Archive | राज्य

सत्तारूढ़ दल के नेता मंत्री विधायक बुंदेलखंड की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं

Posted on 10 November 2011 by admin

hamirpur-me-shri-karaj-mishra-ji-5भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र ने आज कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेता मंत्री विधायक बुंदेलखंड की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने युवती कमला कुशवाहा साथ बलात्कार को लेकर आरोपों के जद में आए मंत्री दद्दू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि दद्दू प्रसाद को तत्काल बर्खास्त कर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
श्री मिश्र आज जनस्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत के अवसर पर रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिना किसी न्यायिक प्रक्रिया के बलात्कार के आरोपी अपने मंत्री को क्लीन चिट देकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने बसपा सरकार को अपराधियों दुराचारियों की शरणस्थली बताते हुए कहा कि दुराचार से पीडि़त कमला कुशवाहा के कलम बंद बयानों के बावजूद अभी तक आरोपित मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई क्येां नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार सियासत कर रही हैं अपने उपज का सही लागत मूल्य ने मिलने से किसान परेशान है। नहरों में पानी नहीं हैं निजी नलकूप चलाने के लिए बिजली नहीं है। किसानों की फसल बरबाद हो रही है। उन्होंने भुखमरी और कर्ज से परेशान होकर किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने की बढ़ती हुई घटनाओं पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा भाजपा शासनकाल में हमने बंुदेलखंड के चहुमुखी विकास के लिए 9 हजार करोड़ रू0 की योजनांए बनाई थी तथा बंुदेहखंड विकास निधी की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बनी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं कराया।
श्री मिश्र ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के नाम पर पैकेज की घोषणा की गई लेकिन विकास नहीं हुआ। पूरे बुंदेलखंड में अवैध खनन का कारोबार सत्ताशीर्ष के संरक्षण में बड़े पैमाने पर चल रहा है।  माया टैक्स के नाम पर रंगदारी, वसूल की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में हो रहे अवैध खनन  के कारोबार को यदि तत्काल बंद नहीं किया गया तो बुंदेलखंड विनाश की दिशा में बढ जाएगा।     उन्होंनेे वादा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर बंुदेलखं डमें सड़कों-नहरों-पुलों का जाल बिछाया जाएगा, किसानों को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण मुहैया कराया जाएगा और किसान बीमा योजना लागू करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश की तर्ज पर उ0प्र0 में भी लाडली योजना लागू की जाएगी।
ghatampur-me-shri-kalraj-mishra-ji-1सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती ने कहा कि उ0प्र0 की सरकार जनता के स्वाभिमान के साथ खिलावाड़ कर रही है। जिनकों आधार बनाकर बसपा ने प्रदेश में सरकार बनाई और सरकार बनने के बाद सत्तारूढ़ दल ने उन्हीं को लूट लिया। बुंदेलख्ंाड की पैकेज का पैसा डंकार लिया गया। यहां की जैसी खराब सड़कें कहीं नही हैं। सपा-बसपा- अपराधियों भ्रष्टाचारियों के बलबूते सरकार बनाती है। भाजपा भ्रष्टाचारियों को टिकट नहीं देगी। मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मायावती द्वारा पहने हुए आभूषण गरीबों के खून चूस कर बने हैं कि ना कि उनके बाप दादाओं की सम्पत्ति है। बसपा को भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की शरण स्थली बताते हुए इनके भ्रष्टाचार की जांच कराने व अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति को जब्त कर उसमें स्कूल, कालेज खोलने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि दलितों एवं पिछड़ों पर राजनीति करने वाले लोग करोड़पति हो गए जबकि गरीब और गरीब हो गया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने राहुल गांधी को युवा नेतृत्व के रूप में खूब प्रचारित किया लेकिन राहुल अपने क्रियाकलापों से खुद ही प्रदेश की मुख्य राजनैतिक धारा से बाहर हो गए।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मायावती जिन लोगों का समर्थन प्राप्त कर सत्ता में आई थी उन्हीं लोगों का सर्वाधिक उत्पीड़न हुआ। बसपा शासनकाल में सर्वाधिक उत्पीड़न दलित और पिछड़ों को झेलना पड़ा। श्री शाही ने उ0प्र0 शासन पर करारा प्रहार करते हुए बसपा सरकार को भ्रष्टाचारियों की सरकार बताया और कहा कि भाजपा की सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों की सम्पत्ति जब्त कर उस धन से कमजोर तबको के लोगों के कल्याण कार्यक्रम करेगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की गरीब जनता और  किसानों की बदहाली के लिए केन्द्र सरकार द्वारा मायावती सरकार पूर्णतया दोषी है।
hamirpur-me-shri-karaj-mishra-ji-2श्री शाही ने आम जनता से सवाल करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बंुदेलखंड के 80 हजार करोड़ का पैकेज कहां गया। पूरे बुंदेलखंड में पानी नहीं, बिजली नहीं, किसानों के लिए डी0ए0पी0 यूरिया की उपलब्धता नहीं। श्री शाही ने जातिवादी की राजनीति के लिए सपा बसपा और कांगे्रस को दोषी ठहराते हुए कहा कि जातिवाद की राजनीति कर इन दलों ने उ0प्र0 की जनता के साथ मजाक किया। उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर हम उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाएंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविन्द ने बसपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं बगैर रिश्वत लिए कितने दलितों को रोजगार दिया, कितने दलित बाहुल्य बस्तियों में स्कूल खुलावाए तथा उनके हित के लिए क्या-क्या किया इसका खुलासा करें।
आज हमीरपुर से शुरू हुई यह यात्रा घाटमपुर, जहांनाबाद, बिन्दकी, जुनिहा, सहेली, फतेहपुर, मलवां, मुरीदपुर, चैडगरा, औंग, सरसौल, रामादेवी होते हुए सायं कानपुर पहंुचेगी तथा कल प्रातः 11 बजे कानपुर से प्रस्थान करेगी। यात्रा के साथ प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हनुमान मिश्रा, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, किसान मोर्चा महामंत्री दिनेश दुबे, सुजीत सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बी0डी0राय आदि प्रमुख रूप से रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनस्वाभिमान यात्रा के नायक श्री कलराज मिश्र के हमीरपुर प्रेसवार्ता के मुख्य बिन्दु

