Categorized | हरदोई

मैं अपने पति के सपनों को साकार करूंगी-रजनी

Posted on 22 October 2011 by admin

विधायिक रजनी तिवारी ने कहा कि हमारें पति उपेंद्र तिवारी विधायक बनने पर जो क्षेत्र के विकास का सपना देखा था परंतु बीमारी की वजह से उन्हें पूरा नहीं कर पाए और असमय ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने जो विकास का सपना देखा था उसे में अवश्य पूरा करूंगी। चैथी पुण्य तिथि पर आयोजित गोष्ठी मेें वह बोल रही थी। बसपा कार्यालय में आयोजित कार्य में स्वर्गीय विधयाक के बड़े भाई राघवेंद्र तिवारी पुत्र आदित्य तिवारी समेत परिवार के सभी सदस्य और पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर विधायिका ने कहा सवायजपुर नया विधानसभा क्षेत्र बन गया है। जिसमें अब भरखनी ब्लाॅक शामिल है। पछोहा हो या कटियारी भरखन हो या हरपालपुर सभी की सड़के अस्पताल स्कूल, पेयजल योजना तहसील सभी जगह मूलभूत सुविधाएं प्रचुर मात्रा मंे उपलब्ध कराई जाएगी। कटियारी क्षेत्र मंे बाढ़ की समस्या पर शासन से पैकेज मांगा गया है। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक केेंद्र पर भर्ती मरीजोें का फल बिस्कुुट आदि वितरित करवाए। 900 लोगों को गृह अनुदान की चेंके भी बंाटी गई। गंाव और घर से बेघर हुए लोगों कों करीब 15 लाख की चेंके वितरित हुई। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, आनंद मिश्रा, शिवदयाल पाण्डेय, राघवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in