Categorized | हरदोई

राजनीति का पाठ पढ़ाया वही शख्स चुनाव में सामने आया

Posted on 04 January 2012 by admin

पूर्व मन्त्री जनपद की राजनीति के माहिर खिलाड़ी नरेश अग्रवाल ने कल सपा के नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक पहचान जिसे हमने दी वही व्यक्ति चुनाव में लड़ने हमारे विरोध मेंआया है। हरदोई की जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया और इस बार भी जनता वही करेगी। हमारा अटूट विश्वास हैऔर इस पर हम कायम हैं। सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा अथक परिश्रम के द्वारा जिस दल को हमने मजबूती प्रदान की उसी दल ने हमारे साथ धोखा किया है। जनता इसका मुँह तोड़ जबाव देगी इसका बदला जनता जरूर लेगी। वह भी इसका मुँह तोड़ जबाव देगी हम और जनता दोनो मिलकर इस चुनाव को लड़ेंगे इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बलराम पाल, नाजिम खाँ, रामबक्स समेत कई गाँव के प्रधान मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in