Posted on 10 November 2011 by admin

ghatampur-me-shri-kalraj-mishra-ji-2ऽ    श्री कलराज मिश्र आज जनस्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण के प्रारम्भ के अवसर पर देर रात हमीरपुर पहुँच गये थे। प्रातः 10ः30 बजे हमीरपुर में उनकी पत्रकार वार्ता हुई। पत्रकार वार्ता के मुख्य बिन्दु आपकी सेवा में प्रकाशनार्थ प्रेषित है।
ऽ    बुन्देलखण्ड का गौरवशाली इतिहास सदियों पुराना है। वीरों की जननी बुन्देलखण्ड की धरती से अन्याय अत्याचार एवं जुल्म के खिलाफ हमेशा से ही आवाज बुलन्द होती रही है। आज फिर बुन्देलखण्ड के लोग संकट में हैं।
ऽ    बुन्देलखण्ड की संपदा को सत्तारूढ़ दल के नेता, मंत्री, विधायक माया टैक्स के नाम पर अवैध वसूली कर लूट रहे हंै। बुन्देलखण्ड के पिछड़ी व गरीब जनता के विश्वास के नाम पर सत्ता में पहुँचे सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने बुन्देलखंड का विकास तो नहीं किया बल्कि उनका शोषण जरूर किया। गठन के साथ ही बुन्देलखण्ड पिछड़ता गया वोट बैंक की राजनीति में केन्द्र व राज्य सरकार वाकयुद्ध करती रही। बुन्देलखड का गरीब किसान भूख व कर्ज से आत्महत्याएं करता रहा।
ऽ    बुन्देलखंड के पैकेज की धनराशि पैकेज की घोषणा और पैकेज की मांग के बीच पिस रहा किसान आत्महत्या को मजबूर है। प्रधानमंत्री की यात्रा के समय पेयजल के लिए 200 करोड़ रूपये दिये गये उसकी वर्तमान स्थिति क्या है? दोनों सरकारों को स्पष्टीकरण देना चाहिए?  नहरों के पुर्नजीवन के लिए निधार्रित 125 करोड़ की योजना को खर्च करने के लिए अभी तक सरकार ने कोई प्रस्ताव ही नहीं दिया। जल स्त्रोतों के पुर्नउद्धार के लिए निधार्रित 80 करोड़ रूपये योजना के अभाव में शेष पड़े़ हैं। यह इस बात का द्योतक है कि आम जन की समस्याओं के बारे में कितनी गम्भीर हैं सरकारें, पेयजल की केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट जो लगभग 9000 करोड़ का था जिसको केन्द्र और प्रदेश सरकारों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
ऽ    बुन्देलखण्ड पैकेज की धनराशि का खर्च न होना आरोप-प्रत्यारोप के बीच
बुन्देलखण्ड पर केवल राजनीति हो रही है। आंकड़े बताते हैं कि 7266 करोड़ के अतिरिक्त 200 करोड़ देने का ऐलान किया गया जबकि पैकेज के तहत 1695.76 करोड़ ही उ0प्र0 को अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता के रूप में आंवटित हुए। बाकी पैसा अन्य केन्द्रीय योजनाओं में पहले से ही मिल रहा था। उसको भी पैकेज में दिखाना यह दर्शाता है कि इनकी नीयत में खोट थी। सरकारें कितनी गम्भीर हैं यह इसी से साबित होता है  कि 19 नवम्बर 2009 को मंजूर पैकेज की धनराशि जुलाई 2010 के बाद ही अवमुक्त हो पायी।
ऽ    भारतीय जनता पार्टी ने बुन्देलखण्ड का समग्र विकास हो इसकी चिन्ता करते हुए बुन्देलखण्ड विकास निधि और पूर्वांचल विकास निधि की स्थापना अपने शासन काल में की थी।
