बनने पर जो क्षेत्र के विकास का सपना देखा था परंतु बीमारी की वजह से उन्हें पूरा नहीं कर पाए और असमय ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने जो विकास का सपना देखा था उसे में अवश्य पूरा करूंगी। चैथी पुण्य तिथि पर आयोजित गोष्ठी मेें वह बोल रही थी। बसपा कार्यालय में आयोजित कार्य में स्वर्गीय विधयाक के बड़े भाई राघवेंद्र तिवारी पुत्र आदित्य तिवारी समेत परिवार के सभी सदस्य और पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर विधायिका ने कहा सवायजपुर नया विधानसभा क्षेत्र बन गया है। जिसमें अब भरखनी ब्लाॅक शामिल है। पछोहा हो या कटियारी भरखन हो या हरपालपुर सभी की सड़के अस्पताल स्कूल, पेयजल योजना तहसील सभी जगह मूलभूत सुविधाएं प्रचुर मात्रा मंे उपलब्ध कराई जाएगी। कटियारी क्षेत्र मंे बाढ़ की समस्या पर शासन से पैकेज मांगा गया है। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक केेंद्र पर भर्ती मरीजोें का फल बिस्कुुट आदि वितरित करवाए। 900 लोगों को गृह अनुदान की चेंके भी बंाटी गई। गंाव और घर से बेघर हुए लोगों कों करीब 15 लाख की चेंके वितरित हुई। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, आनंद मिश्रा, शिवदयाल पाण्डेय, राघवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टी.टी.जेड. के पर्यावरणीय सुधार हेतु पर्यावरण प्रबन्धन योजना (EMP) की तैयारी

Posted on 22 October 2011 by admin

ताज ट्रिपैजियम जोन (टी.टी.जेड) के पर्यावरणीय सुधार हेतु ‘‘पर्यावरणीय सुधार हेतु पर्यावरण प्रबन्धन योजना (ई.एम.पी.)‘‘ तैयार किये जाने के सम्बन्ध में आयुक्त कार्यालय के सभागार में आज वरिष्ठ अधिकारियों और नीरी के वैज्ञानिकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा पूर्व में बनाए गए पर्यावरण प्रबन्धन प्लान और विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई नयी परियोजनाओं पर चर्चा की गई। एकीकृत ई.एम.पी. तैयार करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत कार्य योजनाओं की संरचना और कार्य योजनाओं के समयबद्व लागू किए जाने और उनकी मानटिरिंग हेतु भी मानक निर्धारण करने पर चर्चा हुई कि योजना से कितना पर्यावरणीय सुधार होगा।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने बताया है कि नीरी के वैज्ञानिकों का दल अधिकारियों से विचार विमर्श के साथ साथ कार्य स्थलों पर भ्रमण कर अध्ययन करेगा। इस कार्य योजना में विभिन्न विभागों द्वारा परियोजनाओं का समावेश है। जिन योजनाओं हेतु राज्य सरकार, जे.एन.एन.यू.आर.एम. को वित्त पोषण हेतु पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा है कि साइन्टीफिक एप्रोच के साथ प्रोजक्ट शासन को भेजे जायेगें। उन्होंने कहा कि समाधान परक सुझावों के साथ प्रदूषण कारक तत्वों वायुप्रदूषण, जल प्रदूषण, सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट, यातायात प्रबन्धन, आदि को चिन्हित करते हुए सुझाव प्रस्तुत करें साथ ही माइक्रोप्लान की भी समीक्षा कर लें। मुख्य वैज्ञानिक डा0 सी0वी0 चैलपतिराव ने बताया कि अध्ययन की प्रारम्भिक रिपोर्ट एक माह में दे दी जायेगी।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आगरा के प्रभारी अधिकारी डा0 वी.के.शुक्ला ने ‘‘एन्वायरेन्नमेटल स्टेटस आफ आगरा‘‘ के आरे में पावर पाइन्ट प्रस्तुतिकरण दिया। विभिन्न विभागो के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में आगरा विकास प्राकिरण के उपाध्यक्ष राम स्वरूप तथा सचिव उदयीराम, डी.एफ.ओ. एन.के. जानू, अपर आयुक्त पी.के. अग्रवाल, नगर आयुक्त पी.एन. दुबे, नगर नियोजक इश्तिहाक अहमद, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी , नीरी के वरिष्ठ वैज्ञानिकगण डा0 सी0वी0 चैलपतिराव, जे.के.वसीन, डा0 एस0के0 गोयल,एम0 पार्थिक, जे0के0 भट्टाचार्य तथा समाजसेवी श्री रमन आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को दिवालिया बना दिया है

