Archive | राज्य

तीन करोड़ की वसूली हेतु बीएसएनएल की पेशकश

Posted on 15 January 2012 by admin

हरदोई जनपद मे बीएसएनएल के करीब तीन करोड रूपये की वसूली जो नही हो पा रही है, सरकारी उपक्रम ने एक नया फन्डा उसी प्रकार आफर किया है जिस पर विजली विभाग ने कई सालो से उपभोक्ता पर मजबूरन मेहरबानी दिखा रहा है, ये छूट का फन्डा कितना कामयाब रहेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बता पायेगा। ये छूट 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक का इसमे प्रावधान रखा गया है। टीडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओ पर एक से दो वर्ष का बकाया है उन्हे 10 प्रतिशत के हिसाब से 2 से 3 वर्षाे के बकाया पर 15 प्रतिशत, 3 से 10 वर्ष के बकाया पर 25 और 10 वर्षो के बकाया पर 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जायेगी, परन्तु ये छूट तब ही मिलेगी जब उपभोक्ता पूरी रकम एक साथ देकर उसकी रसीद प्राप्त करनी होगी। अफसरो का ये मानना है अगर फिर भी धनराशि जो अदा नही करेगे, उन उपभोक्ताओ पर आरसी अवश्य काटी जायेगी। स्मरणीय है कि सरकारी उपक्रमो का करोडो रूपया डूबने की कगार पर है इसके बाद केवल आरसी काटकर वसूली करने का प्रावधान शेष बचता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उद्योग धंधो को प्रोत्साहन दिया जाएगा

Posted on 14 January 2012 by admin

13-01-gosaiganj समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उद्योग धंधो को प्रोत्साहन दिया जाएगा। नए उद्योग लगेगें ताकि नौजवानों को ज्यादा रोजगार मिले। इसके लिए बिजली उत्पादन में वृद्धि के साथ बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जाएगा। किसानों, मुस्लिमों और पिछड़े वर्ग के लोगों की कल्याण योजनाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा।
श्री यादव समाजवादी क्रान्तिरथ में आज फैजाबाद और अम्बेडकरनगर जनपदों  में दर्शननगर, गोसाईगंज, कटेहरी, अकबरपुर, जलालपुर, बसखारी एवं रामनगर में जब पहुॅचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। उनकी जनसभाओं में भारी भीड़ रही। उनके साथ आज नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, श्री शंखलाल मांझी, श्री शेरबहादुर सिंह तथा श्री राममूर्ति वर्मा (प्रत्याशी) तथा सर्वश्री हीरालाल यादव, रामसकल यादव, जयशंकर पाण्डेय, भी मौजूद थे। श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अम्बेडकरनगर, श्रीमती सुधा वर्मा कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा और कांग्रेस ने मंहगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जनता इससे परेशान है। गांव का किसान बदहाल है। उसे मंहगी खाद ब्लैक में खरीदनी पड़ रही है। उसके उपज की सही कीमत नहीं मिल रही है। अपना धान उसे 7-8 सौ रूपए में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है क्येांकि खरीद की उचित व्यवस्था नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों की सभी जरूरतें पूरी की जाएगी।
श्री यादव ने कांग्रेस पर मुस्लिमो को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि अल्पसंख्यकों को कुल साढ़े चार प्रतिषत आरक्षण केन्द्रीय नौकरियों और उच्च शिक्षा संस्थानों में देने की घोषणा से प्रदेश के मुस्लिमों को कोई फायदा होने वाला नहीं होगा। कांग्रेस के नेता दिल्ली में अल्पसंख्यको के आरक्षण की बात करते हैं और लखनऊ आकर मुस्लिमों के आरक्षण की बात करने  लगते हैं। मुस्लिम समाज गरीब और कमजोर है। कांग्रेस उनकी उपेक्षा करती रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार उन्हें ज्यादा में ज्यादा आरक्षण देगी।
श्री अखिलेश यादव ने यह वायदा दुहराया कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने पर युवकों को रोजगार न मिल पाने पर बेकारी भत्ता दिया जाएगा। कन्या विद्याधन बढ़ाकर दिया जाएगा। किसान को सिंचाई के लिए पानी मुफ्त मिलेगा। पढ़ाई और दवाई की मुफ्त सुविधा होगी। उन्होने जनता से आग्रह किया कि वह प्रदेष में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाए ताकि प्रदेश में खुशहाली आ सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मीडिया कार्यशाला कर जिला एवं महानगर मीडिया प्रभारियों को मीडिया की बारीकियों को बताया

