Archive | राज्य

बसपा की सुप्रीमो ने चुनाव के पूर्व ही पराजय मान ली है: सांसद पीएल पूनिया

Posted on 06 January 2012 by admin

photo-news-no-01अनुसूचित जाति, जनजाति के अध्यक्ष एवं काग्रेस पार्टी के सांसद पीएल पूनिया ने कहा है कि दलित एवं गरीबो के प्रेम का नाटक उनके हितैषी बनकर पांच साल पूर्व सत्ता की कुर्सी पर पहुची मायावती का दलित प्रेम की परिभाषा जनता समझ चुकी है वो अपनी कुर्सी बचाने के लिये प्रयत्नशील जरूर है जो अपने ही पार्टी के दागी नेताओ को हटाकर साफ सुथरी कार्यशैली का दम भरते नजर आ रही है, परन्तु ये कार्यवाही अभी तक उन्होने ये क्यो नही की जब प्रदेश भर मे दलितो के साथ अत्याचार हो रहा था, अमानुषिक व्यवहार हो रहा था, उनका सवा हिस्सा भी नही हुआ वो बेदाग रहा ये बात उन्होने नघेटा रोड काग्रेस कार्यालय पर बसपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा। उन्होने कहा मुख्यमन्त्री का दलित प्रेम, गरीब प्रेम एक धोखा है। रैली मे कुछ और कहती है और चिठ्ठी लिखते समय कुछ और ही हो जाती है। अगर ऐसा नही होता तो एफडीआई का उन्होने विरोध क्यो किया। इतने दिन सत्ता मे रहने के बाद आरक्षण क्यो नही किया गया किसने उन्हे रोका था ये तो राज्य का अधिकार है। पत्रकारो से वार्ता करते हुये उन्होने कहा और उदाहरण देकर समझाया कि बसपा सरकार का असली चेहर उनकी कथनी और करनी के अन्तर को समझाया। अन्ना प्रकरण पर पूनिया बोले जनता ने वास्तविकता समझकार उनसे किनारा कर लिया है, मुम्बई की रैली इसका उदाहरण काफी है। बसपा सुप्रीमो ने अपनी पराजय स्वीकार करके मुख्यमन्त्री आवास को खाली करके पूर्व मुख्यमन्त्री आवास मे चली गई है, उनके विषय मे इससे बडा प्रमाण हम और क्या दे सकते है। हार स्वीकार करने का ताजा प्रमाण है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव आयोग के निर्देशो का पार्टी प्रत्याशिओं द्वारा अवहेलना

Posted on 06 January 2012 by admin

photo-news-no-02निर्वाचन आयोग द्वारा जो दिशा निर्देश आचार सघिता का पाठ जिला प्रशासन के माध्यम से जनसाधारण तक पहुचाया जा रहा है उसका खुला उल्लंघन कोई और नही पार्टी प्रत्याशी खुले रूप से कर रहै है किसी भी पार्टी के कार्यालय पर ये देखा जा सकता है। कल काग्रेस कार्यालय पर आये पीएल पूनिया के आगमन पर कागे्रस पार्टी के प्रत्याशी कुछ इस तरह से पार्टी का झन्डा बैनर, पोस्टर गाडियो पर लगाकर आये थे कही पर नही लग रहा था कि चुनाव आयोग का इनको डर है या आचार सघिता क्या होती है उन्हे नही मालूम, जबकि उस समय कार्यालय पर पत्रकारो का जमाबाडा, सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मी और काग्रेस पार्टी के शीर्षथ्थ नेता उस समय मौजूद थे, परन्तु किसी का ध्यान इन बातो पर गया कि नही ये प्रशासन का दायित्व है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनीति का पाठ पढ़ाया वही शख्स चुनाव में सामने आया