Posted on 22 October 2011 by admin

फरीदपुर, बरेली, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज जन स्वाभिमान यात्रा के 9वें दिन अपने संबोधन में कहा कि बसपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को दिवालिया बना दिया है। मुख्यमंत्री की आय में बढ़ात्तरी का आलम यह है कि वह देश की सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गई है और उ0प्र0 को कंगाल प्रदेश बना दिया है।  भ्रष्टाचार के खेल में मुख्यमंत्री मालामाल है प्रदेश कंगाल है।
03प्रदेश के आधे से भी अधिक सहकारी बैंक दिवालिया हो चुके है और उत्तर प्रदेश दो लाख करोड़ के कर्ज में डूब चुका है। इससे प्रदेश में एक गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हुई है। बसपा सरकार गांवों को सड़क से जोड़नें में कितनी गंभीर है, कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश के कुल जिलों में से केवल 29 जिलों का ही प्रस्ताव भेजा है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने चुनाव के समय जनता से बेहतर कानून व्यवस्था, कम से कम 18 घंटे बिजली और ऐसे ही विकास के ना जाने कितने लोक लुभावन वादे किए थे। स्थिति यह है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में एक भी पावर प्रोजेक्ट यहां नहीं लग सका है।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था की भी स्थिति इतनी बुरी है कि बरेली जैसे महानगर में एक व्यापारी की दिन दहाड़े हत्या हो जाती है। इससे पता चलता है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। कानून व्यवस्था पर से मुख्यमंत्री की प्रशासनिक पकड़ पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। केवल भय के आधार पर प्रदेश में सत्ता नहीं चलाई जा सकती बल्कि इसके लिए एक नैतिक बल की आवश्यकता होती है, जो प्रदेश की वर्तमान मुख्यमंत्री में नहीं है। आज देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार और उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार के कुशासन से त्रस्त है। इन दोनों ही सरकारों ने चुनाव के समय सत्ता प्राप्ति के लिए जनता से अनेक वादे किए थे।  उनमें से अधिकांश आंशिक रूप से भी पूरे नहीं हो सके है।
011उन्होने कहा कि यूपीए सरकार ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जनता से वादा किया था कि केन्द्र की सत्ता मिलने पर 100 दिनों के भीतर एक खाद्य सुरक्षा कानून बनाया जायेगा जिसके अन्तर्गत गरीबों को सस्ती दर पर अनाज उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। इस समय यूपीए सरकार का लगभग आधा कार्यकाल समाप्त हो चुका है लेकिन इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा कानून अभी तक संसद में पारित नहीं हो सका है। जो सरकार अभी तक गरीब शब्द तक को परिभाषित नहीं कर पाई है वो सरकार गरीबी की समस्या से कैसे निपटेगी। केन्द्र सरकार गरीबों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रही है। अभी हाल ही में देश के कृषि मंत्री श्री शरद पवार ने यह सार्वजनिक बयान दिया है कि सभी गरीबों को रियायती दरों पर अनाज देने से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। इससे यह स्पष्ट होता है कि यूपीए सरकार के भीतर ही गहरा अन्तर विरोध है और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दे पर सरकार की नीति और नीयत दोनों ही साफ नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि इस समय देश की अर्थव्यवस्था एक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहीं है। महंगाई की दर दो अंकों मंे पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री के द्वारा यह लगातार आश्वासन दिया जा रहा है कि महंगाई जल्द ही काबू में कर लीे जायेगी। ऐसे आश्वासन लगातार इस सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से दिए जा रहे है। परन्तु महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि वह वही आश्वासन दे जिन्हें वह पूरा कर सके अन्यथा विश्वास का संकट पैदा होता है। 6 साल तक भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने भी इस देश की सत्ता संभाली है और हमने महंगाई पर नियंत्रण उस दौर मंे भी रखा है जब देश ने कारगिल युद्ध और आर्थिक मंदी जैसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना किया था।
042पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले कुछ दिनों में श्री अन्ना हजारे की टीम पर सुनियोजित तरीके से हमले की घटनाएं सामने आई है। इस देश में कुछ ऐसी शक्तियां है जो श्री अन्ना हजारे के आंदोलन की धार को कुंद करना चाहती है। श्री हजारे का आंदोलन पुर्णतयाः गैर राजनीतिक और देशहित में है। उसके खिलाफ किया जा रहा दुषप्रचार और हमले की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा इसकी कठोर निंदा करती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में नए जिलों के मुख्यालय को लेकर विवाद की घटनाएं प्रकाश में आई है। चुनाव नजदीक आने पर कुछ स्थानों पर भी नए जिलों के गठन की मांग उठ रहीं है। प्रदेश सरकार को नए जिलों के गठन के संबंध में एक High Powered District Re-organization Committee बनानी चाहिए जो नए जिलों की Feasibility और Viability पर गंभीरता से विचार करें और उसकी रिपोर्ट के अनुरूप ही प्रदेश में नए जिलों का गठन किया जाए।  सभा को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, ने संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, विधान परिषद सदस्य रामनरेश राव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी झण्डों से सजी साइकिलों पर सवार जोश से भरे हर उम्र, हर धर्म, हर व्यवसाय के जवान, अधेड़