ऽ    बुन्देलखण्ड में रहने वाले सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने कानून की धज्जियाँ उड़ाईं। सत्ता की मदहोशी में बलात्कार किये, हत्याएं की और अवैध रूप से धन वसूली कर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों-व्यापारियों का शोषण किया।
ऽ    सरकार के मंत्री हरिओम उपाध्याय के ऊपर बिजली विभाग के अभियंता को लेकर आरोप लगे, मंत्री रतन लाल अहिरवार लोकायुक्त जांच के दायरे में हंै, मंत्री पद पर रहते हुए बादशाह सिंह जमीनों के कब्जे को लेकर आरोप के जद में आये वहीं एनएचआरएम घोटाले और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की हत्याओं के आरोपों की जद में आये मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी।
ऽ    सत्तारूढ़ दल के कद्दावर मंत्री नसीमुद्दीन व उनके परिजनों पर आय से अधिक सम्पति के आरोप हैं। सल्तनत लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि बुन्देलखण्ड में पीडि़त कमला कुशवाहा का कलमबंद बयान न्यायालय में हो चुका है पर मुख्यमंत्री खुद न्यायालय की भ्ूामिका में आकर मंत्री को क्लीन चिट दे रही हंै। एक अपराध में पुरूषोत्तम द्विवेदी पर कानूनी कार्यवाही होती है और उसी तरह के अपराध के लिए आरोपी मंत्री दददू प्रसाद के पक्ष में खड़ी है। मंत्री दद्दू प्रसाद को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाये तथा पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाये।
ऽ    उत्तर प्रदेश में कार्यपालिका अवसाद से ग्रस्त है। जिस शासन में यह अवसाद से ग्रस्त होता है उसका निर्णय जनता खुद ही कर देती है और अब समय आ गया है।
ऽ    स्थिति यह है कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। जो लोग मुँह खोल रहे हैं उन्हें सरकार पागल करार देने पर तुली है। यदि डीआईजी डी.डी. मिश्र मानसिक रूप से बीमार हो भी गये हंै तो उन परिस्थितियों की जांच होनी चाहिए जिनमें एक अधिकारी अपना मानसिक सन्तुलन किन परिस्थितियों में खो दे रहा है।
ऽ    बुआई का सीजन प्रारम्भ है डीएपी को लेकर संकट है गेहंू की बुआई के लिए 12.35 लाख मीटिक टन डीएपी व एनकेपी चाहिए स्थिति यह है कि मात्र 25-30 प्रतिशत खाद बाजार में आ पायी है। इसपर भी राजनीति हो रही है। केन्द्र कहता है कि हमने खाद भेजी है, राज्य सरकार कहती है मिली नहीं। पिट किसान रहा है।
ऽ    गन्ने का मूल्य 300 रूपये प्रति कुंतल किया जाये। किसानों की लागत मूल्य में 3 गुना वृद्धि हुई इसलिए गन्ने की जो कीमत बढ़ाई गई वो नाकाफी है। मुख्यमंत्री का गन्ना किसानों के भुगतान का दावा खोखला है। आज भी पेराई सत्र 2007 का पैसा कई जगहंांे पर किसानों का बाकी है। भारतीय जनता पार्टी गन्ना किसानों के बकाये पर 15 प्रतिशत की ब्याज दर से भुगतान किया जाना सुनिश्चित करने की मांग करती है।
ऽ    एक प्रश्न के उत्तर में श्री मिश्र ने उत्तर प्रदेश के विभाजन पर कहा कि भाजपा सैद्धान्तिक रूप से छोटे-छोटे राज्यों की पक्षधर है पर सर्वप्रथम राज्य पुर्नगठन आयोग की स्थापना होनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चारों ओर लूट-घसोट मची हुई है