Posted on 13 January 2012 by admin

ghaziyabad-news-bjp-13-optimizedभारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र ने मीडिया कार्यशाला कर जिला एवं महानगर मीडिया प्रभारियों को मीडिया की बारीकियों को बताया। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविंद, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  श्रीकांत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रूप चैधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एस0 पी0 सिंह, मीडिया सहप्रभारी आलोक शिसौदिया, संजीव गुप्ता एवं सचिन सोनी आदि उपस्थित थे।
श्री कोविद ने मीडिया कार्यशाला में आगामी चुनाव को देखते हुए मीडिया प्रभारियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होने सभी मीडिया प्रभारियों से पार्टी के नीतिगत कार्यक्रमों को मीडिया में पहुंचाने तथा कांग्रेस एवं बसपा के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार को जन-जन तक मीडिया को माध्यम से पहंुचाने का काम करें।
श्री कोविंद ने प्रदेश की मुखिया मायावती को निशाने पर रखते हुए कहा कि सुश्री मायावती जिन दलित वर्गों की राजनीति कर यहां तक पहुंची हैं। उनसे मैं 3 सवाल पूंछना चाहता हूं कि  प्रदेश में कितने दलित नौजवानों को नौकरी दी। 4 वर्षों में दलित बहुल क्षेत्रों में कितनी प्राइमरी पाठशाला, कितनी माध्यमिक विद्यालय खुलवाये। यही नही दलित बहुल क्षेत्रों में दलित समुदाय के लिए कितने उद्योगों की स्थापना की। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अनुसार जितना पूरे देश में दलित उत्पीड़न हुआ उसका 30 प्रतिशत अकेले उ0प्र0 का है। उ0प्र0 जनजातीय आयोग के अनुसार प्रदेश के इतिहास में सबसे ज्यादा विगत् 4 वर्षों में दलित उत्पीड़न की घटना 29000 रिकार्ड की गयी। जिसमें 1050 केवल हत्या के मामले हैं।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मीडिया से सम्बन्धित बारीकियों को समझाया। उन्होनें कहा कि उ0प्र0 की जनता के साथ में सपा, बसपा एवं कांग्रेस ने जनता को गुमराह कर रही है। जहंा केन्द्र में सपा एवं बसपा मिलकर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। वहीं प्रदेश में राहुल गांधी  दोनो के खिलाफ नूराकुश्ती का दिखावा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा इन दलों के खिलाफ  लड़ाई लड़ रही है। वहीं केन्द्र सरकार के इशारे पर मायावती और मुलायम खुले घूम रहे है।
बैठक में मुख्य रूप से राजीव अग्रवाल, नीरजगोयल, अमित त्यागी, अंकुर नागर, हर्ष गोयल, अजय शर्मा, विशम्भर बजाज, मोहन तायल, संजय माहेश्वरी, अनिल विश्नोई, प्रवीन सेठी, मनीष आर्या आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांगे्रस वर्ग संघर्ष कराकर अपना राजनैतिक हित साधना चाहती है

