Archive | राज्य

पांच बजे के बाद भी कतार मे लगे होने पर आप वोट डाल सकेंगें

Posted on 25 January 2012 by admin

विधानसभा चुनाव 2012 को अगर आप पहले से जाकर अपनी लाइन मे लग जाते है जिसका निर्धारित समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का है तो समय समाप्त होने पर भी अगर आप लाइन मे खडे है तो आपको निराश नही होना पडेगा। आप अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकेगे। इसके अलावा महिलाओ को कुछ अलग से प्राथमिकताये देने को चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है इसमे नियम ये आया है कि मतदात लाइन मे एक पुरूष और एक महिला को मताधिकार का प्रयोग करने का मौका पहले दिया जाता था, अबकि बार आयोग द्वारा एक पुरूष के बाद दो महिलाओ को वोट करने का  प्रयोग करने का सुअवसर मिल रहा है निर्वाचन अधिकारियो के अनुसार इसी प्रकार की अन्य सुविधाये भी दी जा रही है। मताधिकार का समय 8 बजे से शाम 5 बजे तक का है परन्तु यदि कतार लगी रहती है और आप 5 बजे के पहले आजाते है तो मत का प्रयोग करने का सुअवसर आप को मिलेगा इससे आप को वन्चित नही रखा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव कार्य मे लापरवाही पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गाज

Posted on 25 January 2012 by admin

जीआईसी मे पीठासीन अधिकारी और प्रथम मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण कार्य ते उपबेसिक शिक्षा अधिकारी मीरा सक्सेना तथा चार खण्ड शिक्षा अधिकारियो मे बेहन्दर ब्लाक के सुरेश चन्द्र खण्ड शिक्षा अधिकारी, भरावन की सुमन पान्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी, मल्लावा की पूनम वर्मा खण्ड शिक्षा अधिकारी, माधौगंज की नीलम वर्मा की रिजर्व मास्टर ट्रेनर नामित करके समय से उपस्थिति रहने का निर्देश दिया गया था। परन्तु वे लोग समय से नही पहुच सके तब सीडीओ आनन्द कुमार द्विवेदी ने पाचो अधिकारियो को प्रशिक्षण कार्यक्रम मे अनुपस्थित रहने पर इसे गम्भीरता से लिया, और आदेश निर्गत किया कि इनका 20 जनवरी का वेतन रोक दिया जाये तथा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये स्पष्टीकरण भी मांगा गया। सन्तोषजनक उत्तर यदि नही दिया गया तो दण्डात्मक कार्यवाही के लिये शासन को लिखा जायेगा। सीडीओ की इस कार्यवाही से बेसिक शिक्षा विभाग मे खलबली मच गई है। इस सम्बन्ध मे जब बीएसए द्वारा जानकारी ली गई तो इन्होने बताया कि सत्बन्धित उपबेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियो को कार्यवाही से अवगत करा दिया गया है, सीडीओ द्वारा तीन दिन मे जवाव मांगा गया है। स्मरणीय है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 जनवरी से 22 जनवरी तक दो पालियो मे चल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चन्दन की 2 कुन्टल लकड़ी के साथ एक दबोचा गया

Posted on 25 January 2012 by admin

सण्डीला तहसील कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम को एक कार से 2 कुन्टल लकडी समेत एक को दवोच लिया। सूचना पर पहुची पुलिस और वन विभाग की टीम ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही प्रारम्भ की। पुलिस ने जानकारी प्राप्त की कि लकडी की कीमत लगभग चार लाख के आसपास है घटना अतरौली रोड पर एक एम्बेसडर कार जिसमे चन्दन की लकडी कन्नौज ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। एसएसआई टी0एन0 त्रिपाठी तथा एसएसआई बी0एन0 सिह की अगुवाई मे पुलिस ने घेरावन्दी करके मुसौला गाॅव के पास कार को रोका। पकडे गये युवक के पास 17210 रूपये और दो मोबाइल बरामद किये। युवक ने अपना नाम स्वतन्त्र कुमार कटियार निवासी यूसुफ नगर उन्नाव बताया। पुलिस के अनुसार काफी समय से चन्दन की लकडी की तस्करी होने की सूचनायंे मिल रही थी। लकडी को लेकर उसे सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र का चुनाव हुआ रोचक,मतदादाओं ने साधी चुप्पी