Posted on 10 November 2011 by admin

02भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने आज जन स्वाभिमान यात्रा के द्वितीय चरण की शुरूआत करते हुए बहराइच में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। श्री सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार है। चारों ओर लूट-घसोट मची हुई है। गुण्डे-बदमाशों के हौसलें बढ़े हुए है। पुलिस थाने में बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। बसपा से जुड़े पदाधिकारियों, विधायकों एवं मंत्रियों के नाम विभिन्न अपराधों में आरोपी के रूप में सामने आ रहे हैं। फिर भी मुख्यमंत्री कहती है कि प्रदेश में अमन चैन कायम है। सच्चाई यह है कि क्या आज उत्तर प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहा है। इसलिए में उत्तर प्रदेश की जनता से केवल एक ही अपील करने आया हूं कि उत्तर प्रदेश को बचा लीजिए।
श्री सिंह ने मायावती सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इस प्रदेश में हजारों-करोड़ रूपए मूर्तियां और पार्क बनवाने में खर्च कर दिए गए। वे रूपए गरीबों के कल्याण एवं विकास के लिए खर्च होने चाहिए थे। उसे मूर्तियां और पार्क बनवाने में खर्च करवाकर बसपा सरकार ने जनता के साथ क्रूर मजाक किया है। यहां तक कि प्रदेश की मुख्यमंत्री ने स्वयं अपनी मूर्तियों को पार्क में लगवा दिया हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि सार्वजनिक धन को सरकारों द्वारा उत्पादक और जनोपयोगी कार्यों में लगाया जाना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री मायावती जी से पूछना चाहता हूं कि इन मूर्तियों और पार्काें के निर्माण से कौन सा उत्पादक और जनहित का कार्य हो रहा है?
श्री ंिसह ने प्रदेश के बटवारे की मायावती की मुहिम को राजनीति स्ंटट बताते हुए कहा कि सुश्री मायावती जी ने साढ़े चार वर्षों तक इस प्रदेश में सत्ता का सुख भोगा, और अब चुनाव नजदीक आने पर कहती है कि उत्तर प्रदेश का बंटवारा होना चाहिए। साढ़े चार सालों तक बसपा सरकार ने प्रदेश में व्याप्त क्षेत्रीय असमानता को दूर करने का कोई कदम नहीं उठाया और आज उत्तर प्रदेश के विभाजन की बात कही जा रही है। प्रदेश का बंटवारा जल्दबाजी में नहीं होना चाहिए। यदि नए राज्यों के गठन के लिए कोई गंभीर पहल होनी है तो इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक राज्य पुनर्गठन आयोग बनाया जाना चाहिए जो नए राज्यों की Feasibility एवं Viability पर गंभीरता से विचार कर सके।
01पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बसपा के शासनकाल में सरकारी योजनाओं में खुलकर घोटाला हो रहा है। बेरोजगार गरीबों को रोजगार देने के उद्देश्य से बनाई गई योजना ‘मनरेगा’ में करोड़ों रूपए का घोटाला हुआ है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मनरेगा में व्यापक धांधली की शिकायतें सामने आई हैं। यहां तक कि केन्द्र सरकार द्वारा इस पूरे घोटाले की जांच CBI से कराए जाने का सुझाव केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को दिया है। इसके बावजूद बसपा सरकार CBI जांच से मुकर रहीं है। यदि सरकार की नियत साफ है तो CBI जांच से क्यों बच रहीं है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ‘मनरेगा’ में हुए घोटालों की जांच CBI द्वारा कराई जाएगी। ‘मनरेगा’ की ही तरह एक और सरकारी योजना NRHM यानि National Rural Health Mission के अन्तर्गत आबंटित की गई धनराशि में भी खुलकर भ्रष्टाचार हुआ है। मैं ये आरोप लगाना चाहता हूं कि इस घोटाले से जुड़े लोगों को उत्तर प्रदेश शासन के शीर्षस्थ लोगों का संरक्षण प्राप्त है। NRHM में हुए करोड़ों रूपए के घोटाले की बंदरबाट के चलते लखनऊ में तीन-तीन CMO की हत्या हो गई। इसी से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अराजकता का साम्राज्य कायम है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि अयोध्या में भब्य राम मन्दिर का निर्माण हो और समय आने पर पार्टी इसके लिए कार्य करेगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जन स्वाभिमान यात्रा के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बसपा के कुशासन, भ्रष्टाचार और अपराध तथा आतंकवाद एवं केन्द्र सरकार के घोटालों से निजात पाने के लिए आप केन्द्र की कांगे्रस तथा प्रदेश की बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। भाजपा ही देश एवं प्रदेश में सुशासन और स्वच्छ छवि की सरकार बना सकती है तथा आम जनता को विकास और खुशहाली दे सकती है।
द्वितीय चरण की बहराइच से श्री राजनाथ सिंह ने आज प्रारम्भ हुई जनस्वाभिमान यात्रा का लखनऊ से बलरामपुर के बीच 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत सभाएं और बहराइच, इकौना तथा बलरामपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। कल यह यात्रा बलरामपुर से बस्ती, संतकबीर नगर और नौगढ़ जाएगी। यात्रा के प्रारम्भ के अवसर पर आज भाजपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री श्री संतोष गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र पाण्डेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संचित सिंह, क्षेत्रीय मंत्री कुंवर जितेन्द्र सिंह,क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य राम नरेश रावत, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा सहित अनेक विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनैतिक दलों से अपने बी.एल.ए. तैनात करने की अपील