Posted on 12 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने आज कहा कि कांगे्रस सत्ता के खातिर वर्ग संघर्ष कराने पर उतर आई है। श्री कटियार ने सपा-बसपा पर मजहबी आरक्षण में सम्मिलित होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यदि कांगे्रस के षडयंत्र में सपा व बसपा शामिल नहीं है तो ये पार्टिया बताए कि 9 प्रतिशत आरक्षण पर इनका रूख क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांगे्रस पिछड़े वर्ग के आरक्षण तक सीमित नहीं है। उसकी निगाहें शेष बचे कोटे पर भी लगी है। आने वाले समय में कांगे्रस पार्टी देश का विभाजन कराने से भी नहीं मानेगी। कांगे्रस वर्ग संघर्ष कराकर अपना राजनैतिक हित साधना चाहती है। जिसकी नींव दलितों व पिछड़ों के आरक्षण में कटौती कर शुरूकर दी है।
श्री कटियार ने कहा कि भाजपा इसका डटकर विरोध कर रही है और विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी से 17 जनवरी के बीच पार्टी सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। श्री कटियार ने कांगे्रस-सपा-बसपा को सर्व समाज का विरोधी बताते हुए ये पार्टियां समाज में दलितों, पिछड़ों व समाज के सभी वर्गो की परवाह किए बगैर वोट बैंक की राजनीति करती हैं। यही कारण है कि कांगे्रस द्वारा उ0प्र0 चुनावों में अपने राजनैतिक फायदे के लिए मजबही आरक्षण की बात कर पिछड़ों के हकों पर डाका डाला। लेकिन संविधान विरोधी मजहबी आरक्षण के मुद्दे पर सपा-बसपा, कांगे्रस के सुर में सुर मिलाते नजर आए। सपा बसपा यदि सच में पिछड़ों के हितेषी होते तो वह धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध करते।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एम0 के0 सुन्दरम होगे हरदोई के नये डीएम

Posted on 12 January 2012 by admin

news-no-2जनपद मे 23 माह के कार्यकाल के दौरान निवर्तमान जिलाधिकारी ऐ0 के0 सिह राठौर ने कई यादगार लम्हें जनहित कारी कदम त्वरित गति से उठाकर हरदोई के निवासियो पर अपनी छाप जिस प्रकार से छोडी ये उनकी कार्यशैली के विशेषता रही है। जनपद का निवासी इसे लम्बे समय तक नही भूल पायेगा, उनके कार्यकाल मे हरदोई प्रेक्षाग्रह का निर्माण हरदोई महोत्सव की पुनः रंगारंग श्ुरूआत सेमरिया स्मारक का पुनर्निमाण बाड आपदा राहत मे जरूरत मन्दो की भरपूर मदद सामग्री का वितरण उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धिया चिर्काल तक लोगो को याद दिलाती रहेगी। वैसे तो उनकी सरकारी सेवा से अवकाश 31 जनवारी को समाप्त हो रहा था परन्तु चुनाव पूर्व ही उनका स्थानान्तरण आयुक्त कृर्षि उत्पादन शाखा लखनऊ मे कर दिया गया है। शासन से उनकी सूचना जैसे ही जिला मुख्यालय आ पहुची लोगो को काफी कष्ट हुआ। उनके स्थान पर नये डीएम एन0 के0 सुन्दरम 1997 बैच के आईएस अधिकारी है जो डीएम हरदोई बनकर आ रहे है। प्रति नियुक्ति पर चुनाव आयोग की ओर से हरदोई के जिलाधिकारी बनाये गये है। स्मरणीय हो कि निवर्तमान जिलाधिकारी श्री राठौर ने 3 फरवरी को ही जिले का चार्ज लिया था, साहित्य कार , कलाप्रेमी एवं कवि के रूप मे उन्होने ख्याति पाई, और अपने कार्याे के वजह से सराहे गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निकाय चुनाव पर आयोग का निर्णय घोषित