Posted on 22 October 2011 by admin

हजारों नौजवानों की भीड़, चारों ओर लहराती लाल टोपियां, जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे और पार्टी झण्डों से सजी साइकिलों पर सवार जोश से भरे हर उम्र, हर धर्म, हर व्यवसाय के जवान, अधेड़ और कुछ तो आखिरी पड़ाव की सीमा को छूते हुए भी लोग। सब अपने नेता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के एक इशारे पर दौड़ लगाने के लिए सन्नद्ध। चारों ओर गर्मजोशी के साथ उल्लास और उमंग का वातावरण।
21-10-b आज (21 अक्टूबर,2011) प्रातः से ही नोएडा के सेक्टर-16 में काफी गहमा- गहमी थी। युवकों का जोश थम नहीं रहा था। जैसे ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव यहां आए, अपने बीच अपने प्रिय युवा नेता को पाकर, समाजवादियों का जोश ठांठे मारने लगा। जिन्दाबाद के नारों से धरती आकाश गंूज उठा।
लगभग 10 हजार से ऊपर एकत्र जनसमूह को अपने समाजवादी क्रान्तिरथ से सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार ने उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का रिकार्ड कायम कर दिया है। एक ओर लोकतंत्र को तबाह करनेवाली ताकतें हैं तो दूसरी तरफ युवा शक्ति है जो परिवर्तन और क्रांति की संदेशवाहक है। उन्होने कहा कि नौजवानों का पसीना बेकार नहीं जाएगा। सत्ता परिवर्तन होने ही वाला है। समाजवादी पार्टी की ही अगली सरकार बनेगी।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाएं फिर से लागू की जाएगीं। किसानों की दशा से नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव चिंतित हैं। प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त हैं। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं हैं। मुस्लिमों कों रोजी-रोटी और सम्मान नहीं मिल रहा है। बसपा के कुशासन से जनता निजात चाहती है।
श्री अखिलेश यादव, जो सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं, उन्हें साॅसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री मोहन सिंह, प्रो0 राम गोपाल यादव तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने प्रदेश में सत्तारूढ़ भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने के लिए क्रान्तिरथ एवं साइकिल यात्रा पर निकले श्री अखिलेश यादव की सफलता के लिए शुभ कामनाएं दी। श्री मोहन सिंह एवं प्रो0 राम गोपाल यादव ने कहा कि श्री अखिलेश यादव परिवर्तन के लिए संघर्ष कर रहे हंै। नौजवान उनके साथ बड़ी संख्या में जुट रहे है। यह सत्ता में बदलाव की जन आकांक्षा का संकेत है।
श्री यादव के साथ साॅसद श्री नीरज शेखर एवं श्री धर्मेन्द्र यादव, श्री घनश्याम अनुरागी के अलावा हापुड़ की समाजवादी प्रत्याशी किरण जाटव भी साइकिल यात्रा में शामिल हुई।
21-10-e श्री यादव ने आज परिचैक के बाद ग्रेटर नोएडा के पास, कस्बा दनकौर और जेवर (जनपद गौतमबुद्वनगर) में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। वे जेवर में रात्रि विश्राम करेगें। कल शनिवार 22 अक्टूबर,2011 को श्री यादव टप्पल से सभा करके प्रस्थान करेगें। वे यहां बाजना कस्बा तथा भाट कस्बा में सभाओं को सम्बोधित करेगें।
पूर्व विधायक श्री नरेन्द्र भाटी ने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में यात्राओं की सफलता के लिए 21 लाख रूपए की सहयेाग राशि भेंट की।
युवा नेता के साथ युवा प्रकोष्ठों के नेता  सर्वश्री संजय लाठर, आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, नफीस अहमद, नईमुल हसन, राम सागर यादव, राजेश यादव, नावेद सिद्दीकी एवं सुनील चैधरी भी चल रहे है।
साइकिल यात्रा की रवानगी के समय सर्वश्री कमाल फारूखी, राजीव राय, वीरेन्द्र सिंह, शाहिद मंजूर, सरोजनी अग्रवाल, डा0 यशवीर सिंह, बनवारी सिंह यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि  श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा का प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम है। समाजवादी क्रान्तिरथ 12 सितम्बर,2011 से चल रहा है। इस के साथ बीच-बीच में होनेवाली साइकिल रैली में श्री अखिलेश यादव स्वयं साइकिल चलाते है। विगत 13 सितम्बर,2011 को कानपुर के फूलबाग से उन्नाव तक एवं 2 अक्टूबर,2011 को गाजियाबाद से दिल्ली बार्डर तक साइकिल रैली का नेतृत्व स्वयं श्री अखिलेश यादव कर चुके है। 21 अक्टूबर,2011 से नोयडा से प्रारम्भ साइकिल रैली 23 अक्टूबर को आगरा में समाप्त होगी।