Posted on 24 January 2012 by admin

ऽ    समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी में सीधी इक्कर
ऽ    कांग्रेस, भाजपा प्रत्याशी तीसरे नम्बर के लिए प्रयास रत
ऽ    पीस पार्टी भी उपस्थिति दर्ज करवाने की फिराक में

लम्भुआ 23 जनवरी। विधानसभा चुनाओं में लमभुआ विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक होता जा रहा है। क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा चुप्पी साधा लेने से चुनाव परिणाम की स्थित बनी हुई हैं मुख्य मुकाबला सपा व बसपा में होता नजर आ रहा है, तो वहीं कांग्रेस व भाजपा तीसरे नम्बर पर आने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इस बार पीस पार्टी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की फिराक में है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री व बसपा प्रत्याशी विनोद सिंह जहाॅ एन-केन प्रकारेण पुनः विधानसभा पहुॅचने के लिए ही हथकण्डे अपना रहे हैं, वहीं सपा प्रत्याषी युवा नेता संतोष पाण्डेय उनका हर पांसा पलट दे रहे हैं। गत दिनों दो टैªक्टर ट्रालियों पर लदे हैण्ड पम्पों को सपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने समर्थकों के साथ पकड़कर उपजिलाधिकारी लम्भुआ व क्षेत्राधिकारी के हवाले किया था जिसे अधिकारियों ने थाने पर जमा करवा दिए थे, बावजूद इसके प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी। बसपा प्रत्याशी जहाॅ एन-केन प्रकारेण चुनाव जीतने की जुगत में है। तो वहीं सपा प्रत्याशी उनकी हर चाल बिफल करते नजर आ रहे है। शायद यही मुहावरा क्षेत्र में चरितार्थ हो रहा है। कि तू डाल-डाल मैं पात-पात। बसपा प्रत्याशी सीधी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के मतदाता दम साधे पूरे घटनाक्रम पर सीधी नजर रख रहे हंै। कांग्रेस प्रत्याशी युवा नेता राम शिरोमणि वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में दिन-रात एक किए हुए है। भाजपा प्रत्याशी के क्षेत्र में मतदाता दर्शन करने को तरस रहे हैं। कांग्रेस,भाजपा शायद तीसरे नम्बर की लड़ाई लड़ रही है। इस बार पीस पार्टी भी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को लेकर प्रयासरत है। पीस पार्टी प्रत्याशी के0डी0 सिंह के दर्शन के लिए क्षेत्र के मतदाता काफी आतुर है। पड़ोसी जनपद जौनपुर के सिंगरामऊ राजपरिवार के भाजपा प्रत्याशी जय सिंह बाबा पूरे क्षेत्र के मतदाताओं को अपनी प्रजा मान कर चल रहे है। इसी लिए किसी भी मतदाता के पास जाना  अपनी शान के खिलाफ मान रहे हैं, यही हाल पीस पार्टी के प्रत्याशी के0डी0 सिंह का भी है, उनके  फोटो कटआउट पर तो गिनती के कुछ मतदाताओं ने जरुर देखें हैं, साक्षात दर्शनों को आतुर मतदाताआंे की इच्छा शायद ही पूरी होगी। 2002  के विधानसभा चुनाव में इसी विधानसभा क्षेत्र से  बसपा प्रत्याशी रहे राम शिरोमणि वर्मा मात्र एक हजार लगभग के अन्तर से सपा प्रत्याशी अनिल पाण्डेय से चुनाव हार गये थे। उनके साथ रहे बसपा संगठन के लोग व बसपा कैडर के लोग इस बार भी उन्हीें के साथ देखे जा रहे हैं। पीस पार्टी प्रत्याशी डा0 अयूब अंशारी सर्जन के नाम पर अल्पसंख्यक मतदाताओं के कुछ मत अवश्य ही खराब करेंगे,इस सम्भावना से इनकार नहीें किया जा सकता है। कुल मिलाकर समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के बीच सीधी टक्कर   होने के आसार लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में बनते नजर आ रहे हंै। वैसे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी संतोष पाण्डेय की युवा जुझारु छवि से मतदाता खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपदीय तीन नारियों के आत्महत्या पर डीएम हुये गम्भीर हकीकत जानने पहुंचे जिला अस्पताल