Posted on 12 January 2012 by admin

हरदोई जनपद की विधानसभा चुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनाव को सम्पन्न कराने के लिये चुनाव आयोग ने कमर कसकर पूरी तैयारी कर ली है। इस सम्बन्ध मे आरक्षण की स्थिति मे अपनी मोहर लगाकर उन पर आपत्तिया मागी गई है जिन पर जनपद की 7 नगर पालिका 6 नगर पंचायते और 243 वार्डो के आरक्षण की सूचिया जारी करके जिसमे नगर पालिका हरदोई मे वार्ड संख्या 26 सण्डीला मे 25 बिलग्राम मे 25 मल्लावा मे 25, सांन्डी मे 25 शहाबाद मे 25, पिहानी मे 25, एवं नगर पंचायम गोपामऊ मे 12, कछौना पतसेनी मे 12, बेनीगंज मे 10, माधौगंज और कुरसठ की 10, 10 व पाली मे 13 वार्ड है, इनके आरक्षण की स्थिति बिलकुल स्पष्ट कर दी है, इन पर अगर किसी को आपत्तिया है तो 18 जनवरी तक भेज दे। शहर नगर पालिका हरदोई की स्थिति का विवरण इस प्रकार है, अनुसूचित महिला वार्ड सख्या 4, सिविल लाइन पश्चिमी अनुसूचित जाति वार्ड 5, पेनीपुरवा वार्ड 6 सिविल लाइन पूर्वी पिछडा वर्ग महिला वार्ड 25, सराय थोक पश्चिमी वार्ड 1 आलूथोक उत्तरी वार्ड न0 20 वहरा सौदागर पूर्वी पिछडा वर्ग वार्ड 18, वैटगंज दक्षिणी वार्ड 14, बोर्डिग हाउस वार्ड 16, आलूथोक दक्षिणी वार्ड 3, लक्ष्मीपुरवा महिला वार्ड 19, अशरफटोला वार्ड 9, महेश बाल्मिकीनगर वार्ड 24, रेलवे गंज मध्य वार्ड न0 7, मंगलीपुरवा वार्ड 12, लाइनपुरवा अनारक्षित वार्ड 2, उचा थोक वार्ड 22, वहरा सौदागर पश्चिमी वार्ड 13, सराय थोक पूर्वी वार्ड 23, वहरा सौदागर मध्य वार्ड 17, नुमायश पुरवा वार्ड 21, मोमीनाबाद वार्ड 11, देविन पुरवा वार्ड 26, वैटगंज उत्तरी वार्ड 15, नई बस्ती वार्ड 8, आवास विकास कालोनी वार्ड संख्या 10, चन्दीपुरवा आदि शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंत्रियों की बर्खास्तगी या विधायकों के टिकट काटने से भ्रष्टाचार का कलंक नहीं मिटेगा

Posted on 11 January 2012 by admin

10-01-a-etwaसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि बसपा सरकार का तानाशाही रवैया रहा है। उससे समाज का हर वर्ग त्रस्त रहा है। लूट और भ्रष्टाचार बसपा राज में बेइंतिहा बढ़ा है। मंत्रियों की बर्खास्तगी या विधायकों के टिकट काटने से भ्रष्टाचार का कलंक नहीं मिटेगा। मुख्यमंत्री भी इसमें हिस्सेदार हैं। इसलिए हर कोई बसपा को हटाना चाहता है। समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बने यह जन आकांक्षा है।
श्री यादव आज जब समाजवादी क्रांतिरथ से नौगढ़, शोहरतगढ़ और इटवा में जनसभाओं को सम्बोधित करने पहुॅचे तो कडाके की ठंड में भी हजारों नौजवान, महिलाएं, अल्पसंख्यक उनका घंटो से इंतजार करते मिले। उन्होने कहा कि हम बसपा सरकार को हटाने के लिए क्रांतिरथ चला रहे हंै। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानो को मुफ्त सिंचाई और बिजली तथा खाद, बीज आसानी से मुहैया होगें। मुफ्त दवा, पढ़ाई की व्यवस्था होगी। नौजवानों को नौकरी नहीं तो बेकारी भत्ता दिया जाएगा। कन्या विद्याधन बढ़ाकर दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिनके भाईचारा के सहारे सरकार बनाई उन्हीं को सबसे ज्यादा जेल भिजवाया है। हरिजन ऐक्ट के सबसे ज्यादा शिकार ब्राम्हण बने है। मुसलमानों को न नौकरी मिली और नहीं सम्मान। उन पर भी खूब अत्याचार हुए है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ही लोगों को रोजी रोटी और मान सम्मान मिलता है। मुसलमानों के मदरसों को समाजवादी पार्टी ने मदद दी, उर्दू को रोजी रोटी का जरिया बनाया। ब्राम्हणों के भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। यही नहीं समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया।
श्री यादव ने कहा कि  चुनाव आयेाग का सुश्री मायावती की मूर्तियों और पत्थर के हाथियों पर पर्दा डालने का आदेश स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री ने जिन्दा रहते अपनी मूर्तियां लगवाई और पत्थर के दो हजार हाथी खड़े किए। इनपर जनता की गाढ़ी कमाई लुटाई गई। अब इनको ढकने के लिए भी सरकारी पैसे से सफेद कपडा खरीदा जा रहा है।
श्री यादव के साथ आज जनसभा में श्री बृजभूषण तिवारी, श्री माता प्रसाद पाण्डेय, श्रीमती लाल मुन्नी सिंह, श्री विजय पासवान, श्री राजकपूर यादव, श्री कमरूज्जहाॅ, जमील सिद्दीकी, श्री नावेद सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केद्र सरकार की योजनाओं पर कुंडली मार कर बैठ गई है यूपी सरकार