Posted on 04 January 2012 by admin

पूर्व मन्त्री जनपद की राजनीति के माहिर खिलाड़ी नरेश अग्रवाल ने कल सपा के नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक पहचान जिसे हमने दी वही व्यक्ति चुनाव में लड़ने हमारे विरोध मेंआया है। हरदोई की जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया और इस बार भी जनता वही करेगी। हमारा अटूट विश्वास हैऔर इस पर हम कायम हैं। सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा अथक परिश्रम के द्वारा जिस दल को हमने मजबूती प्रदान की उसी दल ने हमारे साथ धोखा किया है। जनता इसका मुँह तोड़ जबाव देगी इसका बदला जनता जरूर लेगी। वह भी इसका मुँह तोड़ जबाव देगी हम और जनता दोनो मिलकर इस चुनाव को लड़ेंगे इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बलराम पाल, नाजिम खाँ, रामबक्स समेत कई गाँव के प्रधान मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्माण कार्यों का ब्योरा उपलब्ध करवाया जाय-डी0एम0 हरदोई

Posted on 04 January 2012 by admin

विकास कार्यों के लिए दी गयी धनराशि पर निर्माण कार्यों का ब्यौरा पूरी तरह से सभी विभाग जिला प्रशासन को उपलब्ध करवायें। यह वक्तव्य जिलाधिकारी ने विकास भवन के सभागार में पी0डब्लू0डी0 के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए विभाग को नसीहत दी। धनराशि से निर्माण कार्य पूरा करें और निर्माण कार्य की जानकारी पूरी तरह से देने को निर्देशित किया। उन्होने कहा सभी विभागाध्यक्ष विधान सभा चुनाव में डियूटी लगाने सम्बन्धी सूचना भी समय पर उपलब्ध करवायें।सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने ज्यादा जोर इस बात पर दिया कि आचार संहिता लागू होने के साथ अब और अधिक धनराशि कदापि नहीं दी जायेगी। अतएव उसी धनराशि से ज्यादा से ज्यादा विभाग विकास कार्य करवायें। उन्होने कहा गाँव में विद्युतीकरण नलकूपों को सुधरवाना, हैण्डपम्पों की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने को भी कहा। सी0डी0ओ0 आनन्द कुमार द्विवेदी ने सभी विभागों से सूचनाओं की जानकारी अग्रसारित करने को कहा इस मौके पर बी0डी0ओ0 पी0के0सिंह, परियोजना निदेशक श्रीनिवास मिश्र, डी0पी0ओ0 प्रकाश कुमार, डी0पी0आर0ओ0 दयाशंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री भगवान सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मजहब के आधार पर आरक्षण की घोशणा संविधान प्रदत्त नहीं हैं

Posted on 03 January 2012 by admin

विष्व हिन्दू परिशद के अन्तर्राश्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय ने आज यहाॅं कहा कि मजहब के आधार पर आरक्षण की घोशणा संविधान प्रदत्त नहीं हैं। यह एक और विभाजन का रूप ले सकता है। मुस्लिम समाज को यह समझना होगा कि वह  बिकाऊ न बने।

श्रीराय कारसेवकपुरम् में प्रमुख पदाधिकारियों के बीच अपने विचारों को व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा जिन महापुरूशों ने संविधान की रचना की यहाॅं तक कि प्रथम प्रधानमंत्री ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण देने का कभी समर्थन नहीं किया लेकिन दुर्भाग्य है कि वर्तमान सरकार ने धर्म आधारित आरक्षण की घोशणा कर देष एवं संविधान को तार-तार कर दिया। उन्होनंे कहा इससे समाज में घृणा का भाव पैदा होगा। अल्पसंख्यक में जैन, बौद्ध, पारसी, सिक्ख भी आते हैं परन्तु उनमें वर्गीकरण नहीं हैं कहने का तात्पर्य यह है कि यह आरक्षण केवल मुस्लिम समाज के तुश्टिकरण के लिए है।