Posted on 10 November 2011 by admin

युवा मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम पंजीकरण हेतु विशेष ध्यान दें

dजिलाधिकारी अजय चैहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ दिनांक 01 जनवरी 2012 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित किये जाने पर चर्चा की और पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों के प्रति आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर 11 नवम्बर को सेन्ट जान्स डिग्री कालेज प्रागंण में आयोजित मतदाता पंजीकरण मेला मे नाम सम्मिलित कराने का अच्छा अवसर है । उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट को इण्टरनेट पर आन लाइन की सुविधा के लिए प्रयास किया जा रहा है ताकि मतदाता आन लाइन भी सूची में अपना नाम देख सके। उन्होंने बताया कि नया रिडुप्लीकेशन साफ्टवेयर अभी प्राप्त हुआ है जिसमें डुप्लीकेट मतदाओं की पहचान आसानी से हो सकेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अविलम्ब अपने बी.एल.ए. नियुक्त कर दें ताकि सभी के सहयोग से त्रुटि रहित मतदाता सूची बन सके। उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील की है कि इस अभियान में सक्रियता से भाग ले और अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराये। उन्होंने बताया कि वर्तमान जनपद में 18 से 19 वर्ष आयु के मतदाताओं का औसत प्रतिशत लगभग तीन है जबकि मानक 4 प्रतिशत का है। इसी प्रकार जनगणना के अनुसार जनपद का महिला पुरूष अनुपात 840 का है परन्तु वोटर लिस्ट में महिला मतदाताओं का औसत अनुपात  लगभग 775 है। उन्होंने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि विशेष रूप में पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराने हेतु लोगो को उत्साहित और प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि सभी शिकायत कर्ताओं से मोबाइल नम्बर लिया गया है और शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के निर्देश दिये है। शिकायतों की गुणवत्ता परक जांच कराकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जनपद के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन भेजी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन मशीनों की फस्ट लेबिल चैकिंग कार्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में कराया जाना है। अतः इस कार्य के लिए भी सभी दल अपने पदाधिकारी नामित करने का कष्ट करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने आयोग के निर्देशो की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कुसुम चाहर, रामवीर सिंह नरवार, जयपाल यादव, भारत सिंह कुन्तल, केशो मेहरा, महेश बघेल, डा0 जी0एस0 धर्मेश, भरत सिंह, श्याम पण्डित, कुवंर शैलराज , जावेद खान, प्रदीप भाटी आदि पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हबसी दरिन्दे ने तमन्चे के बल पर नाबालिग के साथ किया दुराचार