समाजवादी क्रान्तिरथ और साइकिल यात्रा में उमड़ी भीड़ और हर जगह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के भव्य स्वागत से बौखलाई बसपा सरकार आज अपनी मनमानी करने पर उतर आई। दनकौर की ओर जा रही साइकिल यात्रा को जिला प्रशासन ने, बिना किसी उत्तेजना के बावजूद, आगे बढ़ने से रोक दिया। यात्रा को हाईवे पर जाने से रोकने का कोई कारण नहीं बताया गया। यात्रा के मार्ग में अवरोध के लिए यहां चार कम्पनी पीएसी लगा दी गई। श्री अखिलेश यादव ने शांतिपूर्ण साइकिल यात्रा में बाधा डालने के लिए अधिकारियों से कड़ा विरोध जताया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बुन्देलखण्ड की बदहाली के लिए केन्द्र और प्रदेश की सत्ता में बैठे लोग पूरी तरह से जिम्मेदार है

Posted on 22 October 2011 by admin

jan-swabhiman-yatra-me-mahoba-zile-me-jansabha-ko-sambodhit-karte-kalraj-mishraजन स्वाभिमान यात्रा की अगुवाई कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने श्रीनगर राजकीय इण्टर कालेज और जेैतपुर की मण्डी समिति में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती भ्रष्टाचार की जननी है। यहां तो हर काम में डील होती है। सपा, बसपा की सरकारों ने बुंदेलखंड को कंगाल बना दिया है। जबकि यहां प्राकृतिक एवं खनिज सम्पदाओं की कमी नहीं है। सरकार की गलत नीतियों के कारण 1800 किसान हत्या और आत्महत्या के शिकार हुए है।  किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है, पानी के लिए लोग तरस रहे हंै। भाजपा सत्ता में आते ही किसानों को एक प्रतिशत व्याज पर कर्ज उपलब्ध कराएगी।  उनके पुराने कर्ज माफ होंगे। प्रदेश में लाडली योजना चलेगी।
श्री मिश्र ने कहा कि बुन्देलखण्ड की बदहाली के लिए केन्द्र और प्रदेश की सत्ता में बैठे लोग पूरी तरह से जिम्मेदार है बुन्देलखण्ड में सर्वाधिक समस्या पेयजल की है पर ये समस्याएं राजनैतिक कारणों से बयानों में उलझ कर रह गई है। पैकेज की घोषणा और पैकेज की मांग के बीच पिस रहा किसान आत्महत्या को
मजबूर है। प्रधानमंत्री की यात्रा के समय पेयजल के लिए 200 करोड़ रूपये दिये गये उसकी वर्तमान स्थिति क्या है? दोनों सरकारों को स्पष्टीकरण देना चाहिए।  नहरों के पुनर्जीवन के लिए निधार्रित 125 करोड़ की योजना को खर्च करने के लिए अभीतक सरकार ने कोई प्रस्ताव ही नहीं दिया। जल स्रोतों के पुर्नद्धार के लिए निधार्रित 80 करोड़ रूपये योजना के अभाव में शेष पड़े़ है। यह इस बात का द्योतक है कि आमजन की समस्याओं के बारे में कितनी गम्भीर है सरकारें। पेयजल की केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट जो लगभग 9000 करोड़ का था जिसको केन्द्र और प्रदेश सरकारों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
ब्ुदेलखंड के आंकड़े बताते हंै कि 7266 करोड़ के अतिरिक्त 200 करोड़ देने का ऐलान किया गया जब कि पैकेज के तहत 1695.76 करोड़ ही उ0प्र0 को अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता के रूप में आंवटित हुए। बाकी पैसा अन्य केन्द्रीय योजनाओं में पहले से ही मिल रहा था। उसको भी पैकेज में दिखाना यह दर्शाता है इनकी नीयत में खोट थी। सरकारें कितनी गम्भीर है यह इसी से साबित होता है कि 19 नवम्बर 2009 को मंजूर पैकेज की धनराशि जुलाई 2010 के बाद ही अवमुक्त हो पायी। वहीं प्रदेश सरकार मात्र 214.21 करोड़ खर्च कर पायी।
s12 उन्होंने कहा कि वसूली, अवैध तरीके से धर्नाजन बसपा सरकार का मुख्य हेतु साबित हो रहा है। बुन्देलखण्ड के लोग माया टैक्स से परेशान है। इसको लेकर यहां आन्दोलन भी हो रहे है। सरकारी विभाग का कार्य प्राइवेट लोग कर रहे है। सरकार गठन से अवैध वसूली का प्रारम्भ हुआ यह सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है। इंजीनियर मनोज गुप्ता की हत्या से लेकर परसों बंादा में हुई अपर मुख्य पंचायत अधिकारी आनन्द सिंह चैहान तक जारी है। कल गोडा में इस तरह की प्रताड़ना से सिचाई विभाग के इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली है पता नहीं कितने और अधिकारियों की यह सरकार बलि लेगी? यह सरकार इतनी भ्रष्ट हो गयी है कि जो सहयोगी नहीं बनते उनकी हत्या करवा देती है अथवा उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर कर देती है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदहाल स्थिति के लिए जितना सपा बसपा जिम्मेदार है उतनी कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। ऐसे में आज कांग्रेस महासचिव कैसे कह रहे हैं कि गरीबों की मदद वाली सरकार बनाएं। इन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि गरीबों के लिए इन्होंने क्या किया ? क्या आसमान छूती मंहगाई गरीबों के हित में है। दर असल यह आमजन को धोखा और गरीबों को बेवकूफ बनाने की
