Categorized | हरदोई

टी.टी.जेड. के पर्यावरणीय सुधार हेतु पर्यावरण प्रबन्धन योजना (EMP) की तैयारी

Posted on 22 October 2011 by admin

ताज ट्रिपैजियम जोन (टी.टी.जेड) के पर्यावरणीय सुधार हेतु ‘‘पर्यावरणीय सुधार हेतु पर्यावरण प्रबन्धन योजना (ई.एम.पी.)‘‘ तैयार किये जाने के सम्बन्ध में आयुक्त कार्यालय के सभागार में आज वरिष्ठ अधिकारियों और नीरी के वैज्ञानिकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा पूर्व में बनाए गए पर्यावरण प्रबन्धन प्लान और विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई नयी परियोजनाओं पर चर्चा की गई। एकीकृत ई.एम.पी. तैयार करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत कार्य योजनाओं की संरचना और कार्य योजनाओं के समयबद्व लागू किए जाने और उनकी मानटिरिंग हेतु भी मानक निर्धारण करने पर चर्चा हुई कि योजना से कितना पर्यावरणीय सुधार होगा।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने बताया है कि नीरी के वैज्ञानिकों का दल अधिकारियों से विचार विमर्श के साथ साथ कार्य स्थलों पर भ्रमण कर अध्ययन करेगा। इस कार्य योजना में विभिन्न विभागों द्वारा परियोजनाओं का समावेश है। जिन योजनाओं हेतु राज्य सरकार, जे.एन.एन.यू.आर.एम. को वित्त पोषण हेतु पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा है कि साइन्टीफिक एप्रोच के साथ प्रोजक्ट शासन को भेजे जायेगें। उन्होंने कहा कि समाधान परक सुझावों के साथ प्रदूषण कारक तत्वों वायुप्रदूषण, जल प्रदूषण, सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट, यातायात प्रबन्धन, आदि को चिन्हित करते हुए सुझाव प्रस्तुत करें साथ ही माइक्रोप्लान की भी समीक्षा कर लें। मुख्य वैज्ञानिक डा0 सी0वी0 चैलपतिराव ने बताया कि अध्ययन की प्रारम्भिक रिपोर्ट एक माह में दे दी जायेगी।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आगरा के प्रभारी अधिकारी डा0 वी.के.शुक्ला ने ‘‘एन्वायरेन्नमेटल स्टेटस आफ आगरा‘‘ के आरे में पावर पाइन्ट प्रस्तुतिकरण दिया। विभिन्न विभागो के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में आगरा विकास प्राकिरण के उपाध्यक्ष राम स्वरूप तथा सचिव उदयीराम, डी.एफ.ओ. एन.के. जानू, अपर आयुक्त पी.के. अग्रवाल, नगर आयुक्त पी.एन. दुबे, नगर नियोजक इश्तिहाक अहमद, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी , नीरी के वरिष्ठ वैज्ञानिकगण डा0 सी0वी0 चैलपतिराव, जे.के.वसीन, डा0 एस0के0 गोयल,एम0 पार्थिक, जे0के0 भट्टाचार्य तथा समाजसेवी श्री रमन आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in