जाति धर्म के बजाये इंसाफ और इंसानियत के आधार पर करें फैसला: राजनाथ

Posted on 22 October 2011 by admin

spn22प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी जन स्वाभिमान यात्रा के दौरान जनपद भ्रमण पर जनता का आह्वान किया कि वे आने वाले चुनाव में जाति धर्म के बजाये इंसाफ और इंसानियत के आधार पर फैसला करें। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने केन्द्र की यूपीए सरकार व प्रदेश की बसपा सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई भ्रष्टाचार के कारण बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर लोक सेवा गारंटी कानून बनाकर सरकारी दफतरों में काम की समय सीमा तय की जायेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री अपने गुनाहों पर परदा डालने के लिये जनता कां गुमराह कर रहे हैं। बसपा सरकार की बात करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार की बात करने वाली मायावती सरकार में एक वर्ष में तीन मुख्य चिकित्साधिकारियों की हत्या कर दी गई। बाकी कितने लोगों की हत्याऐं हुई होंगी इसका कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे पत्थरों पर खर्च हो रहे है। प्रदेश में किसानों को खाद, बीज, बिजली और पानी नहीं मिल रहा है, सरकारी केन्द्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है।
उन्होंने वायदा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर किसानों को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जायेगा।
देर रात आठ बजे शहर में पहंुची जन स्वाभिमान यात्रा का स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने अंगवस्त्र भेंट कर किया। नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता व भाजपा नेताओं ने फूलों मालाओं से उनका स्वागत किया। मंच पर मौजूद राष्ट्रीय व प्रांत के पदाधिकारियों का शाल भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं पूर्व प्रचारित जन स्वाभिमान यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनय कटियार नहीं पहुंचे, जिससे उनके चाहने वालों में मायूसी भी दिखी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in