कांग्रेस की नीति का हिस्सा है। उ0प्र0 को जहां गरीबी के मामले में 10 में 10वां स्थान प्राप्त है। वहीं जीडीपी के मामले में 27 राज्यों में उ0प्र0 26वें स्थान पर है, प्रशासनिक तुलना में प्रदेश 28वें स्थान पर है। वितीय स्थिति भी 28वें स्थान पर है। संसद में पेश वितीय 2010-11 की समीक्षा रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदेश आर्थिक विकास की दौड़ में बिहार से भी कई पायदान नीचे चला गया। प्रदेश में जिस तेजी से गरीबी बढ़ रही है जो आगे चलकर आर्थिक अराजकता को जन्म दे सकती है। योजना आयोग की 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान गरीबी दूर करने की दर प्रति वर्ष 2प्रतिशत तय की थी लेकिन पिछले पांच वर्ष के दौरान कुल 5प्रतिशत गरीबी ही दूर की जा सकी। जिसका औसत  एक प्रतिशत प्रतिवर्ष बैठता है। यह खराब प्रदर्शन तब और भी खराब दिखायी पड़ता है जब कि सरकार अपने बजट का 60 प्रतिशत सामाजिक योजनाओं में व्यय करती है। आज भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्र्तगत वितरित किये जाने वाले अनाज का 40 से 45 प्रतिशत अनाज ही लक्षित वर्ग तक पहुंचता है।
mahaveer-devi-ke-mandir-me-puja-karte-hue-kalraj-mishraश्री मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी आरोपी को किस आधार पर निर्दोष होने का प्रमाण दे सकती है। क्या ग्राम्य विकास मंत्री के प्रकरण में उन्होंने कोई जांच कराई? कोई रिपोर्ट मंगवायी? मुख्यमंत्री बसपा प्रमुख के नाते तो अपने पार्टी के किसी आरोपी को क्लीन चिट तो दे सकती है पर मुख्यमंत्री के नाते नहीं क्योंकि जब कोई मुख्यमंत्री इस तरह बयान देता है तो उसके तहत काम करने वाले अधिकारी कैसे निष्पक्ष रहेंगे। कैसे पीड़ित के साथ न्याय कर पायेंगे? मुख्यमंत्री के द्वारा प्रोत्साहित किये जा रहे मंत्रीगण जनता को आंतकित कर रहे है। तत्काल आरोपी मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए। मेरी जानकारी के अनुसार पुलिस के अधिकारी पर पीड़ित ने धमकाने का आरोप लगाया है। मैं स्मरण दिलाना चाहता हूं कि इसी जनपद के शीलू कांड में सरकार ने पीड़ित पक्ष को जेल भेज दिया था और तब भी पुलिस प्रमुख पर पीड़ित को जेल में धमकाने की बात प्रकाश में आयी थी। राज्य का पुलिस तंत्र बसपा कैडर के रूप में काम कर रहा है। तभी तो कमला कुशवाहा, साक्षी सोनी दोनों को न्याय के लिए न्यायालय की शरण लेनी पड़ी और अब मुख्यमंत्री खुद ही आरोपी के बचाव में पक्षकार बन कर उभरी है। दरअसल बलात्कारियों और अपराधियों से भरी ये सरकार अपने किचिन केैबिनेट के लोगों को फंसता देख बेहयाई पर उतर आयी है। अपने कैडर और धन जुटाने वालों के फंसने पर यह सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। सरकार को नैतिक रूप से एक क्षण भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविन्द ने बुंदेलखंड बदहाल सड़कों की चर्चा करते कहा कि यहां की सड़के जितनी खराब हैं उतनी कहीं की नहीं हैं। कलराज जी के मंत्रितत्वकाल में प्रदेश की सभी सड़के गढ्ढा मुक्त थीं। उन्होंने जनता से मौका मिलते ही बसपा सरकार का सफाया कर भाजपा सरकार बनाने की बात कही। यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, स्वतंत्र देव ंिसह, प्रदेश मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हनुमान मिश्र, सुजीत ंिसह टीका, ब्रहमदेव मिश्र, पे्रमसागर तिवारी, सुनील भराला, दिनेश दुबे आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दीपावली पर पर्यावरणीय जन जागरूकता हेतु निर्देश

