बसपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को दिवालिया बना दिया है

Posted on 22 October 2011 by admin

फरीदपुर, बरेली, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज जन स्वाभिमान यात्रा के 9वें दिन अपने संबोधन में कहा कि बसपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को दिवालिया बना दिया है। मुख्यमंत्री की आय में बढ़ात्तरी का आलम यह है कि वह देश की सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गई है और उ0प्र0 को कंगाल प्रदेश बना दिया है।  भ्रष्टाचार के खेल में मुख्यमंत्री मालामाल है प्रदेश कंगाल है।
03प्रदेश के आधे से भी अधिक सहकारी बैंक दिवालिया हो चुके है और उत्तर प्रदेश दो लाख करोड़ के कर्ज में डूब चुका है। इससे प्रदेश में एक गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हुई है। बसपा सरकार गांवों को सड़क से जोड़नें में कितनी गंभीर है, कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश के कुल जिलों में से केवल 29 जिलों का ही प्रस्ताव भेजा है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने चुनाव के समय जनता से बेहतर कानून व्यवस्था, कम से कम 18 घंटे बिजली और ऐसे ही विकास के ना जाने कितने लोक लुभावन वादे किए थे। स्थिति यह है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में एक भी पावर प्रोजेक्ट यहां नहीं लग सका है।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था की भी स्थिति इतनी बुरी है कि बरेली जैसे महानगर में एक व्यापारी की दिन दहाड़े हत्या हो जाती है। इससे पता चलता है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। कानून व्यवस्था पर से मुख्यमंत्री की प्रशासनिक पकड़ पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। केवल भय के आधार पर प्रदेश में सत्ता नहीं चलाई जा सकती बल्कि इसके लिए एक नैतिक बल की आवश्यकता होती है, जो प्रदेश की वर्तमान मुख्यमंत्री में नहीं है। आज देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार और उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार के कुशासन से त्रस्त है। इन दोनों ही सरकारों ने चुनाव के समय सत्ता प्राप्ति के लिए जनता से अनेक वादे किए थे।  उनमें से अधिकांश आंशिक रूप से भी पूरे नहीं हो सके है।
011उन्होने कहा कि यूपीए सरकार ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जनता से वादा किया था कि केन्द्र की सत्ता मिलने पर 100 दिनों के भीतर एक खाद्य सुरक्षा कानून बनाया जायेगा जिसके अन्तर्गत गरीबों को सस्ती दर पर अनाज उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। इस समय यूपीए सरकार का लगभग आधा कार्यकाल समाप्त हो चुका है लेकिन इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा कानून अभी तक संसद में पारित नहीं हो सका है। जो सरकार अभी तक गरीब शब्द तक को परिभाषित नहीं कर पाई है वो सरकार गरीबी की समस्या से कैसे निपटेगी। केन्द्र सरकार गरीबों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रही है। अभी हाल ही में देश के कृषि मंत्री श्री शरद पवार ने यह सार्वजनिक बयान दिया है कि सभी गरीबों को रियायती दरों पर अनाज देने से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। इससे यह स्पष्ट होता है कि यूपीए सरकार के भीतर ही गहरा अन्तर विरोध है और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दे पर सरकार की नीति और नीयत दोनों ही साफ नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि इस समय देश की अर्थव्यवस्था एक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहीं है। महंगाई की दर दो अंकों मंे पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री के द्वारा यह लगातार आश्वासन दिया जा रहा है कि महंगाई जल्द ही काबू में कर लीे जायेगी। ऐसे आश्वासन लगातार इस सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से दिए जा रहे है। परन्तु महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि वह वही आश्वासन दे जिन्हें वह पूरा कर सके अन्यथा विश्वास का संकट पैदा होता है। 6 साल तक भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने भी इस देश की सत्ता संभाली है और हमने महंगाई पर नियंत्रण उस दौर मंे भी रखा है जब देश ने कारगिल युद्ध और आर्थिक मंदी जैसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना किया था।
042पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले कुछ दिनों में श्री अन्ना हजारे की टीम पर सुनियोजित तरीके से हमले की घटनाएं सामने आई है। इस देश में कुछ ऐसी शक्तियां है जो श्री अन्ना हजारे के आंदोलन की धार को कुंद करना चाहती है। श्री हजारे का आंदोलन पुर्णतयाः गैर राजनीतिक और देशहित में है। उसके खिलाफ किया जा रहा दुषप्रचार और हमले की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा इसकी कठोर निंदा करती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में नए जिलों के मुख्यालय को लेकर विवाद की घटनाएं प्रकाश में आई है। चुनाव नजदीक आने पर कुछ स्थानों पर भी नए जिलों के गठन की मांग उठ रहीं है। प्रदेश सरकार को नए जिलों के गठन के संबंध में एक High Powered District Re-organization Committee बनानी चाहिए जो नए जिलों की Feasibility और Viability पर गंभीरता से विचार करें और उसकी रिपोर्ट के अनुरूप ही प्रदेश में नए जिलों का गठन किया जाए।  सभा को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, ने संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, विधान परिषद सदस्य रामनरेश राव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in