Posted on 24 January 2012 by admin

दो महिलाओं के जहर खा लेने और एक किशोरी द्धारा फाॅंसी लगा लेने पर डीएम ने इसे गम्भीरता से लेते हुये रविवार को अपने ब्यस्त कार्यक्रमों मे से समय निकालकर जिला अस्पताल जाकर हकीकत जानी और पीडि़ता को समझाया भी डीएम की इस कोशिस पर लोगों ने ह्रदय से स्वागत किया ज्ञातब्य हो कि आज कल छोटी छोटी बातों पर पहले झगड़ा करने और उसके बाद जान देने की प्रवत्ति समाज मे ज्यादा बढ गयी है। जनपद मे तो लगता है इस प्रकार की बाढ सी आ गयी है। ऐसे प्रकरणो की आज कल बहुतायक है जिलाधिकारी एम के एस सुन्दरम ने क़ा रुख अनपाया और कोतवाली पुलिस को साथ लेकर जिलाअस्पताल पहुंच गये शहर कोतवाली मोहल्ला सुभाष नगर की सुधा सिंह एंव लोनार थाना क्षेत्र की गदायीपुर  निवासी सुरेन्द्र की पत्नी मीरा ने जहर खा लिया तथा लखनऊ रोड निवासी 14 वर्षीय नेहा ने फांसी लगा ली। ये खबर मीडिया द्धारा मिलते ही जिला अस्ताल डीएम पहुंच गये तब तक मीरा की छुटटी हो गयी थी तब लोनार ािाना क्षेत्र की थाना पुलिस को मामले की जांल करेन का आदेश दिया। कुमारी नेहा लखनऊ रिफर हो चुकी थी डाक्टरों से उन्होने पूरी जानकारी ली केवल बेड पर सुभाष नगर की सुधा मिली तो उन्हान गुस्से मे जहर खाने की बात स्वीकार की तो जिलाधिकारी ने उन्हे खूब समझाया। तथा उनके पति को किसी मनो चिकित्सक को सुुधा को दिखाने की सलाह दी इस मौके पर कोतवाल उदय प्रताप सिंह सहित कई पुलिस फोर्स के अधिकारी मौजूद

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा नेताओं का रहा सवायजपुर क्षेत्र मे जमावाड़ा, हेलीकाप्टर बना स्टार प्रचारक