Posted on 11 January 2012 by admin

pl-puniya-and-drहम नारा लगाते हैं कि भारत किसानों का देश है लेकिन उत्तर प्रदेश में प्रदेश में किसानों से उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं
उत्तर प्रदेश की 85 सुरक्षित सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों में उत्साह भरने और उनकी जीत सुनिश्चित करने के अपने मिशन 85 के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया और एआईसीसी के सचिव अशोक तंवर आज आगरा पहुंचे। दोनों नेताओं ने आगरा में पार्टी कार्यकर्ताओं औऱ प्रत्याशियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पी एल पुनिया ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मायावती कह रही हैं हमने 2007 में जो वादा किया था उनमें से ज्यादातर पूरा किया है। मैं इस इस सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने यही वायदा किया था कि हम और हमारे मंत्री मिलकर प्रदेश की जनता को लूट लेगें?

उन्होंने कहा साथियो, अब तो इंतहा हो गई है। एनआरएचएम घोटाले में एक के बाद एक परतें खुलती जा रही हैं। पहले जननी सुरक्षा योजना में फर्जी चेक बांटे गए, उसके बाद ट्रांसपोर्ट में डीजल और पेट्रोल का एक्स्ट्रा पेमेंट हुआ और अब मरीजों को दिए जाने वालों चश्मों में गोलमाल की बात कैग की रिपोर्ट में सामने आई है। राष्ट्रीय अंधता निवारण प्रोग्राम के तहत ऑपरेशन में मिलने वाला चश्मे में घालमेल हुआ है।

पीएल पुनिया ने कहा कि यह अंधी सरकार आपकी आखों से रोशनी चुराना चाह रही है। केंद्र सरकार आपकी भलाई के लिए योजनाएं चला रही है और यह सरकार उन योजनाओं पर घोटालों की परतें बिछा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार खुद तो आपको कुछ दे नहीं पा रही है जो केद्र सरकार आपको दे रही है उस पर कुंडली मारकर बैठ जाती है। दलितों का मसीहा बनाने वाली इस सरकार के शासन में सबसे ज्यादा दलितों पर अत्याचार हो रहा है।

मिशन 85में पी एल पुनिया के साथ जुड़े सिरसा के सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक तंवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आपसे भय भूख और भ्रष्टातार मुक्त समाज का वायदा किया था और आप खुद महसूस कर रहे होंगे कि ऐसा समाज आपको मिला है। हम इसे और बेहतर बनाने में लगे हैं। सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने बच्चों, महिलाओं, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के लोगों के हित में सरकार से सात योजनाओं की सिफारिश की है। सरकार राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की सलाह पर गरीबों-दलितों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण करा रही है। 1931 के बाद पहली बार इस तरह का मसौदा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर योजना जनता के हितों से जुड़ी है, लेकिन उसे लागू करने में अगर राज्य कोताही बरतती है तो ऐसी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी आपकी है।
अशोक तंवर ने कहा हम नारा लगाते हैं कि भारत किसानों का देश है लेकिन इसी प्रदेश में किसानों से उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं। हम किसानों की मुश्किलें समझते हैं। केद्र सरकार ने किसानों का ऋण माफ किया और आपकी जमीन आपकी ही रहे इसके लिए भूमि अधिग्रहण बिल पास कराया गया।
आम आदमी के प्रति कांग्रेस सरकार की प्रतिबद्धता पर बात करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि पिछले बजट में केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में ढांचागत विकास के लिए धनराशि बढ़ाई और इसे बेहतर बनाने के लिए जन वितरण निगरानी इकाई की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज हमारी प्राथमिकताओं में है। आरटीआई यूपीए सरकार की ही देन है औऱ हम लोकपाल विधेयक लागू कराने की हर संभव कोशिश में लगे हैं।
दोनों ही नेताओं ने यह आह्वान किया कि पिछले 22 वर्षों से यह प्रदेश लूटा जा रहा है। लेकिन अब वह दौर खत्म होने वाला है क्योंकि आपके जोश और उत्साह ने यह जता दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, और इतिहास साक्षी है कि भय भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त समाज की स्थापना करना कांग्रेस की पहचान है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाल सुधार गृह के बच्चों का भविष्य सुधारने के कार्य करें-मण्डलायुक्त