उन्होंने कहा मुस्लिम समाज को समझना चाहिए कि उसका राजनीतिक तुश्टिकरण के चलते बाजारूकरण कर दिया गया है वह बाजारू न बने इसपर मुस्लिम समाज को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कानून साम्पदायिकता को रोकने वाला नहीं बल्कि उन तत्वों को बढावा देने वाला होगा जो राश्ट्र में हिंसात्मक गतिविधियों में लिप्त रहते है। उन्होंने अयोध्या में विगत दिनों श्रीराम जन्मभूमि परिसर में तुलसी पौधे उखाडे जाने के प्रकरण पर भी ़ क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि उसे झाड-झंखाड नहीं समझना चाहिए प्रभु श्रीराम और हिन्दू समाज के अन्य देवी देवताओं के भोग में प्रसाद में प्रयुक्त होने वाली तुलसी हमारे लिए देवतुल्य है। श्री राय ने कहा झाड-झंखाड कह कर उखडवाने की सलाह देने किसी सिरफिरे के दिमाग की ही उपज हो सकती है। षासन-प्रषासन को सावधानी बरतनी चाहिए और समस्या का समाधान करना चाहिए।  इस अवसर पर विहिप के केन्द्रीय मंत्री पुरूशोत्तम नारायण सिंह, कारसेवकपुरम् प्रभारी प्रकाष अवस्थी, सुरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र कुमार  आदि उपस्थित रहे।

इससे पूर्व विष्व हिन्दू परिशद के अन्तर्राश्ट्रीय महामंत्री का अयोध्या रेलवे स्टेषन पर वसिश्ठ पीठ के महंथ डा.राघवेष दास वेदान्ती के नेतृत्व में महामंत्री बनने के उपरान्त पहली बार अयोध्या आने पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकाष अवस्थी, राम लाल के सखा त्रिलोकी नाथ पांडेय, षरद षर्मा, अषोक पाठक, आचार्य इन्द्रदेव, दुर्गा प्रसाद, राम षंकर, राधे ष्याम गुप्त, पवन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश विधान सभा क्षेत्र 72-बरौली जनपद अलीगढ़ में श्री मोहनलाल बघेल के स्थान पर श्री सुभाष बाबू लोधी को प्रत्याशी घोषित किया है।

Posted on 03 January 2012 by admin


Comments (0)

निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शान्तिपूर्वक कराने हेतु व्यवस्थाएं

Posted on 03 January 2012 by admin

आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन कडाई से करायें- मण्डलायुक्त

commissioner-agra-amrit-abhijat-reviewing-poll-arrangements-in-a-meeting-of-dms-and-police-chiefsमण्डलायुक्त अमृत अभिजात तथा पुलिस महानिरीक्षक पी0के0 तिवारी ने निर्वाचन व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु आहूत बैठक में जिलेवार किये गये कार्यो की गहन समीक्षा की और निर्देश दिये कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करायें। निर्वाचन का कार्य लोकतंत्र में महत्वपूर्ण और पवित्र कार्य है। निर्वाचन कार्य स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु हर स्तर पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का नियमित अध्ययन करें और वांछित सूचनाएं निर्वाचन आयोग और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्परता से सुलभ करायें।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि ग्राम स्तर पर टेलीफोन नम्बर सहित कम्युनिकेशन प्लान तत्परता से बनायें । किसी भी स्तर पर संवाद हीनता की स्थिति नही रहनी चाहिए। एस0डी0एम0 तथा सी0ओ0 अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी तथा खण्ड विकास अधिकारी आदि के साथ मतदान केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर संवेदन शीलता का आंकलन करते रहें।
मण्डल के सभी जिलों के जिला सिक्युरिटी प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, थाना मोबाइल, क्लस्टर मोबाइल, वैरियर्स की स्थापना, अन्र्तराज्यीय तथा अन्तर जनपदीय सीमाओं पर सतर्कता, मतदान केन्द्रो की संवेदनशीलता आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिये गये।
बैठक में अवगत कराया गया कि सभी जनपदों में वीडियों निगरानी टीमों, व्यय लेखा निरीक्षा टीम, फ्लाईंग स्कवाइड, मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति, आदि का गठन कर दिया गया है और प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय पर अभी से सत्त कडी नजर रखी जा रही है और नियमानुसार व्यय का आंकलन प्रत्याशी के व्यय विवरण में सम्मिलित किया जायेगा। आचार संहिता का उल्घंन करने वालों के विरूद्व कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु टीमें गठित कर दी गई है। निर्वाचन के दौरान नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर नजर रखने के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन के अधीन उडन दस्ते बनाये गये है।
उन्होंने निर्देश दिये कि जिलों में स्थापित कन्ट्रोल रूम या अन्य माध्यमों, मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों, आयोग से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमें बनाकर तत्परता से उनके निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। बैठक में व्यय अनुवीक्षण ,नियन्त्रण कक्ष, व्यय अनुवीक्षण सेल तथा व्यय अनुवीक्षण प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। बैठक में धारा 144 के प्राविधानों का कडाई से अनुपालन, शस्त्र जमा कराने, धारा 107/116 की कार्यवाही गत निर्वाचन में चुनावी हिंसा के दृष्टिगत कार्यवाही आदि के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।