Posted on 22 January 2012 by admin

news-no-011सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र हरदोई जनपद का सबसे पिछड़ा इलाका है लगातार यहाॅ पर चार वर्षो से बाढ की विभिषिका ने लोगो को दैनीय स्थित पर लाकर खड़ा कर दिया है यहाॅ के लोगो को हेलीकाप्टर तो शायद कभी-कभी ही दिखायी पड़ा हो परन्तु बाढ के बाद पानी पर दौडती ुयी मोटर वोटें पिछले चार वर्षो से लगातार दिखायी पड़ती है जितनी भीड़ पंडाल के अन्दर और उसके बाहर रही उससे ज्यादा भीड़ हेलीकाप्अर जहाॅ उतरा था उसके पास भीड़ का आलम ज्यादा दिखायी पड़ रहा था। जैसे हेलीकाप्टर एक स्टर प्रचारक से अपनी तुलना कर रहा हो कभी लोग आसमान की ओर देखते टकटकी लगाकर कि भईया कब आयेगा हेलीकाप्टर आया और उसमे से भाजपा की नेता प्रदेश प्रभारी उमा भारती और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़कड़ी उतर के सीधे मंच पर आये जहाॅ पर उमाभारती ने आकर माइक संभाला और बोली बहुत धूल उड़ चुकी है आप लोग परेशान हो गये हम यहाॅ पर आकर आपकी परेशानी दूर करेंगे और आपके माथे पर चंदन लगाने का कार्य करेगे परन्तु उसका रास्ता आप को ही बनाना पड़ेगा। पंडाल मे आगे बैठी महिलाओ को चिर परिचित अंदाज मे उन्होने शैलाी से प्रभावित कर  दिया भाजपा अध्यक्ष का परिचय स्वरुप मे उमा ने कहा वो पिछड़ो और किसानों के ही नेता है। और आप के सुख दुख को भली प्रकार से परिचित है। उमा भारती और भाजपा अध्यक्ष का हेलीकाप्टर 3ः50 पर पंहुचा। पहुचते ही भारत माता की जय जय श्री राम का उदघोष ऊंचे स्वर मे सुनायी देने लगा प्रत्याशी माधवेन्द्र सिंह रानू ने कटियारी का दुख दर्द बताया किसानों की समया को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुनकर काफी भावुक हो गये दानों नेताओ का स्वागत करते हुये स्थानीय नेताओं ने 51 किलों फूलों की माला पहनायी भाजपा अध्यक्ष ने कहा समाज वादी पार्टीय पिता पुत्र की पार्टी है। अपना घर भरने के लिये राजनीति कर रहे है। और कांग्रेस पार्टी माॅं बेटे की पार्टी है। और भ््राष्टाचार मे लिप्त है भजपा के सुशासन भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिये आप हमारे प्रत्याशियों को जितायें जिससे प्रदेश मे एक अच्छी सरकार बन सके। मंच पर अखिलेश पाठक राम गोपाल राजवंशी वेद व्रत बाजपेयी शैलेन्द्र सिंह भवानी अभय शंकर शुक्ला जिला अध्यक्ष राजीव रन्जन मिश्रा सहद अनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे । संचालन राजेश अग्निहोत्री ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी कार्यालयों मे बाहरी ब्यक्ति नही मिलना चाहिये नही तो होगी कार्यवाही: जिला अधिकारी

Posted on 22 January 2012 by admin

डी0एम0 हरदोई एम0के0एस0 सुन्दरम ने सरकारी कार्यालयों का आजकल औचक निरिक्षण कर रहे है शक्त लहजे मे निरीक्षण करते वक्त चेतावनी भी दे रहे हैं। जिसमें कल रजिस्ट्री कार्यालय मे उन्होने जांच की। और यह आदेश किया कि कार्यालय के अन्दर केवल क्रेता या विक्रेता के अलावा दलाल नही मिलना चाहिये। शनिवार को दोपहर के बाद डी0एम0 ने रजिस्टार भगवान सिंह से रजिस्ट्री के विषय मे जानकारी मांगी तो रजिस्ट्रार ने बताया कि एक रजिस्ट्री करने मे 8 से 10 मिनट ही लगते है और निर्धारित काउन्टर पर फीस जमा करके रजिस्ट्री कर दी जाती है। तब डीएम ने उन्होने ताकीद की, कि कार्यालय के अन्दर क्रेता या विक्रेता के अलावा दलाल नही मिलना चाहियं, नही तो कार्यवाही होगी सूत्र बताते है कि कमीशन बाजो ने अब ये फन्डा अपनाया है कि कमीशन का रुपया बाहर ही जमा हो जाता है। जिसकी भनक केवल शाहब क्रेता विके्रता या लेखक ही जानता है। और कोई नही। डीएम ने इसके बाद दोबारा फिर ए आर0टी0ओ कार्यालय गये और आईआई0टी के क्षात्र के पिटायी के विषय मे जो कुछ दिन पूर्व हुयी थी सभी जानकारियाॅ ली। पटल सहायको को केवल खिड़की के माध्यम से काम करने की हिदायत देकर हकीकत परखी। एक लाइसेन्स धारक से गाड़ी चलवाकर देखी जो लाइसेन्स बनवाने आया था। वाहनो ंके पंजीकरण के खेल की हकीकत से रुबरु हुये उसके बाद काफिला धर्मशाला रोड पहुंचा और खुले हुये बगैर जाली के ट्रांसफार्मरों की हकीकत देखकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता अहिरवार को तलब किया। और जाली लगवाने का निर्देश देकर बोले अब हमे कोई भी खुला ट्रांसफार्मर नही मिलना चाहिये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा को सभी वर्गों का मिल रहा समर्थन-ओम प्रकाश पाण्डेय