Posted on 11 January 2012 by admin

many-schemes-were-discussed-in-commissioners-meeting-regarding-juvenile-homeबाल सुधार गृह के बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे कि इन बच्चों का भविष्य सुधारा जा सके । इसी क्रम में वहां एक पुस्तकालय की स्थापना की जायेगी।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात कमिश्नरी सभागार में आज राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (बाल सुधार ) के सुधार हेतु अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चैकिंग के अतिरिक्त प्रत्येक माह स्वास्थ्य कैम्प लगवाना सुनिश्चित करें, जिससे कि बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके।
मण्डलायुक्त ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाल सुधार गृह के बच्चों का उम्र के अनुसार समूह बनाकर शिक्षा का स्तर सुधारा जाये ताकि शिक्षित होने के पश्चात उन्हें सेवायोजन तथा नावार्ड के माध्यम से व्यवसायिक रूप से प्रशिक्षित भी कराया जा सकेगा।
मण्डलायुक्त ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों के लिए एक पुस्तकालय की स्थापना की जायेगी, जिसका शुभारम्भ 26 जनवरी को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में शिक्षा प्रद ज्ञानवर्धक एवं धार्मिक पुस्तकों को रखा जायेगा, जिससे बच्चे भविष्य में स्वयं बदलाव लाने की कोशिश करेंगें।
राजकीय सम्पे्रक्षण गृह के सफाई कर्मी/कुक के सात माह से अनुपस्थित रहने पर मण्डलायुक्त ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और अनुपस्थित चल रहे कर्मी के विरूद्व विभागीय कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक को निर्देशित किया कि जो बच्चे 18 वर्ष से ऊपर है, ऐसे बच्चों को सम्बन्धित  न्यायालय में उचित पैरवी कर स्थानान्तरण कराया जाना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने कालिन्दी विहार स्थित नारी निकेतन व बाल संरक्षण गृह के सम्बन्ध में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये और उनके स्वास्थ्य परीक्षण में आने वाली कठिनाइयों के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त मुकेश चन्द्र, डी0एफ0ओ0 एन.के. जानू, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) राम आसरे, पुलिस अधीक्षक (अपराध), उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी प्रभाकर द्विवेदी, जिला प्रोवेशन अधिकारी ए0एन0 अग्निहोत्री, अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव यादव , महाप्रबन्धक , जिला उद्योग केन्द्र, सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी सुप्रीमों ने शराफत को हटाया राजेश यादव को जिला अध्यक्ष बनाया

Posted on 11 January 2012 by admin

सपा मे संगठन का फेरबदल अभी थमा नही है। मंशा पार्टी सुप्रीमो की कार्यकर्ता या नेता जो समाजवादी पार्टी का है नही समझ पा रहा कि इन पर विराम लगेगा या ऐसे ही चुनाव के वक्त तक चलता रहेगा अबकी बार शराफत अली को हटाकर राजेश यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया तथा शहर का अध्यक्ष वशीम अहमद सिद़ीकी को नगर अध्यक्ष बनाकर बैठाया गया शराफत को प्रान्तीय कार्यकारिणी के लिये नामित सदस्य बनाकर उनके आंशू पोछे गये इस विषय मे शराफत अली ने पत्रकारों के पूछने पर बताया कि पार्टी का सिपाही हॅू। जो जिम्मेदारी हमें दी जायेगी उसे मै पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in