Posted on 22 October 2011 by admin

रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक आतिशबाजी- पटाखों का प्रयोग नही

जिलाधिकारी अजय चैहान ने नागरिको से अपील की है कि दीपावली के अवसर पर पटाखों आदि के प्रयोग से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के सम्बन्ध में मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन करें । उन्होंने बताया कि सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे की अवधि को छोडकर पटाखें/ आतिशबाजी के प्रयोग की अनुज्ञा नही दी जायेगी और रात्रि 10 बजे से प्रातः 7 बजे की अवधि में आतिशबाजी/ पटाखों का प्रयोग नही किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शान्त क्षेत्र में किसी समय पटाखें नही छोडे जायेगें। शान्त क्षेत्र अस्पताल, शैक्षिक संस्थान, न्यायालय, धार्मिक स्थल या सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित अन्य किसी क्षेत्र से 100 मीटर की परिधि का क्षेत्रफल होगा।
जिलाधिकारी ने आदेश दिये है कि उ0प्र0 प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड, पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 19 अक्टूबर तथा 26 अक्टूबर 2011 को आगरा शहर के प्रमुख स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की जांच सुनिश्चित की जाये।
आदेश में कहा गया है कि पटाखों के फटने स्थान से चार मीटर की दूरी पर 125 डी.बी.(ए.आई.) अथवा 145 डी.बी. (सी.) से अधिक ध्वनि तीव्रता उत्पन्न करने वाले पटाखों का उत्पादन एवं विक्रय निषिद्व किया जाये। श्रेणी युक्त एकल पटाखों (संयुक्त पटाखो) के मामलों में उपरोक्त सीमा 5 लाॅग 10 एन डेसीबल तक कम की जाए, जहाॅ एन एक साथ संयुक्त पटंाखो की संख्या है।
जिलाधिकारी ने संदर्भित शासनादेश की प्रति भेजकर जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश दिए है कि शासनादेश के अनुसार जनपद के समस्त विद्यालयों के स्कूली बच्चों में दीपावली के अवसर पर पटाखों आदि के प्रयोग से ध्वनि वायू प्रदूषण तथा पर्यावरणीय जन जागरूकता हेतु समुचित प्रचार प्रसार की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। उन्होंन कहा कि बच्चों को SAY NO TO CRACKERS (पटाखे नही चाहिए) का नारा बुलन्द करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in