Posted on 22 January 2012 by admin

photo-nभारतीय जनता पार्टी विधानसभा 188 सुलतानपुर के भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश पाण्डेय के निवास स्थान पर एक प्रेस वार्ता सम्पन्न हुईं।  विधानसभा प्रत्याशी ओम प्रकाश पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है। प्रदेश में ही नहीं, केन्द्र मंे भी भाजपा की सरकार लाना सभी की जिम्मेदारी बनती है। परिवर्तन होना आवश्यक है। जन समर्थन केे दौरान जनता का रुख एवं सोच का पता चला कि पिछले चुनाव में उसने भारी भूल की है वह उसे सुधारना चाहती है। प्रतिनिघि जो होता है वह सर्व समाज का होता है वह किसी विश्ेाष वर्ग का नही।  सबको साथ चलने की बात करते हुए कहा कि जो कार्य अधूरा छूट गया था उसे वह पूरा करेंगे। हमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।  जबकि विभिन्न पार्टियों का यह मत रहा है समाज को बाॅटना। पर भाजपा सभी वर्गों को साथ लकेर चलने वाली पार्टी है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व प्रत्याशी व सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन दुख हरन वर्मा ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि को संतुष्टिकरण की नीति अपनानी चाहिए न कि तुष्टिकरण की। सपा प्रत्याशी पर विधायक निधि का धन व्यक्ति विशेष को लाखों में दिए जाने का आरोप लगाते हुए की निन्दा की तथा ओम प्रकाश पाण्डेय को पिछड़ावर्ग का  पूरा समर्थन देने की बात कही। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक जितेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि अस्वस्थ होने के बावजूद भी मैं भाजपा पार्टी को जिताने के लिए सड़कों पर निकल पड़ा हॅ क्यों कि आज देश को भाजपा की आवश्यकता है,  प्रेस वार्ता में नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, कशौधन समाज के चैधरी संजय लोहिया,रावत समाज के अध्यक्ष रामदेव रावत, अग्रहरि समाज के अध्यक्ष प्राग दास अग्रहरि,सवर्ण समाज के अध्यक्ष भरत जी सोनी,बरनवाल समाज के अध्यक्ष गुलाब चन्द्र बरनवाल, रोटरी क्लब के सदस्य एस बी सिंह, घुमन्तु व नट समाज के अध्यक्ष संजय कुमार ,ने अपने समाज की ओर से भाजपा को पूर्ण रुप से समर्थन देने की बात कही। उक्त अवसर पर शिव सेवक दल के अध्यक्ष  श्यामजी व महामंत्री एवं किराना  व्यापार मण्डी के अध्यक्ष अनुराग कशौधन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस ने दिया सुलतानपुर सीट को एक अजनबी चेहरा

