Categorized | हरदोई

निर्माण कार्यों का ब्योरा उपलब्ध करवाया जाय-डी0एम0 हरदोई

Posted on 04 January 2012 by admin

विकास कार्यों के लिए दी गयी धनराशि पर निर्माण कार्यों का ब्यौरा पूरी तरह से सभी विभाग जिला प्रशासन को उपलब्ध करवायें। यह वक्तव्य जिलाधिकारी ने विकास भवन के सभागार में पी0डब्लू0डी0 के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए विभाग को नसीहत दी। धनराशि से निर्माण कार्य पूरा करें और निर्माण कार्य की जानकारी पूरी तरह से देने को निर्देशित किया। उन्होने कहा सभी विभागाध्यक्ष विधान सभा चुनाव में डियूटी लगाने सम्बन्धी सूचना भी समय पर उपलब्ध करवायें।सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने ज्यादा जोर इस बात पर दिया कि आचार संहिता लागू होने के साथ अब और अधिक धनराशि कदापि नहीं दी जायेगी। अतएव उसी धनराशि से ज्यादा से ज्यादा विभाग विकास कार्य करवायें। उन्होने कहा गाँव में विद्युतीकरण नलकूपों को सुधरवाना, हैण्डपम्पों की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने को भी कहा। सी0डी0ओ0 आनन्द कुमार द्विवेदी ने सभी विभागों से सूचनाओं की जानकारी अग्रसारित करने को कहा इस मौके पर बी0डी0ओ0 पी0के0सिंह, परियोजना निदेशक श्रीनिवास मिश्र, डी0पी0ओ0 प्रकाश कुमार, डी0पी0आर0ओ0 दयाशंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री भगवान सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in