पार्टी झण्डों से सजी साइकिलों पर सवार जोश से भरे हर उम्र, हर धर्म, हर व्यवसाय के जवान, अधेड़

Posted on 22 October 2011 by admin

हजारों नौजवानों की भीड़, चारों ओर लहराती लाल टोपियां, जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे और पार्टी झण्डों से सजी साइकिलों पर सवार जोश से भरे हर उम्र, हर धर्म, हर व्यवसाय के जवान, अधेड़ और कुछ तो आखिरी पड़ाव की सीमा को छूते हुए भी लोग। सब अपने नेता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के एक इशारे पर दौड़ लगाने के लिए सन्नद्ध। चारों ओर गर्मजोशी के साथ उल्लास और उमंग का वातावरण।
21-10-b आज (21 अक्टूबर,2011) प्रातः से ही नोएडा के सेक्टर-16 में काफी गहमा- गहमी थी। युवकों का जोश थम नहीं रहा था। जैसे ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव यहां आए, अपने बीच अपने प्रिय युवा नेता को पाकर, समाजवादियों का जोश ठांठे मारने लगा। जिन्दाबाद के नारों से धरती आकाश गंूज उठा।
लगभग 10 हजार से ऊपर एकत्र जनसमूह को अपने समाजवादी क्रान्तिरथ से सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार ने उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का रिकार्ड कायम कर दिया है। एक ओर लोकतंत्र को तबाह करनेवाली ताकतें हैं तो दूसरी तरफ युवा शक्ति है जो परिवर्तन और क्रांति की संदेशवाहक है। उन्होने कहा कि नौजवानों का पसीना बेकार नहीं जाएगा। सत्ता परिवर्तन होने ही वाला है। समाजवादी पार्टी की ही अगली सरकार बनेगी।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाएं फिर से लागू की जाएगीं। किसानों की दशा से नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव चिंतित हैं। प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त हैं। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं हैं। मुस्लिमों कों रोजी-रोटी और सम्मान नहीं मिल रहा है। बसपा के कुशासन से जनता निजात चाहती है।
श्री अखिलेश यादव, जो सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं, उन्हें साॅसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री मोहन सिंह, प्रो0 राम गोपाल यादव तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने प्रदेश में सत्तारूढ़ भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने के लिए क्रान्तिरथ एवं साइकिल यात्रा पर निकले श्री अखिलेश यादव की सफलता के लिए शुभ कामनाएं दी। श्री मोहन सिंह एवं प्रो0 राम गोपाल यादव ने कहा कि श्री अखिलेश यादव परिवर्तन के लिए संघर्ष कर रहे हंै। नौजवान उनके साथ बड़ी संख्या में जुट रहे है। यह सत्ता में बदलाव की जन आकांक्षा का संकेत है।
श्री यादव के साथ साॅसद श्री नीरज शेखर एवं श्री धर्मेन्द्र यादव, श्री घनश्याम अनुरागी के अलावा हापुड़ की समाजवादी प्रत्याशी किरण जाटव भी साइकिल यात्रा में शामिल हुई।
21-10-e श्री यादव ने आज परिचैक के बाद ग्रेटर नोएडा के पास, कस्बा दनकौर और जेवर (जनपद गौतमबुद्वनगर) में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। वे जेवर में रात्रि विश्राम करेगें। कल शनिवार 22 अक्टूबर,2011 को श्री यादव टप्पल से सभा करके प्रस्थान करेगें। वे यहां बाजना कस्बा तथा भाट कस्बा में सभाओं को सम्बोधित करेगें।
पूर्व विधायक श्री नरेन्द्र भाटी ने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में यात्राओं की सफलता के लिए 21 लाख रूपए की सहयेाग राशि भेंट की।
युवा नेता के साथ युवा प्रकोष्ठों के नेता  सर्वश्री संजय लाठर, आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, नफीस अहमद, नईमुल हसन, राम सागर यादव, राजेश यादव, नावेद सिद्दीकी एवं सुनील चैधरी भी चल रहे है।
साइकिल यात्रा की रवानगी के समय सर्वश्री कमाल फारूखी, राजीव राय, वीरेन्द्र सिंह, शाहिद मंजूर, सरोजनी अग्रवाल, डा0 यशवीर सिंह, बनवारी सिंह यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि  श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा का प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम है। समाजवादी क्रान्तिरथ 12 सितम्बर,2011 से चल रहा है। इस के साथ बीच-बीच में होनेवाली साइकिल रैली में श्री अखिलेश यादव स्वयं साइकिल चलाते है। विगत 13 सितम्बर,2011 को कानपुर के फूलबाग से उन्नाव तक एवं 2 अक्टूबर,2011 को गाजियाबाद से दिल्ली बार्डर तक साइकिल रैली का नेतृत्व स्वयं श्री अखिलेश यादव कर चुके है। 21 अक्टूबर,2011 से नोयडा से प्रारम्भ साइकिल रैली 23 अक्टूबर को आगरा में समाप्त होगी।

समाजवादी क्रान्तिरथ और साइकिल यात्रा में उमड़ी भीड़ और हर जगह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के भव्य स्वागत से बौखलाई बसपा सरकार आज अपनी मनमानी करने पर उतर आई। दनकौर की ओर जा रही साइकिल यात्रा को जिला प्रशासन ने, बिना किसी उत्तेजना के बावजूद, आगे बढ़ने से रोक दिया। यात्रा को हाईवे पर जाने से रोकने का कोई कारण नहीं बताया गया। यात्रा के मार्ग में अवरोध के लिए यहां चार कम्पनी पीएसी लगा दी गई। श्री अखिलेश यादव ने शांतिपूर्ण साइकिल यात्रा में बाधा डालने के लिए अधिकारियों से कड़ा विरोध जताया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in