बैठक में जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान, जिलाधिकारी फिरोजाबाद सुरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी मथुरा एन.जी. रविकुमार, जिलाधिकारी मैनपुरी रणवीर प्रसाद, डीआईजी आगरा असीम अरूण सहित जनपदों के एस.एस.पी तथा निर्वाचन से जुडे अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रशासन को तलाश चुनाव के लिये तीसरी आॅख का: जिलाप्रशासन

Posted on 03 January 2012 by admin

जिला प्रशासन को शान्तपूर्वक निष्पक्ष चुनाव के लिये प्रत्याशी की हर चाल पर किया खूफिया निगाह रखने हेतु तकरीबन 250 विडीओ ग्राफर की तलाश है जिसके लिये प्रशासन को काफी मेहनत करनी पड रही है परन्तु वो सूची अभी तक उपलब्घ नही हो पाई क्याकि प्रशासन द्वारा पूर्व मे कराये गये चुनाव का खर्चा वीडिओ ग्राफर को अभी नही मिला है इसलिये वो भी प्रशासन से किनारा करके बचने की कोशिश मे लगे हुये है निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव की हर गतिविधिओ का अवलोकन का माध्यम पता करने हेतु वीडिओ का महत्वपूर्ण रोल होता है ताकि राजनीतिक दलो का पैतरेबाजी चुनाव प्रचार सभा का आयोजन मताधिकार का प्रयोग करते समय मतगणना तक सभी पर नजर रखी जा सके वैसे तो अलग अलग क्षेत्रो पर सर्विसलान्स का प्रयोग उसके गठन पर क्षेत्र के अनुसार हो गया है, कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया। पूर्व मे कई फोटोग्राफर/विडीओ ग्राफर का भुगतान अभी तक नही हो पाया है जब कि वो भुगतान के लिये प्रदर्शन भी कर चुके है। वीडिओ टीम के प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट का ये कहना है कि प्रबन्ध अतिशीघ्र कर लिया जायेगा नही तो गैर जनपदो से कमी को पूरा किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई सदर विधानसभा सीट ब्राह्मण, ठाकुरो के हाथों मे होगा क्षेत्र के प्रत्याशी के भाग्य का फैसला