Posted on 22 January 2012 by admin

सुलतानपुर विधानसभा को काग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रुप में एक अजनबी चेहरा देकर कांग्रेसियों को निराश कर दिया। संदीप तिवारी उर्फ पिण्टू तिवारी जो सुलतानपुर की विधानसभा सीट के मतदाताओं के लिए ही नहीं कांग्रेसियों के लिए भी नया चेहरा है, जिसको जनपद सुलतानपुर के लोग कम ही जानते हैं। कांग्रेसियो का कहना है कि प्रत्याशी जमीनी नही कारपोरेट नेता हैं । उपलब्धियों के बारे में बात की जाय तो उनका राजनैतिक कैरियर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़े होने के साथ-साथ अमेठी से पेरम्बदूर की पद यात्रा के शिवा कुछ भी नहीे है। चुनावी समीकरण के अनुसार बसपा ने पूर्व सांसद मो0 ताहिर खाॅ को, भाजपा ने पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय को तथा समाजवादी पार्टी ने वर्तमान विधायक अनूप सण्डा पर दाॅव लगाया है। वहीं पिछले उप चुनाव में पैदा हुई पीस पार्टी से इसौली विधानसभा वर्तमान बसपा विधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू को अपना उम्मीद्वार बनाया है । युवा एवं तेज तर्रार प्रत्याशी चन्द्र भर्द सिंह सोनू जो अपने जन सम्पर्क से विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के लिए दिन ब दिन युवाओं और बुजुर्गों से मिल रहे सहयोग से बेचैनी बढ़ा दी है। ऐसी परिस्थितियों में कांग्रेसियों को यह उम्मीद थी कि सुलतानपुर विधानसभा से एक जुझारु एवं राजनीति में मजे हुए मजबूत खिलाड़़ी को अपने उम्मीद्वार को मैदान में उतारेगी। परन्तु आशा के विपरीत संदीप तिवारी पिण्टू को टिकट देना कांग्रेस पार्टी को एक चुनौती पूर्ण मैदान  होगा। जहाॅ तक संदीप तिवारी के राजनैतिक कैरियर की बात है उनका  जिले में सक्रिय राजनीति से नाता कम लखनउ व दिल्ली की राजनीति से ज्यादा रहा है। पूर्व में भी चर्चा का विषय रहा है कि श्री तिवारी अमेठी संसदीय क्षेत्र केें सांसद  राहुल  गाॅधी व उनके परिवार के  करीबी  हैं। वहीं कांग्रेसियो का  दो धड़ों में बटे होने का संकेत साफ दिखाई दे रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास के धन को हाथी को कौन खिला रहा है

