समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उद्योग धंधो को प्रोत्साहन दिया जाएगा

Posted on 14 January 2012 by admin

13-01-gosaiganj समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उद्योग धंधो को प्रोत्साहन दिया जाएगा। नए उद्योग लगेगें ताकि नौजवानों को ज्यादा रोजगार मिले। इसके लिए बिजली उत्पादन में वृद्धि के साथ बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जाएगा। किसानों, मुस्लिमों और पिछड़े वर्ग के लोगों की कल्याण योजनाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा।
श्री यादव समाजवादी क्रान्तिरथ में आज फैजाबाद और अम्बेडकरनगर जनपदों  में दर्शननगर, गोसाईगंज, कटेहरी, अकबरपुर, जलालपुर, बसखारी एवं रामनगर में जब पहुॅचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। उनकी जनसभाओं में भारी भीड़ रही। उनके साथ आज नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, श्री शंखलाल मांझी, श्री शेरबहादुर सिंह तथा श्री राममूर्ति वर्मा (प्रत्याशी) तथा सर्वश्री हीरालाल यादव, रामसकल यादव, जयशंकर पाण्डेय, भी मौजूद थे। श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अम्बेडकरनगर, श्रीमती सुधा वर्मा कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा और कांग्रेस ने मंहगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जनता इससे परेशान है। गांव का किसान बदहाल है। उसे मंहगी खाद ब्लैक में खरीदनी पड़ रही है। उसके उपज की सही कीमत नहीं मिल रही है। अपना धान उसे 7-8 सौ रूपए में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है क्येांकि खरीद की उचित व्यवस्था नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों की सभी जरूरतें पूरी की जाएगी।
श्री यादव ने कांग्रेस पर मुस्लिमो को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि अल्पसंख्यकों को कुल साढ़े चार प्रतिषत आरक्षण केन्द्रीय नौकरियों और उच्च शिक्षा संस्थानों में देने की घोषणा से प्रदेश के मुस्लिमों को कोई फायदा होने वाला नहीं होगा। कांग्रेस के नेता दिल्ली में अल्पसंख्यको के आरक्षण की बात करते हैं और लखनऊ आकर मुस्लिमों के आरक्षण की बात करने  लगते हैं। मुस्लिम समाज गरीब और कमजोर है। कांग्रेस उनकी उपेक्षा करती रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार उन्हें ज्यादा में ज्यादा आरक्षण देगी।
श्री अखिलेश यादव ने यह वायदा दुहराया कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने पर युवकों को रोजगार न मिल पाने पर बेकारी भत्ता दिया जाएगा। कन्या विद्याधन बढ़ाकर दिया जाएगा। किसान को सिंचाई के लिए पानी मुफ्त मिलेगा। पढ़ाई और दवाई की मुफ्त सुविधा होगी। उन्होने जनता से आग्रह किया कि वह प्रदेष में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाए ताकि प्रदेश में खुशहाली आ सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in