Posted on 10 November 2011 by admin

कानपुर नगर के थाना बिठूर क्षेत्र मे एक दबंग युवक ने शौच क्रिया के लिए जा रही युवती को तमंचे की नोक पर दुराचार करने के पश्चात मौके से फरार हो गया और जाते-जाते यह धमकी दे गया, कि यदि किसी से कहोगी तो तुम्हारे भाई को जान से मार दूंगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काल्पनिक नाम मंजू उम्र 15 वर्ष पुत्री शंकर लाल निवासी मैनावतती नगर पुराना बिठूर। प्रातः काल अपने छोटे भाई सूरज उम्र 12 वर्ष के साथ शौच क्रिया के लिए जा रही थी। पहले से घात लगाये पेड़ो के बीच मे छिपकर बैठा धीरेन्द्र कुरील पुत्र जयजय राम कुरील मौका देखकर तुरन्त लड़की को दबोच कर सीने में तमंचा लगा दिया और कपड़े फाड़ कर अपनी हवस का शिकार बना डाला। और मौके से फरार हो गया। जाते-जाते धमकी भी दे गया कि अगर किसी से बताया तो तुम्हारे छोटे भाई सूरज को जान से मार दूंगा। घर वापस जाकर बेहोश होकर लड़की गिर पड़ी माँ रामबेटी उस समय घर कली लिपाई कर रही थी। लड़की को गिरते देख दौड़कर संभालते हुए पूंछा बेटी ने माँ को रो-रो कर आप बीती बताई। माँ की माईके मे नानी की मृत्यु के पश्चात क्रियाक्रम गये पति को माँ रामबेटी ने सूचना दिया। सूचना पाते ही पति शंकरलाल घर आकर लड़की को लेकर थाना बिठूर पहुंचकर थानाध्यक्ष को एक लिखित तहरीर दी। पुलिस ने अभियुक्तो के खिलाफ धारा 376/506 आईपीसी के तहत मुकदमो पंजीकृत किया है। खबर लिखे जाने तक अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसान समस्याओं को लेकर सौंपा नौ सूत्रीय मांग पत्र

Posted on 10 November 2011 by admin

भारतीय किसान मजदूर फाउन्डेशन अराजनैतिक के बैनर तले तिकेानिया पार्क में एक बैठक कर ग्रामीणो की समस्याओं को उठाते हुए जिलाध्यक्ष द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही न होने से नाराज संगठन के सैकडो कार्यकर्ता तिकोनिया पार्क पहुंचकर धरने पर बैठ गये। उप जिलाधिकारी के आने  पर कार्यवाही करने के आश्वासन मिलने के बाद ही मामला जाकर शान्त हुआ।
जिलाधिकारी को दिये 9 सूत्री शिकायती पत्र में जिलाध्यक्ष रमाशंकर चैधरी ने कहा है कि 10 अगस्त 2009 से लगातार 26 अगस्त 2011 तक नहर विभाग से सम्बन्धित कई समस्याओं की जानरकारी सीडीओ सुल्तानपुर, जिला विकास अधिकारी व सहायक अभियन्ता सूर्यमणि सिंह के समक्ष दिया गया। परन्तु समस्याएं आज भी ज्यो की त्यो बनी हुई है। जिलाध्यक्ष श्री चैधरी ने कहा बसपा शासन काल के अधिकारी  जनता के कार्य न करने की ठान रखी है। विधान सभा चुनाव सर पर है, सरकार अपने प्रतिनिधियो को क्या कह कर जनता के बीच भेजेगी ? फर्जी वाडे आखिर कब तक चलेगें। 9 सूत्रीय सौपें मांग पत्रों में कहा है कि सिचाई बिभाग की मनमानी के चलते जनपद में किसानो को मुआबजा नही दिया गया। पिछले दिनों अधिकारी से वार्ता के दौरान अधिशाषी अभियन्ता ने 30 जून 2011 तक किसानो की समस्या व उनके मुआबजे देने की बात कही थी पर कई गावों में जैसे बीबीगंज,नौगंवातीर,पतईपुंर,सोहगौली व चितईपुर माईनरों के नहरों मे पानी न आने के बाद भी किसानो द्वारा सिचाई का भुगतान देने से इनकार करने पर मुआबजा देने की बात कही थी। आरोप लगाते हुए कहा कि नहरों में साफ सफाई का कार्य दिखाकर प्रतिवर्ष लाखों रूपया विभाग द्वारा गबन किया जा रहा है। विभाग द्वारा नाली की खुदाई करना मुनासिब नही समझा गया नालिया पटी पडी है इसके बदले विभाग के सींचपाल किसानांे की सिचांई लिख कर नोटिस भी जारी कर  रहे है। किसानो ने शिकायत पत्र में कहा है कि नहर विभाग द्वारा बनायी गयी समितियां अल्पिका समिति,पुलावा समिति एंव रजबाहा समिति स्पष्ट करते हुए नामित लोगो के नाम से क्षेत्र के किसानो को अवगत कराया जाय।
भाकिमफा, के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय राम वर्मा ने विभाग की लापरवाही पर टिप्पडी करते हुए कहा कि सीचपालों की मनमानी का यह नतीजा है जो किसानांे को परेशान व हैरान किया जा रहा है। जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितिया उ0प्र0 सुल्तानपुर द्वारा किसानो को खाद,बीज न उपलब्ध करा पाने में कमीशन खोरी के चलते मनमाने रूप से समितियों पर बीज उपलब्ध करवा लिया गया है। जबकि जिलाधिकारी से ए0आर0 कोआपरेटिब ने स्पष्ट रूप से कहा था कि पुराने रेट पर खाद बीज डी0ए0पी मौजूद है, जेा प्रत्येक समितियोें को भेजी जा रही है पर एैसा कही भी नही हुआ। पूरे प्रदेश मे सिर्फ कालाबाजारी, अबैध धनवसूली, का नजारा देख किसानो में भारी अक्रोश है। जिस पर उप जिलाधिकारी सदर तिकानिया पार्क पहुंच कर ग्रामीण किसानों की समस्याआंे ंको गम्भीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर लगभग सभी समस्याओं का निराकरण कराने का वादा किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा पर शासन सख्त होगी