Posted on 21 January 2012 by admin

सवायजपुर (हरदोई)/लखनऊ 21 जनवरी 2012, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-बसपा-कांगे्रस पर कड़ा प्रहार किया। राहुल गांधी के कथन कि बसपा का हाथी उ0प्र0 के विकास का धन खा रहा हेै पर सवाल करते हुए कहा कि आप ही बताएं कि विकास के धन को हाथी को कौन खिला रहा है। मुलायम के गुण्डाराज को आपने देखा है। उससे जनता को मुक्ति दिलाने के लिए आपने मायावती को अवसर दिया था परन्तु माया ने प्रदेश को लूटने का काम किया, आपको तय करना है कि गुंडाराज, लूट राज, मंहगाई और भ्रष्टाचार से छुटकारा कौन दिला सकता हेै। इनसे छुटकारा दिलाने के लिए और सुशासन लाने के लिए आपको भाजपा को लाना है।
श्री गडकरी ने कहा कि एनडीए के शासन में पेट्रोल, डीजल खाद व रोजमर्रा के सामान कितने सस्ते थे। आज किसान आत्महत्या कर रहा है युवा बेरोजगार है, बिजली न होने से उद्योग बंद हो रहे हैं। कांगे्रस का नारा सोनिया आई हैं नई रोशनी लाई हैं पर तीखा व्यंग करते हुए उन्होंने कहा है कि रोशनी तो आई नहीं जो भी थी वह भी चली गई। कांगे्रस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया तो गरीबों का जीना दूभर हो गया। कांगे्रस के पंजे ने गरीबों को जमकर लूटा। कांग्रेस के मंत्रिमंडल को उन्होंने भ्रष्टाचार की बारात बताया और कहा कि उ0प्र0 की मुख्यमंत्री भी किसी से कम नहीं हैं। उ0प्र0 राम, कृष्ण, गौतमबुद्ध की धरती पर यूपीए व बीसपी राज में हालत यह है कि किसानों को खाद, बिजली तक नहीं मिलती।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुलायम व मायावती प्रदेश में जाति-पाति और साम्प्रदायिकता का जहर घोल रहे हंै और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मुलायम और कांगे्रस दोनों से सवाल किया कि 9 प्रतिशत और 18 प्रतिशत मुस्लिमों के आरक्षण पिछड़े, अनुसूचित जाति दोनों में से किसके कोटे से देंगे, आम जनता इसका जवाब चाहती है ? उन्होंने अपने संबोधन में सपा-बसपा-कांगे्रस पर प्रहार करते हुए कहा कि इन तीनों दलों को दलितों, मुस्लिम और प्रदेश के विकास से मतलब नहीं है यह सिर्फ वोट की राजनीति कर रहे हैं। यह सब सत्ता के लिए देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैें। इन दलों ने उ0प्र0 का सत्यानाश किया है। 18 हजार करोड़ का अनाज सड़ जाता है पर उनके लिए गोदाम नहीं। उ0प्र0 के गन्ना किसानों की आमदनी 10 हजार करोड़ सालाना बढ़ सकती है लेकिन उन्नत किस्म का बीज नहीं। गांव में बिजली नहीं, सड़क नहीं, किसानों के खेत में पानी नहीं, युवा हाथ को काम नही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा रामराज्य लाना चाहती है, उ0प्र0 के गांव, गरीब, किसान, मजदूर के कल्याण के लिए कार्य करना हमारा संकल्प है। भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती बल्कि विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। उन्होंने कांगे्रस पर आतंकवादियों के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्र भक्त जाबांज सिपाहियों के शहादत पर राजनीति करने के बजाए प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसंह कोे बटाला हाउस इनकाउंटर पर चिदम्बरम व दिग्विजय ंिसंह के बयानों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। देश के लिए कुर्बानी देने वालों के साथ बेईमानी उचित नहीं। उन्होंने जनता से हरदोई जनपद के सभी भाजपा प्रत्याशियों को अपना वोट देकर जिताने की अपील की और कहा कि उ0प्र0 को आप भाजपा की सरकार दीजिए हम आपको विकास और खुशहाली देंगे।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय नेता उमा भारती ने कहा कि मैं उ0प्र0 के लिए नई नहीं हॅूं। मैं सन्यासी हॅू और पूरा देश सन्यासी का घर होता है। उन्होंने कहा कि मैंने 7 दिन के अंदर म0प्र0 की कानून व्यवस्था ठीक की थी। मजहबी आरक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हम पिछड़ों के हक के लिए लड़ेगें। भाजपा हिन्दू व मुसलमानों में फूट नहीं पड़ने देगी जबकि सपा-बसपा-कांगे्रस समाज को टुकड़े-टुकडे़ में बांटने की राजनीति कर रही हैें। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा किसानों के कर्ज माफी पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों को कर्ज माफी नहीं बल्कि सिंचाई के लिए पानी, खाद और बिजली चाहिए। हम सपा-बसपा-कांगे्रस जैसे लूटेरों के बगल में बैठकर सोने की थाली में खाना पंसद नहीं करेंगे बल्कि गांव के गरीब की झोपड़ी में सूखी रोटी खाना पंसद करेंगे। उन्होंने कहा कि हम गरीबों की रोटी और तिरंगे की शान के लिए जान भी देने का तेैयार हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्ण राजपूत ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकान्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र ंिसह, राजेश्वर सिंह, हरदोई जनपद के भाजपा प्रत्याशी माघवेन्द्र सिंह रानू (सवाइजपुर), अखिलेश पाठक (शहाबाद), शेलेन्द्र ंिसह भवानी (हरदोई), श्रीमती कविता चन्द्रा (गोपामऊ), रामगोपाल राजवंशी (सांडी), अभय शंकर शुक्ल (बिलग्राम), राज किशोर वर्मा (बालामऊ), वेदब्रत बाजपेई (संडीला) समेत अनेक भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in