Posted on 03 January 2012 by admin

हरदोई सदर सीट प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी है, नये परिवेश मे इसकी तस्वीर काफी कुछ बदल कर नये स्वरूप मे सामने आई, जिसमे वोटरो की संख्या मे इजाफा नही हुुआ। दलित बाहुल्य क्षेत्र जरूर जुड़ गया है। दलित वोटर निर्णायक भूमिका मे दिखाई पडेगा। इस लिये जातीय समीकरण को ध्यान मे रखकर वसपा ने क्षत्रिय प्रत्याशी को मैदान मे उतार है जिससे दलित बिरादरी के साथ सवर्ण बिरादरी का भी वोट भी उसे मिल सकें, हालाकि समाजवादी पार्टी के दमदार प्रत्याशी जनपदीय नेता नरेश अग्रवाल के बेटे मौजूदा विधायक नितिन अग्रवाल के टिकट पर अपनी मोहर लगा दी है। टक्कर इन्ही दो प्रत्याशिओ की बीच मानी जा रही है। परिसीमन मे हरदोेई शहर के अलावा वावन ब्लाक का हिस्सा, टढियावा, सुरसा और अहिरोरी का आंशिक हिस्सा मिलाकर ये क्षेत्र बनाया गया जिसमे सभी क्षेत्रो के दलित रैदास बिरादरी का मतदाता ज्यादा है इनकी कुल मतदाता संख्या 3.36 लाख है जिसमे ब्राहमण वोट 51884, क्षत्रिय वोट 50172 मुस्लिम 32772 वैश्य 24360 दलित 94334 पिछडे जाति के 47320 वोटर है इस प्रकार मुस्लिम और दलित किसी भी राजनीतिक दल को प्रभावित करने की स्थिति मे है इसीलिये राजा बख्श सिह को टिकट देकर क्षत्रिय दलित गठजोड़ रखकर बसपा ने ट्रम्प कार्ड खेला है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नितिन अग्रवाल कहाॅ और कब किस प्रकार इस चकुव्यूह को तोड़ने मे कामयाब होगे वक्त बतायेगा। जबकि काग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नही किये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कमिश्नर ने किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

Posted on 03 January 2012 by admin

निरूद्व बच्चों से गलतियां सुधारने को कहा ,मिलेगी व्यवसायिक ट्रेनिंग

commissioner-agra-amrit-abhijat-checking-quality-of-food-in-children-reform-home मनुष्य जीवन बहुत सौभाग्य से मिलता है, जो अन्य जीवों में सर्वश्रेष्ठ हैै अतः पिछली भूल और गलतियों को सुधारने का प्रण लें और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए संकल्प करें । सकरात्मक सोच के साथ सुधारने के लिए प्रयास करें ।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह/बाल सुधार गृह में निरूद्ध बच्चों से
वार्ता करते हुए उन्हें भविष्य में सुधारने हेतु यह प्रेरणा दी। श्री अभिजात ने आज अचानक बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की । उन्होंने कानून के विभिन्न पहलूओं की जानकारी भी बच्चों को कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पढाई जारी रखना चाहते है, उनके लिए समुचित व्यवस्था कराई जायेगी। मण्डलायुक्त ने बच्चों को मोबाइल रिपेयर, कम्प्यूटर सिखाने आदि की व्यवस्था के साथ कौशल प्रशिक्षण (ैज्ञप्स्स् ज्त्।प्छप्छळ) पर बल दिया । वर्तमान में यहां 93 बच्चे निरूद्ध हैं।
सर्व प्रथम उन्होंने किचिन में जाकर भोजन की व्यवस्था तथा गुणवत्ता को देखा। उन्होंने कडे निर्देश दिये कि बच्चों से रसोई में कार्य न करायें। सर्विस प्रावाइडर की पूरी जिम्मेदारी है कि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। रोटी एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता में सुधार हेतु भी अधीक्षक को सचेत किया।
उन्होंने निर्देश दिये कि सभी बच्चों का गम्भीर अपराधों तथा सामान्य अपराधों के आधार पर वर्गीकरण कर लें और तदनुसार काउन्सलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें । उन्होंने सुधार एवं शिक्षण कार्य में नियमानुसार जन सहयोग लेने के भी निर्देश दिये। उन्होंने संस्थान की व्यवस्थाओं,बजट, स्टाफ एवं आवश्यकताओं के बारे में भी विवरण तलब किया है।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट घनश्याम सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in