Posted on 10 November 2011 by admin

मनरेगा जब से प्रदेश मे लागू की गयी तभी से अनमितता धाॅधली के आरोप लग रहे है । अब एक नही दो नही प्रदेश के हर जिले से इसी प्रकार के आरोपो की सूची बनती जा रही थी । एफ आई आर दर्ज हुई कार्यवाही हुई, सुलह समझौता आपसी मामला तय करके कही कही पर समस्या समाधान भी निकाला गया । कार्यवाही हुई या मामला लटका रह गया, अब शासन ने संख्ती के साथ गम्भीरता से लेकर सभी डीएम को पत्र भेजकर अब तक सारी रिपोर्ट उनका विवरण, कार्यवाही का ब्योरा तलब करके तीन दिन मे सूचना देने का आदेश दे दिया है शासन ने अबगत करावाया मनरेगा मे अनमितता पर रिपोर्ट क्रियान्वयन वित्तीय अनिमितता पर प्राथमिक दर्ज की जाये । कार्यवाही हुई या नही इसकी कोई जानकारी शासन के संज्ञान मे नही आई। तो अवशासन के प्रमुख सचिव एन0एस0 रवि ने डीएम और समन्व्ययो को पत्र भेज कर तीन दिन के अन्दर मनरेगा के तहत सारी रिपोर्ट कार्यवाही की स्थिति की जानकारी मागी गई दववा बनाने के लिये यहा पर अधिकारी रिपोर्ट दर्ज करवा देते है परन्तु कार्यवाही नही करते अब इसे स्पष्ट करने के लिये कहा गया शासन ने बकाया प्रारूप भेजकर जिले का नाम, वर्ष विकास खण्ड, एफआईआर संख्या, धनराशि का ब्यौरा व्यय अभियुक्तो के नाम पते आदि समस्त विवरण मांग लिये गये है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद हरदोई ने झण्डा दिवस पर 62 साल का रिकार्ड तोड दिया

