Categorized | इटावा

मंत्रियों की बर्खास्तगी या विधायकों के टिकट काटने से भ्रष्टाचार का कलंक नहीं मिटेगा

Posted on 11 January 2012 by admin

10-01-a-etwaसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि बसपा सरकार का तानाशाही रवैया रहा है। उससे समाज का हर वर्ग त्रस्त रहा है। लूट और भ्रष्टाचार बसपा राज में बेइंतिहा बढ़ा है। मंत्रियों की बर्खास्तगी या विधायकों के टिकट काटने से भ्रष्टाचार का कलंक नहीं मिटेगा। मुख्यमंत्री भी इसमें हिस्सेदार हैं। इसलिए हर कोई बसपा को हटाना चाहता है। समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बने यह जन आकांक्षा है।
श्री यादव आज जब समाजवादी क्रांतिरथ से नौगढ़, शोहरतगढ़ और इटवा में जनसभाओं को सम्बोधित करने पहुॅचे तो कडाके की ठंड में भी हजारों नौजवान, महिलाएं, अल्पसंख्यक उनका घंटो से इंतजार करते मिले। उन्होने कहा कि हम बसपा सरकार को हटाने के लिए क्रांतिरथ चला रहे हंै। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानो को मुफ्त सिंचाई और बिजली तथा खाद, बीज आसानी से मुहैया होगें। मुफ्त दवा, पढ़ाई की व्यवस्था होगी। नौजवानों को नौकरी नहीं तो बेकारी भत्ता दिया जाएगा। कन्या विद्याधन बढ़ाकर दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिनके भाईचारा के सहारे सरकार बनाई उन्हीं को सबसे ज्यादा जेल भिजवाया है। हरिजन ऐक्ट के सबसे ज्यादा शिकार ब्राम्हण बने है। मुसलमानों को न नौकरी मिली और नहीं सम्मान। उन पर भी खूब अत्याचार हुए है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ही लोगों को रोजी रोटी और मान सम्मान मिलता है। मुसलमानों के मदरसों को समाजवादी पार्टी ने मदद दी, उर्दू को रोजी रोटी का जरिया बनाया। ब्राम्हणों के भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। यही नहीं समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया।
श्री यादव ने कहा कि  चुनाव आयेाग का सुश्री मायावती की मूर्तियों और पत्थर के हाथियों पर पर्दा डालने का आदेश स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री ने जिन्दा रहते अपनी मूर्तियां लगवाई और पत्थर के दो हजार हाथी खड़े किए। इनपर जनता की गाढ़ी कमाई लुटाई गई। अब इनको ढकने के लिए भी सरकारी पैसे से सफेद कपडा खरीदा जा रहा है।
श्री यादव के साथ आज जनसभा में श्री बृजभूषण तिवारी, श्री माता प्रसाद पाण्डेय, श्रीमती लाल मुन्नी सिंह, श्री विजय पासवान, श्री राजकपूर यादव, श्री कमरूज्जहाॅ, जमील सिद्दीकी, श्री नावेद सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in