Posted on 10 November 2011 by admin

देश के लिये मर मिटे बहादुर योद्वा शहीद हुये सैनिको की विधवाओं परिवारो को प्रतिवद्वता दिखाने के लिये वर्ष 2010-11 मे जमा की गई राशि पर झन्डा दिवस मे अब तक 7 लाख 92 हजार से की राशि जमा करके 62 साल का रिकार्ड जनपद हरदोई ने तोड दिया है ।  वर्ष 1949  से लगातार यह 7 दिसम्बर को मनाया जाता । प्रत्येक वर्ष 55 हजार सैनिको को 35 से 40 वर्ष की आयु मे सेवा निवृत्त हो जाते है या फिर शहीद या अयोग्य हो जाते है हो जाते है । उनके पुर्नवास हेतु राष्ट्र का दायित्व बढ जाता है उन्हें प्रतीक चिन्ह आबटित किया जाता है उसी के सापेक्ष यह राशि जमा की जाती है यह प्रक्रिया 62 सालो से जारी है इसमे अभी से 3 से 4 लाख रूपया ही जमा हो पाता था, वही भेजा जाता रहा है परन्तु अबकि बार अफसरो की सह पर देशभक्ति का ऐसा माहौल बना जो अब तक 7,78,000 से ऊपर रूपया इकठ्ठा हो गया है । अभी तक यह श्रेय प्रतापगढ के लोगो को मिलता रहा है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ई.वी.एम. की होगी इंजीनियरो द्वारा जाॅच पडताल

Posted on 10 November 2011 by admin

पिछले कुछ दिन पूर्व मंडी परिषद के स्ट्रांग रूम मे रखी गई साढे चार सौ के डिब्बो मे कैद ईवीएम का इन्तजार अब खत्म होने का समय आगया है देर से सही परन्तु आयोग के निर्देश पर हैदराबाद से आये इन्जीनियरों के दल द्वारा मंडी परिषद मे ईवीएम मशीनो की चेकिग शुरू करके रिर्पोट आयोग को भेज दी जायेगी । विधानसभा 2012 की तैयारिया मुकाम पर पहुचाने हेतु प्रशासन पूरी तरह से तैयार दिख रहा है । राजनैतिक पार्टिया अपने अपने लोगो के साथ क्षेत्रो सधन जनसम्पर्क अभियान मे लगे है । प्रशासनिक अमला भी तैयारियो का पूरा खाका तैयार करने मे जुटा है इसी क्रम मे केरला आसाम से लायी गई मशीनो को चेकिग का कार्य हैदराबाद से आये इन्जीनियरो के दल द्वारा करवाया जायेगा वैसे यह एक नवम्बर को ही आना था पर किसी कारणवश नही आ पाये सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलो के तथा राज्यीय दलो के प्रतिनिधि फस्र्ट लेबिल चेकिग वक्त मौजूद रहेगे जिले के निर्वाचन अफसरो ने बताया असम राज्य से 3500 केबल त्रिवेन्द्रम से 6 कन्ट्रोल यूनिट 1000 वैलेट कोल्लम से 2000 कन्ट्रोल यूनिट पथनमहिका से 900 कन्ट्रोेल यूनिट कुल मिलाकर 3500 कन्ट्रोल यूनिट एवं 4500 वैलेट यूनिट भेज दी गई है । जिनकी चेकिग की जानी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनैतिक दलों के साथ 9 नवम्बर को कलेक्ट्रेट में बैठक

Posted on 09 November 2011 by admin

मतदाता पंजीकरण मेला और ई0वी0एम0 की फस्ट लेबिल चैकिंग पर चर्चा

जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में 9 नवम्बर बुधवार को मध्यान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता पंजीकरण मेला तथा ई0वी0एम0 मशीनों की फस्ट लेबिल चैकिंग के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी हैं। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, शहर अध्यक्ष तथा मतदाता पंजीकरण मेला के सभी प्रभारी अधिकारी भाग लेगें।
अपर जिलाधिकारी (नगर) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने बताया है कि निर्वाचक नामवलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संदर्भ में अधिक से अधिक मतदाताओं को पंजीकरण का अवसर देने और मतदाताओं में निर्वाचक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढाने के उद्देश्य से सेन्ट जान्स डिग्री कालेज आगरा के प्रांगण में 11 नवम्बर 2011 को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक मतदाता पंजीकरण मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया है कि आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन के प्रयोग के लिए साउथ चैबीस परगना, पश्चिम बगांल से 3600 वैलेट यूनिट तथा 3400 कन्ट्रोल यूनिट प्राप्त कराई जा रही है जिनको आगरा कालेज आगरा सप्रू हास्टल के बराबर हाल में रखी जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार उक्त मशीनों की फस्ट लेबिल चेकिंग का कार्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कराया जायेगा।
उन्होंने निर्देश दिये है कि मतदाता पंजीकरण मेला हेतु नामित सभी प्रभारी अधिकारी मेले के सम्बन्ध में सौपे गये दायित्वो पर कृत कार्यवाही के विवरण सहित 9 नवम्बर को आहूत इस बैठक में उपस्थित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in